logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित न होने पर गहरा खेद एवं विपक्ष की नकारात्मक भूमिका पर जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णलाल चंदेल ने सवाल उठाए नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी पहल नारी शक्ति वंदन विधेयक का पारित न हो पाना अत्यंत खेदजनक एवं चिंताजनक है। यह विधेयक देश की महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध हो सकता था। यह सर्वविदित है कि यह महत्वपूर्ण विधेयक देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के कुशल नेतृत्व में लाया गया था, जिसका उद्देश्य महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी सुनिश्चित कर राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को और अधिक सुदृढ़ करना था। दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी तथा उसके सहयोगी विपक्षी दल इस महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक सहयोग प्रदान करने में विफल रहे। न केवल वे व्यापक समर्थन जुटाने में असफल रहे, बल्कि इस विधेयक को पारित होने से रोकने में भी उनकी भूमिका स्पष्ट रूप से सामने आई है। यह स्थिति महिलाओं के सशक्तिकरण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर विपक्ष की असंगत सोच एवं राजनीतिक स्वार्थ को उजागर करती है। महिलाओं के अधिकारों एवं उनके सम्मान से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर राजनीति करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि देश की आधी आबादी की आकांक्षाओं के साथ अन्याय भी है। भारतीय जनता पार्टी सदैव नारी सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध रही है और भविष्य में भी इसी संकल्प के साथ कार्य करती रहेगी। अतः हम केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि इस महत्वपूर्ण विधेयक को पुनः प्रभावी रूप से प्रस्तुत कर शीघ्र पारित कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि देश की मातृशक्ति को उनका अधिकार, सम्मान एवं सशक्त प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके। यह बात जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णलाल चंदेल ने कही।

6 hrs ago
user_Sanjeev ranout
Sanjeev ranout
बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
6 hrs ago

नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित न होने पर गहरा खेद एवं विपक्ष की नकारात्मक भूमिका पर जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णलाल चंदेल ने सवाल उठाए नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी पहल नारी शक्ति वंदन विधेयक का पारित न हो पाना अत्यंत खेदजनक एवं चिंताजनक है। यह विधेयक देश की महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध हो सकता था। यह सर्वविदित है कि यह महत्वपूर्ण विधेयक देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के कुशल नेतृत्व में लाया गया था, जिसका उद्देश्य महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी सुनिश्चित कर राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को और अधिक सुदृढ़ करना था। दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी तथा उसके सहयोगी विपक्षी दल इस महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक सहयोग प्रदान करने में विफल रहे। न केवल वे व्यापक समर्थन जुटाने में असफल रहे, बल्कि इस विधेयक को पारित होने से रोकने में भी उनकी भूमिका स्पष्ट रूप से सामने आई है। यह स्थिति महिलाओं के सशक्तिकरण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर विपक्ष की असंगत सोच एवं राजनीतिक स्वार्थ को उजागर करती है। महिलाओं के अधिकारों एवं उनके सम्मान से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर राजनीति करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि देश की आधी आबादी की आकांक्षाओं के साथ अन्याय भी है। भारतीय जनता पार्टी सदैव नारी सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध रही है और भविष्य में भी इसी संकल्प के साथ कार्य करती रहेगी। अतः हम केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि इस महत्वपूर्ण विधेयक को पुनः प्रभावी रूप से प्रस्तुत कर शीघ्र पारित कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि देश की मातृशक्ति को उनका अधिकार, सम्मान एवं सशक्त प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके। यह बात जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णलाल चंदेल ने कही।