logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

“पत्नी को टिकट दिलाकर जिताना आसान था, लेकिन चंद्रशेखर आजाद ने कहा—मिशन परिवार से बड़ा है!” “परिवार के लिए नहीं, मिशन के लिए राजनीति” — चंद्रशेखर आजाद कुछ लोगों ने मेरी पत्नी को आरक्षित सीट से चुनाव लड़ाने का सुझाव दिया। मैंने साफ कहा— “मैं मिशन का काम कर रहा हूं, परिवार के पालन-पोषण का नहीं। अपने प्रभाव से परिवार को चुनाव जिताने के बजाय उस व्यक्ति को मौका देना चाहता हूं, जो जमीन पर संघर्ष कर रहा है।” राजनीति अगर सिर्फ परिवार और रिश्तेदारों तक सीमित हो जाए, तो बदलाव का उद्देश्य कमजोर पड़ जाता है। संघर्ष करने वाले कार्यकर्ता को आगे बढ़ाना ही मिशन की असली ताकत है। #ChandrashekharAzad #AzadSamajParty #KanshiRam #Mission #Bahujan #Politics #संघर्ष #राजनीति

45 min ago
user_Hind News
Hind News
Classified ads newspaper publisher मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
45 min ago

“पत्नी को टिकट दिलाकर जिताना आसान था, लेकिन चंद्रशेखर आजाद ने कहा—मिशन परिवार से बड़ा है!” “परिवार के लिए नहीं, मिशन के लिए राजनीति” — चंद्रशेखर आजाद कुछ लोगों ने मेरी पत्नी को आरक्षित सीट से चुनाव लड़ाने का सुझाव दिया। मैंने साफ कहा— “मैं मिशन का काम कर रहा हूं, परिवार के पालन-पोषण का नहीं। अपने प्रभाव से परिवार को चुनाव जिताने के बजाय उस व्यक्ति को मौका देना चाहता हूं, जो जमीन पर संघर्ष कर रहा है।” राजनीति अगर सिर्फ परिवार और रिश्तेदारों तक सीमित हो जाए, तो बदलाव का उद्देश्य कमजोर पड़ जाता है। संघर्ष करने वाले कार्यकर्ता को आगे बढ़ाना ही मिशन की असली ताकत है। #ChandrashekharAzad #AzadSamajParty #KanshiRam #Mission #Bahujan #Politics #संघर्ष #राजनीति

