इटावा:"राखी विद खाकी": जब बेटियों के विश्वास की ढाल बनी खाकी इटावा:"राखी विद खाकी": जब बेटियों के विश्वास की ढाल बनी खाकी......!!* 👉कलाई पर सजते ही निखर उठा खाकी का रूप: *इटावा* पुलिस लाइन में जब नन्हीं बेटियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव और पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा, तो वर्दी का कठोर रूप एक पल में पिता और भाई के वात्सल्य में बदल गया। 👉मिठाई, चॉकलेट और अटूट सुरक्षा का वादा: बेटियों के मंगलकामना भरे इस स्नेह के बदले खाकी ने उन्हें न सिर्फ मिठाइयां और उपहार दिए, बल्कि जिंदगी के हर मोड़ पर उनकी सुरक्षा, स्वाभिमान और सम्मान के लिए ढाल बनकर खड़े रहने का पवित्र संकल्प लिया। 👉मासूम मुस्कान और दूर होता पुलिस का डर: "राखी विद खाकी" कार्यक्रम के जरिए पुलिस ने बेटियों से आत्मीय संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया और यह संदेश दिया कि आधी आबादी को बिना किसी भय के अपने सपनों की उड़ान भरने का पूरा हक है। 👉विश्वास का मजबूत होता बंधन: सामाजिक संस्थाओं की महिलाओं और छात्राओं की इस आत्मीय पहल ने यह साबित कर दिया कि रक्षाबंधन सिर्फ खून के रिश्तों का त्यौहार नहीं, बल्कि समाज और उसकी रक्षा में तैनात प्रहरियों के बीच अटूट विश्वास की डोर है। 👉खाकी की बेटियों को सीख— बेझिझक आगे बढ़ो: एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बेटियों से कहा कि खाकी हर परिस्थिति में उनके साथ है, वे पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और किसी भी जरूरत पर अपनी इस 'वर्दी वाली ढाल' पर पूरा हक जताएं।
इटावा:"राखी विद खाकी": जब बेटियों के विश्वास की ढाल बनी खाकी इटावा:"राखी विद खाकी": जब बेटियों के विश्वास की ढाल बनी खाकी......!!* 👉कलाई पर सजते ही निखर उठा खाकी का रूप: *इटावा* पुलिस लाइन में जब नन्हीं बेटियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव और पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा, तो वर्दी का कठोर रूप एक पल में पिता और भाई के वात्सल्य में बदल गया। 👉मिठाई, चॉकलेट और अटूट सुरक्षा का वादा: बेटियों के मंगलकामना भरे इस स्नेह के बदले खाकी ने उन्हें न सिर्फ मिठाइयां और उपहार दिए, बल्कि जिंदगी के हर मोड़ पर उनकी सुरक्षा, स्वाभिमान और सम्मान के लिए ढाल बनकर खड़े रहने का पवित्र संकल्प लिया। 👉मासूम मुस्कान और दूर होता पुलिस का डर: "राखी विद खाकी"
कार्यक्रम के जरिए पुलिस ने बेटियों से आत्मीय संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया और यह संदेश दिया कि आधी आबादी को बिना किसी भय के अपने सपनों की उड़ान भरने का पूरा हक है। 👉विश्वास का मजबूत होता बंधन: सामाजिक संस्थाओं की महिलाओं और छात्राओं की इस आत्मीय पहल ने यह साबित कर दिया कि रक्षाबंधन सिर्फ खून के रिश्तों का त्यौहार नहीं, बल्कि समाज और उसकी रक्षा में तैनात प्रहरियों के बीच अटूट विश्वास की डोर है। 👉खाकी की बेटियों को सीख— बेझिझक आगे बढ़ो: एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बेटियों से कहा कि खाकी हर परिस्थिति में उनके साथ है, वे पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और किसी भी जरूरत पर अपनी इस 'वर्दी वाली ढाल' पर पूरा हक जताएं।
- जसवंतनगर में हजरत वहादुर शाह बाबा का सालाना गुशल संपन्न: अकीदतमंदों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी जसवंतनगर के मोहल्ला लुधपुरा स्थित दरगाह हजरत वहादुर शाह बाबा का सालाना गुशल और कुल शरीफ गुरुवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने मजार शरीफ पर फातिहा पढ़ी और देश में अमन-चैन, शांति एवं खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। सालाना गुशल की रस्म मौलाना कमालुद्दीन अशरफी की सदारत में अदा की गई। मजार शरीफ को गुलाब जल और संदल के मिश्रण से स्नान कराया गया, जिसके बाद सुगंधित इत्र लगाया गया। अकीदतमंदों ने मजार शरीफ पर चादर चढ़ाई और गुलाब के फूलों की मालाएं पेश कीं। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखा गया। इस कार्यक्रम में मौलाना हाफिज कमालुद्दीन अशरफी, पेश इमाम ईदगाह, हाजी हाफिज सईद आलम करहलवी, हाजी मोहम्मद सलीम और सांसद प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद शमीम सहित अजहर मुल्ला, अमजद, अजमल, अकरम, इलियास, मोहम्मद अली तथा अन्य कई गणमान्य व्यक्ति और अकीदतमंद मौजूद रहे। गुशल की रस्म संपन्न होने के बाद कुल शरीफ का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से फातिहा पढ़ी। इसके उपरांत तबर्रुक (प्रसाद) का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में देश में भाईचारे, आपसी सौहार्द, अमन-चैन और खुशहाली के लिए सामूहिक दुआ की गई। इस अवसर पर सभासद मोहम्मद जावेद, मोहम्मद आसिफ, भूरे खां, शफीक पप्पू, हासिम, शेखू, मोहम्मद जानिब, क्रांति शाह, शौहिल और इकलाख के साथ बड़ी संख्या में अन्य अकीदतमंद भी उपस्थित थे।1