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • बिलासपुर। नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज नागरिक चिकित्सालय घुमारवीं में आधुनिक चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न अत्याधुनिक मशीनरी एवं उपकरणों का लोकार्पण किया जिनमें एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन, अल्ट्रासाउंड (यूएसजी) मशीन, मल्टीपारा मॉनिटर तथा लेप्रोस्कोपिक उपकरण शामिल हैं। इन सभी आधुनिक मशीनों एवं उपकरणों तथा एंबुलेंस की अनुमानित लागत लगभग 2 करोड़ 15 लाख रुपये है। यह उपकरण एचडीएफसी बैंक के माध्यम से ‘सीएसआर फंड’ के अंतर्गत डॉक्टर फॉर यू एनजीओ के माध्यम से उपलब्ध कराए गए हैं। इस मौके पर उन्होंने एक नई वातानुकुलित एम्बुलेंस वाहन को भी हरी झंडी दिखाई। यह एम्बुलेंस वाहन कोटक महेंद्रा बैंक के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई है। इन नई सुविधाओं के जुड़ने से नागरिक चिकित्सालय घुमारवीं में उपचार की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार सुनिश्चित होगा। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि घुमारवीं सिविल अस्पताल में इन नवीन उपकरणों के स्थापित होने से अब मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही त्वरित एवं बेहतर स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पहले पुराने उपकरणों के माध्यम चिकित्सक ऑपरेशन कर रहे थे जिसमें कई तरह के जोखिम रहते थे। लेकिन अब अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध हो जाने से जहां चिकित्सक कम समय में अधिक ऑपरेशन कर पाएंगे तो वहीं मरीजों को भी बेहतर एवं तुरंत चिकित्सा उपचार की सुविधा सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि अब घुमारवीं सिविल अस्पताल में पथरी, हर्निया, अल्सर, स्त्री रोग से संबंधित ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होगी तथा चिकित्सक ज्यादा सुरक्षित तरीके से ऑपरेशन करने में सक्षम होंगे। उन्होंने ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि आधुनिक तकनीक से लैस उपकरणों और प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्थापित की गई सभी मशीनें अत्याधुनिक तकनीक से युक्त एवं पूर्णतः स्वचालित हैं, जिससे मरीजों को अब बड़े अस्पतालों की ओर जाने की आवश्यकता काफी हद तक कम होगी तथा लोगों को घर-द्वार ही बेहतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लाभ सुनिश्चित होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में इन सभी उपकरणों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सिविल अस्पताल घुमारवीं को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण तथा एंबुलेस वाहन उपलब्ध करवाने के लिए एचडीएफसी तथा कोटक महेंद्रा बैंक का आभार जताया। इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ. अनुपमा शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा आश्वासन दिया कि इन सभी सुविधाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम गौरव चैधरी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल, हिमुडा के अधिकारी, एचडीएफसी बैंक एवं कोटक महिंद्रा बैंक के प्रतिनिधि, अस्पताल के चिकित्सकों सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    1
    बिलासपुर। नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज नागरिक चिकित्सालय घुमारवीं में आधुनिक चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न अत्याधुनिक मशीनरी एवं उपकरणों का लोकार्पण किया जिनमें एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन, अल्ट्रासाउंड (यूएसजी) मशीन, मल्टीपारा मॉनिटर तथा लेप्रोस्कोपिक उपकरण शामिल हैं। इन सभी आधुनिक मशीनों एवं उपकरणों तथा एंबुलेंस की अनुमानित लागत लगभग 2 करोड़ 15 लाख रुपये है। यह उपकरण एचडीएफसी बैंक के माध्यम से ‘सीएसआर फंड’ के अंतर्गत डॉक्टर फॉर यू एनजीओ के माध्यम से उपलब्ध कराए गए हैं। इस मौके पर उन्होंने एक नई वातानुकुलित एम्बुलेंस वाहन को भी हरी झंडी दिखाई। यह एम्बुलेंस वाहन कोटक महेंद्रा बैंक के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई है। इन नई सुविधाओं के जुड़ने से नागरिक चिकित्सालय घुमारवीं में उपचार की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार सुनिश्चित होगा। