logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वृक्षों को स्वस्थ रखने से पर्यावरण रहेगा सुरक्षित - फग्गन सिंह कुलस्ते साल बोरर कीट से प्रभावित वन क्षेत्र का प्रबंधन एवं संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला अमरकंटक में आयोजित अनूपपुर - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में वन विभाग द्वारा साल बोरर कीट से प्रभावित वन क्षेत्र का प्रबंधन एवं संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया इस दौरान मुख्य अतिथि से संबोधित करते हुए फग्गन सिंह कुलस्ते सांसद मंडला एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कई वर्षों बाद एक बार फिर से मध्यप्रदेश के डिंडौरी एवं अनूपपुर जिले के इलाकों में बृहद पैमाने पर प्राकृतिक तौर पर साल वृक्ष जो बहुतायत मात्रा में है जिममे साल बोरर नामक कीट एक बार फिर से उत्पन्न होने से साल के वृक्षो के प्रभावित होने की संभावना बड़ी संख्या में है साल वन हमारे पर्यावरण के तंत्रिका तंत्र के लिए नितांत आवश्यक है जिसे बचाए रखने हेतु हम सभी को मिलकर सार्थक प्रयास करने की आवश्यकता है उन्होंने वन विभाग के साथ वन समितियो,ग्रामीण जनों को इस बड़ी बीमारी की जानकारी एकत्रित कर समय रहते ही निदान किए जाने की बात कही। इस दौरान पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने कहा कि हमारा यह नर्मदाचल क्षेत्र साल वन क्षेंत्र है साल के वर्षों में वर्षा काल में गिरने वाले पानी को कई माह तक संग्रहित कर रखने की क्षमता है जिस कारण हमारा यह क्षेत्र वर्ष भर हरा भरा रहने के साथ वर्ष भर पानी की अधिकता रहती है यह क्षेत्र जनजातीय समुदाय का बहुल क्षेत्र होने के कारण हम सभी को वनों के रहने से कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं लेकिन कई वर्षों बाद फिर से साल के वृक्षो में साल बोरर नामक कीट के उत्पन्न हो जाने से वृक्षो में बुरा प्रभाव पड़ रहा है जिस साल के वृक्ष संकट की स्थिति में है समय रहते इस समस्या का समाधान स्थाई रूप से किया जाना हम सभी का दायित्व है। कार्यशाला दौरान वन विभाग के अधिकारियों द्वारा साल वृक्षो में साल बोरर कीट के संबंध में जानकारी प्रस्तुत कर कार्य योजना के संबंध में अवगत कराया। कार्यशाला में मध्यप्रदेश स्तर के वन अधिकारी विभिन्न वैज्ञानिक सम्मिलित रहे। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक वन वृत शहडोल एमपी सिंह ने साल बोरर कीट की समस्या के निदान के संबंध में जानकारी देते हुए कार्यशाला किए जाने के महत्व एवं उद्देश्यों के संबंध में जानकारी साझा की।

5 hrs ago
user_Anupam Singh patrkar
Anupam Singh patrkar
अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

वृक्षों को स्वस्थ रखने से पर्यावरण रहेगा सुरक्षित - फग्गन सिंह कुलस्ते साल बोरर कीट से प्रभावित वन क्षेत्र का प्रबंधन एवं संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला अमरकंटक में आयोजित अनूपपुर - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में वन विभाग द्वारा साल बोरर कीट से प्रभावित वन क्षेत्र का प्रबंधन एवं संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया इस दौरान मुख्य अतिथि से संबोधित करते हुए फग्गन सिंह कुलस्ते सांसद मंडला एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कई वर्षों बाद एक बार फिर से मध्यप्रदेश के डिंडौरी एवं अनूपपुर जिले के इलाकों में बृहद पैमाने पर प्राकृतिक तौर पर साल वृक्ष जो बहुतायत मात्रा में है जिममे साल बोरर नामक कीट एक बार फिर से उत्पन्न होने से साल के वृक्षो के प्रभावित होने की संभावना बड़ी संख्या में है साल वन हमारे पर्यावरण के तंत्रिका तंत्र के लिए नितांत आवश्यक है जिसे बचाए रखने हेतु हम सभी को मिलकर सार्थक प्रयास करने की आवश्यकता है उन्होंने वन विभाग के साथ वन समितियो,ग्रामीण जनों को इस बड़ी बीमारी की जानकारी एकत्रित कर समय रहते ही निदान किए जाने की बात कही। इस दौरान पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने कहा कि हमारा यह नर्मदाचल क्षेत्र साल वन क्षेंत्र है साल के वर्षों में वर्षा काल में गिरने वाले पानी को कई माह तक संग्रहित कर रखने की क्षमता है जिस कारण हमारा यह क्षेत्र वर्ष भर हरा भरा रहने के साथ वर्ष भर पानी की अधिकता रहती है यह क्षेत्र जनजातीय समुदाय का बहुल क्षेत्र होने के कारण हम सभी को वनों के रहने से कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं लेकिन कई वर्षों बाद फिर से साल के वृक्षो में साल बोरर नामक कीट के उत्पन्न हो जाने से वृक्षो में बुरा प्रभाव पड़ रहा है जिस साल के वृक्ष संकट की स्थिति में है समय रहते इस समस्या का समाधान स्थाई रूप से किया जाना हम सभी का दायित्व है। कार्यशाला दौरान वन विभाग के अधिकारियों द्वारा साल वृक्षो में साल बोरर कीट के संबंध में जानकारी प्रस्तुत कर कार्य योजना के संबंध में अवगत कराया। कार्यशाला में मध्यप्रदेश स्तर के वन अधिकारी विभिन्न वैज्ञानिक सम्मिलित रहे। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक वन वृत शहडोल एमपी सिंह ने साल बोरर कीट की समस्या के निदान के संबंध में जानकारी देते हुए कार्यशाला किए जाने के महत्व एवं उद्देश्यों के संबंध में जानकारी साझा की।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पूर्व कोतमा विधायक सुनील सराफ ने कांवड़ यात्रा में की सहभागिता कोतमा। ग्राम निगमगवां स्थित अंगारझार माता मंदिर से जल लेकर सीतामढ़ी तक आयोजित कांवड़ यात्रा के शुभारंभ अवसर पर पूर्व कोतमा विधायक सुनील सराफ ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सभी शिवभक्त कांवड़ियों को शुभकामनाएं दीं। कांवड़ यात्रा में उत्साही युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और “बोल बम” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पूर्व विधायक सुनील सराफ ने सभी कांवड़ियों की यात्रा मंगलमय होने की कामना करते हुए कहा कि भगवान शिव की कृपा सभी पर बनी रहे।
