logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना नंद नगर इलाके से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां दिनदहाड़े एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। मामला नंद नगरी थाना क्षेत्र के सुंदर नगरी इलाके का है, जहां 26 वर्षीय युवक लोकेश से पहले लूटपाट की कोशिश की गई और विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर कई बार चाकू से वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल लोकेश को तुरंत जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा अभी फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है। VO उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी थाना क्षेत्र के सुंदर नगरी इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दिनदहाड़े एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय लोकेश, जो इलाके में एक मेडिकल स्टोर के पास पूड़ी बेचने का काम करता है, आज दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने घर से सामान लेकर डिस्पेंसरी वाली गली से गुजर रहा था। तभी रास्ते में दो अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया और उससे लूटपाट करने की कोशिश करने लगे। जब लोकेश ने इसका विरोध किया, तो एक आरोपी ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और करीब चार बार वार किए। हमले में लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान उसके पिता ने बेटे को बचाने की कोशिश की, वहीं आसपास के लोगों ने भी साहस दिखाते हुए हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोकेश को तुरंत जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।

5 hrs ago
user_Sadhna news mp.Cg.rj.Naajim
Sadhna news mp.Cg.rj.Naajim
Local News Reporter सीलमपुर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•

More news from दिल्ली and nearby areas
  • चलती कार में बच्चे की शरारत, बाइक वाले की बची जान, हंसने लगे मां-बाप | P24 NEWS #Livenewsinhindi #Hindinews #p24news #Delhi #PrankGoneWrong #BreakingNews #RoadSafety #PublicSafety #DangerousPrank #TrafficSafety #ViralNews #Awareness
    1
    चलती कार में बच्चे की शरारत, बाइक वाले की बची जान, हंसने लगे मां-बाप | P24 NEWS 
#Livenewsinhindi #Hindinews  #p24news  #Delhi #PrankGoneWrong #BreakingNews #RoadSafety #PublicSafety #DangerousPrank  #TrafficSafety #ViralNews #Awareness
    user_Gaurav verma
    Gaurav verma
    Administrative attorney करोल बाग, मध्य दिल्ली, दिल्ली•
    25 min ago
  • *कांग्रेस कार्यकर्ताओं की 23 दिवसीय यात्रा संपन्न: स्याना में हुआ समापन, जनसंपर्क अभियान चलाया* स्याना में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की 23 दिवसीय जनसंपर्क यात्रा का समापन हुआ। यह यात्रा पिछले 23 दिनों से जनपद के प्रत्येक गांव में जनसंपर्क कर रही थी। सिद्ध बाबा से शूरू हुई यह यात्रा स्याना विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव तक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों की समस्याओं, किसानों की चुनौतियों और युवा बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा की। यात्रा का बाजार में जगह-जगह स्वागत भी किया गया यात्रा का समापन स्याना की नई मंडी पर हुआ। समापन कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सचिव विदित चौधरी ने किया। डा. मौहम्मद ईरफान खान यात्रा के मुख्य संयोजक थे, जबकि नंदकिशोर लोधी ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर मौहम्मद इरफान खान.फराहीम ने अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम में दिनेश शर्मा. ईंशाक शर्मा उर्फ़ ईशू शर्मा जिलाध्यक्ष दिव्यांग प्रकोष्ठ अशोक फौजी. फहीम मेवाती, सोनू बीडीसी, रिफाकत खान, अफजल एडवोकेट, शास्त्री जी, ओमपाल मास्टर, नगर अध्यक्ष नजमी अफजल सैफी, शारिक आरिफ कुरैशी, नावेद कुरैशी और शाने साहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। *दीपक अग्रवाल*
    1
    *कांग्रेस कार्यकर्ताओं की 23 दिवसीय यात्रा संपन्न: स्याना में हुआ समापन, जनसंपर्क अभियान चलाया*
स्याना में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की 23 दिवसीय जनसंपर्क यात्रा का समापन हुआ। यह यात्रा पिछले 23 दिनों से जनपद के प्रत्येक गांव में जनसंपर्क कर रही थी।
सिद्ध बाबा से शूरू हुई यह यात्रा स्याना विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव तक पहुंची। 