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि घुमारवीं सिविल अस्पताल में इन नवीन उपकरणों के स्थापित होने से अब मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही त्वरित एवं बेहतर स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पहले पुराने उपकरणों के माध्यम चिकित्सक ऑपरेशन कर रहे थे जिसमें कई तरह के जोखिम रहते थे। लेकिन अब अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध हो जाने से जहां चिकित्सक कम समय में अधिक ऑपरेशन कर पाएंगे तो वहीं मरीजों को भी बेहतर एवं तुरंत चिकित्सा उपचार की सुविधा सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि अब घुमारवीं सिविल अस्पताल में पथरी, हर्निया, अल्सर, स्त्री रोग से संबंधित ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होगी तथा चिकित्सक ज्यादा सुरक्षित तरीके से ऑपरेशन करने में सक्षम होंगे।  उन्होंने ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि आधुनिक तकनीक से लैस उपकरणों और प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्थापित की गई सभी मशीनें अत्याधुनिक तकनीक से युक्त एवं पूर्णतः स्वचालित हैं, जिससे मरीजों को अब बड़े अस्पतालों की ओर जाने की आवश्यकता काफी हद तक कम होगी तथा लोगों को घर-द्वार ही बेहतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लाभ सुनिश्चित होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में इन सभी उपकरणों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सिविल अस्पताल घुमारवीं को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण तथा एंबुलेस वाहन उपलब्ध करवाने के लिए एचडीएफसी तथा कोटक महेंद्रा बैंक का आभार जताया। इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ. अनुपमा शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा आश्वासन दिया कि इन सभी सुविधाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम गौरव चैधरी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल, हिमुडा के अधिकारी, एचडीएफसी बैंक एवं कोटक महिंद्रा बैंक के प्रतिनिधि, अस्पताल के चिकित्सकों सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • हिमकोफैड के नवनियुक्त निदेशक आशीष ठाकुर पत्रकारवार्ता का आयोजन शनिवार को बिलासपुर में होगी। आशीष ठाकुर
    1
    हिमकोफैड के नवनियुक्त निदेशक आशीष ठाकुर पत्रकारवार्ता  का आयोजन शनिवार को  बिलासपुर में होगी। आशीष ठाकुर
    user_Inform News
    Inform News
    Press advisory बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • घुमारवीं (बिलासपुर), मंत्री राजेश धर्माणी ने आज नागरिक चिकित्सालय घुमारवीं में आधुनिक चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न अत्याधुनिक मशीनरी एवं उपकरणों का लोकार्पण किया जिनमें एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन, अल्ट्रासाउंड (यूएसजी) मशीन, मल्टीपारा मॉनिटर तथा लेप्रोस्कोपिक उपकरण शामिल हैं। इन सभी आधुनिक मशीनों एवं उपकरणों तथा एंबुलेंस की अनुमानित लागत लगभग 2 करोड़ 15 लाख रुपये है। यह उपकरण एचडीएफसी बैंक के माध्यम से ‘सीएसआर फंड’ के अंतर्गत डॉक्टर फॉर यू एनजीओ के माध्यम से उपलब्ध कराए गए हैं। इस मौके पर उन्होंने एक नई वातानुकुलित एम्बुलेंस वाहन को भी हरी झंडी दिखाई। यह एम्बुलेंस वाहन कोटक महेंद्रा बैंक के माध्यम से अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि घुमारवीं सिविल अस्पताल में इन नवीन उपकरणों के स्थापित होने से अब मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही त्वरित एवं बेहतर स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पहले पुराने उपकरणों के माध्यम चिकित्सक ऑपरेशन कर रहे थे जिसमें कई तरह के जोखिम रहते थे। लेकिन अब अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध हो जाने से जहां चिकित्सक कम समय में अधिक ऑपरेशन कर पाएंगे तो वहीं मरीजों को भी बेहतर एवं तुरंत चिकित्सा उपचार की सुविधा सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि अब घुमारवीं सिविल अस्पताल में पथरी, हर्निया, अल्सर, स्त्री रोग से संबंधित ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होगी तथा चिकित्सक ज्यादा सुरक्षित तरीके से ऑपरेशन करने में सक्षम होंगे। उन्होंने ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि आधुनिक तकनीक से लैस उपकरणों और प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्थापित की गई सभी मशीनें अत्याधुनिक तकनीक से युक्त एवं पूर्णतः स्वचालित हैं, जिससे मरीजों को अब बड़े अस्पतालों की ओर