logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाइव पर भीषण सडक हादसा #shahjahanpur Big #accident!! 😱 रोडवेज बस व आर्टिगा में हुई भिड़ंत!! 4 की मौत!! 👉🏽कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत 👉🏽कोहरे के चलते हादसा, एक व्यक्ति घायल 👉🏽बरेली रोडवेज बस ने मारी भयंकर टक्कर 👉🏽थाना अल्लाहगंज के स्टेट हाईवे पर हादसा.

2 hrs ago
user_JOURNALIST REETESH PRATAP
JOURNALIST REETESH PRATAP
Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
71bdc1e3-8268-412e-9e01-a547389e4191
23c5a8ce-9e21-4440-9300-c0ef9914f244

हाइव पर भीषण सडक हादसा #shahjahanpur Big #accident!! 😱 रोडवेज बस व आर्टिगा में हुई भिड़ंत!! 4 की मौत!! 👉🏽कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत 👉🏽कोहरे के चलते हादसा, एक व्यक्ति घायल 👉🏽बरेली रोडवेज बस ने मारी भयंकर टक्कर 👉🏽थाना अल्लाहगंज के स्टेट हाईवे पर हादसा.

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बिल्सी इंडेन गैस गोदाम पर उपभोक्ता से अधिक पैसे लेने का आरोप, पूछने पर कर्मचारी का रौब भरा जवाब बदायूँ जिले के बिल्सी स्थित Indian Oil Corporation की इंडेन गैस गोदाम पर उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गोदाम पर तैनात कर्मचारी गैस सिलेंडर देने के नाम पर तय कीमत से ज्यादा रुपये वसूल रहे हैं। एक उपभोक्ता ने जब कर्मचारी से ज्यादा पैसे लेने का कारण पूछा तो कर्मचारी ने रौब दिखाते हुए जवाब दिया कि “यहीं इतने पैसे लगते हैं, लेना है तो लो वरना मत लो।” कर्मचारी के इस व्यवहार से उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गैस सिलेंडर की कीमत सरकार द्वारा तय है, तो गोदाम पर अतिरिक्त पैसा क्यों लिया जा रहा है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। उपभोक्ताओं का कहना है कि अगर जल्द ही इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे।
    1
    बिल्सी इंडेन गैस गोदाम पर उपभोक्ता से अधिक पैसे लेने का आरोप, पूछने पर कर्मचारी का रौब भरा जवाब
बदायूँ जिले के बिल्सी स्थित Indian Oil Corporation की इंडेन गैस गोदाम पर उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गोदाम पर तैनात कर्मचारी गैस सिलेंडर देने के नाम पर तय कीमत से ज्यादा रुपये वसूल रहे हैं।
एक उपभोक्ता ने जब कर्मचारी से ज्यादा पैसे लेने का कारण पूछा तो कर्मचारी ने रौब दिखाते हुए जवाब दिया कि “यहीं इतने पैसे लगते हैं, लेना है तो लो वरना मत लो।” कर्मचारी के इस व्यवहार से उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गैस सिलेंडर की कीमत सरकार द्वारा तय है, तो गोदाम पर अतिरिक्त पैसा क्यों लिया जा रहा है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि अगर जल्द ही इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मुजफ्फरनगर में किसान को ‘जेहादी’ बताकर वीडियो वायरल, पुलिस ने बताया—गाय खरीदी थी, तस्करी नहीं मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक किसान को गाय खरीदकर घर ले जाना भारी पड़ गया। किसान अकबर को रास्ते में कुछ हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने रोक लिया, उसका वीडियो बनाया और उसे “जेहादी” बताकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में किसान अकबर अपनी सफाई देते हुए कहते नजर आ रहे हैं— “सवा सौ बीघा जमीन है मेरे पे, मेरा बाप भी अकेला था और मैं भी। माडले का है तो माडले में पूछ लिये बाबू जमींदार के…” बताया जा रहा है कि अकबर दूसरे गांव से गाय खरीदकर अपने घर ला रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और बिना किसी पुष्टि के उन पर गौतस्करी और गोकशी के आरोप लगाने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें कथित तौर पर हिंदूवादी नेता यशवीर महाराज ने उन्हें “जेहादी” तक कह दिया। हालांकि पूरे मामले में पुलिस की जांच के बाद तस्वीर साफ हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसान अकबर ने गाय खरीदी थी और उसे अपने घर ले जा रहे थे। मामले में गौतस्करी या गोकशी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। इस घटना ने एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर किस अधिकार से कुछ लोग रास्ते में किसी को रोककर खुद ही जांच एजेंसी बन जाते हैं और बिना सबूत किसी की धार्मिक पहचान के आधार पर उसे अपराधी घोषित कर देते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न सिर्फ कानून व्यवस्था को चुनौती देती हैं बल्कि बेगुनाह लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचाती हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों और भ्रामक वीडियो से बचें और किसी भी संदेह की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।