    1
    पूर्व कोतमा विधायक सुनील सराफ ने कांवड़ यात्रा में की सहभागिता
कोतमा। ग्राम निगमगवां स्थित अंगारझार माता मंदिर से जल लेकर सीतामढ़ी तक आयोजित कांवड़ यात्रा के शुभारंभ अवसर पर पूर्व कोतमा विधायक सुनील सराफ ने सहभागिता की।
इस अवसर पर उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सभी शिवभक्त कांवड़ियों को शुभकामनाएं दीं। कांवड़ यात्रा में उत्साही युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और “बोल बम” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
पूर्व विधायक सुनील सराफ ने सभी कांवड़ियों की यात्रा मंगलमय होने की कामना करते हुए कहा कि भगवान शिव की कृपा सभी पर बनी रहे।
    user_Prince ojha
    Prince ojha
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • वृक्षों को स्वस्थ रखने से पर्यावरण रहेगा सुरक्षित - फग्गन सिंह कुलस्ते साल बोरर कीट से प्रभावित वन क्षेत्र का प्रबंधन एवं संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला अमरकंटक में आयोजित अनूपपुर - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में वन विभाग द्वारा साल बोरर कीट से प्रभावित वन क्षेत्र का प्रबंधन एवं संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया इस दौरान मुख्य अतिथि से संबोधित करते हुए फग्गन सिंह कुलस्ते सांसद मंडला एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कई वर्षों बाद एक बार फिर से मध्यप्रदेश के डिंडौरी एवं अनूपपुर जिले के इलाकों में बृहद पैमाने पर प्राकृतिक तौर पर साल वृक्ष जो बहुतायत मात्रा में है जिममे साल बोरर नामक कीट एक बार फिर से उत्पन्न होने से साल के वृक्षो के प्रभावित होने की संभावना बड़ी संख्या में है साल वन हमारे पर्यावरण के तंत्रिका तंत्र के लिए नितांत आवश्यक है जिसे बचाए रखने हेतु हम सभी को मिलकर सार्थक प्रयास करने की आवश्यकता है उन्होंने वन विभाग के साथ वन समितियो,ग्रामीण जनों को इस बड़ी बीमारी की जानकारी एकत्रित कर समय रहते ही निदान किए जाने की बात कही। इस दौरान पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने कहा कि हमारा यह नर्मदाचल क्षेत्र साल वन क्षेंत्र है साल के वर्षों में वर्षा काल में गिरने वाले पानी को कई माह तक संग्रहित कर रखने की क्षमता है जिस कारण हमारा यह क्षेत्र वर्ष भर हरा भरा रहने के साथ वर्ष भर पानी की अधिकता रहती है यह क्षेत्र जनजातीय समुदाय का बहुल क्षेत्र होने के कारण हम सभी को वनों के रहने से कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं लेकिन कई वर्षों बाद फिर से साल के वृक्षो में साल बोरर नामक कीट के उत्पन्न हो जाने से वृक्षो में बुरा प्रभाव पड़ रहा है जिस साल के वृक्ष संकट की स्थिति में है समय रहते इस समस्या का समाधान स्थाई रूप से किया जाना हम सभी का दायित्व है। कार्यशाला दौरान वन विभाग के अधिकारियों द्वारा साल वृक्षो में साल बोरर कीट के संबंध में जानकारी प्रस्तुत कर कार्य योजना के संबंध में अवगत कराया। कार्यशाला में मध्यप्रदेश स्तर के वन अधिकारी विभिन्न वैज्ञानिक सम्मिलित रहे। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक वन वृत शहडोल एमपी सिंह ने साल बोरर कीट की समस्या के निदान के संबंध में जानकारी देते हुए कार्यशाला किए जाने के महत्व एवं उद्देश्यों के संबंध में जानकारी साझा की।
    1
    वृक्षों को स्वस्थ रखने से पर्यावरण रहेगा सुरक्षित - फग्गन सिंह कुलस्ते
साल बोरर कीट से प्रभावित वन क्षेत्र का प्रबंधन एवं संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला अमरकंटक में आयोजित
अनूपपुर  -
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में वन विभाग द्वारा साल बोरर कीट से प्रभावित वन क्षेत्र का प्रबंधन एवं संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया इस दौरान मुख्य अतिथि से संबोधित करते हुए फग्गन सिंह कुलस्ते सांसद मंडला एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कई वर्षों बाद एक बार फिर से मध्यप्रदेश के डिंडौरी एवं अनूपपुर जिले के इलाकों में बृहद पैमाने पर प्राकृतिक तौर पर साल वृक्ष जो बहुतायत मात्रा में है जिममे साल बोरर नामक कीट एक बार फिर से उत्पन्न होने से साल के वृक्षो के प्रभावित होने की संभावना बड़ी संख्या में है साल वन हमारे पर्यावरण के तंत्रिका तंत्र के लिए नितांत आवश्यक है जिसे बचाए रखने हेतु हम सभी को मिलकर सार्थक प्रयास करने की आवश्यकता है उन्होंने वन विभाग के साथ वन समितियो,ग्रामीण जनों को इस बड़ी बीमारी की जानकारी एकत्रित कर समय रहते ही निदान किए जाने की बात कही।
