logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में ऑटो चालक को पुलिस ने चार घंटे में किया गिरफ्तार स्कूल से ऑटो में लौट रही छात्रा के साथ ऑटो चालक ने की थी गलत हरकत ऑटो से कूद कर छात्रा ने किसी तरह अपने आपको था बचाया परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया था मुकदमा पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक शमसुद्दीन उर्फ सूखा निवासी गढी नवालिया को किया गिरफ्तार की कार्यवाही पुलिस से बोला हाथ जोड़ आरोपी अब किसी के साथ नहीं करूंगा हरकत सबको मां, बहन बेटी समझूंगा थाना एकता क्षेत्र का मामला।

2 hrs ago
user_Neeraj Singh
Neeraj Singh
Farmer बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में ऑटो चालक को पुलिस ने चार घंटे में किया गिरफ्तार स्कूल से ऑटो में लौट रही छात्रा के साथ ऑटो चालक ने की थी गलत हरकत ऑटो से कूद कर छात्रा ने किसी तरह अपने आपको था बचाया परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया था मुकदमा पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक शमसुद्दीन उर्फ सूखा निवासी गढी नवालिया को किया गिरफ्तार की कार्यवाही पुलिस से बोला हाथ जोड़ आरोपी अब किसी के साथ नहीं करूंगा हरकत सबको मां, बहन बेटी समझूंगा थाना एकता क्षेत्र का मामला।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ‘ पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के गांव पिढ़ौरा स्थित राधे का पुरा (गरकटू) में स्थित कैला माता मंदिर पर सोमवार को विशाल जात मेले का आयोजन किया गया। मेले में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने माता कैला देवी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मेले के दौरान श्रद्धालु ध्वज लेकर पहुंचे और लगुरिया “चक्की चल रही बर के पीछे रस पी जा लांगुरिया” पर जमकर नाचे। मंदिर परिसर भक्ति और उत्साह के माहौल से सराबोर रहा। महिलाओं और बच्चों ने मेले में विभिन्न दुकानों से जमकर खरीदारी की। मेला आयोजन स्वर्गीय वारेलाल बिहारे की धर्मपत्नी पार्वती देवी वर्मा के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नितिन वर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान मेला कमेठी अध्यक्ष विजय सिंह वर्मा,अशोक वर्मा, धर्मवीर वर्मा, खेम सिंह वर्मा, विजेंद्र सिंह वर्मा, संजय सिंह वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    1
    ‘
पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के गांव पिढ़ौरा स्थित राधे का पुरा (गरकटू) में स्थित कैला माता मंदिर पर सोमवार को विशाल जात मेले का आयोजन किया गया। मेले में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने माता कैला देवी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
मेले के दौरान श्रद्धालु ध्वज लेकर पहुंचे और लगुरिया “चक्की चल रही बर के पीछे रस पी जा लांगुरिया” पर जमकर नाचे। मंदिर परिसर भक्ति और उत्साह के माहौल से सराबोर रहा। महिलाओं और बच्चों ने मेले में विभिन्न दुकानों से जमकर खरीदारी की।
मेला आयोजन स्वर्गीय वारेलाल बिहारे की धर्मपत्नी पार्वती देवी वर्मा के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नितिन वर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान मेला कमेठी अध्यक्ष विजय सिंह वर्मा,अशोक वर्मा, धर्मवीर वर्मा, खेम सिंह वर्मा, विजेंद्र सिंह वर्मा, संजय सिंह वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_Neeraj Singh
    Neeraj Singh
    Farmer बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • फिरोजाबाद के विक्रम पहलवान ने जम्मू कश्मीर के राकेश पहलवान को 11000 रुपए की कुश्ती में हराया गया आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में रिहावली गांव में एक दंगल का आयोजन किया गया है इस दंगल में फिरोजाबाद के विक्रम पहलवान ने जम्मू कश्मीर के राकेश पहलवान को 11000 रुपए की कुश्ती में हराया गया। दंगल का उदघाटन पूर्व विधायक प्रत्याशी नितिन वर्मा ने फीता काट किया उदघाटन।इस ऐतिहासिक आयोजन में दूर दराज से आए कई पहलवानों ने अपने दाव पेंच दिखाए और विभिन्न बाजिया जीती। मुख्य मुकाबला फिरोजाबाद के विक्रम सिंह पहलवान और जम्मू कश्मीर के राकेश पहलवान के बीच हुआ ।इस रोमांचक मुकाबले में विक्रम सिंह पहलवान ने राकेश पहलवान को पराजित कर जीत हासिल की
    1