    1
    मुजफ्फरनगर में किसान को ‘जेहादी’ बताकर वीडियो वायरल, पुलिस ने बताया—गाय खरीदी थी, तस्करी नहीं
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक किसान को गाय खरीदकर घर ले जाना भारी पड़ गया। किसान अकबर को रास्ते में कुछ हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने रोक लिया, उसका वीडियो बनाया और उसे “जेहादी” बताकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो में किसान अकबर अपनी सफाई देते हुए कहते नजर आ रहे हैं—
“सवा सौ बीघा जमीन है मेरे पे, मेरा बाप भी अकेला था और मैं भी। माडले का है तो माडले में पूछ लिये बाबू जमींदार के…”
बताया जा रहा है कि अकबर दूसरे गांव से गाय खरीदकर अपने घर ला रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और बिना किसी पुष्टि के उन पर गौतस्करी और गोकशी के आरोप लगाने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें कथित तौर पर हिंदूवादी नेता यशवीर महाराज ने उन्हें “जेहादी” तक कह दिया।
हालांकि पूरे मामले में पुलिस की जांच के बाद तस्वीर साफ हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसान अकबर ने गाय खरीदी थी और उसे अपने घर ले जा रहे थे। मामले में गौतस्करी या गोकशी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।
इस घटना ने एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर किस अधिकार से कुछ लोग रास्ते में किसी को रोककर खुद ही जांच एजेंसी बन जाते हैं और बिना सबूत किसी की धार्मिक पहचान के आधार पर उसे अपराधी घोषित कर देते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न सिर्फ कानून व्यवस्था को चुनौती देती हैं बल्कि बेगुनाह लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचाती हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों और भ्रामक वीडियो से बचें और किसी भी संदेह की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।
    user_SNN न्यूज़
    SNN न्यूज़
    Voice of people बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बदायूं जनपद के उझानी में बुधवार सुबह महात्मा गांधी खेल मैदान के पास स्थित एक चौड़ी नाली में एक ग्रामीण का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने नाली में एक व्यक्ति को पड़ा देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाली से बाहर निकलवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक नाली में मुंह के बल पड़ा हुआ था। तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक डायरी मिली, जिसमें दर्ज मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद मृतक की पहचान गांव बेनी नगला निवासी सेवाराम पुत्र नवाब सिंह के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार सेवाराम को शराब पीने की आदत थी। आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में संतुलन बिगड़ने के कारण वह नाली में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    बदायूं जनपद के उझानी में बुधवार सुबह महात्मा गांधी खेल मैदान के पास स्थित एक चौड़ी नाली में एक ग्रामीण का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने नाली में एक व्यक्ति को पड़ा देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाली से बाहर निकलवाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक नाली में मुंह के बल पड़ा हुआ था। तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक डायरी मिली, जिसमें दर्ज मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद मृतक की पहचान गांव बेनी नगला निवासी सेवाराम पुत्र नवाब सिंह के रूप में