इस दौरान पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने कहा कि हमारा यह नर्मदाचल क्षेत्र साल वन क्षेंत्र है साल के वर्षों में वर्षा काल में गिरने वाले पानी को कई माह तक संग्रहित कर रखने की क्षमता है जिस कारण हमारा यह क्षेत्र वर्ष भर हरा भरा रहने के साथ वर्ष भर पानी की अधिकता रहती है यह क्षेत्र जनजातीय समुदाय का बहुल क्षेत्र होने के कारण हम सभी को वनों के रहने से कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं लेकिन कई वर्षों बाद फिर से साल के वृक्षो में साल बोरर नामक कीट के उत्पन्न हो जाने से वृक्षो में बुरा प्रभाव पड़ रहा है जिस साल के वृक्ष संकट की स्थिति में है समय रहते इस समस्या का समाधान स्थाई रूप से किया जाना हम सभी का दायित्व है।
कार्यशाला दौरान वन विभाग के अधिकारियों द्वारा साल वृक्षो में साल बोरर कीट के संबंध में जानकारी प्रस्तुत कर कार्य योजना के संबंध में अवगत कराया।
कार्यशाला में मध्यप्रदेश स्तर के वन अधिकारी विभिन्न वैज्ञानिक सम्मिलित रहे।
इस दौरान मुख्य वन संरक्षक वन वृत शहडोल एमपी सिंह ने साल बोरर कीट की समस्या के निदान के संबंध में जानकारी देते हुए कार्यशाला किए जाने के महत्व एवं उद्देश्यों के संबंध में जानकारी साझा की।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रामपुर गोलीकांड का 30 हजार का हत्या कारित इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार अमलाई /शहडोल - थाना अमलाई क्षेत्र के बहुचर्चित रामपुर गोलीकांड में फरार चल रहे 30,000 रुपये के इनामी मुख्य आरोपी को अमलाई पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को बागेश्वर धाम, जिला छतरपुर से पकड़ा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13.07.2026 को थाना अमलाई क्षेत्र अंतर्गत आरोपी राजकुमार मिश्रा उर्फ लल्ला महाराज, निवासी रामपुर, थाना अमलाई द्वारा एक दुकानदार रज्जू उर्फ भूपेन्द्र केवट पर गोली चलाकर गंभीर अपराध कारित किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम (SIT) का गठन किया गया था। साथ ही पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन द्वारा आरोपी पर 30,000/- रूपये के इनाम की घोषणा की गई थी। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि घटना के बाद मुख्य आरोपी को छिपाने एवं फरार होने में सहायता करने में आरोपी पवन मिश्रा एवं सीतेश सोनी की सक्रिय भूमिका रही। अमलाई पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों सह-आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है। इसी क्रम में अमलाई पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध ठिकानों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि मुख्य आरोपी राजकुमार मिश्रा उर्फ लल्ला महाराज बागेश्वर धाम, जिला छतरपुर में छिपा हुआ है। सूचना पर अमलाई पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14.08.2026 से घेराबंदी कर निगरानी शुरू की गई और दिनांक 16.08.2026 को बागेश्वर धाम, जिला छतरपुर से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। गिरफ्तार आरोपी को वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इनकी रही सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही में श्री विकास पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) धनपुरी, निरीक्षक भूपेन्द्रमणि पाण्डेय थाना प्रभारी अमलाई, निरीक्षक खेम सिंह पेंद्रो थाना प्रभारी धनपुरी, उप निरी. उमाशंकर चतुर्वेदी थाना प्रभारी खैरहा, सउनि भूपेन्द्र अहिरवार, सउनि दीपक तिवारी धनपुरी, प्र.आर. 503 पुणेन्द्र सिंह, प्र.आर. 497 मुकेश जायसवाल थाना अमलाई, प्र.आर. 374 रामानुज बंधव थाना धनपुरी, प्र.आर. 99 आशीष तिवारी थाना बुढार, प्र.आर. 185 चेतराम कौशिक थाना बुढार, प्र.आर. 130 शंकर प्रजापति थाना बुढार, आर. 487 मयंक मिश्रा थाना अमलाई, आर. 681 गुलाब सिंह धनपुरी, आर. 789 हिमवन्त मिश्रा सायबर सेल शहडोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड - नाम - राजकुमार मिश्रा उर्फ लल्ला पिता शेषमणि मिश्रा निवासी रामपुर थाना अमलाई जिला शहडोल (म.प्र.) अपराधिक रिकॉर्ड आरोपी - राजकुमार शर्मा उर्फ लल्ला पिता शेषमणि शर्मा निवासी रामपुर थाना अमलाई जिला शहडोल (म.प्र.) 1. कोतवाली (अनूपपुर) 125/2005 8,20,18 एन.डी.पी.एस.एक्ट. एवं 75 भा.द.वि. 2. राजेन्द्रग्राम (अनूपपुर) 56/2006 14 राज्य सुरक्षा अधिनियम एवं 188 भा.द.वि. 3. गौरेला (छ.ग.) 297/2024 20बी,29 एनडीपीएस एक्ट 4. कोतवाली शहडोल 661/21 8/20 एनडीपीएस एक्ट 5 अमलाई 192/26 103(1), BNS 25,27 आयुध अधिनियम 1959
    2
    रामपुर गोलीकांड का 30 हजार का हत्या कारित इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
