Shuru
Apke Nagar Ki App…
शहर में स्विमिंग पुल का हुआ शुभारम्भ, लोगों को होगा आसान देखें अधिकारी ने क्या कहा शेखपुरा - शहर के दल्लु चौक स्थित नगर परिसद के द्वारा किया गया स्विमिंग पुल का शुभारम्भ.
कुमार सुबिद
शहर में स्विमिंग पुल का हुआ शुभारम्भ, लोगों को होगा आसान देखें अधिकारी ने क्या कहा शेखपुरा - शहर के दल्लु चौक स्थित नगर परिसद के द्वारा किया गया स्विमिंग पुल का शुभारम्भ.
More news from बिहार and nearby areas
- इसका मुख्य उद्देश्य देश के 112 आकांक्षी जिलों और 513 आकांक्षी ब्लॉकों में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, स्वच्छता और पशुपालन के प्रमुख संकेतकों में 100% कवरेज (सैचुरेशन) प्राप्त करना शेखपुरा- आज 7 मार्च, 2026 नीति आयोग के आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 'संपूर्णता अभियान 2.0' को गति देने के लिए आज श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अभियान के तहत निर्धारित संकेतकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करना है। नीति आयोग द्वारा देश के सभी आकांक्षी जिलों और प्रखंडों में संपूर्णता अभियान 2.0 का संचालन 28 जनवरी से 14 अप्रैल, 2026 तक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज की बैठक में अब तक की प्रगति की समीक्षा की गई और आगामी रणनीतियों पर चर्चा हुई। जिले का विकास और जन कल्याण से जुड़े विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, और जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आदि उपस्थित थें। जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिया कि इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर निर्धारित 5 प्रमुख संकेतकों (KPI) और प्रखंड स्तर पर निर्धारित 6 संकेतकों (KPI) में 100% लक्ष्य हासिल किया जाए। शिक्षा एवं स्वास्थ्य: बुनियादी सुविधाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना। महिला एवं बाल विकास (ICDS): पोषण और टीकाकरण कार्यक्रमों की निगरानी। पशुपालन: पशुओं के टीकाकरण कवरेज को बढ़ाना, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो सके। जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि निर्धारित समय सीमा (14 अप्रैल) के भीतर शेखपुरा जिला नीति आयोग के मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर डेटा के मिलान और क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। *डी० पीo आरo ओo* *शेखपुरा।* #Sheikhpuranews3
- बिहार को पहले स्किल की नहीं रोज़गार की ज़रुरत।1
- होली के नाम पर अश्लील हरकतें करते हरामखोरो को देख कर आप सभी क्या कहिएगा 🤨🥹1
- #बेगूसराय : #शाम्हो से #सूर्यगढ़ा सड़क बना जान ले ! वा | दुर्घ ट ना से बचे तो बिमारी से जायेंगे🥵 #Begusarai #News #latestnews #viralreels मोबाइल टीवी न्यूज को फॉलो शेयर करें1
- माननीय नीतीश कुमार और माननीय नरेंद्र कुमार मोदी से किए कई सवाल पप्पू खान बिहार शरीफ1
- बिहारशरीफ में पूर्व विधायक पप्पू खान की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कई मुद्दों पर रखी अपनी बात बिहारशरीफ (नालंदा)। बिहारशरीफ की ऐतिहासिक धरती, मखदूम जहां Hazrat Sheikh Sharafuddin Yahya Maneri की पावन सरज़मीं पर पूर्व विधायक Pappu Khan ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अंतरराष्ट्रीय और राज्य के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान Pappu Khan ने कहा कि मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राज्यसभा जाने की चर्चा से अल्पसंख्यक, दलित और महिलाओं में नाराज़गी देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने 2025 से 2030 तक राज्य का नेतृत्व करने के लिए जनादेश देकर Nitish Kumar को चुना है, इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री पद पर ही बने रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि यदि स्वास्थ्य कारणों से नेतृत्व में बदलाव आवश्यक हो, तो पार्टी की कमान Sarvan Kumar को सौंपी जानी चाहिए। साथ ही बिहार में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिनमें एक अल्पसंख्यक समाज से और एक दलित समाज से होना चाहिए, ताकि सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके। अंतरराष्ट्रीय मुद्दे पर बोलते हुए Pappu Khan ने कहा कि Iran और Israel के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत को शांति की पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi को इस दिशा में कूटनीतिक प्रयास कर दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने की पहल करनी चाहिए। इस मौके पर स्थानीय कार्यकर्ता और कई सामाजिक लोग भी उपस्थित रहे।1