हुई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार सेवाराम को शराब पीने की आदत थी। आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में संतुलन बिगड़ने के कारण वह नाली में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बदायूं। उझानी नगर में बुधवार की सुबह पंखा रोड स्थित नाले में पड़ा एक वृद्ध का शव देख नागरिकों में सनसनी फैल गई। नागरिकों की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को नाले से बाहर निकलवाया तब मृतक की शिनाख्त बेनीनगला गांव निवासी के रूप में हुई। बताते हैं कि मृतक शराब पीता था जिसके चलते वह मंगलवार की रात किसी समय मसीह की हालत में नाले में गिर गया और फिर रात भर नाले में पड़ा रहा जिससे उसकी मौत हो गई । बताते हैं कि पंखा रोड पर आवागमन बना रहता है लेकिन अंधेरा होने के कारण किसी की नजर नाले में पड़़े वृद्ध की ओर नही जा सकी। बताते हैं कि मृतक की पहचान 60 साल के सेवाराम यादव पुत्र नवाब सिंह यादव निवासी बेनी नगला के रूप में लोगों ने की जिस पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दिए इस सूचना पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए इसके बाद पुलिस नहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    1
    बदायूं। उझानी नगर में बुधवार की सुबह पंखा रोड स्थित नाले में पड़ा एक वृद्ध का शव देख नागरिकों में सनसनी फैल गई। नागरिकों की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को नाले से बाहर निकलवाया तब मृतक की शिनाख्त बेनीनगला गांव निवासी के रूप में हुई।
बताते हैं कि मृतक शराब पीता था जिसके चलते वह मंगलवार की रात किसी समय मसीह की हालत में नाले में गिर गया और फिर रात भर नाले में पड़ा रहा जिससे उसकी मौत हो गई । बताते हैं कि पंखा रोड पर आवागमन बना रहता है लेकिन अंधेरा होने के कारण किसी की नजर नाले में पड़़े वृद्ध की ओर नही जा सकी।
बताते हैं कि मृतक की पहचान 60 साल के सेवाराम यादव पुत्र नवाब सिंह यादव निवासी बेनी नगला के रूप में लोगों ने की जिस पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दिए इस सूचना पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए इसके बाद पुलिस नहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • इटावा भरथना थाना क्षेत्र के भरथना बिधूना मार्ग पर शॉर्ट सर्किट के चलते ओमनी वैन में लगी भीषण आग काफी देर तक उठती रही आग की लपटें घटना के दौरान मौके पर नहीं मिला वैन चालक भरथना पुलिस के जवानों तथा फायर टीम ने संभाला मोर्चा समय रहते सूझ बूझ दिखाते हुए आग पर पाया गया काबू, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने समय रहते हालातों पर पाया काबू, वैन चालक की तलाश जारी
    1
    इटावा भरथना थाना क्षेत्र के भरथना बिधूना मार्ग पर शॉर्ट सर्किट के चलते ओमनी वैन में लगी भीषण आग
काफी देर तक उठती रही आग की लपटें 
घटना के दौरान मौके पर नहीं मिला वैन चालक
भरथना पुलिस के जवानों तथा फायर टीम ने संभाला मोर्चा
समय रहते सूझ बूझ दिखाते हुए आग पर पाया गया काबू, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं 
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने समय रहते हालातों पर पाया काबू, वैन चालक की तलाश जारी
    user_JOURNALIST REETESH PRATAP
    JOURNALIST REETESH PRATAP
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उझानी / आज दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक जच्चा महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई बच्चे की भी बिगडती हालत को देख उसे ईलाज के लिए मेडीकल कालेज रैफर किया गया है। जच्चा महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। महिला के परिजनों ने विलाप करते हुए अस्पताल स्टाफ पर एक लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दूदे नगर निवासी भुवनेश की पत्नी नीरज को बच्चे की डिलीवरी के लिए अस्पताल लाया गया जहां दोपहर में आपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा दोनों की हालत बिगडने लगी जब तक जच्चा महिला को ईलाज मिल पाता उसकी मौत हो गई बच्चे की बिगडती हालत को देख उसे मेडीकल कालेज रैफर कर दिया गया है। जच्चा महिला की मौत के बाद मृतका की सास सोनवती ने विलाप करते हुए अस्पताल स्टाफ पर आपरेशन और ईलाज के नाम पर एक लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है
