logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कन्नौज के विकास खंड सौरिख स्थित प्राथमिक विद्यालय तुलसीपुर में शिक्षा व्यवस्था और मध्यान्ह भोजन योजना को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के नेता आलोक यादव ने विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं से बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान बच्चों ने आरोप लगाया कि उन्हें सरकार की ओर से मिलने वाला दूध और फल नियमित रूप से नहीं दिया जाता है। कई बच्चों ने बताया कि उन्हें एक भी दिन दूध और फल नहीं मिला है, जिससे योजना के संचालन पर सवाल उठ रहे हैं। बातचीत के दौरान यह भी सामने आया कि सुबह विद्यालय खुलने के समय छात्र-छात्राएं मुख्य गेट पर लाइन लगाकर अध्यापकों का इंतजार करते मिले। बच्चों के अनुसार, शिक्षक समय पर विद्यालय नहीं पहुंचते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है और उन्हें काफी देर तक बाहर खड़ा रहना पड़ता है। समाजवादी पार्टी के नेता आलोक यादव ने कहा कि यदि बच्चों की बातें सही हैं, तो यह बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी शिक्षकों और जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

2 hrs ago
user_पत्रकार Munish Singh
पत्रकार Munish Singh
Grain Wholesaler छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

कन्नौज के विकास खंड सौरिख स्थित प्राथमिक विद्यालय तुलसीपुर में शिक्षा व्यवस्था और मध्यान्ह भोजन योजना को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के नेता आलोक यादव ने विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं से बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान बच्चों ने आरोप लगाया कि उन्हें सरकार की ओर से मिलने वाला दूध और फल नियमित रूप

से नहीं दिया जाता है। कई बच्चों ने बताया कि उन्हें एक भी दिन दूध और फल नहीं मिला है, जिससे योजना के संचालन पर सवाल उठ रहे हैं। बातचीत के दौरान यह भी सामने आया कि सुबह विद्यालय खुलने के समय छात्र-छात्राएं मुख्य गेट पर लाइन लगाकर अध्यापकों का इंतजार करते मिले। बच्चों के अनुसार, शिक्षक समय पर विद्यालय नहीं पहुंचते हैं,

जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है और उन्हें काफी देर तक बाहर खड़ा रहना पड़ता है। समाजवादी पार्टी के नेता आलोक यादव ने कहा कि यदि बच्चों की बातें सही हैं, तो यह बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी शिक्षकों और जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फर्रुखाबाद में जिला जज, डीएम और एसपी ने जिला एवं केंद्रीय कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल चिकित्सालय के साथ-साथ पुरुष एवं महिला बंदियों की बैरकों में जाकर वहां का जायजा लिया। अधिकारियों ने बंदियों के भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं और जेल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को परखा। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का भी गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के दिशा-निर्देश दिए और जेल की सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप बनाए रखने के आदेश दिए।
    3
    फर्रुखाबाद में जिला जज, डीएम और एसपी ने जिला एवं केंद्रीय कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल चिकित्सालय के साथ-साथ पुरुष एवं महिला बंदियों की बैरकों में जाकर वहां का जायजा लिया।

अधिकारियों ने बंदियों के भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं और जेल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को परखा। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का भी गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के दिशा-निर्देश दिए और जेल की सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप बनाए रखने के आदेश दिए।
    user_Amit farukhabad indiakhasnews
    Amit farukhabad indiakhasnews
    Reporter फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • फर्रुखाबाद के कादरी गेट थाना क्षेत्र के नराकास मोहल्ले की एक पीड़ित पत्नी ने अपने पति के दोस्त पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके पति को उनका दोस्त घर से अपने साथ लेकर गया था, जिसके बाद उसने पति के साथ मारपीट की और उनसे सवा लाख रुपये भी छीन लिए। इस वारदात के बाद पीड़ित पति अभी जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा है। यह पूरा मामला दो जिलों से जुड़ा हुआ है, क्योंकि मारपीट की यह घटना हरदोई क्षेत्र में घटित हुई है। इस गंभीर वारदात को लेकर पीड़ित परिवार ने मांग की है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में जल्द से जल्द संज्ञान ले।
    1
    फर्रुखाबाद के कादरी गेट थाना क्षेत्र के नराकास मोहल्ले की एक पीड़ित पत्नी ने अपने पति के दोस्त पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके पति को उनका दोस्त घर से अपने साथ लेकर गया था, जिसके बाद उसने पति के साथ मारपीट की और उनसे सवा लाख रुपये भी छीन लिए। इस वारदात के बाद पीड़ित पति अभी जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा है।

