जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण जेपीएससी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025, दिनांक 19.04.2026 (रविवार) को आयोजित होगी परीक्षा दो पालियों में होगी – प्रथम पाली (10:00 पूर्वाह्न से 12:00 मध्याह्न) एवं द्वितीय पाली (03:00 अपराह्न से 05:00 अपराह्न) जिले में परीक्षा के सफल संचालन हेतु कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को सतर्कता के साथ दायित्व निभाने का दिया गया निर्देश केंद्र अधीक्षकों को सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने एवं आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का दिया गया निर्देश जोहार झारखंड/ ब्यूरो देवसुंदर यादव। लातेहार झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उक्त परीक्षा दिनांक 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक निर्धारित है। जिले में परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसी क्रम में आज उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता द्वारा शिशु विद्या मंदिर एवं गांधी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था,स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था, पेयजल,शौचालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने सभी केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय से पूर्व अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें तथा परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें। मौके पर डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी,अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण जेपीएससी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025, दिनांक 19.04.2026 (रविवार) को आयोजित होगी परीक्षा दो पालियों में होगी – प्रथम पाली (10:00 पूर्वाह्न से 12:00 मध्याह्न) एवं द्वितीय पाली (03:00 अपराह्न से 05:00 अपराह्न) जिले में परीक्षा के सफल संचालन हेतु कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को सतर्कता के साथ दायित्व निभाने का दिया गया निर्देश केंद्र अधीक्षकों को सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने एवं आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का दिया गया निर्देश जोहार झारखंड/ ब्यूरो देवसुंदर यादव। लातेहार झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उक्त परीक्षा दिनांक 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक निर्धारित है। जिले में परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसी क्रम में आज
उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता द्वारा शिशु विद्या मंदिर एवं गांधी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था,स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था, पेयजल,शौचालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने सभी केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय से पूर्व अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें तथा परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें। मौके पर डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी,अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
- Post by MUKESH NATH1
- ग्रामीण बोले जल्दी निर्माण नहीं होगा तो कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है1
- महुआडांड़ (लातेहार) 2024 में मां की मृत्यु के बाद 10 वर्षीय करण तिर्की और कोमल तिर्की का जीवन संकट में पड़ गया। पिता दीपक तिर्की इस घटना के बाद घर छोड़कर चले गए घर में केवल बुजुर्ग दादा और दादी रह गए, जो बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य समस्याओं के कारण बच्चों की देखभाल करने में असमर्थ हैं। ऐसी स्थिति में दोनों बच्चों को उनकी बुआ के घर रहना पड़ा। हालांकि, बुआ के परिवार में पहले से मौजूद जिम्मेदारियों के बीच बच्चों का रहना धीरे-धीरे पारिवारिक विवाद का कारण बनने लगा। स्थिति बिगड़ती देख बुआ ने सामाजिक सहयोग की तलाश की और आर पी एस सेवा संस्थान से संपर्क किया। संस्थान ने मामले की गंभीरता को समझते हुए दोनों बच्चों को अपने संरक्षण में ले लिया और उन्हें आश्रय प्रदान किया। संस्था द्वारा बच्चों की देखभाल, शिक्षा और भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।1
- उपायुक्त कार्यालय के समीप बने व्यायाम शाला का लुप्त उठाता बच्चे सुरयकान्द़ बिधाथी3
- Post by AAM JANATA1
- Post by उमेश उरांव1
- टाना समुदाय के साथ जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति भूमि समस्या को लेकर हुआ वार्तालाप अंचल कार्यालय सेन्हा में बैठक आयोजित कर किया गया1
- बरवाडीह(लातेहार): लातेहार जिला अंतर्गत बरवाडीह प्रखंड के केचकी पंचायत स्थित ग्राम केचकी में बखोरीडेरा स्कूल से औरंगा नदी तक बन रही पीसीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता की ईंटों का उपयोग किया जा रहा है। विशेष रूप से बाहर से मंगाई गई “राजन मार्का” ईंट को सोलिंग में लगाया जा रहा है, जो मानक के अनुरूप नहीं है। साथ ही, ईंट सोलिंग भी नियमों के अनुसार नहीं की गई है और पीसीसी ढलाई में भी गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य अभी पूर्ण भी नहीं हुआ है, लेकिन योजना स्थल पर लगाया गया शिलापट्ट पहले ही हटा दिया गया है, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शिलापट्ट हटाना पूरी तरह गलत है और इससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं। मौके पर ग्रामीणों रनवीर सिंह, सहादेव यादव, सुशील सिंह, आशिष सिंह, श्रीराम सिंह, लालधारी यादव, योगेंद्र यादव, चंदन सिंह, शीला देवी, सुनीता देवी, सुमन देवी, बाबूराम सिंह, सोनू यादव, सूरज यादव, गुड्डू यादव, कोमल सिंह, गुलशन सिंह, बनवारी यादव, आशिष यादव, शांति देवी समेत कई लोगों ने विरोध जताते हुए पत्रकारों के समक्ष अपनी बात रखी।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि कोई भी ईमानदार अधिकारी मौके पर आकर जांच करें तो सच्चाई सामने आ जाएगी।1