    1
    उझानी / आज दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक जच्चा महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई बच्चे की भी बिगडती हालत को देख उसे ईलाज के लिए मेडीकल कालेज रैफर किया गया है। जच्चा महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। महिला के परिजनों ने विलाप करते हुए अस्पताल स्टाफ पर एक लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। 
परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दूदे नगर निवासी भुवनेश की पत्नी नीरज को बच्चे की डिलीवरी के लिए अस्पताल लाया गया जहां दोपहर में आपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा दोनों की हालत बिगडने लगी जब तक जच्चा महिला को ईलाज मिल पाता उसकी मौत हो गई बच्चे की बिगडती हालत को देख उसे मेडीकल कालेज रैफर कर दिया गया है। 
जच्चा महिला की मौत के बाद मृतका की सास सोनवती ने विलाप करते हुए अस्पताल स्टाफ पर आपरेशन और ईलाज के नाम पर एक लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • युवाओं में है हर संभव कार्य कर दिखाने की श्रेष्ठ सामर्थ्य : दिलीप युवाओं को उत्कृष्ट चिंतन, दृढ़ संकल्प से मिलेगा महान लक्ष्य : डा.सुभि चौधरी बदायूं : कंपोजिट विद्यालय असरासी में चल रहे त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। बच्चों ने तंबुओं का शहर बसाया। भारत कोकिला कंपनी और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप टोली आल ओवर चैंपियन रही। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से जीवन बदल देती है। विशिष्ट अतिथि सीएचसी मेडीकल आफीसर असरासी डा. सुभि चौधरी स्काउटिंग का प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी नागरिक तैयार कर रहा है। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवाओं में हर कार्य को संभव कर दिखाने की श्रेष्ठ सामर्थ्य निहित है। उत्कृष्ट चिंतन, दृढ़ संकल्प के साथ युवा आगे बढ़ रहे हैं। ब्लाक व्यायाम शिक्षक मुकेश कुमार यादव ने परिणामों की घोषणा की। स्काउट वर्ग में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप टोली प्रथम, पृथ्वीराज चौहान टोली द्वितीय, डा.भीमराव आंबेडकर और चंद्र शेखर आजाद टोली तृतीय स्थान पर रही। जबकि गाइड वर्ग में भारत कोकिला कंपनी प्रथम, मीराबाई कंपनी द्वितीय और कल्पना चावला कंपनी तृतीय स्थान पर रही। स्काउट प्रशिक्षक नंदराम शाक्य, वरिष्ठ शिक्षक सुनील कुमार, वसुंधरा शर्मा, संतोष कुमार शर्मा निर्णायक रहे। विजेता टोलियों को मुख्य अतिथि दिलीप कुमार, विशिष्ट अतिथि डा. सुभि चौधरी, प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त डा.जुगल किशोर ने विजेता टोलियों के टोली नायकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ शिक्षक कृष्ण पाल शाक्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डीपी सिंह, इंदल सिंह, भानु यादव, रूबी शर्मा, बल्गा इंटल सुमन, अवनीश सक्सेना, अनिल कुमार शर्मा, अल्पेश वैश्य, तराना सुजाअत आदि मौजूद रहीं। संचालन डा.जुगल किशोर ने किया।
    1
    युवाओं में है हर संभव कार्य कर दिखाने की श्रेष्ठ सामर्थ्य : दिलीप 
युवाओं को उत्कृष्ट चिंतन, दृढ़ संकल्प से मिलेगा महान लक्ष्य : डा.सुभि चौधरी 
बदायूं : कंपोजिट विद्यालय असरासी में चल रहे त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। बच्चों ने तंबुओं का शहर बसाया। भारत कोकिला कंपनी और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप टोली आल ओवर चैंपियन रही। 
मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से जीवन बदल देती है। 
विशिष्ट अतिथि सीएचसी मेडीकल आफीसर असरासी डा. सुभि चौधरी स्काउटिंग का प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी नागरिक तैयार कर रहा है।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवाओं में हर कार्य को संभव कर दिखाने की श्रेष्ठ सामर्थ्य निहित है। उत्कृष्ट चिंतन, दृढ़ संकल्प के साथ युवा आगे बढ़ रहे हैं। ब्लाक व्यायाम शिक्षक मुकेश कुमार यादव ने परिणामों की घोषणा की। 
