रक्षाबंधन से एक दिन पहले बाजार में रौनक, रंग-बिरंगी राखियों से सजे बाजार मोर, घड़ी, हाथी-घोड़े से लेकर मोती, चंदन और गुलाब वाली राखियों की मांग; महिलाओं को रोडवेज में दो दिन निशुल्क यात्रा का तोहफा पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा- रक्षाबंधन का त्योहार कस्बे सहित क्षेत्र में शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर बहनों और भाइयों में उत्साह नजर आ रहा है। बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसकी सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना करेंगी। वहीं भाई भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लेंगे। रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व गुरुवार को कस्बे के बाजार में राखियों की दुकानों पर रौनक देखने को मिली। जगह-जगह विभिन्न प्रकार और आकर्षक डिजाइनों की राखियों से दुकानें सजी नजर आईं। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते दिखाई दिए, वहीं शाम होते-होते बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ गई। बच्चों के लिए आकर्षक राखियों की भरमार इस बार बाजार में राखियों की कई नई वैरायटियां देखने को मिल रही हैं। खासकर बच्चों के लिए मोर, घड़ी, हाथी, घोड़े सहित विभिन्न आकृतियों वाली रंग-बिरंगी राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। वहीं युवाओं और महिलाओं के लिए मोती, चंदन, गुलाब एवं डिजाइनर राखियों की मांग अधिक रही। सजी-सजाई और आकर्षक पैकिंग वाली राखियां भी ग्राहकों को खूब पसंद आ रही हैं। एक से 150 रुपए तक राखियों की रेंज राखियों के भाव की बात करें तो बाजार में एक रुपए से लेकर 25 रुपए तक की राखियों की अच्छी मांग रही। वहीं 30 रुपए से लेकर करीब 150 रुपए तक की आकर्षक एवं डिजाइनर राखियां भी दुकानों पर उपलब्ध हैं। ग्राहकों की पसंद और बजट के अनुसार दुकानदारों ने अलग-अलग रेंज की राखियां सजाई हैं। चांदी की राखियों का बाजार इस बार अपेक्षाकृत मंदा नजर आया। वहीं वर्षों से चली आ रही अभ्रक की राखी, जिसे स्थानीय स्तर पर भोड़ल की राखी के नाम से भी जाना जाता है, उसका प्रचलन पिछले दो-तीन वर्षों में कम हुआ है, लेकिन यह पारंपरिक राखी अभी भी बाजार में उपलब्ध है। कपड़ा और ज्वेलर्स की दुकानों पर भी भीड़ रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व राखियों की दुकानों के साथ कपड़ा एवं ज्वेलर्स की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ नजर आई। बहनों के लिए कपड़े, आभूषण और अन्य उपहार खरीदने को लेकर लोगों ने जमकर खरीदारी की। त्योहार को देखते हुए बाजार में दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया है। महिलाओं को रोडवेज में दो दिन निशुल्क यात्रा रक्षाबंधन के अवसर पर राजस्थान सरकार की ओर से महिलाओं, युवतियों एवं बालिकाओं के लिए राजस्थान रोडवेज में 28 और 29 अगस्त को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। सरकार के इस निर्णय से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने मायके आने-जाने में सुविधा मिलेगी। रक्षाबंधन पर मिलने वाली इस सुविधा का लाभ बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा उठाए जाने की उम्मीद है। त्योहार को लेकर कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साह का माहौल है। शुक्रवार को बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की परंपरा निभाएंगी और भाई अपनी बहनों को उपहार देकर उनके सुखद एवं सुरक्षित जीवन की कामना करेंगे।
रक्षाबंधन से एक दिन पहले बाजार में रौनक, रंग-बिरंगी राखियों से सजे बाजार मोर, घड़ी, हाथी-घोड़े से लेकर मोती, चंदन और गुलाब वाली राखियों की मांग; महिलाओं को रोडवेज में दो दिन निशुल्क यात्रा का तोहफा पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा- रक्षाबंधन का त्योहार कस्बे सहित क्षेत्र में शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर बहनों और भाइयों में उत्साह नजर आ रहा है। बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसकी सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना करेंगी। वहीं भाई भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लेंगे। रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व गुरुवार को कस्बे के बाजार में राखियों की दुकानों पर रौनक देखने को मिली। जगह-जगह विभिन्न प्रकार और आकर्षक डिजाइनों की राखियों से दुकानें सजी नजर आईं। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते
दिखाई दिए, वहीं शाम होते-होते बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ गई। बच्चों के लिए आकर्षक राखियों की भरमार इस बार बाजार में राखियों की कई नई वैरायटियां देखने को मिल रही हैं। खासकर बच्चों के लिए मोर, घड़ी, हाथी, घोड़े सहित विभिन्न आकृतियों वाली रंग-बिरंगी राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। वहीं युवाओं और महिलाओं के लिए मोती, चंदन, गुलाब एवं डिजाइनर राखियों की मांग अधिक रही। सजी-सजाई और आकर्षक पैकिंग वाली राखियां भी ग्राहकों को खूब पसंद आ रही हैं। एक से 150 रुपए तक राखियों की रेंज राखियों के भाव की बात करें तो बाजार में एक रुपए से लेकर 25 रुपए तक की राखियों की अच्छी मांग रही। वहीं 30 रुपए से लेकर करीब 150 रुपए तक की आकर्षक एवं डिजाइनर राखियां
भी दुकानों पर उपलब्ध हैं। ग्राहकों की पसंद और बजट के अनुसार दुकानदारों ने अलग-अलग रेंज की राखियां सजाई हैं। चांदी की राखियों का बाजार इस बार अपेक्षाकृत मंदा नजर आया। वहीं वर्षों से चली आ रही अभ्रक की राखी, जिसे स्थानीय स्तर पर भोड़ल की राखी के नाम से भी जाना जाता है, उसका प्रचलन पिछले दो-तीन वर्षों में कम हुआ है, लेकिन यह पारंपरिक राखी अभी भी बाजार में उपलब्ध है। कपड़ा और ज्वेलर्स की दुकानों पर भी भीड़ रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व राखियों की दुकानों के साथ कपड़ा एवं ज्वेलर्स की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ नजर आई। बहनों के लिए कपड़े, आभूषण और अन्य उपहार खरीदने को लेकर लोगों ने जमकर खरीदारी की। त्योहार को देखते हुए बाजार में दुकानदारों ने भी अपनी
दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया है। महिलाओं को रोडवेज में दो दिन निशुल्क यात्रा रक्षाबंधन के अवसर पर राजस्थान सरकार की ओर से महिलाओं, युवतियों एवं बालिकाओं के लिए राजस्थान रोडवेज में 28 और 29 अगस्त को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। सरकार के इस निर्णय से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने मायके आने-जाने में सुविधा मिलेगी। रक्षाबंधन पर मिलने वाली इस सुविधा का लाभ बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा उठाए जाने की उम्मीद है। त्योहार को लेकर कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साह का माहौल है। शुक्रवार को बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की परंपरा निभाएंगी और भाई अपनी बहनों को उपहार देकर उनके सुखद एवं सुरक्षित जीवन की कामना करेंगे।
- उदयपुर से नीमच जाने वाली मातेश्वरी बस मीनार के पास भयानक एक्सीडेंट हुआ उसमें 4 से 5 आदमी घायल हो गए और एक ही वहीं पर मौत हो गई1
- nepal floods: कैसे 80 लोगों के ग्रुप के लिए काल बन गई कैलाश मानसरोवर यात्रा? नेपाल के भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद मरने वालों की संख्या 332 हो गई है. अब तक 900 से अधिक लोग लापता हैं. यह संख्या लगातार बढ़ रही है. नेपाल के विदेश मंत्री ने कहा है कि भारत के क़रीब 300 लोग लापता हैं. इनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए तीर्थयात्री शामिल हैं. इस बीच भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि तमिलनाडु से मानसरोवर की यात्रा पर गए 21 लोगों को नेपाल में सुरक्षित बचा लिया गया है. बुधवार को आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव ने बताया कि उनके ईशा फ़ाउंडेशन के 80 लोग इस आपदा से प्रभावित हो सकते हैं और उनके बारे में कोई ख़बर नहीं है. माफ़ी चाहते हैं, हम इस स्टोरी का कुछ हिस्सा लाइटवेट मोबाइल पेज पर नहीं दिखा सकते.1
- मेघपुरा स्कूल में बच्चों के बीच विशाल सांप, केलझर में अजगर का रेस्क्यू बच्चे पढ़ रहे थे… तभी कमरे में दिखा विशाल सांप! 😱 केलझर के खेत में भी मिला अजगर, बस्सी वन्यजीव टीम ने दोनों का किया सुरक्षित रेस्क्यू1
- ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदत के साथ संपन्न, बच्चों ने पेश की नात-ए-पाक, विशाल लंगर का भी रहा आयोजन पैगंबर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश ईद ए मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को जिला नीमच अंतर्गत रामपुरा नगर में अंजुमन इस्लाम जमात कमिटी रामपुरा के तत्वावधान में मुस्लिम समुदाय द्वारा मोहब्बत और अकीदत के साथ मनाया गया, उक्त अवसर पर भव्य शानदार जुलूस का आयोजन भी रखा गया। जुलूस नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए मदारबाग पहुंचा, जहां जाइल्स समापन पर एक रूहानी महफिल सजी। मौके पर छोटे छोटे