जाने की आवश्यकता काफी हद तक कम होगी तथा लोगों को घर-द्वार ही बेहतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लाभ सुनिश्चित होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में इन सभी उपकरणों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सिविल अस्पताल घुमारवीं को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण तथा एंबुलेस वाहन उपलब्ध करवाने के लिए एचडीएफसी तथा कोटक महेंद्रा बैंक का आभार जताया। इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ. अनुपमा शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा आश्वासन दिया कि इन सभी सुविधाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाएगा
    4
    घुमारवीं (बिलासपुर), मंत्री राजेश धर्माणी ने आज नागरिक चिकित्सालय घुमारवीं में आधुनिक चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न अत्याधुनिक मशीनरी एवं उपकरणों का लोकार्पण किया जिनमें एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन, अल्ट्रासाउंड (यूएसजी) मशीन, मल्टीपारा मॉनिटर तथा लेप्रोस्कोपिक उपकरण शामिल हैं। इन सभी आधुनिक मशीनों एवं उपकरणों तथा एंबुलेंस की अनुमानित लागत लगभग 2 करोड़ 15 लाख रुपये है। यह उपकरण एचडीएफसी बैंक के माध्यम से ‘सीएसआर फंड’ के अंतर्गत डॉक्टर फॉर यू एनजीओ के माध्यम से उपलब्ध कराए गए हैं। इस मौके पर उन्होंने एक नई वातानुकुलित एम्बुलेंस वाहन को भी हरी झंडी दिखाई। यह एम्बुलेंस वाहन कोटक महेंद्रा बैंक के माध्यम से  अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि घुमारवीं सिविल अस्पताल में इन नवीन उपकरणों के स्थापित होने से अब मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही त्वरित एवं बेहतर स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पहले पुराने उपकरणों के माध्यम चिकित्सक ऑपरेशन कर रहे थे जिसमें कई तरह के जोखिम रहते थे। लेकिन अब अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध हो जाने से जहां चिकित्सक कम समय में अधिक ऑपरेशन कर पाएंगे तो वहीं मरीजों को भी बेहतर एवं तुरंत चिकित्सा उपचार की सुविधा सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि अब घुमारवीं सिविल अस्पताल में पथरी, हर्निया, अल्सर, स्त्री रोग से संबंधित ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होगी तथा चिकित्सक ज्यादा सुरक्षित तरीके से ऑपरेशन करने में सक्षम होंगे। 
उन्होंने ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि आधुनिक तकनीक से लैस उपकरणों और प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्थापित की गई सभी मशीनें अत्याधुनिक तकनीक से युक्त एवं पूर्णतः स्वचालित हैं, जिससे मरीजों को अब बड़े अस्पतालों की ओर जाने की आवश्यकता काफी हद तक कम होगी तथा लोगों को घर-द्वार ही बेहतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लाभ सुनिश्चित होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में इन सभी उपकरणों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने सिविल अस्पताल घुमारवीं को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण तथा एंबुलेस वाहन उपलब्ध करवाने के लिए एचडीएफसी तथा कोटक महेंद्रा बैंक का आभार जताया। 
इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ. अनुपमा शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा आश्वासन दिया कि इन सभी सुविधाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाएगा
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Lalankumar
    1
    Post by Lalankumar
    user_Lalankumar
    Lalankumar
    Farmer भरारी, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Dinesh Kumar
    1
    Post by Dinesh Kumar
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    Farmer भोटा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