- आगामी 8 मार्च 2026 को मनाये जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिले में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हो गई है। इसी कड़ी में आज जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त शेखपुरा ने संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर स्थित पालनाघर के सामने "एक पौधा-बेटी के नाम" की शुरुआत पौधा रोपण कर किया। इस दौरान जिलास्तरीय महिला पदाधिकारीगण ने स्वयं के नाम एक-एक पौधारोपण कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रकृति और महिला दोनों ही सृजन की प्रतीक हैं। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्होंने ज़ोर दिया कि सशक्त समाज के लिए महिलाओं की भागीदारी और हरियाली, दोनों ही अनिवार्य हैं। उप विकास आयुक्त ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान न केवल पर्यावरण को बेहतर बनाएगा, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करेगा। इसके साथ ही जिले भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया। जिले भर के उच्च विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, अंबेडकर कन्या उच्च विद्यालय तथा जवाहर नवोदय विद्यालय सहित सभी विद्यालयों में महिला मुद्दों से संबंधित प्रेरणादायक फिल्मों का प्रदर्शन किया गया, जिससे महिला सशक्तिकरण के उदाहरणों से आगामी पीढ़ी को प्रेरणा मिली है। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी सहित महिला एवं बाल विकास निगम के कर्मी उपस्थित थे।1
- विधि विवादित बच्चों को सृजनात्मक कार्यों में लगाने का निर्देश शेखपुरा - आज दिनांक 07.03.2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा सुरक्षित स्थान मटोखर में आवासित विधि विवादित बच्चों में कौशल विकास तथा सृजनात्मक कार्यों के प्रति जागरूकता दिलाने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में आयोजित चतुर्थ त्रैमासिक जिला निरीक्षण समिति की बैठक में उन्होंने मटोखर स्थित सुरक्षित स्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां आवासित बच्चों के रहन-सहन ,साफ-सफाई, शिक्षा, भोजन ,सुरक्षा तथा प्रबंधन का जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने सुरक्षित स्थान के प्रबंधन पर संतोष जाहिर किया तथा सुरक्षित स्थान के अधीक्षक सुदर्शन कुमार को निर्देश दिया कि जो बच्चे पठन-पाठन में रुचि नहीं लेते हैं उनके अंदर सृजनात्मक कौशल को देखते हुए उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए जागरूक करें एवं उनके अंदर कौशल विकास की भावना को विकसित करें। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, सिविल सर्जन संजय कुमार ,जिला शिक्षा पदाधिकारी तनवीर अहमद, प्रभारी सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई अभिजीत सोनल, बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रदीप कुमार, अधीक्षक सुदर्शन कुमार एवं बाल संरक्षण के अन्य कर्मी आदि उपस्थित थे। बताते चले की विधि विवादित बच्चों के आवासन एवं प्रबंधन को बेहतर बनाने को लेकर हर 3 महीने पर जिला स्तरीय निरीक्षण समिति की बैठक होती है इसमें जिला पदाधिकारी बच्चों के रखरखाव का निरीक्षण करते हैं एवं वहां पाए गए कमियों को दूर करने के लिए निर्देश देते हैं तथा बेहतर बनाने की कार्य योजना तय की जाती है।जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने सुरक्षित स्थान को बेहतर बनाने के लिए वहां आवासित बच्चों में समाज के प्रति जवाबदेह नागरिक बनाने के लिए परामर्श एवं जागरूकता पर विशेष बल दिया ।निरीक्षण के दौरान सुरक्षा के मानकों का भी निरीक्षण किया गया जो संतोषप्रद पाया गया । सुरक्षित स्थान के परिसर को साफ सुथरा और आकर्षक बनाने पर विशेष बल दिया गया। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* #Sheikhpuranews3
- प्रशांत किशोर तो चुनाव से पहले ही कह चुके थे… नीतीश कुमार सिर्फ मोहरा हैं, चुनाव के बाद बीजेपी बदल देगी चेहरा!!1