यह पूरा मामला दो जिलों से जुड़ा हुआ है, क्योंकि मारपीट की यह घटना हरदोई क्षेत्र में घटित हुई है। इस गंभीर वारदात को लेकर पीड़ित परिवार ने मांग की है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में जल्द से जल्द संज्ञान ले।
    user_Hungama News Uttar Bharat
    Hungama News Uttar Bharat
    Media Consultant फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के इंद्रिया मोहल्ले की रहने वाली निर्मला देवी ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को शिकायती पत्र सौंपकर अपने पति राजकुमार की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति को जुआ, शराब और सट्टे की बुरी लत थी, जिसका फायदा उठाकर कुछ लोगों ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया है। ये लोग लगातार राजकुमार पर अपनी जमीन उनके नाम कराने का दबाव बना रहे थे। शिकायत के अनुसार, बीते 3 जुलाई 2026 को मोहल्ले के ही कुछ लोग राजकुमार को जबरन अपने साथ लोहिया अस्पताल ले गए थे। इसके बाद निर्मला देवी जब अपने पति से मिलने कई बार अस्पताल पहुंचीं, तो उन्हें मिलने नहीं दिया गया। विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की गई और अस्पताल से भगा दिया गया। पीड़िता ने 3 जुलाई को ही जिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 6 जुलाई 2026 से राजकुमार पूरी तरह लापता हैं और महिला को आशंका है कि नामजद आरोपियों ने ही उन्हें कहीं छिपाकर रखा है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से अपने पति को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद कराने और नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, इस गंभीर मामले में पुलिस का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।
    1
    फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के इंद्रिया मोहल्ले की रहने वाली निर्मला देवी ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को शिकायती पत्र सौंपकर अपने पति राजकुमार की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति को जुआ, शराब और सट्टे की बुरी लत थी, जिसका फायदा उठाकर कुछ लोगों ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया है। ये लोग लगातार राजकुमार पर अपनी जमीन उनके नाम कराने का दबाव बना रहे थे।

शिकायत के अनुसार, बीते 3 जुलाई 2026 को मोहल्ले के ही कुछ लोग राजकुमार को जबरन अपने साथ लोहिया अस्पताल ले गए थे। इसके बाद निर्मला देवी जब अपने पति से मिलने कई बार अस्पताल पहुंचीं, तो उन्हें मिलने नहीं दिया गया। विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की गई और अस्पताल से भगा दिया गया। पीड़िता ने 3 जुलाई को ही जिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 6 जुलाई 2026 से राजकुमार पूरी तरह लापता हैं और महिला को आशंका है कि नामजद आरोपियों ने ही उन्हें कहीं छिपाकर रखा है।