अमलाई /शहडोल - थाना अमलाई क्षेत्र के बहुचर्चित रामपुर गोलीकांड में फरार चल रहे 30,000 रुपये के इनामी मुख्य आरोपी को अमलाई पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को बागेश्वर धाम, जिला छतरपुर से पकड़ा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13.07.2026 को थाना अमलाई क्षेत्र अंतर्गत आरोपी राजकुमार मिश्रा उर्फ लल्ला महाराज, निवासी रामपुर, थाना अमलाई द्वारा एक दुकानदार रज्जू उर्फ भूपेन्द्र केवट पर गोली चलाकर गंभीर अपराध कारित किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम (SIT) का गठन किया गया था। साथ ही पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन द्वारा आरोपी पर 30,000/- रूपये के इनाम की घोषणा की गई थी।
विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि घटना के बाद मुख्य आरोपी को छिपाने एवं फरार होने में सहायता करने में आरोपी पवन मिश्रा एवं सीतेश सोनी की सक्रिय भूमिका रही। अमलाई पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों सह-आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है।
इसी क्रम में अमलाई पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध ठिकानों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि मुख्य आरोपी राजकुमार मिश्रा उर्फ लल्ला महाराज बागेश्वर धाम, जिला छतरपुर में छिपा हुआ है। सूचना पर अमलाई पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14.08.2026 से घेराबंदी कर निगरानी शुरू की गई और दिनांक 16.08.2026 को बागेश्वर धाम, जिला छतरपुर से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
गिरफ्तार आरोपी को वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका -
उक्त कार्यवाही में श्री विकास पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) धनपुरी, निरीक्षक भूपेन्द्रमणि पाण्डेय थाना प्रभारी अमलाई, निरीक्षक खेम सिंह पेंद्रो थाना प्रभारी धनपुरी, उप निरी. उमाशंकर चतुर्वेदी थाना प्रभारी खैरहा, सउनि भूपेन्द्र अहिरवार, सउनि दीपक तिवारी धनपुरी, प्र.आर. 503 पुणेन्द्र सिंह, प्र.आर. 497 मुकेश जायसवाल थाना अमलाई, प्र.आर. 374 रामानुज बंधव थाना धनपुरी, प्र.आर. 99 आशीष तिवारी थाना बुढार, प्र.आर. 185 चेतराम कौशिक थाना बुढार, प्र.आर. 130 शंकर प्रजापति थाना बुढार, आर. 487 मयंक मिश्रा थाना अमलाई, आर. 681 गुलाब सिंह धनपुरी, आर. 789 हिमवन्त मिश्रा सायबर सेल शहडोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड -
नाम - राजकुमार मिश्रा उर्फ लल्ला पिता शेषमणि मिश्रा निवासी रामपुर थाना अमलाई जिला शहडोल (म.प्र.)
अपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी - राजकुमार शर्मा उर्फ लल्ला पिता शेषमणि शर्मा निवासी रामपुर थाना अमलाई जिला शहडोल (म.प्र.)
1.  कोतवाली (अनूपपुर)        125/2005            8,20,18 एन.डी.पी.एस.एक्ट. एवं 75 भा.द.वि.
2.  राजेन्द्रग्राम (अनूपपुर)     56/2006             14 राज्य सुरक्षा अधिनियम एवं 188 भा.द.वि.
3. गौरेला (छ.ग.)    
297/2024            20बी,29 एनडीपीएस एक्ट
4. कोतवाली शहडोल            661/21   8/20 एनडीपीएस एक्ट
5    अमलाई    192/26             103(1), BNS 25,27 आयुध अधिनियम 1959
    user_JIYAUDDIN ANSARI
    JIYAUDDIN ANSARI
    Voice of people Budar, Shahdol•
    7 hrs ago
  • शहडोल पुलिस को खुली चुनौतीः दिल्ली नंबर की 'हुड़दंगी' वैगनआर सड़कों पर काट रही बवाल! कानफोडू साइलेंसर, रुफ लाइट्स और अवैध मॉडिफिकेशन से जनता त्रस्त, आखिर कब जागेगा प्रशासन ? शहडोल। शहडोल संभाग की शांत सड़कों पर इन दिनों एक सफेद रंग की मॉडिफाइड मारुति सुजुकी वैगनआर कार खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रही है। दिल्ली पासिंग नंबर DL 9C AC 0224 और गाडी के पीछे बड़े अक्षरों में "NAYAB" लिखवाकर घूमने वाला यह हुड़दंगी युवक स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक विभाग के इकबाल को सीधी चुनोती दे रहा है। सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम आईडी: g.d.nayab_) पर इस गाड़ी के स्टंट और मॉडिफिकेशन के वीडियो धड़ल्लें से वायरल हो रहे हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस अब तक हाथ पर हाथ धरे बैठी है। NAYAB DLSCAC0224 साइलेंसर के पटाखे कानफोडू ध्वनि प्रदूषणः ओरिजिनल साइलेंसर हटाकर लगाया गया अवैध मॉडिफाइड एग्जॉस्ट, जिससे निकलती है पटाखे जैसी तेज आवाज। बुजुगों, दिल के मरीजों और राहगीरों के लिए बन रहा जानलेवा। अंधा कर देने वाली रुफ लाइंट्सः : छत पर भारी मात्रा में अवैध मार्कर और फ्लैशर लाइंट्स, रात में ऑन करके निकलता है सड़कों पर, जिससे होती है दुर्घटना की बड़ी संभावना। पुलिस को चकमा देने की साजिशः मंबर प्लेट तिरछी और आधी छिपाकर लगाई गई, पूरी गाड़ी पर डार्क फिल्म और प्रतिबंधित स्टिकर। ट्रैफिक कैमरे। और पुलिस से बचने की चाल। कानफोडू ध्वनि प्रदूषणः ओरिजिनल साइलेंसर हटाकर लगाया गया अवैध मॉडिफाइड एग्जॉस्ट, जिससे निकलती है पटाखे जैसी तेज आवाज। बुजुगों, दिल के मरीजों और राहगीरों के लिए बन रहा जानलेवा। अंधा कर देने वाली रुफ लाइंट्सः : छत पर भारी मात्रा में अवैध मार्कर और फ्लैशर लाइंट्स, रात में ऑन करके निकलता है सड़कों पर, जिससे होती है दुर्घटना की बड़ी संभावना। पुलिस को चकमा देने की साजिशः मंबर प्लेट तिरछी और आधी छिपाकर लगाई गई, पूरी गाड़ी पर डार्क फिल्म और प्रतिबंधित स्टिकर। ट्रैफिक कैमरे। और पुलिस से बचने की चाल।
    1
    शहडोल पुलिस को खुली चुनौतीः दिल्ली नंबर की 'हुड़दंगी' वैगनआर सड़कों पर काट रही बवाल!

