logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चक्की चल रही बर के पीछे रस पी जा लांगुरिया’ पर झूमे श्रद्धालु, जात मेले में उमड़ी भीड़ ‘ पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के गांव पिढ़ौरा स्थित राधे का पुरा (गरकटू) में स्थित कैला माता मंदिर पर सोमवार को विशाल जात मेले का आयोजन किया गया। मेले में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने माता कैला देवी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मेले के दौरान श्रद्धालु ध्वज लेकर पहुंचे और लगुरिया “चक्की चल रही बर के पीछे रस पी जा लांगुरिया” पर जमकर नाचे। मंदिर परिसर भक्ति और उत्साह के माहौल से सराबोर रहा। महिलाओं और बच्चों ने मेले में विभिन्न दुकानों से जमकर खरीदारी की। मेला आयोजन स्वर्गीय वारेलाल बिहारे की धर्मपत्नी पार्वती देवी वर्मा के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नितिन वर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान मेला कमेठी अध्यक्ष विजय सिंह वर्मा,अशोक वर्मा, धर्मवीर वर्मा, खेम सिंह वर्मा, विजेंद्र सिंह वर्मा, संजय सिंह वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_Neeraj Singh
Neeraj Singh
Farmer बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

चक्की चल रही बर के पीछे रस पी जा लांगुरिया’ पर झूमे श्रद्धालु, जात मेले में उमड़ी भीड़ ‘ पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के गांव पिढ़ौरा स्थित राधे का पुरा (गरकटू) में स्थित कैला माता मंदिर पर सोमवार को विशाल जात मेले का आयोजन किया गया। मेले में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने माता कैला देवी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मेले के दौरान श्रद्धालु ध्वज लेकर पहुंचे और लगुरिया “चक्की चल रही बर के पीछे रस पी जा लांगुरिया” पर जमकर नाचे। मंदिर परिसर भक्ति और उत्साह के माहौल से सराबोर रहा। महिलाओं और बच्चों ने मेले में विभिन्न दुकानों से जमकर खरीदारी की। मेला आयोजन स्वर्गीय वारेलाल बिहारे की धर्मपत्नी पार्वती देवी वर्मा के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नितिन वर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान मेला कमेठी अध्यक्ष विजय सिंह वर्मा,अशोक वर्मा, धर्मवीर वर्मा, खेम सिंह वर्मा, विजेंद्र सिंह वर्मा, संजय सिंह वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फिरोजाबाद के विक्रम पहलवान ने जम्मू कश्मीर के राकेश पहलवान को 11000 रुपए की कुश्ती में हराया गया आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में रिहावली गांव में एक दंगल का आयोजन किया गया है इस दंगल में फिरोजाबाद के विक्रम पहलवान ने जम्मू कश्मीर के राकेश पहलवान को 11000 रुपए की कुश्ती में हराया गया। दंगल का उदघाटन पूर्व विधायक प्रत्याशी नितिन वर्मा ने फीता काट किया उदघाटन।इस ऐतिहासिक आयोजन में दूर दराज से आए कई पहलवानों ने अपने दाव पेंच दिखाए और विभिन्न बाजिया जीती। मुख्य मुकाबला फिरोजाबाद के विक्रम सिंह पहलवान और जम्मू कश्मीर के राकेश पहलवान के बीच हुआ ।इस रोमांचक मुकाबले में विक्रम सिंह पहलवान ने राकेश पहलवान को पराजित कर जीत हासिल की
    2
    फिरोजाबाद के विक्रम पहलवान ने जम्मू कश्मीर के राकेश पहलवान को 11000 रुपए की कुश्ती में हराया गया
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में रिहावली गांव में एक दंगल का आयोजन किया गया है इस दंगल में फिरोजाबाद के विक्रम पहलवान ने जम्मू कश्मीर के राकेश पहलवान को 11000 रुपए की कुश्ती में हराया गया।
दंगल का उदघाटन पूर्व विधायक प्रत्याशी नितिन वर्मा ने फीता काट  किया उदघाटन।इस ऐतिहासिक आयोजन में दूर दराज से आए कई पहलवानों ने अपने दाव पेंच दिखाए और विभिन्न बाजिया जीती। मुख्य मुकाबला फिरोजाबाद के विक्रम सिंह पहलवान  और जम्मू कश्मीर के राकेश पहलवान के बीच हुआ ।इस रोमांचक मुकाबले में विक्रम सिंह पहलवान ने राकेश पहलवान को पराजित कर जीत हासिल की
    user_Vidhyaram Verma Patrkar
    Vidhyaram Verma Patrkar
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *मैहर नवरात्रि मेले में सावरी ऑटो से रंगदारी वसूलने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार* मैहर कोतवाली अंतर्गत उचेहरा निवासी आवेदक से राज चौधरी उर्फ मंडली पिता प्रेम चौधरी आकाश चौधरी पिता शिवकुमार चौधरी देवराज पिता रामखेलावन साकेत तीनों निवाशी चंडीगंज कटरा मोहल्ला कोतवाली मैहर द्वारा रंगदारी की मांग कर रहे थे नहीं देने पर गंदी-गंदी गालियां एवं जान से मारने की धमकी दे रहे थे जिस पर आवेदक द्वारा रिपोर्ट कोतवाली मैहर में की आवेदक की रिपोर्ट अपराध धारा 296,115(2), 119(1), 351(3), 3/5 bns कायम किया गया आरोपियों को आज गिरफ्तार किया गया जिसे आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल मैहर भेजा गया
    1
    *मैहर नवरात्रि मेले में सावरी ऑटो से रंगदारी वसूलने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार* 