- ओबीसी एक्ट पर गरमाया माहौल, बृजेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों से संयम बरतने को कहा माधौगढ़। ओबीसी एक्ट को लेकर वीपी जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेंद्र प्रताप सिंह ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रस्तावित एक्ट को लेकर समाज में किसी भी तरह का भ्रम या टकराव नहीं होना चाहिए। सिंह ने खासतौर पर छात्रों और सामान्य वर्ग के लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया या सार्वजनिक मंचों पर ऐसी कोई टिप्पणी न करें, जिससे विवाद खड़ा हो। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग आपसी भाईचारे के साथ रहें और अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने का आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और बिना पुष्टि के कोई जानकारी आगे न बढ़ाएं। बृजेंद्र प्रताप सिंह ने सरकार पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को पूरे मामले की जानकारी रखते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठानी चाहिए।1
- सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर शासन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई मिलने नहीं आया सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का तीसरा दिन शासन प्रशासन की ओर से कोई नहीं आया1
- भिंड के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए हर संघर्ष करने को तैयार रहूंगा : रामशेष बघेल* *फैक्ट्रियों में स्थानीय लोगों को ज्यादा रोजगार मिले: विधायक केशव देसाई भिंड के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए हर संघर्ष करने को तैयार रहूंगा : रामशेष बघेल* *फैक्ट्रियों में स्थानीय लोगों को ज्यादा रोजगार मिले: विधायक केशव देसाई* *भिंड के युवाओं के रोजगार की मांग के संबंध में मुख्यमंत्री पर मिलने तक का वक्त नहीं* *युवाओं को रोजगार की मांग पर मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे कांग्रेस जनों को पुलिस-प्रशासन ने रोका* *कांग्रेस ने रोजगार नहीं मिलने पर बड़ा जनआंदोलन की दी चेतावनी* मालनपुर/भिण्ड । जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) भिण्ड के जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सौंपने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक नहीं जाने दिया गया। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बाद में अपर कलेक्टर एल.के. पाण्डे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा सरकार पर युवाओं की बेरोजगारी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थानीय युवाओं के लिए 50 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित करने सहित विभिन्न जनहित की मांगें उठाईं। भिण्ड जिले के युवाओं को रोजगार दिलाने,किसानों की समस्याओं के समाधान तथा मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थानीय लोगों के अधिकार सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) भिण्ड के जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सौंपने के लिए मालनपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता मामा ढाबा पर एकत्रित हुए,जहां से वे शांतिपूर्वक मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के लिए कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हुए। लेकिन बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया । इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री से सीधे मिलने और ज्ञापन सौंपने की मांग की। पुलिस प्रशासन द्वारा रोके जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच काफी देर तक तीखी बहस होती रही । इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को थाने ले जाया गया,जहां भी वे मुख्यमंत्री को सीधे ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़े रहे। बाद में अपर कलेक्टर एल.के. पाण्डे एवं एसडीओपी गोहद के बहुत समझाने पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अपर कलेक्टर को सौंपने के लिए सहमत हुआ। ज्ञापन में मुख्य मांगे :- 1 - मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में भिण्ड जिले के स्थानीय युवाओं के लिए कम से कम 50 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित करने 2 - बंद औद्योगिक इकाइयों को पुनः प्रारंभ कराने 3 - किसानों को समय पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने, 4 - औद्योगिक प्रदूषण की समस्या का समाधान करने, 5 - रोजगार मेले आयोजित कराने 6 - स्थानीय जनसमस्याओं का समयबद्ध निराकरण कराने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं। ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि भिण्ड जिले के हजारों युवा रोजगार के अभाव में पलायन करने को मजबूर हैं । मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में लगातार नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं, लेकिन स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता नहीं मिल रही है। कांग्रेस की मांग है कि प्रदेश सरकार स्पष्ट नीति बनाकर मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र की सभी औद्योगिक इकाइयों में भिण्ड जिले के स्थानीय युवाओं के लिए कम से कम 50 प्रतिशत रोजगार अनिवार्य करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जन लोकतांत्रिक तरीके से मुख्यमंत्री को जिले की जनता की समस्याओं से अवगत कराने पहुंचे थे,लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री के पास युवाओं और किसानों की समस्याएं सुनने तक का समय नहीं था । कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से रोकना सरकार की जनविरोधी सोच को दर्शाता है। बघेल ने भाजपा सरकार पर प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के लिए सीधा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने के बड़े-बड़े वादे किए थे,लेकिन आज प्रदेश का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। मालनपुर जैसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र का लाभ भी स्थानीय युवाओं को नहीं मिल रहा, जबकि बाहरी लोगों की भर्ती लगातार हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उद्योगों और निवेश के खिलाफ नहीं है,बल्कि चाहती है कि उद्योग बढ़ें,निवेश बढ़े और उसका सीधा लाभ भिण्ड जिले के युवाओं,किसानों एवं स्थानीय लोगों को मिले। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रदेश सरकार शीघ्र ही स्थानीय युवाओं के रोजगार को लेकर ठोस नीति नहीं बनाती और ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर कार्रवाई नहीं करती,तो जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) भिण्ड पूरे जिले में व्यापक एवं चरणबद्ध जनआंदोलन शुरू करेगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और प्रशासन की होगी। विधायक गोहद केशव देसाई ने कहा कि भिण्ड जिले के युवाओं को रोजगार दिलाना कांग्रेस की प्राथमिकता है। मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों को सरकार की ओर से अनेक सुविधाएं और रियायतें दी जाती हैं,इसलिए स्थानीय युवाओं को रोजगार देना उनका नैतिक और सामाजिक दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा युवाओं,किसानों और श्रमिकों की आवाज उठाती रही है और आगे भी उनके अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी। यदि सरकार स्थानीय युवाओं के साथ अन्याय करती रही तो कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामनारायण हिंडोलिया ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसान,युवा और मजदूर सबसे अधिक परेशान हैं। किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और स्थानीय समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं,बल्कि जिले के युवाओं, किसानों और आम जनता के हितों की रक्षा के लिए है। सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। ज्ञापन की प्रमुख मांगें मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में भिण्ड जिले के स्थानीय युवाओं के लिए कम से कम 50 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित किया जाए। स्थानीय रोजगार को कानूनी एवं प्रशासनिक स्तर पर लागू किया जाए। बंद औद्योगिक इकाइयों को पुनः प्रारंभ कराया जाए। किसानों को समय पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराई जाए। औद्योगिक प्रदूषण एवं दूषित पानी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। रोजगार मेले एवं कौशल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएं।स्थानीय जनसमस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। अंत में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि "भिण्ड के युवाओं को रोजगार मिले,किसानों को पर्याप्त खाद मिले,बंद फैक्ट्रियां फिर से चलें और स्थानीय लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिले—यही भिण्ड जिले की जनता की न्यायसंगत मांग है।" यदि सरकार इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं करती तो कांग्रेस लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से बड़े जनआंदोलन के लिए बाध्य होगी। गोहद विधायक केशव देसाई,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष,राम नारायण हिंडोलिया,ब्लॉक अध्यक्ष मालनपुर राकेश तोमर,देवी सिंह तोमर,डॉ शिवेंद्र सिंह,नरेश सिंह भदोरिया, बाबूराम जामोर,डॉ रणवीर सिंह यादव,बृजेंद्र सिंह कल्लू,केदार कौशल ,देवेंद्र निगम,राजीव कौशिक, सुल्तान सिंह नरवरिया,पंकज त्रिपाठी,रामस्वरूप गोयल, अरविंद यादव हैवदपुरा, NSUI जिलाध्यक्ष अंकित तोमर,बदन सिंह राठौर, सरदार संतोख सिंह पटेल, उपेंद्र यादव,देवेंद्र सिंह कुशवाह,अभिलाख सिंह यादव,जबर सिंह कुशवाहा, स्मिता शर्मा,शैलेंद्र गुर्जर,ओमवीर रजक,बल्लू पाल बघेल,राघवेंद्र जाटव,मनीष शिवहरे,रामा वाल्मीकि,राजाराम सिंह परमार,विजय बघेल,महावीर जाटव,अभिषेक पाल, ओमप्रकाश बरैया,सुन्दरपाल सिंह बघेल,सुनील पाल,महेश चौरसिया,रामलखन सिंह कुशवाहा,मुकेश बघेल,गौरव गुर्जर,रामकिशोर यादव, संदीप बघेल,सोनू बघेल, विवेक जामोर,अभिषेक मोर्य, रोहित अर्गल,आदित्य यादव सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।4