कानफोडू साइलेंसर, रुफ लाइट्स और अवैध मॉडिफिकेशन से जनता त्रस्त, आखिर कब जागेगा प्रशासन ?

शहडोल। शहडोल संभाग की शांत सड़कों पर इन दिनों एक सफेद रंग की मॉडिफाइड मारुति सुजुकी वैगनआर कार खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रही है। दिल्ली पासिंग नंबर DL 9C AC 0224 और गाडी के पीछे बड़े अक्षरों में "NAYAB" लिखवाकर घूमने वाला यह हुड़दंगी युवक स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक विभाग के इकबाल को सीधी चुनोती दे रहा है। सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम आईडी: g.d.nayab_) पर इस गाड़ी के स्टंट और मॉडिफिकेशन के वीडियो धड़ल्लें से वायरल हो रहे हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस अब तक हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

NAYAB

DLSCAC0224

साइलेंसर के पटाखे कानफोडू ध्वनि प्रदूषणः

ओरिजिनल साइलेंसर हटाकर लगाया गया अवैध मॉडिफाइड एग्जॉस्ट, जिससे निकलती है पटाखे जैसी तेज आवाज। बुजुगों, दिल के मरीजों और राहगीरों के लिए बन रहा जानलेवा।

अंधा कर देने वाली रुफ लाइंट्सः

: छत पर भारी मात्रा में अवैध मार्कर और फ्लैशर लाइंट्स, रात में ऑन करके निकलता है सड़कों पर, जिससे होती है दुर्घटना की बड़ी संभावना।

पुलिस को चकमा देने की साजिशः

मंबर प्लेट तिरछी और आधी छिपाकर लगाई गई, पूरी गाड़ी पर डार्क फिल्म और प्रतिबंधित स्टिकर। ट्रैफिक कैमरे। और पुलिस से बचने की चाल।
कानफोडू ध्वनि प्रदूषणः
ओरिजिनल साइलेंसर हटाकर लगाया गया अवैध मॉडिफाइड एग्जॉस्ट, जिससे निकलती है पटाखे जैसी तेज आवाज। बुजुगों, दिल के मरीजों और राहगीरों के लिए बन रहा जानलेवा।
अंधा कर देने वाली रुफ लाइंट्सः
: छत पर भारी मात्रा में अवैध मार्कर और फ्लैशर लाइंट्स, रात में ऑन करके निकलता है सड़कों पर, जिससे होती है दुर्घटना की बड़ी संभावना।
पुलिस को चकमा देने की साजिशः
मंबर प्लेट तिरछी और आधी छिपाकर लगाई गई, पूरी गाड़ी पर डार्क फिल्म और प्रतिबंधित स्टिकर। ट्रैफिक कैमरे। और पुलिस से बचने की चाल।
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रशिक्षण बैठक में अव्यवस्था से नाराज सरपंच-उपसरपंच, प्रशासन के सामने रखी समस्याएं
    1
    प्रशिक्षण बैठक में अव्यवस्था से नाराज सरपंच-उपसरपंच, प्रशासन के सामने रखी समस्याएं
    user_अजय कुमार केवट
    अजय कुमार केवट
    Local News Reporter सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बागेश्वर धाम से दबोचा गया 30 हजार का इनामी 'लल्ला महाराज': शहडोल के बहुचर्चित रामपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार बागेश्वर धाम से दबोचा गया 30 हजार का इनामी 'लल्ला महाराज': शहडोल के बहुचर्चित रामपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार ​शहडोल। अमलाई थाना क्षेत्र के रामपुर में दुकानदार रज्जन उर्फ भूपेंद्र कहार की गोली मारकर हत्या करने वाले 30,000 रुपये के इनामी मुख्य आरोपी राजकुमार मिश्रा उर्फ 'लल्ला महाराज' को पुलिस ने छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम से धर दबोचा है। धार्मिक स्थल पर छिपकर काट रहा था फरारी 13 जुलाई 2026 को रामपुर में दुकानदार पर दिनदहाड़े गोली चलाने की वारदात के बाद से मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में गठित विशेष जांच टीम (SIT) आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी छतरपुर के बागेश्वर धाम में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने 14 अगस्त से वहां डेरा डालकर रेकी शुरू की और 16 अगस्त को उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। संरक्षण देने वाले 2 मददगार पहले ही जा चुके हैं जेल विवेचना के दौरान सामने आया था कि घटना के बाद आरोपी को पनाह देने और भगाने में पवन मिश्रा और सीतेश सोनी ने सक्रिय भूमिका निभाई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों सह-आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। आरोपी का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड पकड़ा गया आरोपी राजकुमार शर्मा उर्फ लल्ला (पिता शेषमणि शर्मा, निवासी रामपुर) आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं: ​कोतवाली (अनूपपुर): एनडीपीएस एक्ट एवं भा.दं.वि. (अप.क्र. 125/2005) ​राजेन्द्रग्राम (अनूपपुर): राज्य सुरक्षा अधिनियम एवं 188 भा.दं.वि. (अप.क्र. 56/2006) ​गौरेला (छत्तीसगढ़): 20बी, 29 एनडीपीएस एक्ट (अप.क्र. 297/2024) ​कोतवाली (शहडोल): 8/20 एनडीपीएस एक्ट (अप.क्र. 661/21) ​अमलाई (शहडोल): धारा 103(1) BNS एवं 25/27 आर्म्स एक्ट (अप.क्र. 192/2026) पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस गिरफ्तारी में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) धनपुरी विकास पाण्डेय, अमलाई थाना प्रभारी भूपेन्द्रमणि पाण्डेय, धनपुरी थाना प्रभारी खेम सिंह पेन्द्रो, खैरहा थाना प्रभारी उमाशंकर चतुर्वेदी, सउनि भूपेन्द्र अहिरवार, सउनि दीपक तिवारी सहित साइबर सेल शहडोल की मुख्य भूमिका रही। आरोपी को विधिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया अजय पाल