  • हमीरपुर देश में जिस ढंग से लव जिहाद और धर्मांतरण की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं वह बहुत ही चिंता का विषय है और अगर जल्द इन पर कोई कड़ी कार्यवाही और सख्त कानून नहीं बनाएंगे तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे शनिवार को हमीरपुर में लव जिहाद और धर्मांतरण की बढ़नी घटनाओं को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर देश में इसके ऊपर कड़े कानून बनाने की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश सह मंत्री पंकज भारतीय ने इस मौके पर कहा कि आज कॉरपोरेट सेक्टर में भी हिंदू लड़कियों के साथ लव जिहाद और धर्मांतरण जैसी घटनाएं देखने को मिल रही है जो बहुत ही चिंता का विषय है। हिंदू बेटियों की सुरक्षा और उनके भविष्य को देखते हुए जल्द ही ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसी राष्ट्र विरोधी और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध त्वरित एवं कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर हुए सभी अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसे कृत्यों को रोकने हेतु कठोर केंद्रीय कानून लागू किया जाए और जनजातीय क्षेत्रों में हो रहे शोषण को रोकने हेतु विशेष सुरक्षा तंत्र विकसित किया जाए। पंकज भारतीय ने नशे की बढ़ती घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमें अपने युवाओं को इससे बचाना होगा। उन्हें खेलों के साथ जोड़कर नशे से दूर रखना होगा। हिमाचल जैसे प्रदेश में भी आज सरकारी कर्मचारी नशा बेचते हुए पकड़े गए हैं जिन्हें सरकार ने सस्पेंड किया है ऐसे लोगों पर और सख्त कार्यवाही करने की जरूरत है। आज के प्रभावशाली और बड़े लोग भी नशे के कारोबार में लगे हुए हैं। ऐसे लोगों का पर्दाफाश करने की जरूरत है। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी जिला मंत्री अश्विनी शर्मा जिला सह मंत्री संदीप अग्निहोत्री बजरंग दल के जिला सहसंयोजक विपिन शर्मा जीवन ढड़वाल, प्रखंड मंत्री अश्विनी शर्मा दुर्गा वाहिनी पल्लवी, रीता पठानिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    2
    हमीरपुर
देश में जिस ढंग से लव जिहाद और धर्मांतरण की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं वह बहुत ही चिंता का विषय है और अगर जल्द इन पर कोई कड़ी कार्यवाही और सख्त कानून नहीं बनाएंगे तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे शनिवार को हमीरपुर में लव जिहाद और धर्मांतरण की बढ़नी घटनाओं को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर देश में इसके ऊपर कड़े कानून बनाने की मांग की है।
विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश सह मंत्री पंकज भारतीय ने इस मौके पर कहा कि आज कॉरपोरेट सेक्टर में भी हिंदू लड़कियों के साथ लव जिहाद और धर्मांतरण जैसी घटनाएं देखने को मिल रही है जो बहुत ही चिंता का विषय है। हिंदू बेटियों की सुरक्षा और उनके भविष्य को देखते हुए जल्द ही ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि ऐसी राष्ट्र विरोधी और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध त्वरित एवं कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर हुए सभी अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसे कृत्यों को रोकने हेतु कठोर केंद्रीय कानून लागू किया जाए और जनजातीय क्षेत्रों में हो रहे शोषण को रोकने हेतु विशेष सुरक्षा तंत्र विकसित किया जाए।
पंकज भारतीय ने नशे की बढ़ती घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमें अपने युवाओं को इससे बचाना होगा। उन्हें खेलों के साथ जोड़कर नशे से दूर रखना होगा। हिमाचल जैसे प्रदेश में भी आज सरकारी कर्मचारी नशा बेचते हुए पकड़े गए हैं जिन्हें सरकार ने सस्पेंड किया है ऐसे लोगों पर और सख्त कार्यवाही करने की जरूरत है। आज के प्रभावशाली और बड़े लोग भी नशे के कारोबार में लगे हुए हैं। ऐसे लोगों का पर्दाफाश करने की जरूरत है।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी जिला मंत्री अश्विनी शर्मा जिला सह मंत्री संदीप अग्निहोत्री बजरंग दल के जिला सहसंयोजक विपिन शर्मा जीवन ढड़वाल, प्रखंड मंत्री अश्विनी शर्मा दुर्गा वाहिनी पल्लवी, रीता पठानिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • माननीय विधायक विवेक शर्मा जी द्वारा 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय माध्यमिक विद्यालय ककराना के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करते हुए
    2
    माननीय विधायक विवेक शर्मा जी द्वारा 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय माध्यमिक विद्यालय ककराना के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करते हुए