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • “पत्नी को टिकट दिलाकर जिताना आसान था, लेकिन चंद्रशेखर आजाद ने कहा—मिशन परिवार से बड़ा है!” “परिवार के लिए नहीं, मिशन के लिए राजनीति” — चंद्रशेखर आजाद कुछ लोगों ने मेरी पत्नी को आरक्षित सीट से चुनाव लड़ाने का सुझाव दिया। मैंने साफ कहा— “मैं मिशन का काम कर रहा हूं, परिवार के पालन-पोषण का नहीं। अपने प्रभाव से परिवार को चुनाव जिताने के बजाय उस व्यक्ति को मौका देना चाहता हूं, जो जमीन पर संघर्ष कर रहा है।” राजनीति अगर सिर्फ परिवार और रिश्तेदारों तक सीमित हो जाए, तो बदलाव का उद्देश्य कमजोर पड़ जाता है। संघर्ष करने वाले कार्यकर्ता को आगे बढ़ाना ही मिशन की असली ताकत है। #ChandrashekharAzad #AzadSamajParty #KanshiRam #Mission #Bahujan #Politics #संघर्ष #राजनीति
    1
    “पत्नी को टिकट दिलाकर जिताना आसान था, लेकिन चंद्रशेखर आजाद ने कहा—मिशन परिवार से बड़ा है!”
“परिवार के लिए नहीं, मिशन के लिए राजनीति” — चंद्रशेखर आजाद
कुछ लोगों ने मेरी पत्नी को आरक्षित सीट से चुनाव लड़ाने का सुझाव दिया। मैंने साफ कहा—
“मैं मिशन का काम कर रहा हूं, परिवार के पालन-पोषण का नहीं। अपने प्रभाव से परिवार को चुनाव जिताने के बजाय उस व्यक्ति को मौका देना चाहता हूं, जो जमीन पर संघर्ष कर रहा है।”
राजनीति अगर सिर्फ परिवार और रिश्तेदारों तक सीमित हो जाए, तो बदलाव का उद्देश्य कमजोर पड़ जाता है।
संघर्ष करने वाले कार्यकर्ता को आगे बढ़ाना ही मिशन की असली ताकत है।
#ChandrashekharAzad #AzadSamajParty #KanshiRam #Mission #Bahujan #Politics #संघर्ष #राजनीति
    user_Hind News
    Hind News
    Classified ads newspaper publisher मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • UP Panchayat Chunav 2026: 2026 में होंगे या 2027 में? Keshav Prasad Maurya का बड़ा बयान | Date Final? GD NEWS NETWORK के इस वीडियो में जानिए उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 से जुड़ी सबसे बड़ी और सटीक अपडेट। उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधानों का 5 साल का संवैधानिक कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो चुका है और फिलहाल गांवों का कामकाज प्रशासनिक व्यवस्था के तहत संचालित हो रहा है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पंचायत चुनाव 2026 के अंत तक होंगे या टलकर 2027 में कराए जाएंगे? इस वीडियो में हमने कवर किया है: OBC आरक्षण सर्वे का पेंच: समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग प्रदेश के 75 जिलों में सर्वे कर रहा है। आयोग की रिपोर्ट के बाद ही नई आरक्षण सूची और परिसीमन की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान: उपमुख्यमंत्री के संकेतों के बाद 2027 से पहले पंचायत चुनाव को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट का सख्त रुख: समय पर चुनाव न कराए जाने को लेकर सरकार से जवाब मांगा गया है। फर्जी तारीखों का सच: सोशल मीडिया पर वायरल चुनाव और मतगणना की तारीखों की वास्तविकता। महत्वपूर्ण: जब तक राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं होती, तब तक किसी भी तारीख को अंतिम नहीं माना जा सकता। GD NEWS NETWORK को सब्सक्राइब करें और बेल आइकन दबाएं ताकि उत्तर प्रदेश की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले आप तक पहुंचे। कमेंट में बताइए: क्या उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 में होने चाहिए या 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद?
    1
    UP Panchayat Chunav 2026: 2026 में होंगे या 2027 में? Keshav Prasad Maurya का बड़ा बयान | Date Final?
GD NEWS NETWORK के इस वीडियो में जानिए उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 से जुड़ी सबसे बड़ी और सटीक अपडेट।
उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधानों का 5 साल का संवैधानिक कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो चुका है और फिलहाल गांवों का कामकाज प्रशासनिक व्यवस्था के तहत संचालित हो रहा है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पंचायत चुनाव 2026 के अंत तक होंगे या टलकर 2027 में कराए जाएंगे?
इस वीडियो में हमने कवर किया है:
