Shuru
Apke Nagar Ki App…
मेहता में नि:शुल्क नेत्र शिविर आयोजित, 50 लोगों की हुई जांच मेहता में नि:शुल्क नेत्र शिविर आयोजित, 50 लोगों की हुई जांच घंसौर। घंसौर तहसील के ग्राम मेहता स्थित शिव शंकर ज्ञान मंदिर में सोमवार, 3 अगस्त 2026 को देवरस सेवा संस्थान, कहानी द्वारा नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 50 लोगों के नेत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान कुछ लोगों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई, जिन्हें आगे के उपचार एवं ऑपरेशन के लिए जबलपुर भेजा गया। शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी आंखों की जांच कराई। आयोजकों ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Umesh Srivastava
मेहता में नि:शुल्क नेत्र शिविर आयोजित, 50 लोगों की हुई जांच मेहता में नि:शुल्क नेत्र शिविर आयोजित, 50 लोगों की हुई जांच घंसौर। घंसौर तहसील के ग्राम मेहता स्थित शिव शंकर ज्ञान मंदिर में सोमवार, 3 अगस्त 2026 को देवरस सेवा संस्थान, कहानी द्वारा नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 50 लोगों के नेत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान कुछ लोगों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई, जिन्हें आगे के उपचार एवं ऑपरेशन के लिए जबलपुर भेजा गया। शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी आंखों की जांच कराई। आयोजकों ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए शंखनाद विस्थापन के विरोध में जबलपुर और भोपाल में डेरा डालो आंदोलन का ऐलान जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए शंखनाद विस्थापन के विरोध में जबलपुर और भोपाल में डेरा डालो आंदोलन का ऐलान मंडला। विकास परियोजनाओं के नाम पर विस्थापन का दंश झेल रहे आदिवासियों ने अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। नारायणगंज के चुटका गांव में आयोजित विशाल महा-बैठक में हजारों आदिवासियों, किसानों और महिलाओं ने जल, जंगल और जमीन बचाने की हुंकार भरी। सम्मेलन में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चुटका परमाणु परियोजना, बसनिया व अपर बुढऩेर बांध जैसी परियोजनाओं के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से जबलपुर और भोपाल में घेरा डालो, डेरा डालो आंदोलन चलाया जाएगा। वरिष्ठ कार्यकर्ता मोले सिंह गोठरिया के प्रस्ताव पर शहीद शंकरशाह-रघुनाथ शाह की बलिदान भूमि जबलपुर से संघर्ष के शंखनाद पर मुहर लगी। वक्ताओं ने पेसा और वनाधिकार कानून का हवाला देते हुए ग्राम सभा की अनदेखी को संविधान पर प्रहार बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदिवासी विकास के नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति उजाडऩे वाले विस्थापन के विरोधी हैं। बैठक में विधायक चेन सिंह बरकड़े, डॉ. अशोक मर्सकोले, दादू लाल कुड़ापे और मंच संचालक राजकुमार सिन्हा समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 0000000000000000000000000000000000001
- (NAPE), मध्य प्रदेश का 27वाँ प्रांतीय अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न राष्ट्रीय एसोसिएशन ऑफ पोस्टल एम्प्लॉइज ग्रुप 'सी' (NAPE), मध्य प्रदेश सर्किल का 27वाँ प्रांतीय अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न जबलपुर। राष्ट्रीय एसोसिएशन ऑफ पोस्टल एम्प्लॉइज ग्रुप 'सी' (NAPE), मध्य प्रदेश सर्किल का 27वाँ प्रांतीय अधिवेशन आज जबलपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न डाक मंडलों से आए प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा संगठन की मजबूती, कर्मचारियों के हितों एवं भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिवेशन के दौरान संगठन के नवीन पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन किया गया। इसमें श्री अजय नायक को प्रांतीय सचिव तथा श्री महेश कश्यप को प्रांतीय अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का प्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। अपने संबोधन में नवनिर्वाचित प्रांतीय सचिव श्री अजय नायक ने संगठन की एकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कर्मचारियों के हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार तथा डाक कर्मचारियों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। अधिवेशन के सफल आयोजन में जबलपुर संभाग एवं समस्त NAPE संघ परिवार के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।2
- बिलहरी में हेलमेट पहने कार सवारों का दुकानों पर जादू टोना करते वीडियो वायरल, गोरा बाजार और सदर पेन्टी नाका के पुलिस प्रशासन के कैमरे हैं कई महीनो से बंद, गौराबाजार,सदर तरफ भागी है कार,लेकिन पुलिस तलाश में जुटी1
- श्रावण मास के पंचम दिवस (श्रावण के प्रथम सोमवार )श्री सिद्धेश्वर भगवान जी के अभिषेक दर्शन परमहंसी गंगा आश्रम1
- शहर में सावन मास प्रारंभ होते ही जगह-जगह हरियाली का पर्व जबलपुर शहर में सावन मास प्रारंभ होते ही जगह-जगह हरियाली का पर्व मनाया जाने लगा है तो वही इसी क्रम में आज सदर में महिला सशक्तिकरण संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष रानू शर्मा के नेतृत्व में आज तीन संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में हरियाली महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिलाओं ने हरे परिधान में पहुंचकर कार्यक्रम को सेलिब्रेट किया तो वहीं इस अवसर पर महिलाओं के द्वारा गीत संगीत एवं नृत्य भी प्रस्तुत किए गए एवं राधा कृष्ण की सुंदर मनमोहक झांकी के साथ महिलाओं ने झूम कर नृत्य भी किया इस अवसर पर रानू शर्मा एवं कौशर जहां ने कहा कि उनके द्वारा प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए आयोजित किया जाता है इस अवसर पर तीनों संस्थानों की महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रही3
- j।।। झोतेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ।।। गोटेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत झोतेश्वर पुलिस चौकी ने उमरिया के पास घेराबंदी कर स्विफ्ट डिजायर (MP 20 TA 1354) से 10 पेटी देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान राहुल उर्फ छोटू (23), निवासी रिछा को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सुमित तिवारी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही1
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत पर जबलपुर में कांग्रेसियों ने मनाया जश्न वाइस ओवर(१) मध्य प्रदेश के दतिया में उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी को जनता के समर्थन से जीत हासिल हुई है जिसे लेकर आज जबलपुर शहर में शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा जमकर जश्न मनाया गया, इस दौरान कांग्रेसियों ने ढोल नगाड़ों के बीच एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और कहा कि माता रानी की नगरी दतिया में कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की है उन्होंने कहा कि अभी तो दतिया में कांग्रेस पार्टी ने जीत की है अभी पूरा मध्य प्रदेश और भारत में भी कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से जीत हासिल कर भाजपा की कुशल से जनता को मुक्त करेगी, इस दौरान कांग्रेस पार्टी के अनेक नेता और कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए नजर आए..4