- रामगढ़ में बाजार के दिन लगा भीषण जाम, सड़क पर रेंगते नजर आए वाहन करीब एक किलोमीटर लंबा लगा जाम एंबुलेंस भी जाम में फंसी करीब एक घंटे बाद खुला जाम बिधूना -रामगढ़ कस्बे में साप्ताहिक बाजार का दिन होने के कारण भीषण जाम लग गया है। बाजार में उमड़ी भीड़ और बेतरतीब खड़े वाहनों के चलते मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि इस दौरान यातायात सुचारू करने के लिए मौके पर पुलिस नदारद और बेपरवाह नजर आई। रक्षाबंधन के पर्व पर भाइयों को राखी बांधने के लिए घर जा रहीं बहनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कस्बा रामगढ़ में दिबियापुर बिधूना रोड स्थित हरचंदपुर तिराहे से लेकर सब्जी मंडी से रामगढ़ चौराहे तक बृहस्पतिवार को भीषण जाम लग गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। त्योहार के चलते ऑटो और निजी वाहनों की भारी आवाजाही के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। वाहनों में फंसे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। जाम में एंबुलेंस भी काफी समय तक फंसी रही। लगातार तीन दिन से हो रही वारिश के बाद आज गुरुवार को शाम करीब चार बजे जैसे ही बारिश बंद हुई आस पास के ग्रामीणों के लोग बाजार में खरीदारी के लिए उमड़े जिससे कस्बे में भयंकर जाम लग गया। जाम बहुत लंबा लगा जो करीब एक घंटे बाद जाम खुला जिससे यातायात सुचारू रूप से चालू हो सका4
- *पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए जनपद में की गई सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में दी गई बाईट*1
- माधौगढ़-भिंड बस में महिला से टप्पेबाजी का आरोप, पैतृक गांव पहुंचने पर सामान गायब मिलने का दावा माधौगढ़। भिंड से माधौगढ़ क्षेत्र के कुरसेड़ा गांव आ रही बस में एक महिला के साथ कथित टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। महिला ने माधौगढ़ कोतवाली पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस से न्याय और कार्रवाई की गुहार लगाई है। महिला के मुताबिक उसका पैतृक मकान कुरसेड़ा थाना माधौगढ़, जनपद जालौन में है, जबकि वर्तमान में वह भिंड, मध्य प्रदेश में रहती है। महिला का कहना है कि 22 अगस्त 2026 को सुबह करीब 9 बजे वह भिंड से बस में सवार होकर अपने पैतृक गांव कुरसेड़ा के लिए रवाना हुई थी। उसने अपना बैग बस के अंदर ऊपर बने सामान रखने वाले स्टैंड पर रख दिया और सीट पर बैठ गई। महिला का आरोप है कि रास्ते में दो युवक बस में सवार हुए और उसके बैग के आसपास हाथ लगाने के बाद पीछे की सीट पर जाकर बैठ गए। महिला जब माधौगढ़ में बस से उतरी और अपने गांव कुरसेड़ा पहुंची तो बैग रखकर सो गई। अगले दिन बैग खोलकर देखने पर कथित तौर पर उसमें रखा कुछ कीमती सामान गायब मिला। सामान गायब मिलने के बाद महिला ने अपने परिजनों और रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बस संचालक से भी संपर्क कर मामले की जानकारी लेने का प्रयास किया गया। महिला और उसके परिजन बाद में माधौगढ़ कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। महिला के अनुसार सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या घटना की पुष्टि सामने नहीं आई है। ⚠️ जरूरी स्पष्टीकरण यह खबर महिला द्वारा पुलिस को बताए गए आरोपों और उसके बयान के आधार पर तैयार की गई है। हमारा चैनल इस मामले में टप्पेबाजी या किसी व्यक्ति की संलिप्तता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अब देखना होगा कि माधौगढ़ पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और महिला के सामान के संबंध में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।1
- औरैया में पुलिस अधिकारियों को बच्चों ने बांधी राखी, दिया अपनत्व का संदेश रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर पुलिस कार्यालय औरैया में स्नेह और अपनत्व की खूबसूरत झलक देखने को मिली। इस मौके पर शेमफोर्ड स्कूल एवं विवेकानन्द स्कूल से आए नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पुलिस अधीक्षक औरैया सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को राखी बांधी और हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया। नन्हे बच्चों ने पुलिस अधिकारियों की कलाई पर प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षासूत्र बांधकर आशीर्वाद लिया। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने भी बच्चों को दुलार देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस आत्मीय आयोजन ने पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास, संवेदनशीलता और आपसी समन्वय के रिश्ते को और मजबूत करने का एक सुंदर संदेश दिया है। इस दौरान पुलिस कार्यालय के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।4
- औरैया में स्कूली छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को बांधी राखी।1