OBC आरक्षण सर्वे का पेंच: समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग प्रदेश के 75 जिलों में सर्वे कर रहा है। आयोग की रिपोर्ट के बाद ही नई आरक्षण सूची और परिसीमन की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।
केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान: उपमुख्यमंत्री के संकेतों के बाद 2027 से पहले पंचायत चुनाव को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट का सख्त रुख: समय पर चुनाव न कराए जाने को लेकर सरकार से जवाब मांगा गया है।
फर्जी तारीखों का सच: सोशल मीडिया पर वायरल चुनाव और मतगणना की तारीखों की वास्तविकता।
महत्वपूर्ण: जब तक राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं होती, तब तक किसी भी तारीख को अंतिम नहीं माना जा सकता।
GD NEWS NETWORK को सब्सक्राइब करें और बेल आइकन दबाएं ताकि उत्तर प्रदेश की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले आप तक पहुंचे।
कमेंट में बताइए: क्या उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 में होने चाहिए या 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद?
    user_GD NEWS NETWORK
    GD NEWS NETWORK
    News Anchor मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मैनपुरी जिले में मेडिकल स्टोर की दुकान से ताला तोड़कर 15 लाख की दवाइयां चोरी करने का लगा आप पीड़ित परिवार बैठा धरने पर मैनपुरी जिले में मेडिकल स्टोर की दुकान से ताला तोड़कर 15 लाख की दवाइयां चोरी करने का लगा आप पीड़ित परिवार बैठा धरने पर पीड़ित राहुल कुमार ने पुलिस अधीक्षक से मांगा न्याय पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग रखी
    1
    मैनपुरी जिले में मेडिकल स्टोर की दुकान से ताला तोड़कर 15 लाख की दवाइयां चोरी करने का लगा आप पीड़ित परिवार बैठा धरने पर 
मैनपुरी जिले में मेडिकल स्टोर की दुकान से ताला तोड़कर 15 लाख की दवाइयां चोरी करने का लगा आप पीड़ित परिवार बैठा धरने पर पीड़ित राहुल कुमार ने पुलिस अधीक्षक से मांगा न्याय पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग रखी
    user_मुकेश कुमार पत्रकार मैनपुरी
    मुकेश कुमार पत्रकार मैनपुरी
    Photographer मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 45 किलो से अधिक दूषित मिठाई नष्ट मैनपुरी। रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत मिलावटी एवं दूषित खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को जिले में अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश और जिलाधिकारी मैनपुरी के निर्देशों के क्रम में यह कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. श्वेता सैनी के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ए.के. पाठक के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान गुप्ता मिष्ठान भंडार, करीमगंज से खोया का एक नमूना संग्रहित किया गया। दुकान में रखी करीब 10 किलो दूषित बर्फी, 5 किलो फफूंद लगी लड्डू, 4 पैकेट एक्सपायर्ड दही तथा 20 किलो खराब सूजी को मौके पर ही नष्ट कराया गया। नष्ट कराई गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई गई। इसके बाद बालाजी मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया गया, जहां से खोया का एक नमूना लिया गया। दुकान संचालक को स्टोर में एग्जॉस्ट फैन लगवाने के साथ साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए गए। वहीं कुरावली जीटी रोड स्थित श्री महावीर मिष्ठान भंडार एवं नमकीन की दुकान के निरीक्षण के दौरान स्टोर में अत्यधिक गंदगी और खाद्य पदार्थों का अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारण पाया गया। टीम ने दुकान से रंगीन छेना रसगुल्ला का नमूना संग्रहित किया। साथ ही करीब एक कुंतल खराब एवं दूषित मिठाई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 25,500 रुपये थी, नष्ट कराई गई। खाद्य विभाग की टीम ने दुकान को साफ-सफाई होने तक बंद करा दिया और स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के बाद ही खाद्य कारोबार संचालित किया जाए। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार एवं इन्द्रजीत सिंह सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थ बेचने वालों में हड़कंप मचा रहा।
    3
    रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 45 किलो से अधिक दूषित मिठाई नष्ट