मैहर कोतवाली अंतर्गत   उचेहरा निवासी  आवेदक से    राज चौधरी उर्फ मंडली पिता प्रेम चौधरी आकाश चौधरी पिता शिवकुमार चौधरी  देवराज पिता रामखेलावन  साकेत तीनों निवाशी चंडीगंज कटरा मोहल्ला  कोतवाली मैहर द्वारा रंगदारी की मांग कर रहे थे  नहीं देने  पर गंदी-गंदी गालियां एवं जान से मारने की धमकी दे रहे थे जिस पर आवेदक द्वारा रिपोर्ट कोतवाली मैहर में की आवेदक की रिपोर्ट अपराध धारा 296,115(2), 119(1), 351(3), 3/5  bns  कायम किया गया आरोपियों  को आज गिरफ्तार किया गया जिसे आज  माननीय  न्यायालय  में पेश किया गया जहां माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल  मैहर भेजा गया
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Ater, Bhind•
    15 hrs ago
  • लखनऊ से बाबा खाटू श्याम के दर्शनों के लिए पैदल निकले तीन युवाओं का मंगलवार शाम सिरसागंज आगमन हुआ। निमिष गुप्ता और उनकी टीम ने पदयात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। आनंद, सुहास और उनके साथी ने बताया कि 16 मार्च को शुरू हुई उनकी यह चौथी पदयात्रा है, जो कुल 21 दिनों में पूरी होगी। प्रतिदिन 30 से 45 किलोमीटर का सफर तय कर ये युवा 5 अप्रैल तक खाटू श्याम मंदिर पहुंचने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। उनका उद्देश्य जन-जन में बाबा के प्रति भक्ति भाव जगाना है। नगरवासियों ने युवाओं के इस संकल्प और श्रद्धा को नमन किया।
    1
    लखनऊ से बाबा खाटू श्याम के दर्शनों के लिए पैदल निकले तीन युवाओं का मंगलवार शाम सिरसागंज आगमन हुआ। निमिष गुप्ता और उनकी टीम ने पदयात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। आनंद, सुहास और उनके साथी ने बताया कि 16 मार्च को शुरू हुई उनकी यह चौथी पदयात्रा है, जो कुल 21 दिनों में पूरी होगी। प्रतिदिन 30 से 45 किलोमीटर का सफर तय कर ये युवा 5 अप्रैल तक खाटू श्याम मंदिर पहुंचने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। उनका उद्देश्य जन-जन में बाबा के प्रति भक्ति भाव जगाना है। नगरवासियों ने युवाओं के इस संकल्प और श्रद्धा को नमन किया।
    user_Thakur Aditya pratap singh
    Thakur Aditya pratap singh
    पत्रकार सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • तेज रफ्तार का कहर: ट्रक की टक्कर से बहन की मौत, भाई घायल जसवंतनगर/इटावा। मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे मॉर्डन तहसील के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहन को ससुराल छोड़ने जा रहा था भाई प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनपुरी जनपद के नगला देवीपुर गांव निवासी अवधेश अपनी 23 वर्षीय बहन श्रद्धा पत्नी नबाब सिंह को उसकी ससुराल विचपुरी (थाना वैदपुरा) छोड़ने जा रहा था। दोनों बाइक से राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते जसवंतनगर की ओर जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वे मॉर्डन तहसील के समीप पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रद्धा सड़क पर गिर गई और ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने संभाला मोर्चा, शव भेजा पोस्टमार्टम घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक मनीष कुमार व शिवशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के इंसीडेंट मैनेजर सुनीत चौहान भी एंबुलेंस के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल अवधेश को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
    2
    तेज रफ्तार का कहर: ट्रक की टक्कर से बहन की मौत, भाई घायल
जसवंतनगर/इटावा। मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे मॉर्डन तहसील के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बहन को ससुराल छोड़ने जा रहा था भाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनपुरी जनपद के नगला देवीपुर गांव निवासी अवधेश अपनी 23 वर्षीय बहन श्रद्धा पत्नी नबाब सिंह को उसकी ससुराल विचपुरी (थाना वैदपुरा) छोड़ने जा रहा था। दोनों बाइक से राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते जसवंतनगर की ओर जा रहे थे।
बताया गया कि जैसे ही वे मॉर्डन तहसील के समीप पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रद्धा सड़क पर गिर गई और ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने संभाला मोर्चा, शव भेजा पोस्टमार्टम
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक मनीष कुमार व शिवशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के इंसीडेंट मैनेजर सुनीत चौहान भी एंबुलेंस के साथ मौके पर मौजूद रहे।
पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल अवधेश को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
    user_रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
    रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
    Local News Reporter जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास करने वाली महापौर Kamini Rathore जी के निगम में सीमेंट नहीं यह कहना स्थानीय निवासियों का है। आप स्वयं सुनिए। 6 माह के स्थानीय नागरिक और राष्ट्रीय युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं के विरोध और शिकायत के बाद पुलिया की मरम्मत का कार्य प्रारंभ हुआ था। जो 3 दिन से बंद है। और काम बंद होने का कारण Nagar Nigam Firozabad में सीमेंट न होना बताया जा रहा है। क्या ऐसा संभव है।
