Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिव रात्रि पर्व। लाल बाजार बेतिया राज श्री नवदुर्गा जोड़ा शिवालय मंदिर। बेतिया। 15.02.2026. शिव रात्रि महापर्व के शुभ अवसर पर भगवान विष्णु के दरबार में त्रिपुरारी महादेव और भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। हर हर महादेव। 15.02.2026.
Vivek Shrivastava.
शिव रात्रि पर्व। लाल बाजार बेतिया राज श्री नवदुर्गा जोड़ा शिवालय मंदिर। बेतिया। 15.02.2026. शिव रात्रि महापर्व के शुभ अवसर पर भगवान विष्णु के दरबार में त्रिपुरारी महादेव और भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। हर हर महादेव। 15.02.2026.
More news from Pashchim Champaran and nearby areas
- चनपटिया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार के सुबह करीब 11:00 बजे चनपटिया स्थित कांग्रेस कार्यालय भवन का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन उपस्थित रहे और पूजा-अर्चना में भाग लेकर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया। विधायक अभिषेक रंजन ने भगवान शिव से प्रार्थना करते हुए कहा कि यह कार्यालय जनसेवा, संगठन की मजबूती और क्षेत्र के समग्र विकास का सशक्त केंद्र बने। उन्होंने कहा कि यह भवन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ऊर्जा, विचारधारा और जनता की अपेक्षाओं का प्रतीक होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग और आशीर्वाद से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा जनहित के मुद्दों को और अधिक प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। मौके पर कई कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- रविवार के दिन मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के सभी शिवालयों में अहले सुबह से नदी तालाबों में स्नान कर शिव भक्त प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक किया।इस मौके पर आचार्यों व मंदिर के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिव पार्वती व गणपति गणेश कार्तिकेय आदि देवों का पूजा अर्चना शुरू हो गई।कई शिवालयों में आचार्यों द्वारा सत्यनारायण भगवान की पूजा कराते हुए देखे गए।यहां तक बहुत शिवालयों में पूजा समिति के सदस्य द्वारा देख रेख की जा रही थी।बहुत शिवालयों में मेला का आयोजन किया गया था।जैसे मझौलिया बाजार स्थित बाबा नागेश्वर नाथ ,सरिसवा शिव मंदिर परिसर में,अहवर कुड़िया शिव मंदिर परिसर में तथा राजघाट स्थित बेतिया राज्य राजा हरेंद्र किशोर के द्वारा बनवाया गया मंदिर के प्रांगण में मेला का आयोजन किया गया जो पूरे प्रखंड में आकर्षण का केंद्र बना रहा।वही मझौलिया थाना परिसर में कृष्णेश्वर महादेव मंदिर में थानाध्यक्ष अमर ने जलाभिषेक किया जिसमें आचार्य धर्मेंद्र मिश्रा ने वैदिक मंत्रों द्वारा पूजा पाठ किया गया।पचपन पुल आर डी स्थित दिनेश्वर महादेव मंदिर में अहले सुबह से श्रद्धालु पूजा कर रहे हैं।पूरा प्रखंड महाशिवरात्रि मय हो गया है।सुदर्शन भारती के ध्वनि विस्तारक यंत्र से पूरा थाना परिसर में शिव पार्वती के भक्ति गानों से ओत पोत हो रहा था।इस संदर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि सभी शिवालयों में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।नागरिक असामाजिक तत्वों को देखते हैं पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दे ।4
- शिव रात्रि महापर्व के शुभ अवसर पर भगवान विष्णु के दरबार में त्रिपुरारी महादेव और भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। हर हर महादेव। 15.02.2026.1
- Post by Sadhana national News1
- तस्करी व अतिक्रमण पर सख्ती का निर्णय एसडीपीओ नरकटियागंज के नेतृत्व में हुई बैठक बैठक में बिहार पुलिस, एसएसबी, नेपाल पुलिस तथा नेपाल एपीएफ के अधिकारी हुये शामिल एसएसबी, बिहार पुलिस और नेपाल पुलिस द्वारा संयुक्त गश्ती अभियान चलाने का निर्णय1
- उदयपुर जंगल के नदी में मोटर बोट पर सफर करते समय एक छोटी यादभरी वीडियो क्लिप #shorts #trending #viral1
- विकसित भारत के बिंदुओं पर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक । फोटो नौतन/स्थानीय प्रखंड के बीवी जी राम जी कार्यालय में शनिवार को प्रमुख कृष्ण देव चौधरी की अध्यक्षता में पंचायत जनप्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक का मुख्य उद्देश्य ‘विकसित भारत के तहत संचालित योजनाओं और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष चर्चा और विचार-विमर्श रहा।इस अवसर पर पीओ मनीष कुमार ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना के नाम में किए गए बदलाव तथा ‘बी वी राम जी योजना’ के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही ग्राम सभा के माध्यम से विकसित ग्राम पंचायत , बेरोजगारी भत्ता की व्यवस्था, विभिन्न सरकारी योजनाओं के आपसी तालमेल, मजदूरों को समय पर मजदूरी तथा तकनीक के माध्यम से पंचायतों को सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।वहीं प्रति वित्तीय वर्ष मजदूरों को अब 125 दिन रोजगार की गारंटी की बात भी बताई गई।प्रमुख कृष्ण देव चौधरी ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। बैठक में मुखिया संघ के अध्यक्ष अनुपलाल यादव, मुखिया अफरोज, नैयर मुखिया प्रतिनिधि भोला साह, कन्हैया यादव, यादो लाल बैठा, पंसस के राकेश वर्मा, राजेश कुशवाहा, बदरी यादव, परमेश्वर साह, हसमूद्दीन हवारी, मनान हवारी, आलमगीर आलम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।।1
- मझौलिया में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार सुबह करीब 9 बजे से ही प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ‘हर-हर महादेव’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। अहवर कुड़िया स्थित कुड़ेश्वर महादेव मंदिर, राजघाट का प्राचीन भोलेनाथ मंदिर तथा मझौलिया नागेश्वरनाथ मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, रुद्राभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा अर्पित करते हुए भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की। समाजसेवी विकास कुमार तिवारी ने बताया कि कुड़ेश्वर महादेव मंदिर की पूजा परंपरा उनके पूर्वजों द्वारा शुरू की गई थी। वहीं मंदिर परिसर में लगे फर्नीचर मेले में आधुनिक डिजाइनों के सामान की बिक्री भी खूब हो रही है। राजघाट मंदिर के पुजारी ठग दास, लड्डू महतो व बीरा दास ने मंदिर के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी।1