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से अपने पति को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद कराने और नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, इस गंभीर मामले में पुलिस का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जनपद फतेहगढ़ के कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में पुत्र द्वारा अपने पिता की हत्या किए जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा द्वारा बाइट देकर आधिकारिक जानकारी दी गई है।
    1
    जनपद फतेहगढ़ के कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में पुत्र द्वारा अपने पिता की हत्या किए जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा द्वारा बाइट देकर आधिकारिक जानकारी दी गई है।
    user_फर्रुखाबाद लोकल न्यूज़
    फर्रुखाबाद लोकल न्यूज़
    Interior designer फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • औरैया में मृतक डॉ. सौरभ वाजपेयी की मौत के मामले में उनके परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉ. सौरभ के चाचा राजीव बाजपेयी, जय करण वाजपेयी और परिवार के अन्य सदस्यों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि डॉ. सौरभ ने अपनी मृत्यु से पहले वीडियो में जिन बातों का उल्लेख किया था, वही वास्तविकता है और उनकी मौत के लिए पूरा अस्पताल प्रबंधन जिम्मेदार है। परिजनों का आरोप है कि डॉ. सौरभ को लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्हें रहने के लिए उचित कमरा नहीं दिया गया और कई बार अनुरोध करने के बावजूद कमरा बदलने की अनुमति नहीं मिली। जब उन्होंने खुद कमरा बदलने का प्रयास किया, तो अस्पताल से जुड़े डॉ. सर्वेश सिंह ने उनके साथ अभद्रता की, उन्हें थप्पड़ मारा और गला दबाने की भी कोशिश की। इस घटना से वह मानसिक रूप से बेहद आहत हो गए थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल के डायरेक्टर एस.पी. सिंह, डॉ. सर्वेश सिंह और गौरव सिंह लगातार कई दिनों से डॉ. सौरभ का उत्पीड़न कर रहे थे और समय पर वेतन न मिलने के कारण उन पर अतिरिक्त मानसिक दबाव बना हुआ था। घटना से पहले डॉ. सौरभ के पिता ने अस्पताल के डायरेक्टर एस.पी. सिंह से फोन पर बात कर बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी और कहा था कि “हमने अपना बेटा आपको सौंपा है, वह हमें सुरक्षित चाहिए।” उस समय उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उनका बेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा, लेकिन जब वे अस्पताल पहुंचे तो उनका बेटा सुरक्षित नहीं मिला। परिजनों ने भावुक होकर कहा कि यदि वे डॉ. सौरभ की बातों की गंभीरता को पहले समझ पाते, तो शायद आज यह दुखद घटना नहीं होती। हालांकि, पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यशैली पर पूरा विश्वास जताया है और उन्हें उम्मीद है कि निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    औरैया में मृतक डॉ. सौरभ वाजपेयी की मौत के मामले में उनके परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉ. सौरभ के चाचा राजीव बाजपेयी, जय करण वाजपेयी और परिवार के अन्य सदस्यों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि डॉ. सौरभ ने अपनी मृत्यु से पहले वीडियो में जिन बातों का उल्लेख किया था, वही वास्तविकता है और उनकी मौत के लिए पूरा अस्पताल प्रबंधन जिम्मेदार है।

परिजनों का आरोप है कि डॉ. सौरभ को लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्हें रहने के लिए उचित कमरा नहीं दिया गया और कई बार अनुरोध करने के बावजूद कमरा बदलने की अनुमति नहीं मिली। जब उन्होंने खुद कमरा बदलने का प्रयास किया, तो अस्पताल से जुड़े डॉ. सर्वेश सिंह ने उनके साथ अभद्रता की, उन्हें थप्पड़ मारा और गला दबाने की भी कोशिश की। इस घटना से वह मानसिक रूप से बेहद आहत हो गए थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल के डायरेक्टर एस.पी. सिंह, डॉ. सर्वेश सिंह और गौरव सिंह लगातार कई दिनों से डॉ. सौरभ का उत्पीड़न कर रहे थे और समय पर वेतन न मिलने के कारण उन पर अतिरिक्त मानसिक दबाव बना हुआ था।