    3
    बागेश्वर धाम से दबोचा गया 30 हजार का इनामी 'लल्ला महाराज':

शहडोल के बहुचर्चित रामपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बागेश्वर धाम से दबोचा गया 30 हजार का इनामी 'लल्ला महाराज':
शहडोल के बहुचर्चित रामपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
​शहडोल। अमलाई थाना क्षेत्र के रामपुर में दुकानदार रज्जन उर्फ भूपेंद्र कहार की गोली मारकर हत्या करने वाले 30,000 रुपये के इनामी मुख्य आरोपी राजकुमार मिश्रा उर्फ 'लल्ला महाराज' को पुलिस ने छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम से धर दबोचा है।
धार्मिक स्थल पर छिपकर काट रहा था फरारी
13 जुलाई 2026 को रामपुर में दुकानदार पर दिनदहाड़े गोली चलाने की वारदात के बाद से मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में गठित विशेष जांच टीम (SIT) आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी छतरपुर के बागेश्वर धाम में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने 14 अगस्त से वहां डेरा डालकर रेकी शुरू की और 16 अगस्त को उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
संरक्षण देने वाले 2 मददगार पहले ही जा चुके हैं जेल
विवेचना के दौरान सामने आया था कि घटना के बाद आरोपी को पनाह देने और भगाने में पवन मिश्रा और सीतेश सोनी ने सक्रिय भूमिका निभाई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों सह-आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
आरोपी का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड
पकड़ा गया आरोपी राजकुमार शर्मा उर्फ लल्ला (पिता शेषमणि शर्मा, निवासी रामपुर) आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं:
​कोतवाली (अनूपपुर): एनडीपीएस एक्ट एवं भा.दं.वि. (अप.क्र. 125/2005)
​राजेन्द्रग्राम (अनूपपुर): राज्य सुरक्षा अधिनियम एवं 188 भा.दं.वि. (अप.क्र. 56/2006)
​गौरेला (छत्तीसगढ़): 20बी, 29 एनडीपीएस एक्ट (अप.क्र. 297/2024)
​कोतवाली (शहडोल): 8/20 एनडीपीएस एक्ट (अप.क्र. 661/21)
​अमलाई (शहडोल): धारा 103(1) BNS एवं 25/27 आर्म्स एक्ट (अप.क्र. 192/2026)
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस गिरफ्तारी में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) धनपुरी विकास पाण्डेय, अमलाई थाना प्रभारी भूपेन्द्रमणि पाण्डेय, धनपुरी थाना प्रभारी खेम सिंह पेन्द्रो, खैरहा थाना प्रभारी उमाशंकर चतुर्वेदी, सउनि भूपेन्द्र अहिरवार, सउनि दीपक तिवारी सहित साइबर सेल शहडोल की मुख्य भूमिका रही। आरोपी को विधिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया 
अजय पाल
    user_Policewala news
    Policewala news
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कावड़ यात्रा की निकली शोभा यात्रा अमन होटल के पीछे से निकाल कर बाढ़ गंगा मंदिर तक (शहडोल)
    1
    कावड़ यात्रा की निकली शोभा यात्रा अमन होटल के पीछे से निकाल कर बाढ़ गंगा मंदिर तक (शहडोल)
    user_Shahdol news
    Shahdol news
    Local News Reporter सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • श्रावण शुक्ल पंचमी पर अमरकंटक में उमड़ी भक्तों की भीड़ तड़के 3 बजे से शुरू हुआ स्नान-दर्शन और पूजन का क्रम ज्वालेश्वर महादेव के जलाभिषेक को लगीं लंबी कतारें अनूपपूर - पवित्र श्रावण मास के तृतीय सोमवार एवं श्रावण शुक्ल पंचमी, नाग पंचमी के पावन संयोग पर आदितीर्थ अमरकंटक में सोमवार को आस्था, भक्ति और शिव आराधना का अद्भुत संगम देखने को मिला। पवित्र नगरी में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिवभक्त और श्रद्धालु मां नर्मदा के पावन तट पर पहुंचे। अनुमान के अनुसार लगभग एक लाख श्रद्धालुओं ने अमरकंटक पहुंचकर नर्मदा स्नान, ध्यान, दर्शन-पूजन तथा भगवान ज्वालेश्वर महादेव के जलाभिषेक का पुण्य लाभ प्राप्त किया। तड़के लगभग 3 बजे से ही स्नान, दर्शन, पूजन-अर्चन एवं अभिषेक का क्रम प्रारंभ हो गया था। जैसे-जैसे सुबह हुई, नर्मदा उद्गम क्षेत्र, रामघाट, कोटि तीर्थ घाट और ज्वालेश्वर धाम की ओर श्रद्धालुओं का सैलाब बढ़ता गया। चारों ओर भगवा वस्त्रों में कांवड़िए, हाथों में नर्मदा जल और कंठ में शिवनाम का जाप करते श्रद्धालु दिखाई दिए। नर्मदा स्नान के बाद ज्वालेश्वर