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हिमकोफैड के नवनियुक्त निदेशक मंडल सदस्य एवं पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने बिलासपुर के दुकानदारों का व्यापार बचाने को लेकर आवाज बुलंद की है। आशीष ठाकुर का कहना है कि फोरलेन बन जाने के बाद बिलासपुर शहर का व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। जिसके चलते यहां पर कोई बड़ा संस्थान खुलना चाहिए, ताकि बिलासपुर में कारोबार बढ़ सके और व्यापारी वर्ग को राहत मिल सके। शनिवार को सर्किट हाऊस बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में आशीष ठाकुर ने कहा कि कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन बन जाने के बाद अब यहां पर दुकानदारों का व्यापार कम हुआ है। जल्द ही यहां से बस अड्डा भी मंडी भराड़ी में फोरलेन पर शिफ्ट हो जाएगा। मंडी भराड़ी में बस अड्डा बनाने की प्रक्रिया जारी है। जिसके चलते बिलासपुर शहर का कारोबार और अधिक प्रभावित होगा और दुकानदारों को इसका खामियाजा भुगतना होगा। जिसके चलते बिलासपुर शहर में एक बड़ा संस्थान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिलासपुर का नाम खेलों में जाना जाता है। जिसका श्रेय पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर को जाता है। राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय स्तर पर बिलासपुर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। बिलासपुर जिला मुख्यालय पर स्थित खेल मैदान भी हैं। सिंथेटिक ट्रैक होने के साथ ही यहां पर कबड्डी, वॉलीबाल, क्रिकेट सहित अन्य खेलों का आयोजन किया जाता है। वहीं, यदि लुहणू मेला मैदान को अन्य खेल मैदानों की तरह कर दिया जाए, ताकि एक साथ ही इस तरह के बड़े आयोजन हो सकें। इसके लिए यहां पर स्पोर्ट्स युनिवर्सिटी खोली जानी चाहिए। यहां खेल मैदान हैं और खिलाड़ी अभ्यास करते हुए दिखाई देते हैं। इसका लाभ युवा वर्ग को भी मिलेगा। आशीष ठाकुर ने कहा कि जल्द ही इस मसले को लेकर मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू के साथ बिलासपुर का एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा और बिलासपुर शहर के दुकानदारों की समस्याएं रखी जाएंगी। ताकि इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान हो सके। उन्होंने बिलासपुर शहर के लोगों से भी आह्वान किया है कि बिलासपुर शहर के कारोबार को बचाने के लिए आगे आएं।
    1
    हिमकोफैड के नवनियुक्त निदेशक मंडल सदस्य एवं पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने बिलासपुर के दुकानदारों का व्यापार बचाने को लेकर आवाज बुलंद की है। आशीष ठाकुर का कहना है कि फोरलेन बन जाने के बाद बिलासपुर शहर का व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। जिसके चलते यहां पर कोई बड़ा संस्थान खुलना चाहिए, ताकि बिलासपुर में कारोबार बढ़ सके और व्यापारी वर्ग को राहत मिल सके।
शनिवार को सर्किट हाऊस बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में आशीष ठाकुर ने कहा कि कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन बन जाने के बाद अब यहां पर दुकानदारों का व्यापार कम हुआ है। जल्द ही यहां से बस अड्डा भी मंडी भराड़ी में फोरलेन पर शिफ्ट हो जाएगा। मंडी भराड़ी में बस अड्डा बनाने की प्रक्रिया जारी है। जिसके चलते बिलासपुर शहर का कारोबार और अधिक प्रभावित होगा और दुकानदारों को इसका खामियाजा भुगतना होगा। जिसके चलते बिलासपुर शहर में एक बड़ा संस्थान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिलासपुर का नाम खेलों में जाना जाता है। जिसका श्रेय पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर को जाता है। राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय स्तर पर बिलासपुर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। बिलासपुर जिला मुख्यालय पर स्थित खेल मैदान भी हैं। सिंथेटिक ट्रैक होने के साथ ही यहां पर कबड्डी, वॉलीबाल, क्रिकेट सहित अन्य खेलों का आयोजन किया जाता है। वहीं, यदि लुहणू मेला मैदान को अन्य खेल मैदानों की तरह कर दिया जाए, ताकि एक साथ ही इस तरह के बड़े आयोजन हो सकें। इसके लिए यहां पर स्पोर्ट्स युनिवर्सिटी खोली जानी चाहिए। यहां खेल मैदान हैं और खिलाड़ी अभ्यास करते हुए दिखाई देते हैं। इसका लाभ युवा वर्ग को भी मिलेगा। आशीष ठाकुर ने कहा कि जल्द ही इस मसले को लेकर मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू के साथ बिलासपुर का एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा और बिलासपुर शहर के दुकानदारों की समस्याएं रखी जाएंगी। ताकि इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान हो सके। उन्होंने बिलासपुर शहर के लोगों से भी आह्वान किया है कि बिलासपुर शहर के कारोबार को बचाने के लिए आगे आएं।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.