घटना से पहले डॉ. सौरभ के पिता ने अस्पताल के डायरेक्टर एस.पी. सिंह से फोन पर बात कर बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी और कहा था कि “हमने अपना बेटा आपको सौंपा है, वह हमें सुरक्षित चाहिए।” उस समय उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उनका बेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा, लेकिन जब वे अस्पताल पहुंचे तो उनका बेटा सुरक्षित नहीं मिला। परिजनों ने भावुक होकर कहा कि यदि वे डॉ. सौरभ की बातों की गंभीरता को पहले समझ पाते, तो शायद आज यह दुखद घटना नहीं होती। हालांकि, पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यशैली पर पूरा विश्वास जताया है और उन्हें उम्मीद है कि निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Patrkar Subhan raza
    Patrkar Subhan raza
    बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • फर्रुखाबाद के शमशाबाद नगर में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए बनाए जा रहे मिनी स्टेडियम के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री और पीली ईंटों के इस्तेमाल को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। करीब ₹13 लाख के बजट से होने वाले इस मिनी स्टेडियम निर्माण का ठेका कार्तिकेय नाम की फर्म को मिला है, जिसके संचालक का संबंध चेयरमैन पति नदीम फारूखी के बेहद करीबी माने जाने वाले शानू से बताया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों और खेल प्रेमियों का आरोप है कि काम की शुरुआत से ही मानकों को ताक पर रखकर काम कराया जा रहा है। दीवारों के निर्माण में जिस ईंट और सीमेंट मिश्रण का उपयोग हो रहा है, वह बेहद निम्न स्तर का है, जो इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि बजट का बंदरबांट किया जा रहा है। क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि ठेकेदार शानू को चेयरमैन पति का राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते जिम्मेदार अधिकारी और प्रशासन इस धांधली की ओर आंखें मूंदे बैठे हैं। मिनी स्टेडियम के निर्माण में हो रहे इस भ्रष्टाचार से गुस्साए नगर के बाशिंदों ने अब जिला प्रशासन और नगर पालिका के उच्च अधिकारियों से मामले की तत्काल उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। लोगों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि समय रहते निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच नहीं कराई गई और दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
    1
    फर्रुखाबाद के शमशाबाद नगर में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए बनाए जा रहे मिनी स्टेडियम के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री और पीली ईंटों के इस्तेमाल को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। करीब ₹13 लाख के बजट से होने वाले इस मिनी स्टेडियम निर्माण का ठेका कार्तिकेय नाम की फर्म को मिला है, जिसके संचालक का संबंध चेयरमैन पति नदीम फारूखी के बेहद करीबी माने जाने वाले शानू से बताया जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों और खेल प्रेमियों का आरोप है कि काम की शुरुआत से ही मानकों को ताक पर रखकर काम कराया जा रहा है। दीवारों के निर्माण में जिस ईंट और सीमेंट मिश्रण का उपयोग हो रहा है, वह बेहद निम्न स्तर का है, जो इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि बजट का बंदरबांट किया जा रहा है। क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि ठेकेदार शानू को चेयरमैन पति का राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते जिम्मेदार अधिकारी और प्रशासन इस धांधली की ओर आंखें मूंदे बैठे हैं।

मिनी स्टेडियम के निर्माण में हो रहे इस भ्रष्टाचार से गुस्साए नगर के बाशिंदों ने अब जिला प्रशासन और नगर पालिका के उच्च अधिकारियों से मामले की तत्काल उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। लोगों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि समय रहते निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच नहीं कराई गई और दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
    user_Amit farukhabad indiakhasnews
    Amit farukhabad indiakhasnews
    Reporter फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद अंतर्गत थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के ग्राम शाहपुर बनियान की रहने वाली पीड़िता अंजलि ने अपने चाचा प्रताप पर मारपीट करने और बहनोई अर्जुन को छत से धक्का देकर नीचे गिराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। अंजलि के मुताबिक, जब उनका परिवार और उनके बहनोई जगह बना रहे थे, तभी उनका चाचा प्रताप गाली-गलौज करते हुए हाथ में लाठी-डंडा लेकर घर में घुस आया और मारपीट पर आमादा हो गया। पीड़ित परिवार द्वारा विरोध करने पर प्रताप आग बबूला हो गया और उसने छत पर खड़े अंजलि के बहनोई अर्जुन को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। जमीन पर गिरने की वजह से अर्जुन को काफी खुली और गुम चोटें आई हैं। इस घटना के बाद अंजलि ने थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। हालांकि, पुलिस ने चोटिल अर्जुन का मेडिकल तो कराया, लेकिन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि रिपोर्ट न लिखे जाने से बेखौफ दबंग लोग उन्हें खुलेआम धमकी दे रहे हैं। स्थानीय पुलिस से कोई मदद न मिलने से परेशान पीड़ित परिवार ने बरेली एडीजी को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है, जिस पर एडीजी बरेली ने उन्हें न्याय दिलाने का पूर्ण आश्वासन दिया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद अंतर्गत थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के ग्राम शाहपुर बनियान की रहने वाली पीड़िता अंजलि ने अपने चाचा प्रताप पर मारपीट करने और बहनोई अर्जुन को छत से धक्का देकर नीचे गिराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। अंजलि के मुताबिक, जब उनका परिवार और उनके बहनोई जगह बना रहे थे, तभी उनका चाचा प्रताप गाली-गलौज करते हुए हाथ में लाठी-डंडा लेकर घर में घुस आया और मारपीट पर आमादा हो गया। पीड़ित परिवार द्वारा विरोध करने पर प्रताप आग बबूला हो गया और उसने छत पर खड़े अंजलि के बहनोई अर्जुन को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। जमीन पर गिरने की वजह से अर्जुन को काफी खुली और गुम चोटें आई हैं।