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों की समस्याओं, किसानों की चुनौतियों और युवा बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा की। यात्रा का बाजार में जगह-जगह स्वागत भी किया गया
यात्रा का समापन स्याना की नई मंडी पर हुआ।
समापन कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सचिव विदित चौधरी ने किया। डा. मौहम्मद ईरफान खान यात्रा के मुख्य संयोजक थे, जबकि नंदकिशोर लोधी ने अध्यक्षता की। 
इस अवसर पर मौहम्मद इरफान खान.फराहीम ने अपने विचार व्यक्त किए
कार्यक्रम में दिनेश शर्मा. ईंशाक शर्मा उर्फ़ ईशू शर्मा जिलाध्यक्ष दिव्यांग प्रकोष्ठ अशोक फौजी. फहीम मेवाती, सोनू बीडीसी, रिफाकत खान, अफजल एडवोकेट, शास्त्री जी, ओमपाल मास्टर, नगर अध्यक्ष नजमी अफजल सैफी, शारिक आरिफ कुरैशी, नावेद कुरैशी और शाने साहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
*दीपक अग्रवाल*
    user_News 22 India
    News 22 India
    TV News Anchor करावल नगर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    4 hrs ago
  • Post by Sadhna news mp.Cg.rj.Naajim
    1
    Post by Sadhna news mp.Cg.rj.Naajim
    user_Sadhna news mp.Cg.rj.Naajim
    Sadhna news mp.Cg.rj.Naajim
    Local News Reporter सीलमपुर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    4 hrs ago
  • Post by न्यूज़ आइकॉन 24
    1
    Post by न्यूज़ आइकॉन 24
    user_न्यूज़ आइकॉन 24
    न्यूज़ आइकॉन 24
    Press advisory सीलमपुर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    6 hrs ago
  • Post by Raj Kumar
    1
    Post by Raj Kumar
    user_Raj Kumar
    Raj Kumar
    कोतवाली, मध्य दिल्ली, दिल्ली•
    7 hrs ago
  • 🚨 खजूरी से करावल नगर रोड पर भयानक हादसा 🚨
    1
    🚨 खजूरी से करावल नगर रोड पर भयानक हादसा 🚨
    user_Rahul sharma
    Rahul sharma
    HR Manager शाहदरा, शाहदरा, दिल्ली•
    8 hrs ago
  • बदलने वाले हैं दिल्ली मेट्रो के नियम, महिला कोच में घुसने पर लगेगा ₹5000 का जुर्माना, कुछ लिखा तो ₹10000 का फाइन दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के कोच पर घुसने वाले पुरुषों को 5000 रुपये तक का जु्र्माना देना पड़ सकता है। वहीं, मेट्रो में कुछ लिखने वाले लोगों पर 1000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। जन विश्वास (विधियों में संशोधन) विधेयक, 2026 के तहत दिल्ली मेट्रो से जुड़े कई नियमों को बदलने का प्रस्ताव रखा गया है। यह विधेयक पास होने पर मेट्रो में बदसलूकी करने वाले लोगों पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। अब मेट्रो में कुछ लिखने पर 10000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। वहीं, महिला कोच में घुसने वाले लोग 5000 रुपये तक जुर्माना झेल सकते हैं। मौजूदा समय में ऐसा करने पर काफी कम जुर्माना लगता है। अगर आप मेट्रो में कोई आपत्तिजनक सामान लेकर जाते हैं या उसका प्रदर्शन करते हैं तो आपको 500 रुपये का जुर्माना देना पड़ता है। नया विधेयक पास होने के बाद जुर्माने की राशि बढ़कर 2500 रुपये हो जाएगाी।
    1
    बदलने वाले हैं दिल्ली मेट्रो के नियम, महिला कोच में घुसने पर लगेगा ₹5000 का जुर्माना, कुछ लिखा तो ₹10000 का फाइन
दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के कोच पर घुसने वाले पुरुषों को 5000 रुपये तक का जु्र्माना देना पड़ सकता है। वहीं, मेट्रो में कुछ लिखने वाले लोगों पर 1000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
जन विश्वास (विधियों में संशोधन) विधेयक, 2026 के तहत दिल्ली मेट्रो से जुड़े कई नियमों को बदलने का प्रस्ताव रखा गया है। यह विधेयक पास होने पर मेट्रो में बदसलूकी करने वाले लोगों पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। अब मेट्रो में कुछ लिखने पर 10000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। वहीं, महिला कोच में घुसने वाले लोग 5000 रुपये तक जुर्माना झेल सकते हैं। मौजूदा समय में ऐसा करने पर काफी कम जुर्माना लगता है। अगर आप मेट्रो में कोई आपत्तिजनक सामान लेकर जाते हैं या उसका प्रदर्शन करते हैं तो आपको 500 रुपये का जुर्माना देना पड़ता है। नया विधेयक पास होने के बाद जुर्माने की राशि बढ़कर 2500 रुपये हो जाएगाी।
    user_Mohit Badtiya
    Mohit Badtiya
    Shahdara, New Delhi•
    10 hrs ago
  • Post by Sadhna news mp.Cg.rj.Naajim
    1
    Post by Sadhna news mp.Cg.rj.Naajim
    user_Sadhna news mp.Cg.rj.Naajim
    Sadhna news mp.Cg.rj.Naajim
    Local News Reporter सीलमपुर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.