Shuru
Apke Nagar Ki App…
जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं के द्वारा मंगलपुर परमहंस बाबा के मंदिर में बच्चों को भोजन करते नौतन प्रखंड के मंगलपुर गुदरिया पंचायत अवस्थित राम जानकी मंदिर प्रांगण में जन्माष्टमी के अवसर पर पांच गांव के बच्चों को खीर पूरी भोजन कराया जाता है यह मान्यता है कि यहां जो भी आकर सच्चे मन से मन्नत मांगते हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होती है
सुग्रीव तिवारी
जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं के द्वारा मंगलपुर परमहंस बाबा के मंदिर में बच्चों को भोजन करते नौतन प्रखंड के मंगलपुर गुदरिया पंचायत अवस्थित राम जानकी मंदिर प्रांगण में जन्माष्टमी के अवसर पर पांच गांव के बच्चों को खीर पूरी भोजन कराया जाता है यह मान्यता है कि यहां जो भी आकर सच्चे मन से मन्नत मांगते हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होती है
More news from बिहार and nearby areas
- जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं के द्वारा मंगलपुर परमहंस बाबा के मंदिर में बच्चों को भोजन करते नौतन प्रखंड के मंगलपुर गुदरिया पंचायत अवस्थित राम जानकी मंदिर प्रांगण में जन्माष्टमी के अवसर पर पांच गांव के बच्चों को खीर पूरी भोजन कराया जाता है यह मान्यता है कि यहां जो भी आकर सच्चे मन से मन्नत मांगते हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होती है1
- राज स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा का विद्यालय में भव्य स्वागत, शिक्षकों व छात्राओं में खुशी की लहर।। गढ़वा भोगाड़ी राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय गढ़वाभोगड़ी के प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा को जिला स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के बाद विद्यालय परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने शॉल ओढ़ाकर फूल-माला पहनाकर, मोमेंटो एवं पुस्तक भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा का सम्मान पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। पश्चिमी चंपारण जिले से शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित होने वाले वे एकमात्र शिक्षक रहे। शिक्षक दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित समारोह में उन्हें शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के बाद विद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। शिक्षकों ने कहा कि प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और शिक्षा के प्रति समर्पण ने विद्यालय का नाम जिले स्तर पर गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका यह सम्मान अन्य शिक्षकों और छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। प्रधानाध्यापक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का संकल्प दोहराया ।4
- न्यायालय के आदेश पर मिला कब्जा, विपक्षियों ने उखाड़ फेंके प्रशासन के गाड़े पिलर! पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र के पुरन्दरपुर गांव में जमीन विवाद का मामला एक बार फिर गरमा गया है। न्यायालय के आदेश के बाद करीब एक माह पूर्व अंचल और पुलिस प्रशासन द्वारा जिस जमीन पर दखल-कब्जा दिलाया गया था, वहां गाड़े गए पिलर और जाली को विपक्षियों द्वारा उखाड़ने और फाड़ने का आरोप लगा है। मामले को लेकर पीड़ित शिक्षक ने पुलिस को आवेदन देकर पुरन्दरपुर गांव के अनुज कुमार, प्रमोद राम, निरू देवी, टुन्ना कुमार, दिवाकर राम, राजेश्वर राम, अभिषेक कुमार, केशव राम, हैप्पी कुमार और विवेक कुमार समेत 13 लोगों को नामजद किया है। पीड़ित शिक्षक का आरोप है कि न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन की मौजूदगी में जमीन पर दखल-कब्जा दिलाया गया था। इसके बाद फसलों की सुरक्षा के लिए लगाए गए पिलर, जाली और मच्छरदानी को विपक्षियों ने कथित तौर पर उखाड़कर फेंक दिया और जाली को भी फाड़ दिया। शिक्षक ने पुलिस को यह भी बताया कि जमीन पर जबरन कब्जा जमाने को लेकर पहले भी उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जा चुकी है। साथ ही 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में नौतन थाने में कांड संख्या 226/23 दर्ज होने की बात पीड़ित ने बताई है। पीड़ित शिक्षक का आरोप है कि विपक्षियों की दबंग लोगों से सांठगांठ है और वे पुलिस, अंचल प्रशासन और यहां तक कि न्यायालय के आदेश की भी परवाह नहीं करते हुए जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, मामले को लेकर नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जांच भी की है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- श्री चित्रगुप्तधाम बेतिया में आज चित्रगुप्त समिति के तत्वावधान में एक समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुआ। 6 September. चित्रगुप्त समिति के तत्वावधान में आज संगठन के विस्तार हेतु चर्चा किया गया और रणनिती तैयार की गई। 06.09.2026.1
- बखरिया धागड़ टोली में 315 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद, कारोबारी फरार मझौलिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बखरिया धागड़ टोली में छापेमारी कर 315 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की। पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि बखरिया धागड़ टोली में अवैध रूप से देशी चुलाई शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही कारोबारी फरार हो गया। हालांकि, मौके से 315 लीटर शराब बरामद कर ली गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब जब्त कर ली गई है। मामले में मझौलिया थाना कांड संख्या 748/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार कारोबारी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- हाजीपुर में बाढ़ की वजह से चिराग पासवान जी बाढ़ क्षेत्र में मुआयना किये,,1
- बथुआ बजार का नाला और रोड खराब होने से राहगीरो को हो रहा है समस्या,, लोगो की मांग1
- बाथरूम में निकला जहरीला सांप, पकड़ने पहुंचे बुजुर्ग को डसा; इलाज के बजाय झाड़-फूंक, मौत पश्चिम चंपारण के गौनाहा प्रखंड से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। धमौरा स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के बाथरूम में जहरीला सांप निकलने के बाद उसे पकड़ने पहुंचे एक बुजुर्ग की सांप के डसने से मौत हो गई। मृतक की पहचान धमौरा गांव निवासी बिंदा महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आवासीय विद्यालय के बाथरूम में जहरीला सांप दिखाई दिया था। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन ने सांप को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम को बुलाने के बजाय गांव से बिंदा महतो को बुलाया। प्रधानाध्यापक के अनुसार, बिंदा महतो पहले भी सांप पकड़ने का काम करते थे। बिंदा महतो जब सांप को पकड़ने पहुंचे, तभी सांप ने उन्हें डस लिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। मृतक की पत्नी मनतुरनी देवी का आरोप है कि बिंदा के विद्यालय पहुंचने से पहले ही सांप पर हमला किया गया था, जिससे वह गुस्से में था और पकड़ने के दौरान उसने उनके पति को डस लिया। हालांकि, विद्यालय के प्रधानाध्यापक राघवेंद्र मोहन झा ने इस बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि बिंदा महतो ने सांप को पकड़ लिया था और वह बिल्कुल ठीक हालत में विद्यालय से अपने घर चले गए थे। सबसे बड़ा सवाल इसके बाद सामने आया, जब सांप के डसने के बाद बिंदा महतो को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय परिजन उन्हें झाड़-फूंक के लिए मैनाटांड़ प्रखंड के ब्रिंची गांव ले गए। वहां उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और आखिरकार उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजन उन्हें गौनाहा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिंदा महतो की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, ग्रामीणों के अनुसार सांप के काटने से मौत होने के बाद शव को दफनाने की मान्यता के चलते परिजनों ने शव को डोहरम नदी के किनारे दफना दिया। फिलहाल इस दर्दनाक घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं आखिर जहरीले सांप के रेस्क्यू के लिए प्रशिक्षित वन विभाग की टीम को क्यों नहीं बुलाया गया और सांप के डसने के बाद पीड़ित को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक का सहारा क्यों लिया गया।1