स्काउट वर्ग में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप टोली प्रथम, पृथ्वीराज चौहान टोली द्वितीय, डा.भीमराव आंबेडकर और चंद्र शेखर आजाद टोली तृतीय स्थान पर रही। जबकि गाइड वर्ग में भारत कोकिला कंपनी प्रथम, मीराबाई कंपनी द्वितीय और कल्पना चावला कंपनी तृतीय स्थान पर रही। स्काउट प्रशिक्षक नंदराम शाक्य, वरिष्ठ शिक्षक सुनील कुमार, वसुंधरा शर्मा, संतोष कुमार शर्मा निर्णायक रहे।
विजेता टोलियों को मुख्य अतिथि दिलीप कुमार, विशिष्ट अतिथि डा. सुभि चौधरी, प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त डा.जुगल किशोर ने विजेता टोलियों के टोली नायकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। 
वरिष्ठ शिक्षक कृष्ण पाल शाक्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।  इस मौके पर डीपी सिंह, इंदल सिंह, भानु यादव, रूबी शर्मा, बल्गा इंटल सुमन, अवनीश सक्सेना, अनिल कुमार शर्मा, अल्पेश वैश्य, तराना सुजाअत आदि मौजूद रहीं। संचालन डा.जुगल किशोर ने किया।
    user_संजय शर्मा पत्रकार बदायूं उत्तर प्रदेश
    संजय शर्मा पत्रकार बदायूं उत्तर प्रदेश
    पत्रकारिता Budaun, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जनता दरबार का एक छोटा-सा पल है… जो सुनने में भले ही हल्का और मज़ेदार लगे, लेकिन उसके पीछे पहाड़ की एक बड़ी और गंभीर समस्या छिपी हुई है। दरअसल, जनता दरबार में अपनी समस्या लेकर पहुंचे एक युवक ने डीएम स्वाति भदौरिया से गांव में पानी की दिक्कत का जिक्र किया। युवक अपनी बात बड़े सीधे और मासूम अंदाज़ में रख रहा था… और बातों-बातों में उसने कह दिया कि “मैडम, पानी की परेशानी की वजह से मेरी अभी तक शादी भी नहीं हो पाई है।” युवक की इस सादगी भरी बात को सुनकर वहां मौजूद डीएम और स्टाफ मुस्कुरा पड़े, और कुछ देर के लिए माहौल हल्का हो गया। लेकिन इस मुस्कान के पीछे पहाड़ की एक सच्चाई भी छिपी है। असल में यह सिर्फ किसी एक युवक की शादी की समस्या नहीं है… बल्कि खाली होते पहाड़ और लगातार बढ़ते पलायन की बड़ी चिंता है। रोजगार, पानी और बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण गांवों से लोग शहरों की ओर जा रहे हैं, और कई गांव धीरे-धीरे सूने होते जा रहे हैं। अगर समय रहते इस पलायन को नहीं रोका गया, तो शायद आने वाले समय में हालात ऐसे बन जाएं कि लोगों को शादी जैसे सामाजिक रिश्तों के लिए भी किसी सरकारी योजना का इंतजार करना पड़े। पौड़ी गढ़वाल का यह छोटा-सा वीडियो हमें मुस्कुराने के साथ-साथ पहाड़ की उस सच्चाई की भी याद दिलाता है, जिस पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है।
    1
    उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में जनता दरबार का एक छोटा-सा पल है… जो सुनने में भले ही हल्का और मज़ेदार लगे, लेकिन उसके पीछे पहाड़ की एक बड़ी और गंभीर समस्या छिपी हुई है।
दरअसल, जनता दरबार में अपनी समस्या लेकर पहुंचे एक युवक ने डीएम स्वाति भदौरिया से गांव में पानी की दिक्कत का जिक्र किया। युवक अपनी बात बड़े सीधे और मासूम अंदाज़ में रख रहा था… और बातों-बातों में उसने कह दिया कि “मैडम, पानी की परेशानी की वजह से मेरी अभी तक शादी भी नहीं हो पाई है।”
युवक की इस सादगी भरी बात को सुनकर वहां मौजूद डीएम और स्टाफ मुस्कुरा पड़े, और कुछ देर के लिए माहौल हल्का हो गया। लेकिन इस मुस्कान के पीछे पहाड़ की एक सच्चाई भी छिपी है।
असल में यह सिर्फ किसी एक युवक की शादी की समस्या नहीं है… बल्कि खाली होते पहाड़ और लगातार बढ़ते पलायन की बड़ी चिंता है। रोजगार, पानी और बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण गांवों से लोग शहरों की ओर जा रहे हैं, और कई गांव धीरे-धीरे सूने होते जा रहे हैं।
अगर समय रहते इस पलायन को नहीं रोका गया, तो शायद आने वाले समय में हालात ऐसे बन जाएं कि लोगों को शादी जैसे सामाजिक रिश्तों के लिए भी किसी सरकारी योजना का इंतजार करना पड़े।
पौड़ी गढ़वाल का यह छोटा-सा वीडियो हमें मुस्कुराने के साथ-साथ पहाड़ की उस सच्चाई की भी याद दिलाता है, जिस पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है।
    user_SNN न्यूज़
    SNN न्यूज़
    Voice of people बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.