logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रसड़ा के लोकप्रिय विधायक उमाशंकर सिंह की अंतिम शव यात्रा पर सड़कों के किनारे खड़े लोग लगे रोने बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार को दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी का इलाज करा रहे थे। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से रसड़ा सहित पूरे बलिया जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। उमाशंकर सिंह अपने जमीनी जुड़ाव, जनसेवा और क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए जाने जाते थे। वे लगातार तीन बार रसड़ा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके थे और उत्तर प्रदेश विधानसभा में बसपा के इकलौते विधायक थे। उनकी अंतिम शव यात्रा पर सड़कों के किनारे खड़े लोग लगे रोने

5 hrs ago
user_विनय कुमार श्रीवास्तव
विनय कुमार श्रीवास्तव
मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

रसड़ा के लोकप्रिय विधायक उमाशंकर सिंह की अंतिम शव यात्रा पर सड़कों के किनारे खड़े लोग लगे रोने बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार को दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी का इलाज करा रहे थे। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से रसड़ा सहित पूरे बलिया जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। उमाशंकर सिंह अपने जमीनी जुड़ाव, जनसेवा और क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए जाने जाते थे। वे लगातार तीन बार रसड़ा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके थे और उत्तर प्रदेश विधानसभा में बसपा के इकलौते विधायक थे। उनकी अंतिम शव यात्रा पर सड़कों के किनारे खड़े लोग लगे रोने

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेश दत्त मिश्रा के नेतृत्व में दिनांक 07 अगस्त 2026 को थाना हलधरपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 160/2026, धारा 103(1) बी.एन.एस. से संबंधित कत्ल की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से मृतक का चोरी गया एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया है। घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 04 अगस्त 2026 को वादी प्रदीप कुमार सिंह निवासी ग्राम गहनी, थाना हलधरपुर द्वारा सूचना दी गई कि उनका लड़का बलवंत सिंह (उम्र 28 वर्ष) दिनांक 03 अगस्त 2026 को ट्यूबवेल से पानी भरने गया था, जो घर वापस नहीं लौटा। दिनांक 04 अगस्त 2026 की सुबह खेत की मेंढ़ के पास उसका शव मिला, जिसके सिर पर चोट के गंभीर निशान थे। वादी की तहरीर के आधार पर थाना हलधरपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । थाना हलधरपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम गहनी के रमेश सिंह के ट्यूबेल के पास से अभियुक्त विवेक सिंह उर्फ सिट्टू को तथा सेमराजपुर चट्टी के पास से देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
    2
    मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी मधुबन  दिनेश दत्त मिश्रा के नेतृत्व में दिनांक 07 अगस्त 2026 को थाना हलधरपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 160/2026, धारा 103(1) बी.एन.एस. से संबंधित कत्ल की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से मृतक का चोरी गया एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया है। 
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 04 अगस्त 2026 को वादी  प्रदीप कुमार सिंह निवासी ग्राम गहनी, थाना हलधरपुर द्वारा सूचना दी गई कि उनका लड़का बलवंत सिंह (उम्र 28 वर्ष) दिनांक 03 अगस्त 2026 को ट्यूबवेल से पानी भरने गया था, जो घर वापस नहीं लौटा। दिनांक 04 अगस्त 2026 की सुबह खेत की मेंढ़ के पास उसका शव मिला, जिसके सिर पर चोट के गंभीर निशान थे। वादी की तहरीर के आधार पर थाना हलधरपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
थाना हलधरपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम गहनी के रमेश सिंह के ट्यूबेल के पास से अभियुक्त विवेक सिंह उर्फ सिट्टू को  तथा सेमराजपुर चट्टी के पास से देवेंद्र यादव को गिरफ्तार  कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गैंगेस्टर एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन एवं संगठित अपराध पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी आजमगढ़ जनपद में संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा गैंगेस्टर एक्ट के प्रावधानों का सख्ती एवं पारदर्शिता के साथ अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत प्रेषित प्रस्तावों पर निर्णय एवं गैंगचार्ट के परीक्षण हेतु त्रैमासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत विभिन्न थानों से प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तृत एवं सम्यक विचार-विमर्श किया गया। प्रत्येक प्रस्ताव का विधिक एवं तथ्यात्मक परीक्षण करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए। साथ ही गैंगचार्ट के परीक्षण के दौरान विभिन्न बिंदुओं का गहन अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कहा कि संगठित अपराध, अवैध गतिविधियों एवं समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने निर्देश दिए कि गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत प्रेषित किए जाने वाले सभी प्रस्ताव पूर्ण तथ्यों, साक्ष्यों एवं विधिक प्रावधानों के अनुरूप तैयार किए जाएं, ताकि कार्रवाई प्रभावी एवं न्यायालय में टिकाऊ हो। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने निर्देशित किया कि गैंगेस्टर एक्ट के मामलों में पुलिस अधिकारी पूरी गंभीरता एवं सतर्कता के साथ कार्य करें तथा गैंगचार्ट तैयार करते समय सभी तथ्यों का सावधानीपूर्वक परीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि संगठित अपराधियों के विरुद्ध समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा जाए। बैठक में गैंगेस्टर एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित मामलों की समीक्षा, प्रस्तावों के गुणवत्तापूर्ण परीक्षण तथा आवश्यक समन्वय से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत प्रस्ताव प्रेषित करने से पूर्व सभी आवश्यक अभिलेखों एवं विधिक औपचारिकताओं को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन, मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) पंकज श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक अभियोजन सहित जनपद के समस्त पुलिस उपाधीक्षक, थानाध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    गैंगेस्टर एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन एवं संगठित अपराध पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी
आजमगढ़ जनपद में संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा गैंगेस्टर एक्ट के प्रावधानों का सख्ती एवं पारदर्शिता के साथ अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत प्रेषित प्रस्तावों पर निर्णय एवं गैंगचार्ट के परीक्षण हेतु त्रैमासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत विभिन्न थानों से प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तृत एवं सम्यक विचार-विमर्श किया गया। प्रत्येक प्रस्ताव का विधिक एवं तथ्यात्मक परीक्षण करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए। साथ ही गैंगचार्ट के परीक्षण के दौरान विभिन्न बिंदुओं का गहन अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कहा कि संगठित अपराध, अवैध गतिविधियों एवं समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने निर्देश दिए कि गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत प्रेषित किए जाने वाले सभी प्रस्ताव पूर्ण तथ्यों, साक्ष्यों एवं विधिक प्रावधानों के अनुरूप तैयार किए जाएं, ताकि कार्रवाई प्रभावी एवं न्यायालय में टिकाऊ हो। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने निर्देशित किया कि गैंगेस्टर एक्ट के मामलों में पुलिस अधिकारी पूरी गंभीरता एवं सतर्कता के साथ कार्य करें तथा गैंगचार्ट तैयार करते समय सभी तथ्यों का सावधानीपूर्वक परीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि संगठित अपराधियों के विरुद्ध समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा जाए। बैठक में गैंगेस्टर एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित मामलों की समीक्षा, प्रस्तावों के गुणवत्तापूर्ण परीक्षण तथा आवश्यक समन्वय से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत प्रस्ताव प्रेषित करने से पूर्व सभी आवश्यक अभिलेखों एवं विधिक औपचारिकताओं को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन, मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) पंकज श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक अभियोजन सहित जनपद के समस्त पुलिस उपाधीक्षक, थानाध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_शैलेन्द्र पत्रकार
    शैलेन्द्र पत्रकार
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • वास्तु शास्त्र पर विशेष चर्चा करते हुए वास्तु इंटरनेशनल के डायरेक्टर इंजीनियर आर प्रसाद वास्तु के बारे में विशेष चर्चा करते हुए वास्तु इंटरनेशनल के डायरेक्टर इंजीनियर आर प्रसाद ने वास्तु टिप्स दिए
    1
    वास्तु शास्त्र पर विशेष चर्चा करते हुए वास्तु इंटरनेशनल के डायरेक्टर इंजीनियर आर प्रसाद 
वास्तु के बारे में विशेष चर्चा करते हुए वास्तु इंटरनेशनल के डायरेक्टर इंजीनियर आर प्रसाद ने वास्तु टिप्स दिए
