Shuru
Apke Nagar Ki App…
Kirana dukan
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Kirana dukan2
- सौरबाजार प्रखंड के खजुरी पंचायत में किया गया आम सभा का आयोजन सौरबाजार प्रखंड के खजुरी पंचायत में किया गया आम सभा का आयोजन1
- कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और चुनाव अयुक्त का किया पुतला दहन सोमवार को सहरसा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश झा के नेतृत्व में सहरसा समाहरणालय तक विरोध मार्च में निकाला गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन भी किया गया। गगनचुंबी नारों से सारा शहर गूंज रहा था जिसमें एक ही आवाज निकलकर आ रही थी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर जेल में डालो और इनके कार्यकाल में जहां जहां भी चुनाव हुआ है उसे रद्द करो। वहीं कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मुकेश झा ने कहा की दुनियां में सर्वविदित हो गया है की नरेन्द्र मोदी वोट चोर है क्योंकि पूरे देश में उसे वोट नहीं मिलता है और चुनाव आयुक्त के मदद से लोकतंत्र की हत्या कर वोट चोरी करके सत्ता पर काबिज है। कांग्रेस पार्टी जब तक इसका हिसाब चुकता नहीं कर लेती है तब तक चुप नहीं बैठेगी और आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मजनू हैदर अली कैश, मोहम्मद नईम उद्दीन, कुमार हीरा प्रभाकर, सौर बाजार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रामशरण कुमार, सोनवर्षा राज कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, कहरा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, अशोक पासवान, महेश कुमार यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। सहरसा से मिथिलेश कुमार1
- खगड़िया जिले के मानसi प्रखंड कार्यालय में नए सर्वे सूची में अयोग्य लाभुकों के सत्यापन का निर्देश नए सर्वे सूची में अयोग्य लाभुकों के सत्यापन का निर्देश मानसी। खगड़िया। गौतम कुमार चौरसिया प्रधानमंत्री आवास योजना की नई सर्वे सूची में शामिल लाभुकों के सत्यापन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में आवास सहायकों एवं पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। बैठक में बीडीओ ने निर्देश दिया कि नई सर्वे सूची में यदि कोई अयोग्य लाभुक शामिल पाया जाता है तो उसकी जांच अगले दो दिनों के भीतर पूरी कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही लंबित जियो टैग के कार्य को भी शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। बीडीओ ने कहा कि 26, 27 एवं 28 सितंबर को विभिन्न पंचायतों में आयोजित ग्राम सभाओं के दौरान नई सर्वे सूची को लेकर लोगों की ओर से शिकायतें प्राप्त हुई हैं। ग्रामीणों द्वारा सूची में कुछ ऐसे लाभुकों के नाम शामिल होने की बात कही गई है, जो योजना की पात्रता के अनुसार योग्य नहीं हैं। इन शिकायतों के आलोक में सभी आवास सहायकों को अपने-अपने क्षेत्र की सूची का दोबारा सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि सत्यापन के दौरान पात्र एवं अपात्र लाभुकों की स्थिति स्पष्ट रूप से दर्ज की जाए। बीडीओ ने लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने तथा जांच में पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया, ताकि योजना का लाभ वास्तविक पात्र परिवारों तक पहुंच सके।1
- खगड़िया जिले में बागमती एवं कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर के मध्य नजर जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ की संभावित स्थिति पर सतत निगरानी रखते हुए आवश्यक पूर्व तैयारियों एवं त्वरित प्रतिक्रिया की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। खगड़िया जिला अधिकारी श्री विक्रम विरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर क्या कुछ कहा सुनिए District Administration, Khagaria - Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar1
- चुनाव बाद वित्तरहित शिक्षकों को 440 का झटका? MLC चुनाव से पहले वेतनमान नहीं तो बदलेंगे चुनाव परिणाम? MLC चुनाव बाद BJP सरकार वित्तरहित शिक्षकों को देगी 440 का झटका? क्या नए वेतनमान के नाम पर भाजपा का झूठ वित्तरहित शिक्षकों के आया सामने? MLC चुनाव से पहले नहीं मिला वेतनमान तो बदलेंगे चुनाव परिणाम? आखिर क्यों प्रशांत किशोर वित्तरहित शिक्षकों पर दिख रहे मेहरबान? जन सुराज को मिला वित्तरहित शिक्षकों का समर्थन तो सदन में गूंजेगा समान कार्य के लिए समान वेतन का मुद्दा : राकेश गोप1
- खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर रात्रि शिविर आयोजित फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर रात्रि शिविर आयोजित मानसी। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सैंपल सर्वे के लिए मंगलवार की रात 10 बजे मानसी प्रखंड की पूर्वी ठठ्ठा ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 10 एवं 11 में रात्रि शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राजीव कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि सुशांत कुमार, मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार एवं वार्ड सदस्य पवन पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव और इसके उन्मूलन के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे शिविर में पहुंचकर अपना रक्त सैंपल अवश्य दें और जांच कराएं। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता से ही फाइलेरिया मुक्त अभियान को सफल बनाया जा सकता है। ग्रामीणों से अपने आसपास के लोगों को भी जांच के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया गया। शिविर में जिला टीम के सदस्य, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार, बीसीएम सचिन कुमार, पीरामल के मनीष कुमार, ट्रेनी पूजा कुमारी, स्थानीय एएनएम, आशा कार्यकर्ता, किसान सलाहकार राकेश कुमार व संजय कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक अमलेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं ग्रामीण मौजूद थे।1
- बेगूसराय में शहर के एक निजी होटल में युवती के साथ कथित दुष्कर्म और मारपीट से जुड़े मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ,,,1