इस घटना के बाद अंजलि ने थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। हालांकि, पुलिस ने चोटिल अर्जुन का मेडिकल तो कराया, लेकिन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि रिपोर्ट न लिखे जाने से बेखौफ दबंग लोग उन्हें खुलेआम धमकी दे रहे हैं। स्थानीय पुलिस से कोई मदद न मिलने से परेशान पीड़ित परिवार ने बरेली एडीजी को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है, जिस पर एडीजी बरेली ने उन्हें न्याय दिलाने का पूर्ण आश्वासन दिया है।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के अछल्दा में गुरुवार को दैनिक जागरण और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में निकली "उत्तर प्रदेश विकास यात्रा" का भव्य स्वागत किया गया। विकास रथ पर लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद ब्लॉक प्रमुख शरद सिंह राणा ने ब्लॉक मुख्यालय पर हरी झंडी दिखाकर यात्रा को आगे के लिए रवाना किया। इस यात्रा का मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर अभिनंदन किया गया। अछल्दा थाना में थाना प्रभारी ने माल्यार्पण कर यात्रा का स्वागत किया, तो वहीं नहर बाजार में ग्राम प्रधान प्रहलाद सिंह, गौ रक्षा दल के जितेंद्र सिंह सेंगर और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकास रथ का जोरदार अभिनंदन किया। इसके अलावा हरिगंज बाजार, सराय बाजार, ब्लॉक चौराहा और नहर बाजार सहित विभिन्न जगहों पर व्यापारियों और आम नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर रथ का स्वागत किया। इस दौरान श्री गोविंद इलेक्ट्रोनिक्स की ओर से स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख शरद सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और इस विकास यात्रा का मुख्य उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। इस यात्रा में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
    1
    उत्तर प्रदेश के अछल्दा में गुरुवार को दैनिक जागरण और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में निकली "उत्तर प्रदेश विकास यात्रा" का भव्य स्वागत किया गया। विकास रथ पर लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद ब्लॉक प्रमुख शरद सिंह राणा ने ब्लॉक मुख्यालय पर हरी झंडी दिखाकर यात्रा को आगे के लिए रवाना किया।

इस यात्रा का मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर अभिनंदन किया गया। अछल्दा थाना में थाना प्रभारी ने माल्यार्पण कर यात्रा का स्वागत किया, तो वहीं नहर बाजार में ग्राम प्रधान प्रहलाद सिंह, गौ रक्षा दल के जितेंद्र सिंह सेंगर और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकास रथ का जोरदार अभिनंदन किया। इसके अलावा हरिगंज बाजार, सराय बाजार, ब्लॉक चौराहा और नहर बाजार सहित विभिन्न जगहों पर व्यापारियों और आम नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर रथ का स्वागत किया। इस दौरान श्री गोविंद इलेक्ट्रोनिक्स की ओर से स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।

कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख शरद सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और इस विकास यात्रा का मुख्य उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। इस यात्रा में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
    user_विकास गुप्ता, पत्रकार
    विकास गुप्ता, पत्रकार
    किसान बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के कानपुर में गोकशी कांड का खुलासा हुआ है। इस मामले में एक मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के कानपुर में गोकशी कांड का खुलासा हुआ है। इस मामले में एक मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    user_KPTV BHARAT NEWS
    KPTV BHARAT NEWS
    Media company Tirwa, Kannauj•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.