    user_रवि राज
    रवि राज
    Voice of people Buxar, Bihar•
    4 hrs ago
  • "निष्ठा का सम्मान: बहन मायावती जी ने दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि" दिनांक 06 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीया बहन कु. मायावती जी दिवंगत बीएसपी विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी के लखनऊ स्थित आवास पहुँचीं और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत के दौरान बहन जी ने कहा— "राजनीति में उतार-चढ़ाव आने पर अनुसूचित जाति समाज को छोड़कर सभी ने बीएसपी को धोखा दिया, लेकिन बीएसपी विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी ने हमें कभी धोखा नहीं दिया।" यह वक्तव्य स्वर्गीय उमाशंकर सिंह जी की पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा, समर्पण और विश्वास का प्रमाण है। उनका योगदान बहुजन आंदोलन के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 💐 #BahujanSamajParty #Mayawati #UmaShankarSingh #BSP #RKsocialist
    1
    "निष्ठा का सम्मान: बहन मायावती जी ने दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि"
दिनांक 06 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीया बहन कु. मायावती जी दिवंगत बीएसपी विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी के लखनऊ स्थित आवास पहुँचीं और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार से मुलाकात की।
मीडिया से बातचीत के दौरान बहन जी ने कहा—
"राजनीति में उतार-चढ़ाव आने पर अनुसूचित जाति समाज को छोड़कर सभी ने बीएसपी को धोखा दिया, लेकिन बीएसपी विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी ने हमें कभी धोखा नहीं दिया।"
यह वक्तव्य स्वर्गीय उमाशंकर सिंह जी की पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा, समर्पण और विश्वास का प्रमाण है। उनका योगदान बहुजन आंदोलन के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 💐
#BahujanSamajParty #Mayawati #UmaShankarSingh #BSP #RKsocialist
    user_Rajesh K Socialist
    Rajesh K Socialist
    Social worker सलेमपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • आजमगढ़ देवारा क्षेत्र में घाघरा नदी का बढ़ता कटान | DM-SSP पहुंचे मौके पर | Ghaghra River Erosion Azamgarh 🌊 आजमगढ़ के देवारा क्षेत्र में घाघरा नदी का बढ़ता कटान चिंता का विषय बनता जा रहा है। स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गांगेपुर मठिया पहुंचे। अधिकारियों ने कटान प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षात्मक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। पर्कुपाइन लगाने, बालू से भरे बोरों को मजबूती से बांधने और संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी के निर्देश भी दिए गए। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि जलस्तर बढ़ने या चेतावनी मिलने पर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं और नदी किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं। 📍 स्थान: गांगेपुर मठिया, देवारा क्षेत्र, सगड़ी तहसील, आजमगढ़ 📹 पूरी ग्राउंड रिपोर्ट देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #Azamgarh #Devara #GhaghraRiver #FloodAlert #RiverErosion #UPNews #DM #SSP #TV24NewsExpress #GroundReport
    1
    आजमगढ़ देवारा क्षेत्र में घाघरा नदी का बढ़ता कटान | DM-SSP पहुंचे मौके पर | Ghaghra River Erosion Azamgarh
🌊 आजमगढ़ के देवारा क्षेत्र में घाघरा नदी का बढ़ता कटान चिंता का विषय बनता जा रहा है।
स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गांगेपुर मठिया पहुंचे। अधिकारियों ने कटान प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षात्मक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। पर्कुपाइन लगाने, बालू से भरे बोरों को मजबूती से बांधने और संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी के निर्देश भी दिए गए।
प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि जलस्तर बढ़ने या चेतावनी मिलने पर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं और नदी किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं।
📍 स्थान: गांगेपुर मठिया, देवारा क्षेत्र, सगड़ी तहसील, आजमगढ़
📹 पूरी ग्राउंड रिपोर्ट देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#Azamgarh #Devara #GhaghraRiver #FloodAlert #RiverErosion #UPNews #DM #SSP #TV24NewsExpress #GroundReport
    user_TV24 NEWS EXPRESS
    TV24 NEWS EXPRESS