बच्चों द्वारा "ले लो ले लो सलाम आका हमारा सलाम" नात ए शरीफ़ पढ़कर संपूर्ण माहौल को उत्साह पूर्ण कर दिया। पश्चात इसके सभी ने मिलकर दुरूद ओ सलाम पढ़ कर मुल्क में अमन चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की गई। उक्त आयोजन द्वारा अंजुमन परिसर में लंगर और खाने का प्रोग्राम भी रखा गया था, जिसमें नगर सहित क्षेत्र के सभी समाज जनों ने मिलकर शिरकत की और एक साथ बैठकर लंगर खाने का लाभ लिया, जो कि एक कौमी एकता की मिसाल साबित हुआ। रामपुरा नगर में ईद मिलादुन्नबी का आयोजन सफलता पूर्वक शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। उक्त पूरे आयोजन में प्रशासन का भी सहयोग सराहनीय रहा।1
- सावन के अंतिम सोमवार महाकाल के दरबार पहुंचे युवा समाजसेवी अरुल अरोरा नीमच के युवा समाजसेवी अरुल अशोक अरोरा (गंगानगर) सावन माह के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने श्रद्धापूर्वक भगवान महाकाल को छप्पन भोग का नैवेद्य अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर में भक्तों की विशेष भीड़ रही। अरुल अरोरा ने बाबा महाकाल से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सभी के मंगल की कामना की। उन्होंने कहा कि सावन भगवान शिव की आराधना का विशेष माह है। महाकाल के दरबार में पहुंचकर मन को आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं निरोगी जीवन की प्रार्थना की।1
- जिला पुलिस अधीक्षक ने शहर में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़।। त्योहारों को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंन्द्र सिंह ने बुधवार को चित्तौड़गढ़ शहर में गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पुलिस अधीक्षक ने त्योहारों के दौरान जिले में पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा असामाजिक एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने तथा भ्रामक, आपत्तिजनक एवं अफवाह फैलाने वाली पोस्ट/संदेशों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या अफवाहजनक सामग्री प्रसारित कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आमजन द्वारा पुलिस को दिए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया। तथा त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।1
- कानपुर में क्रैश हुआ ट्रेनिंग प्लेन, 2 पायलटों की मौत.. तस्वीरें डरा देंगी ! उत्तर प्रदेश के कानपुर के गंगा बैराज क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, ट्रेनिंग विमान/एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार क्रैश हो गया। हादसे में दोनों ट्रेनी पायलेट की मौत हो गई है। मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है। पुलिस की टीमे मौके पर हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक, विमान ने सुबह करीब 11:20 बजे कानपुर कैंट क्षेत्र से उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि विमान चार सीटर था और ट्रेनिंग उड़ान पर था। इसके बाद कटरी क्षेत्र स्थित नत्थूपुरवा गांव में गुरुवार दोपहर एक ट्विन इंजन ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान उड़ा रहे दो पायलटों में की मौत हो गई। घायल पायलट को इलाज के लिए हैलट अस्पताल लाया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर के समय अचानक विमान आसमान से नीचे आया और खेत में जा गिरा। विमान के जमीन से टकराते ही तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। हादसे के बाद आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।पुलिस कमिश्नर ने दो मौतों की पुष्टि की है। कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि दोनों पायलटों की पहचान हो गई है।कानपुर के पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट हादसे में जान गंवाने वाले पायलटों की पहचान अभिषेक पुजारी निवासी कर्नाटक और सुमित भाटिया निवासी गुजरात के रूप में हुई है। दोनों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। मौके पर राहत कार्य जारी है। 2023 से विमान ट्रेनिंग के लिए लाया गया था। टेक्नम कंपनी का विमान था। हादसे की सूचना डीजीसीए को दी गई है। डीजीसीए की टीम पहुंच रही है। हादसे का कारण जांच के बाद पता चलेगा।1
- रायबरेली(U.P.) संदिग्ध परिस्थितियों में फल विक्रेता का शव मिलने से हड़कंप दो दिन से घर से लापता था मृतक युवक, आम के बाग में मिला सड़ा हुवा शव फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा खीरों थाना क्षेत्र के सेमरी बगिया का मामला2