    फिरोजाबाद के विक्रम पहलवान ने जम्मू कश्मीर के राकेश पहलवान को 11000 रुपए की कुश्ती में हराया गया
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में रिहावली गांव में एक दंगल का आयोजन किया गया है इस दंगल में फिरोजाबाद के विक्रम पहलवान ने जम्मू कश्मीर के राकेश पहलवान को 11000 रुपए की कुश्ती में हराया गया।
दंगल का उदघाटन पूर्व विधायक प्रत्याशी नितिन वर्मा ने फीता काट  किया उदघाटन।इस ऐतिहासिक आयोजन में दूर दराज से आए कई पहलवानों ने अपने दाव पेंच दिखाए और विभिन्न बाजिया जीती। मुख्य मुकाबला फिरोजाबाद के विक्रम सिंह पहलवान  और जम्मू कश्मीर के राकेश पहलवान के बीच हुआ ।इस रोमांचक मुकाबले में विक्रम सिंह पहलवान ने राकेश पहलवान को पराजित कर जीत हासिल की
    user_Vidhyaram Verma Patrkar
    Vidhyaram Verma Patrkar
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *मैहर,देवी जी के दुलहा देव में शरारती लोगो ने देवजी के पहाड़ की फैंसिंग में आग लगा दी,समय रहते मैहर पुलिस पहुंची और आग को बुझाया गया,बड़ा हादसा टला,पुलिस कर रही मामले की जांच*
    1
    *मैहर,देवी जी के दुलहा देव में शरारती लोगो ने देवजी के पहाड़ की फैंसिंग में आग लगा दी,समय रहते मैहर पुलिस पहुंची और आग को बुझाया गया,बड़ा हादसा टला,पुलिस कर रही मामले की जांच*
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Ater, Bhind•
    13 hrs ago
  • चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर सिद्ध पीठ बालाजी धाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंगलवार को हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर दर्शन किए और मनोकामनाएं मांगीं। मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गुंजायमान रहा। प्रशासन ने सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। इटावा और आगरा मार्ग पर रूट डायवर्जन लागू कर वाहनों को मंदिर से दूर ही रोका गया, ताकि पैदल यात्रियों को परेशानी न हो। मुख्य महंत मनीष भारद्वाज ने बताया कि नवरात्र में बाबा के दरबार में हाजिरी का विशेष फल मिलता है। उन्होंने 'नेजा' (ध्वज) की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु श्रद्धापूर्वक बैंड-बाजे के साथ नेजा अर्पित करते हैं, जो अटूट विश्वास और विजय का प्रतीक है।
    1
    चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर सिद्ध पीठ बालाजी धाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंगलवार को हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर दर्शन किए और मनोकामनाएं मांगीं। मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गुंजायमान रहा। प्रशासन ने सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। इटावा और आगरा मार्ग पर रूट डायवर्जन लागू कर वाहनों को मंदिर से दूर ही रोका गया, ताकि पैदल यात्रियों को परेशानी न हो। मुख्य महंत मनीष भारद्वाज ने बताया कि नवरात्र में बाबा के दरबार में हाजिरी का विशेष फल मिलता है। उन्होंने 'नेजा' (ध्वज) की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु श्रद्धापूर्वक बैंड-बाजे के साथ नेजा अर्पित करते हैं, जो अटूट विश्वास और विजय का प्रतीक है।
    user_Thakur Aditya pratap singh
    Thakur Aditya pratap singh
    पत्रकार सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जसवंत नगर क्षेत्र में कटोरा मार्ग पर लखेरेकुआ के पास एक सड़क हादसा हो गया। आगरा जिले के चित्रहत थाना क्षेत्र के रानी पुरा निवासी अमन पुत्र रघुराज अपनी बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 😢 सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 🚑 फिलहाल युवक का उपचार जारी है। 👉 सड़क पर सावधानी ही सुरक्षा है। 📸 कैप्शन: लखेरेकुआ के पास सड़क हादसे में घायल युवक को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस।
    1
    जसवंत नगर क्षेत्र में कटोरा मार्ग पर लखेरेकुआ के पास एक सड़क हादसा हो गया।
आगरा जिले के चित्रहत थाना क्षेत्र के रानी पुरा निवासी अमन पुत्र रघुराज अपनी बाइक से घर जा रहा था।
इसी दौरान उसकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 😢
सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 🚑
फिलहाल युवक का उपचार जारी है।
👉 सड़क पर सावधानी ही सुरक्षा है।
