Shuru
Apke Nagar Ki App…
अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन विस्तार मजबूत करने आए भीम आर्मी संगठन का उपस्थित
Nirala article 15 Bihar
अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन विस्तार मजबूत करने आए भीम आर्मी संगठन का उपस्थित
More news from बिहार and nearby areas
- नालंदा में जेडीयू सांसद का बड़ा बयान—पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर खुलकर बोले कौशलेंद्र कुमार, एंकर, नालंदा जिला के चंडी नगर पंचायत में जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय किसानों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में सांसद ने निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह किसी राजनीतिक साजिश का हिस्सा नहीं, बल्कि 35 साल पुराने मामले में हुई कानूनी कार्रवाई है। कौशलेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि बिना वारंट किसी सांसद की गिरफ्तारी नहीं होती और कानून सभी के लिए समान है। उन्होंने यह भी कहा कि गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने पूरा सम्मान और शालीनता दिखाई। साथ ही सवाल उठाया कि जब वारंट की जानकारी थी तो समय रहते जमानत क्यों नहीं ली गई। NEET छात्रा मामले पर उन्होंने कहा कि सरकार ने CBI जांच का आदेश दिया है और पीड़िता को हर हाल में न्याय मिलेगा।1
- विजन वर्ल्ड स्कूल का 9वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न।1
- Post by Rajesh Kumar1
- Post by Nirala article 15 Bihar1
- गुरु ज्ञान के लिए पहुंचे बड़ा हुजूम। प्रवचन सुन करेंगे भवसागर पार। पहुंचे कोनंद के मुखिया। बिहार शरीफ1
- बिहार शरीफ में अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन की एकदिवसीय बैठक, 649वीं जयंती को भव्य रूप से मनाने का लिया गया संकल्प । बिहार शरीफ के आईएमए हॉल में आज अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन द्वारा एकदिवसीय जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के विचारों, उनके बताए मार्ग और समतामूलक समाज की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाना रहा। वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं आज के समाज में अत्यंत प्रासंगिक हैं और उनके विचारों को अपनाकर ही सामाजिक भेदभाव को समाप्त किया जा सकता है। बैठक में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के उस सपने पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें उन्होंने एक ऐसे समाज की कल्पना की थी जहां कोई ऊंच-नीच न हो और सभी लोग समान अधिकारों के साथ जीवन व्यतीत करें। इस अवसर पर उनका प्रसिद्ध दोहा — “ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न। छोट-बड़ो सब सम बसें, रविदास रहे प्रसन्न।” — का उल्लेख करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यही समता और न्याय का मूल मंत्र है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती नालंदा जिले के बिहार शरीफ मुख्यालय में जिला स्तर पर भव्य रूप से मनाई जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के नालंदा जिला अध्यक्ष बलराम दास होंगे। बलराम दास बहुजन समाज पार्टी से बिहार शरीफ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी भी रह चुके हैं। आयोजन में बहुजन समाज पार्टी के नालंदा जिला उपाध्यक्ष एकलव्य पासवान की भी अहम भूमिका रहेगी। इस अवसर पर जानकारी दी गई कि गुरु रविदास जयंती के मौके पर बनारस से संत सुखदेव महाराज नालंदा की धरती पर पधारेंगे और अपने प्रवचनों के माध्यम से गुरु रविदास जी की विचारधारा, सामाजिक समानता और भाईचारे का संदेश देंगे। वहीं महाराष्ट्र से अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के राष्ट्रीय अमृतवाणी प्रचारक रमेश पहाड़ी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सुखदेव महाराज की भी उपस्थिति प्रस्तावित है। बैठक में यह भी बताया गया कि जयंती समारोह में कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां शामिल होंगी, जिनमें सुरेंद्र राम वर्तमान विधायक, नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार, चमार रेजीमेंट के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सम्राट सहित बिहार और अन्य राज्यों से समाज के कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने समाज के लोगों से अपील की कि वे गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलें, आपसी भाईचारा बनाए रखें और एक समतामूलक, शोषणमुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक का समापन गुरु रविदास जी के विचारों को जन आंदोलन का रूप देने के संकल्प के साथ किया गया।4
- अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन का जिला सम्मेलन संपन्न1
- नालंदा में इतिहास रचने जा रही रहुई में पहली बार क्रिकेट लीग, 16 टीमें मैदान में एंकर, नालंदा जिला के रहुई प्रखंड में खेल प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक पल आने वाला है। पहली बार रहुई प्रखंड कार्यालय स्थित खेल मैदान में 18 फरवरी से 28 फरवरी तक रहुई प्रखंड क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर इतासँग गांव में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जहां मीडिया को लीग की पूरी रूपरेखा की जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता के दौरान व्यवस्थापक अविनाश प्रसाद ने बताया कि यह रहुई प्रखंड के लिए गर्व का विषय है। इस लीग में 15 पंचायत और 1 नगर पंचायत की कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देना है, ताकि खिलाड़ी जिला और राज्य स्तर तक अपनी पहचान बना सकें। लीग में अनुशासन सर्वोपरि रहेगा। नियम तोड़ने वाले खिलाड़ी को टीम से निष्कासित कर दिया जाएगा और अंपायर का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा। सभी मुकाबले नॉकआउट सिस्टम पर खेले जाएंगे। प्रत्येक मैच 16 ओवर का होगा और एलबी डब्ल्यू को छोड़कर सभी क्रिकेट नियम लागू रहेंगे। हर टीम में 15 खिलाड़ी होंगे, जिनके लिए आधार कार्ड अनिवार्य रखा गया है। टीम की एंट्री फीस 2100 रुपये तय की गई है। हर मुकाबले में मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी दी जाएगी। गेंदबाजी में एक गेंदबाज को 4 ओवर जबकि अन्य गेंदबाजों को 3-3 ओवर मिलेंगे। कुल 15 मैच खेले जाएंगे। आयोजकों ने यह भी बताया कि फाइनल मुकाबले के दिन खेल मंत्री को आमंत्रित करने की तैयारी की जा रही है। प्रेस वार्ता में उप प्रमुख राकेश रंजन, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, मुखिया प्रतिनिधि, पैक्स अध्यक्ष और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।1