महादेव की ओर बढ़े कदम ज्वालेश्वर धाम पहुंचने से पूर्व बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रामघाट एवं कोटि तीर्थ घाट में आस्था की पुण्य डुबकी लगाई। पवित्र नर्मदा में स्नान के पश्चात श्रद्धालु मां नर्मदा उद्गम मंदिर पहुंचे और मां नर्मदा के दर्शन-पूजन कर पवित्र जल प्राप्त किया। इसके बाद यही नर्मदा जल लेकर कांवड़िए एवं शिवभक्त भगवान ज्वालेश्वर महादेव के जलाभिषेक के लिए ज्वालेश्वर धाम की ओर रवाना होते रहे। मान्यता और श्रद्धा के इस भावपूर्ण वातावरण में ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो नर्मदा की अविरल धारा स्वयं शिव के चरणों में समर्पित होने के लिए आगे बढ़ रही हो। ज्वालेश्वर धाम में हजारों श्रद्धालु कतारबद्ध ज्वालेश्वर धाम में सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्त अपनी बारी की प्रतीक्षा करते हुए भगवान भोलेनाथ के दर्शन और नर्मदा जल से जलाभिषेक के लिए उत्सुक नजर आए। मंदिर परिसर में लगातार “हर-हर महादेव”, “बोल बम” और “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष गूंजते रहे। श्रावण मास के इस पावन अवसर पर ज्वालेश्वर महादेव की आराधना करने पहुंचे श्रद्धालुओं के चेहरों पर भक्ति और आस्था का भाव स्पष्ट दिखाई दे रहा था। महिला, पुरुष, युवा, बुजुर्ग और कांवड़ यात्रियों सहित हर वर्ग के श्रद्धालु शिवभक्ति में लीन नजर आए। मां नर्मदा मंदिर में भी उमड़ा भक्तों का सैलाब मां नर्मदा उद्गम मंदिर में भी सुबह से ही भारी भीड़ बनी रही। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर मां नर्मदा के दर्शन और पूजन करते रहे। मंदिर परिसर से लेकर नर्मदा तट तक श्रद्धा का वातावरण बना रहा। घाटों पर धार्मिक मंत्रोच्चार और शिवनाम संकीर्तन से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। श्रावण शुक्ल पंचमी और नाग पंचमी के पावन पर्व के कारण इस बार श्रद्धालुओं की संख्या और भी अधिक रही। नर्मदा स्नान एवं पूजन के साथ नाग पंचमी के धार्मिक महत्व को लेकर भी श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। छत्तीसगढ़ सहित अनेक क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु अमरकंटक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में बिलासपुर, मुंगेली, लोरमी, पंडरिया, पाडातरई, कोरबा, रतनपुर, बरगद (ओडिशा), रायपुर, शहडोल, बुढार, धनपुरी, अनूपपुर, कोतमा, जैतहरी, पुष्पराजगढ़, डिंडोरी सहित आसपास के अनेक क्षेत्रों के शिवभक्त शामिल रहे। कई श्रद्धालु समूहों में कांवड़ लेकर पहुंचे तो अनेक भक्त निजी वाहनों एवं अन्य साधनों से अमरकंटक पहुंचे। सुबह से देर तक श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी रहा। पुलिस ने संभाली सुरक्षा और यातायात व्यवस्था श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए अमरकंटक के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहा। ज्वालेश्वर धाम में छत्तीसगढ़ पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही, वहीं पवित्र नगरी के रामघाट, कोटि तीर्थ घाट, मां नर्मदा मंदिर एवं ज्वालेश्वर तिराहा सहित प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था बनाए रखने में सेवाएं दी गईं। भीड़ को व्यवस्थित ढंग से नियंत्रित करने, श्रद्धालुओं को कतारबद्ध रखने तथा आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस एवं सुरक्षा कर्मी लगातार सक्रिय रहे। शिवमय हुआ अमरकंटक श्रावण मास के तृतीय सोमवार और नाग पंचमी के पावन अवसर पर अमरकंटक का आध्यात्मिक स्वरूप अपने चरम पर दिखाई दिया। नर्मदा तट पर आस्था की डुबकी, उद्गम मंदिर में मां नर्मदा के दर्शन और ज्वालेश्वर धाम में शिवलिंग पर नर्मदा जल अर्पित करते श्रद्धालुओं की भक्ति ने पूरी नगरी को शिवमय कर दिया। ऐसा लगा मानो नर्मदा की प्रत्येक लहर शिवनाम का जाप कर रही हो और अमरकंटक की प्रत्येक दिशा “हर-हर महादेव” के दिव्य घोष से आलोकित हो उठी हो। “नर्मदे हर… हर-हर महादेव… बोल बम” के जयघोष के बीच पवित्र नगरी अमरकंटक में श्रद्धा, साधना और सनातन आस्था की अविरल धारा पूरे दिन प्रवाहित होती रही।
    1
    श्रावण शुक्ल पंचमी पर अमरकंटक में उमड़ी भक्तों की भीड़
तड़के 3 बजे से शुरू हुआ स्नान-दर्शन और पूजन का क्रम
ज्वालेश्वर महादेव के जलाभिषेक को लगीं लंबी कतारें
अनूपपूर -  
पवित्र श्रावण मास के तृतीय सोमवार एवं श्रावण शुक्ल पंचमी, नाग पंचमी के पावन संयोग पर आदितीर्थ अमरकंटक में सोमवार को आस्था, भक्ति और शिव आराधना का अद्भुत संगम देखने को मिला। पवित्र नगरी में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिवभक्त और श्रद्धालु मां नर्मदा के पावन तट पर पहुंचे। अनुमान के अनुसार लगभग एक लाख श्रद्धालुओं ने अमरकंटक पहुंचकर नर्मदा स्नान, ध्यान, दर्शन-पूजन तथा भगवान ज्वालेश्वर महादेव के जलाभिषेक का पुण्य लाभ प्राप्त किया।