📸 कैप्शन: लखेरेकुआ के पास सड़क हादसे में घायल युवक को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *25,000 रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार 🚨* फिरोजाबाद पुलिस ने 17 वर्ष से फरार 25,000 रुपये के इनामिया अपराधी मुन्ना उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त ने दिनांक 20-02-2009 को शिकोहाबाद में एक घर में घुसकर हथियारों के बल पर सोने चाँदी के आभूषण और एक डीवीवीएल गन लूट लिया था। पुलिस ने अभियुक्त के अन्य 08 साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और लूट के 02 लाख 20 हजार रुपये, डीवीवीएल गन बरामद की थी। #highlight #firozabadnews #Firozabad #स्वराजजागरण
    1
    *25,000 रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार 🚨*
फिरोजाबाद पुलिस ने 17 वर्ष से फरार 25,000 रुपये के इनामिया अपराधी मुन्ना उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त ने दिनांक 20-02-2009 को शिकोहाबाद में एक घर में घुसकर हथियारों के बल पर सोने चाँदी के आभूषण और एक डीवीवीएल गन लूट लिया था। पुलिस ने अभियुक्त के अन्य 08 साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और लूट के 02 लाख 20 हजार रुपये, डीवीवीएल गन बरामद की थी।
#highlight #firozabadnews #Firozabad #स्वराजजागरण
    user_Gaurav Mishra patrakaar
    Gaurav Mishra patrakaar
    Advertising agency फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • फिरोजाबाद में नवरात्रि के पावन अवसर पर शिवाजी मार्ग स्थित चैन सुख मार्केट में एडवोकेट संदीप बंसल द्वारा भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नामित पार्षदों और नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का माला पहनाकर और माता रानी का पटका ओढ़ाकर स्वागत किया गया। भंडारे में करीब 700 से 800 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और पूरा माहौल भक्तिमय रहा। कार्यक्रम में मेयर कामिनी राठौर, महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    फिरोजाबाद में नवरात्रि के पावन अवसर पर शिवाजी मार्ग स्थित चैन सुख मार्केट में एडवोकेट संदीप बंसल द्वारा भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नामित पार्षदों और नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का माला पहनाकर और माता रानी का पटका ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
भंडारे में करीब 700 से 800 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और पूरा माहौल भक्तिमय रहा।
कार्यक्रम में मेयर कामिनी राठौर, महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस
    Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस
    पत्रकार फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पिनाहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में सोमवार को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए बालिकाओं का एचपीवी (HPV) टीकाकरण किया गया। इस दौरान 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को निशुल्क वैक्सीन लगाई गई। चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एंटी-सर्वाइकल (एचपीवी) वैक्सीन स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध कराई जा रही है। यह टीका निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए अत्यंत प्रभावी है। इस अवसर पर डॉ. नीलमा यादव, एएनएम रीना, रफीक खान, डॉ. अनुज कुमार, भोला ठाकुर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं।
    1
    पिनाहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में सोमवार को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए बालिकाओं का एचपीवी (HPV) टीकाकरण किया गया। इस दौरान 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को निशुल्क वैक्सीन लगाई गई।
चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एंटी-सर्वाइकल (एचपीवी) वैक्सीन स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध कराई जा रही है। यह टीका निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए अत्यंत प्रभावी है।
इस अवसर पर डॉ. नीलमा यादव, एएनएम रीना, रफीक खान, डॉ. अनुज कुमार, भोला ठाकुर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं।
    user_Neeraj Singh
    Neeraj Singh
    Farmer बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.