    1
    करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास करने वाली महापौर Kamini Rathore जी के निगम में सीमेंट नहीं यह कहना स्थानीय निवासियों का है। आप स्वयं सुनिए। 
6 माह के स्थानीय नागरिक और राष्ट्रीय युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं के विरोध और शिकायत के बाद पुलिया की मरम्मत का कार्य प्रारंभ हुआ था। जो 3 दिन से बंद है। और काम बंद होने का कारण Nagar Nigam Firozabad में सीमेंट न होना बताया जा रहा है। 
क्या ऐसा संभव है।
    user_Pt. Shrikant upadhyay
    Pt. Shrikant upadhyay
    शोषित व पीड़ितों की आवाज उठाना, समाज सेवक फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जसवंत नगर हाईवे हादसे में भाई घायल, चालक फरार जसवंत नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। मॉर्डन तहसील के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 23 वर्षीय श्रद्धा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसका भाई अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि अवधेश अपनी बहन को उसकी ससुराल छोड़ने जा रहा था। टक्कर के बाद महिला सड़क पर गिर गई और ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
    1
    जसवंत नगर हाईवे हादसे में भाई घायल, चालक फरार
जसवंत नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया।
मॉर्डन तहसील के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में 23 वर्षीय श्रद्धा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं उसका भाई अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया गया कि अवधेश अपनी बहन को उसकी ससुराल छोड़ने जा रहा था।
टक्कर के बाद महिला सड़क पर गिर गई और ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव सवोरा पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिस पर सवार दो महिलाएं एवं एक युवक तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया है। जानकारी के अनुसार जयवीर सिंह उम्र 23 पुत्र राम प्रकाश निवासी गांव खुडो थाना महुआ मध्य प्रदेश सोमवार को दोपहर अपनी बाइक द्वारा पत्नी कल्पना उम्र 22 और भाभी कुसमा देवी उम्र 35 वर्ष पत्नी रामनरेश के साथ अपनी ससुराल सिद्धपुरा बटेश्वर रिश्तेदारी में जा रहा था। तभी पिनाहट अरनोटा पर गांव सवोरा पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई सवार दोनों महिलाएं और युवक तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी केंद्र पिनाहट पहुंचाया। जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
    1
    थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव सवोरा पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिस पर सवार दो महिलाएं एवं एक युवक तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया है।
जानकारी के अनुसार जयवीर सिंह उम्र 23 पुत्र राम प्रकाश निवासी गांव खुडो थाना महुआ मध्य प्रदेश सोमवार को दोपहर अपनी बाइक द्वारा पत्नी कल्पना उम्र 22 और भाभी कुसमा देवी उम्र 35 वर्ष पत्नी रामनरेश के साथ अपनी ससुराल सिद्धपुरा बटेश्वर रिश्तेदारी में जा रहा था। तभी पिनाहट अरनोटा पर गांव सवोरा पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई सवार दोनों महिलाएं और युवक तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी केंद्र पिनाहट पहुंचाया। जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
    user_Neeraj Singh
    Neeraj Singh
    Farmer बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शिकोहाबाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 17 साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश मुन्ना उर्फ राजू को मंगलवार शाम गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।अभियुक्त साल 2009 में शिकोहाबाद के बड़ा बाजार में हुई एक सनसनीखेज डकैती की वारदात में शामिल था। पुलिस के अनुसार, मुन्ना उर्फ राजू (निवासी इटावा) गिरफ्तारी से बचने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद में अपनी पहचान छिपाकर बिजली मिस्त्री का काम कर रहा था। मंगलवार को जब वह किसी परिचित से मिलने शिकोहाबाद आया, तब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे असुआ तिराहे के पास से दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि इस गैंग के 8 सदस्य पहले ही जेल जा चुके हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी प्रेम शंकर पांडेय और उपनिरीक्षक मनमोहन शर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे।
    1
    शिकोहाबाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 17 साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश मुन्ना उर्फ राजू को मंगलवार शाम गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।अभियुक्त साल 2009 में शिकोहाबाद के बड़ा बाजार में हुई एक सनसनीखेज डकैती की वारदात में शामिल था। पुलिस के अनुसार, मुन्ना उर्फ राजू (निवासी इटावा) गिरफ्तारी से बचने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद में अपनी पहचान छिपाकर बिजली मिस्त्री का काम कर रहा था। मंगलवार को जब वह किसी परिचित से मिलने शिकोहाबाद आया, तब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे असुआ तिराहे के पास से दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि इस गैंग के 8 सदस्य पहले ही जेल जा चुके हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी प्रेम शंकर पांडेय और उपनिरीक्षक मनमोहन शर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे।
    user_Thakur Aditya pratap singh
    Thakur Aditya pratap singh
    पत्रकार सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • विधिक जागरूकता अभियान में अधिकारों, बाल विवाह उन्मूलन और शिक्षा पर दिया जोर जसवंत नगर ब्लॉक सभागार में आयोजित विधिक जागरूकता अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती आरती द्विवेदी ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आजीविका का अधिकार प्रत्येक महिला का मौलिक अधिकार है, जिससे वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत अनुदान दिया जा रहा है, जिसका लाभ उठाकर महिलाएं सशक्त बन सकती हैं। साथ ही महिलाओं से समाज में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही “विकसित भारत” का सपना साकार होगा। आरती द्विवेदी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इसके तहत कॉलेज, स्कूल, सरकारी कार्यालयों व ग्राम स्तर पर पॉश (POSH) कमेटियों का गठन किया जाएगा, जहां महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बाल विवाह और बाल श्रम जैसी कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर देते हुए कहा कि यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसी किसी भी घटना की सूचना टोल फ्री नंबर 15100 पर दी जा सकती है, शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की “आशा” योजना के तहत बाल विवाह उन्मूलन को लेकर स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर की जानकारी भी दी। तहसीलदार नेहा सचान ने बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने और शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही। वहीं ‘माय भारत’ की उपनिदेशक सोनिका चंद्रा ने बेटियों की शिक्षा को जरूरी बताते हुए कम उम्र में विवाह को गलत परंपरा बताया। कार्यक्रम से पूर्व आरती द्विवेदी ने तहसील का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर बीडीओ मनोज कुमार, डॉ. वीरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, एएनएम और आशा बहुएं मौजूद रहीं। फोटो: ब्लॉक सभागार में आयोजित विधिक जागरूकता अभियान में महिलाओं के साथ सचिव आरती द्विवेदी।
    2
    विधिक जागरूकता अभियान में अधिकारों, बाल विवाह उन्मूलन और शिक्षा पर दिया जोर
जसवंत नगर ब्लॉक सभागार में आयोजित विधिक जागरूकता अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती आरती द्विवेदी ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आजीविका का अधिकार प्रत्येक महिला का मौलिक अधिकार है, जिससे वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकती हैं।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत अनुदान दिया जा रहा है, जिसका लाभ उठाकर महिलाएं सशक्त बन सकती हैं। साथ ही महिलाओं से समाज में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही “विकसित भारत” का सपना साकार होगा।
आरती द्विवेदी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इसके तहत कॉलेज, स्कूल, सरकारी कार्यालयों व ग्राम स्तर पर पॉश (POSH) कमेटियों का गठन किया जाएगा, जहां महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने बाल विवाह और बाल श्रम जैसी कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर देते हुए कहा कि यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसी किसी भी घटना की सूचना टोल फ्री नंबर 15100 पर दी जा सकती है, शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की “आशा” योजना के तहत बाल विवाह उन्मूलन को लेकर स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर की जानकारी भी दी।
तहसीलदार नेहा सचान ने बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने और शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही। वहीं ‘माय भारत’ की उपनिदेशक सोनिका चंद्रा ने बेटियों की शिक्षा को जरूरी बताते हुए कम उम्र में विवाह को गलत परंपरा बताया।
कार्यक्रम से पूर्व आरती द्विवेदी ने तहसील का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर बीडीओ मनोज कुमार, डॉ. वीरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, एएनएम और आशा बहुएं मौजूद रहीं।
फोटो: ब्लॉक सभागार में आयोजित विधिक जागरूकता अभियान में महिलाओं के साथ सचिव आरती द्विवेदी।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.