मैनपुरी। रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत मिलावटी एवं दूषित खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को जिले में अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश और जिलाधिकारी मैनपुरी के निर्देशों के क्रम में यह कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. श्वेता सैनी के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ए.के. पाठक के नेतृत्व में की गई।

अभियान के दौरान गुप्ता मिष्ठान भंडार, करीमगंज से खोया का एक नमूना संग्रहित किया गया। दुकान में रखी करीब 10 किलो दूषित बर्फी, 5 किलो फफूंद लगी लड्डू, 4 पैकेट एक्सपायर्ड दही तथा 20 किलो खराब सूजी को मौके पर ही नष्ट कराया गया। नष्ट कराई गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई गई।

इसके बाद बालाजी मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया गया, जहां से खोया का एक नमूना लिया गया। दुकान संचालक को स्टोर में एग्जॉस्ट फैन लगवाने के साथ साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए गए।

वहीं कुरावली जीटी रोड स्थित श्री महावीर मिष्ठान भंडार एवं नमकीन की दुकान के निरीक्षण के दौरान स्टोर में अत्यधिक गंदगी और खाद्य पदार्थों का अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारण पाया गया। टीम ने दुकान से रंगीन छेना रसगुल्ला का नमूना संग्रहित किया। साथ ही करीब एक कुंतल खराब एवं दूषित मिठाई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 25,500 रुपये थी, नष्ट कराई गई।

खाद्य विभाग की टीम ने दुकान को साफ-सफाई होने तक बंद करा दिया और स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के बाद ही खाद्य कारोबार संचालित किया जाए।

अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार एवं इन्द्रजीत सिंह सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थ बेचने वालों में हड़कंप मचा रहा।
    user_Mainpuri explorer
    Mainpuri explorer
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मैनपुरी में रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए खाद विभाग की तरफ से अभियान चलाया गया मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी सच के साथ हर खबर पर हमारी नजर,, रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, करीब 30 हजार रुपये की दूषित मिठाई नष्ट मैनपुरी। रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत मिलावटी एवं दूषित खाद्य पदार्थों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को विशेष अभियान चलाया गया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश तथा जिलाधिकारी मैनपुरी के निर्देशों के अनुपालन में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. श्वेता सैनी के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मैनपुरी ए.के. पाठक के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान गुप्ता मिष्ठान भंडार, करीमगंज से खोया का एक नमूना संग्रहित किया गया। दुकान में रखी करीब 10 किलो दूषित बर्फी, 5 किलो फफूंद लगी लड्डू, 4 पैकेट एक्सपायर्ड दही तथा 20 किलो खराब सूजी को नष्ट कराया गया। नष्ट कराई गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई गई। इसके बाद बालाजी मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया गया, जहां से खोया का एक नमूना संग्रहित किया गया। दुकान संचालक को स्टोर में एग्जॉस्ट फैन लगवाने तथा साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए गए। वहीं कुरावली जीटी रोड स्थित श्री महावीर मिष्ठान भंडार एवं नमकीन की दुकान के निरीक्षण के दौरान स्टोर में अत्यधिक गंदगी तथा खाद्य पदार्थों का अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारण पाया गया। टीम ने रंगीन छेना रसगुल्ला का एक नमूना संग्रहित किया। मौके पर करीब एक कुंतल खराब एवं दूषित मिठाई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25,500 रुपये थी, नष्ट कराई गई। खाद्य विभाग की टीम ने दुकान को साफ-सफाई होने तक बंद करवाते हुए निर्देश दिए कि स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के बाद ही खाद्य कारोबार संचालित किया जाए। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार एवं इन्द्रजीत सिंह शामिल रहे। खाद्य विभाग की कार्रवाई से मिलावटखोरों और अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
    1
    मैनपुरी में रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए खाद विभाग की तरफ से अभियान चलाया गया 
मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी सच के साथ हर खबर पर हमारी नजर,,
रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, करीब 30 हजार रुपये की दूषित मिठाई नष्ट
मैनपुरी। रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत मिलावटी एवं दूषित खाद्य पदार्थों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को विशेष अभियान चलाया गया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश तथा जिलाधिकारी मैनपुरी के निर्देशों के अनुपालन में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. श्वेता सैनी के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मैनपुरी ए.के. पाठक के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
अभियान के दौरान गुप्ता मिष्ठान भंडार, करीमगंज से खोया का एक नमूना संग्रहित किया गया। दुकान में रखी करीब 10 किलो दूषित बर्फी, 5 किलो फफूंद लगी लड्डू, 4 पैकेट एक्सपायर्ड दही तथा 20 किलो खराब सूजी को नष्ट कराया गया। नष्ट कराई गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई गई।
इसके बाद बालाजी मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया गया, जहां से खोया का एक नमूना संग्रहित किया गया। दुकान संचालक को स्टोर में एग्जॉस्ट फैन लगवाने तथा साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए गए।
वहीं कुरावली जीटी रोड स्थित श्री महावीर मिष्ठान भंडार एवं नमकीन की दुकान के निरीक्षण के दौरान स्टोर में अत्यधिक गंदगी तथा खाद्य पदार्थों का अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारण पाया गया। टीम ने रंगीन छेना रसगुल्ला का एक नमूना संग्रहित किया। मौके पर करीब एक कुंतल खराब एवं दूषित मिठाई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25,500 रुपये थी, नष्ट कराई गई।
खाद्य विभाग की टीम ने दुकान को साफ-सफाई होने तक बंद करवाते हुए निर्देश दिए कि स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के बाद ही खाद्य कारोबार संचालित किया जाए।
अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार एवं इन्द्रजीत सिंह शामिल रहे। खाद्य विभाग की कार्रवाई से मिलावटखोरों और अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
    user_मोहित गुप्ता
    मोहित गुप्ता
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • indiatvnews देश में क्यों बढ़ रहे हैं चीनी के दाम, अरविंद केजरीवाल ने बताई वजह indiatvnews देश में क्यों बढ़ रहे हैं चीनी के दाम, अरविंद केजरीवाल ने बताई वजह
    1
    indiatvnews देश में क्यों बढ़ रहे हैं चीनी के दाम, अरविंद केजरीवाल ने बताई वजह
indiatvnews देश में क्यों बढ़ रहे हैं चीनी के दाम, अरविंद केजरीवाल ने बताई वजह
    user_India TV news reporter surjeet
    India TV news reporter surjeet
    Court reporter मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • शादी के दो महीने बाद ही प्रेमी को ससुराल में बुलाने का आरोप, पति का दावा—खाने-पीने की चीजों में नींद की दवा मिलाकर प्रेमी से करती थी बात आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का आरोप, पति ने जान का खतरा बताया एंकर - झांसी से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है...चिरगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक अपने माता-पिता के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा और पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। युवक का दावा है कि शादी के महज दो-तीन हफ्ते बाद ही उसकी पत्नी उसे नींद की दवा देने लगी, ताकि वह अपने कथित प्रेमी से आराम से बातचीत कर सके। आरोप है कि दवा कभी चाय, कभी दूध और कभी खाने में मिलाकर दी जाती थी। मामला तब और गरमा गया, जब पति के मुताबिक पत्नी का कथित प्रेमी उसके घर पहुंचा और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा गया। विरोध करने पर मारपीट और गला दबाने का भी आरोप लगाया गया है। अब पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है। मामला झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले का है...जहां रहने वाला एक युवक अपने माता-पिता के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा और अपनी पत्नी को लेकर गंभीर आरोप लगाए। युवक के मुताबिक उसकी शादी 24 जून को मध्यप्रदेश के भांडेर में रहने वाली युवती से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के शुरुआती दिन सामान्य रहे, लेकिन पति का आरोप है कि करीब दो-तीन हफ्ते बाद पत्नी के व्यवहार में बदलाव आने लगा। आरोप है कि पत्नी उसे नींद की दवा देने लगी। कभी चाय में, कभी दूध में तो कभी खाने की चीजों में दवा मिलाकर देने का दावा किया गया है। युवक के मुताबिक जब उसकी तबीयत बार-बार खराब होने लगी तो उसे शक हुआ कि खाने-पीने की चीजों में कुछ मिलाया जा रहा है। इसके बाद कहानी में कथित प्रेमी की एंट्री हुई। पति का दावा है कि 19 तारीख को मुहल्ले के लोगों ने उसके घर एक युवक के आने की जानकारी दी। पत्नी से पूछने पर उसने किसी युवक के आने से इनकार कर दिया। लेकिन आरोप है कि 23 तारीख को वही युवक दोबारा घर पहुंचा। जानकारी मिलने के बाद पति घर पहुंचा और गेट खोलते ही पत्नी और कथित प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देखने का दावा किया। पति के मुताबिक विरोध करने पर कथित प्रेमी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि पत्नी ने उसका हाथ पकड़ लिया और कथित प्रेमी ने उसका गला पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। अब युवक अपने माता-पिता के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा है और जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। हालांकि, ये सभी आरोप पीड़ित पति की शिकायत पर आधारित हैं। आरोपों की वास्तविकता जांच और पुलिस कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट होगी। बाइट - राजेश प्रजापति......पति
    1
    शादी के दो महीने बाद ही प्रेमी को ससुराल में बुलाने का आरोप,