तड़के लगभग 3 बजे से ही स्नान, दर्शन, पूजन-अर्चन एवं अभिषेक का क्रम प्रारंभ हो गया था। जैसे-जैसे सुबह हुई, नर्मदा उद्गम क्षेत्र, रामघाट, कोटि तीर्थ घाट और ज्वालेश्वर धाम की ओर श्रद्धालुओं का सैलाब बढ़ता गया। चारों ओर भगवा वस्त्रों में कांवड़िए, हाथों में नर्मदा जल और कंठ में शिवनाम का जाप करते श्रद्धालु दिखाई दिए।
नर्मदा स्नान के बाद ज्वालेश्वर महादेव की ओर बढ़े कदम
ज्वालेश्वर धाम पहुंचने से पूर्व बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रामघाट एवं कोटि तीर्थ घाट में आस्था की पुण्य डुबकी लगाई। पवित्र नर्मदा में स्नान के पश्चात श्रद्धालु मां नर्मदा उद्गम मंदिर पहुंचे और मां नर्मदा के दर्शन-पूजन कर पवित्र जल प्राप्त किया। इसके बाद यही नर्मदा जल लेकर कांवड़िए एवं शिवभक्त भगवान ज्वालेश्वर महादेव के जलाभिषेक के लिए ज्वालेश्वर धाम की ओर रवाना होते रहे।
मान्यता और श्रद्धा के इस भावपूर्ण वातावरण में ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो नर्मदा की अविरल धारा स्वयं शिव के चरणों में समर्पित होने के लिए आगे बढ़ रही हो।
ज्वालेश्वर धाम में हजारों श्रद्धालु कतारबद्ध
ज्वालेश्वर धाम में सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्त अपनी बारी की प्रतीक्षा करते हुए भगवान भोलेनाथ के दर्शन और नर्मदा जल से जलाभिषेक के लिए उत्सुक नजर आए। मंदिर परिसर में लगातार “हर-हर महादेव”, “बोल बम” और “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष गूंजते रहे।
श्रावण मास के इस पावन अवसर पर ज्वालेश्वर महादेव की आराधना करने पहुंचे श्रद्धालुओं के चेहरों पर भक्ति और आस्था का भाव स्पष्ट दिखाई दे रहा था। महिला, पुरुष, युवा, बुजुर्ग और कांवड़ यात्रियों सहित हर वर्ग के श्रद्धालु शिवभक्ति में लीन नजर आए।
मां नर्मदा मंदिर में भी उमड़ा भक्तों का सैलाब
मां नर्मदा उद्गम मंदिर में भी सुबह से ही भारी भीड़ बनी रही। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर मां नर्मदा के दर्शन और पूजन करते रहे। मंदिर परिसर से लेकर नर्मदा तट तक श्रद्धा का वातावरण बना रहा। घाटों पर धार्मिक मंत्रोच्चार और शिवनाम संकीर्तन से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।
श्रावण शुक्ल पंचमी और नाग पंचमी के पावन पर्व के कारण इस बार श्रद्धालुओं की संख्या और भी अधिक रही। नर्मदा स्नान एवं पूजन के साथ नाग पंचमी के धार्मिक महत्व को लेकर भी श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
छत्तीसगढ़ सहित अनेक क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु
अमरकंटक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में बिलासपुर, मुंगेली, लोरमी, पंडरिया, पाडातरई, कोरबा, रतनपुर, बरगद (ओडिशा), रायपुर, शहडोल, बुढार, धनपुरी, अनूपपुर, कोतमा, जैतहरी, पुष्पराजगढ़, डिंडोरी सहित आसपास के अनेक क्षेत्रों के शिवभक्त शामिल रहे।
कई श्रद्धालु समूहों में कांवड़ लेकर पहुंचे तो अनेक भक्त निजी वाहनों एवं अन्य साधनों से अमरकंटक पहुंचे। सुबह से देर तक श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी रहा।
पुलिस ने संभाली सुरक्षा और यातायात व्यवस्था
श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए अमरकंटक के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहा। ज्वालेश्वर धाम में छत्तीसगढ़ पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही, वहीं पवित्र नगरी के रामघाट, कोटि तीर्थ घाट, मां नर्मदा मंदिर एवं ज्वालेश्वर तिराहा सहित प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था बनाए रखने में सेवाएं दी गईं।
भीड़ को व्यवस्थित ढंग से नियंत्रित करने, श्रद्धालुओं को कतारबद्ध रखने तथा आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस एवं सुरक्षा कर्मी लगातार सक्रिय रहे।
शिवमय हुआ अमरकंटक
श्रावण मास के तृतीय सोमवार और नाग पंचमी के पावन अवसर पर अमरकंटक का आध्यात्मिक स्वरूप अपने चरम पर दिखाई दिया। नर्मदा तट पर आस्था की डुबकी, उद्गम मंदिर में मां नर्मदा के दर्शन और ज्वालेश्वर धाम में शिवलिंग पर नर्मदा जल अर्पित करते श्रद्धालुओं की भक्ति ने पूरी नगरी को शिवमय कर दिया।
ऐसा लगा मानो नर्मदा की प्रत्येक लहर शिवनाम का जाप कर रही हो और अमरकंटक की प्रत्येक दिशा “हर-हर महादेव” के दिव्य घोष से आलोकित हो उठी हो।
“नर्मदे हर… हर-हर महादेव… बोल बम” के जयघोष के बीच पवित्र नगरी अमरकंटक में श्रद्धा, साधना और सनातन आस्था की अविरल धारा पूरे दिन प्रवाहित होती रही।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.