पति का दावा—खाने-पीने की चीजों में नींद की दवा मिलाकर प्रेमी से करती थी बात

आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का आरोप, पति ने जान का खतरा बताया

एंकर - झांसी से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है...चिरगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक अपने माता-पिता के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा और पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। युवक का दावा है कि शादी के महज दो-तीन हफ्ते बाद ही उसकी पत्नी उसे नींद की दवा देने लगी, ताकि वह अपने कथित प्रेमी से आराम से बातचीत कर सके। आरोप है कि दवा कभी चाय, कभी दूध और कभी खाने में मिलाकर दी जाती थी। मामला तब और गरमा गया, जब पति के मुताबिक पत्नी का कथित प्रेमी उसके घर पहुंचा और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा गया। विरोध करने पर मारपीट और गला दबाने का भी आरोप लगाया गया है। अब पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है। मामला झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले का है...जहां रहने वाला एक युवक अपने माता-पिता के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा और अपनी पत्नी को लेकर गंभीर आरोप लगाए। युवक के मुताबिक उसकी शादी 24 जून को मध्यप्रदेश के भांडेर में रहने वाली युवती से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के शुरुआती दिन सामान्य रहे, लेकिन पति का आरोप है कि करीब दो-तीन हफ्ते बाद पत्नी के व्यवहार में बदलाव आने लगा। आरोप है कि पत्नी उसे नींद की दवा देने लगी। कभी चाय में, कभी दूध में तो कभी खाने की चीजों में दवा मिलाकर देने का दावा किया गया है। युवक के मुताबिक जब उसकी तबीयत बार-बार खराब होने लगी तो उसे शक हुआ कि खाने-पीने की चीजों में कुछ मिलाया जा रहा है।
इसके बाद कहानी में कथित प्रेमी की एंट्री हुई। पति का दावा है कि 19 तारीख को मुहल्ले के लोगों ने उसके घर एक युवक के आने की जानकारी दी। पत्नी से पूछने पर उसने किसी युवक के आने से इनकार कर दिया। लेकिन आरोप है कि 23 तारीख को वही युवक दोबारा घर पहुंचा। जानकारी मिलने के बाद पति घर पहुंचा और गेट खोलते ही पत्नी और कथित प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देखने का दावा किया।
पति के मुताबिक विरोध करने पर कथित प्रेमी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि पत्नी ने उसका हाथ पकड़ लिया और कथित प्रेमी ने उसका गला पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। अब युवक अपने माता-पिता के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा है और जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। हालांकि, ये सभी आरोप पीड़ित पति की शिकायत पर आधारित हैं। आरोपों की वास्तविकता जांच और पुलिस कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट होगी।

बाइट - राजेश प्रजापति......पति
    user_Shan Mohammad
    Shan Mohammad
    Photographer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • मेडिकल स्टोर पर दबंग द्वारा मारपीट का आरोप ➡️पीड़ित परिवार ने कचहरी पर किया धरना प्रदर्शन ➡️परिवार ने एसपी को कार्रवाई के लिए दिया ज्ञापन ➡️थाना बरनाहल क्षेत्र के दिहुली का मामला
    1
    मेडिकल स्टोर पर दबंग द्वारा मारपीट का आरोप

➡️पीड़ित परिवार ने कचहरी पर किया धरना प्रदर्शन

➡️परिवार ने एसपी को कार्रवाई के लिए दिया ज्ञापन

➡️थाना बरनाहल क्षेत्र के दिहुली का मामला
    user_Mainpuri explorer
    Mainpuri explorer
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.