    Media company बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अजब-गजब नज़ारा! स्थिर कुएँ के पानी में उठ रही हैं लगातार लहरें गुजरात में एक कुएँ का पानी इन दिनों कौतूहल का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि कुएँ का पानी पूरी तरह स्थिर होने के बावजूद उसमें लगातार समुद्र जैसी लहरें (वेव) उठती दिखाई दे रही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह नज़ारा लगातार देखने को मिल रहा है, लेकिन पानी में लहरें उठने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। कुएँ में किसी बाहरी हलचल या पानी के सामान्य प्रवाह का कारण भी सामने नहीं आया है। मामला चर्चा में आने के बाद जियोलॉजिकल विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। अब विशेषज्ञ यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि कुएँ के भीतर भूगर्भीय हलचल, भूमिगत जल के दबाव या किसी अन्य प्राकृतिक घटना के कारण पानी में यह असामान्य तरंगें उत्पन्न हो रही हैं। फिलहाल यह रहस्यमयी नज़ारा लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस अनोखी घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।
    1
    अजब-गजब नज़ारा! स्थिर कुएँ के पानी में उठ रही हैं लगातार लहरें
गुजरात में एक कुएँ का पानी इन दिनों कौतूहल का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि कुएँ का पानी पूरी तरह स्थिर होने के बावजूद उसमें लगातार समुद्र जैसी लहरें (वेव) उठती दिखाई दे रही हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह नज़ारा लगातार देखने को मिल रहा है, लेकिन पानी में लहरें उठने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। कुएँ में किसी बाहरी हलचल या पानी के सामान्य प्रवाह का कारण भी सामने नहीं आया है।
मामला चर्चा में आने के बाद जियोलॉजिकल विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। अब विशेषज्ञ यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि कुएँ के भीतर भूगर्भीय हलचल, भूमिगत जल के दबाव या किसी अन्य प्राकृतिक घटना के कारण पानी में यह असामान्य तरंगें उत्पन्न हो रही हैं।
फिलहाल यह रहस्यमयी नज़ारा लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस अनोखी घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आज बलिया की ओर बढ़ रही यह अंतिम यात्रा सिर्फ एक पार्थिव शरीर की नहीं, बल्कि लाखों दिलों की भावनाओं की यात्रा है। आज बलिया की ओर बढ़ रही यह अंतिम यात्रा सिर्फ एक पार्थिव शरीर की नहीं, बल्कि लाखों दिलों की भावनाओं की यात्रा है। स्वर्गीय विधायक उमाशंकर सिंह अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी सादगी, संघर्ष, जनसेवा और लोगों के प्रति अपनापन हमेशा याद किया जाएगा। रास्ते भर नम आंखों और भारी मन से लोग अपने प्रिय जननेता को अंतिम विदाई दे रहे हैं। कुछ लोग जाते नहीं, बस याद बनकर हमेशा के लिए दिलों में बस जाते हैं। भावभीनी श्रद्धांजलि।
    1
    आज बलिया की ओर बढ़ रही यह अंतिम यात्रा सिर्फ एक पार्थिव शरीर की नहीं, बल्कि लाखों दिलों की भावनाओं की यात्रा है।
आज बलिया की ओर बढ़ रही यह अंतिम यात्रा सिर्फ एक पार्थिव शरीर की नहीं, बल्कि लाखों दिलों की भावनाओं की यात्रा है।
स्वर्गीय विधायक उमाशंकर सिंह अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी सादगी, संघर्ष, जनसेवा और लोगों के प्रति अपनापन हमेशा याद किया जाएगा। रास्ते भर नम आंखों और भारी मन से लोग अपने प्रिय जननेता को अंतिम विदाई दे रहे हैं।
कुछ लोग जाते नहीं, बस याद बनकर हमेशा के लिए दिलों में बस जाते हैं।
भावभीनी श्रद्धांजलि।
    user_गंगा24ख़बर
    गंगा24ख़बर
    Local News Reporter सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मोदी जी भी गजब का झूठ बोलते हैं इनको 30 साल पहले न्यूज़ीलैंड में मफलर मिला था उसे वक्त प्रधानमंत्री भी नहीं थे मोदी जी और मुख्यमंत्री भी नहीं थे मोदी जी भी गजब का झूठ बोलते हैं इनको 30 साल पहले न्यूज़ीलैंड में मफलर मिला था उसे वक्त प्रधानमंत्री भी नहीं थे मोदी जी और मुख्यमंत्री भी नहीं थे
    1
    मोदी जी भी गजब का झूठ बोलते हैं इनको 30 साल पहले न्यूज़ीलैंड में मफलर मिला था उसे वक्त प्रधानमंत्री भी नहीं थे मोदी जी और मुख्यमंत्री भी नहीं थे
मोदी जी भी गजब का झूठ बोलते हैं इनको 30 साल पहले न्यूज़ीलैंड में मफलर मिला था उसे वक्त प्रधानमंत्री भी नहीं थे मोदी जी और मुख्यमंत्री भी नहीं थे
    user_Manoj Kumar Yadav
    Manoj Kumar Yadav
    Local Politician Deoria, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • खेजुरी पुलिस द्वारा गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम से संबंधित दो अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार तथा कब्जे से एक टाटा मैजिक में दो राशि गोवंशीय पशु (एक राशि गाय व एक राशि बछड़ा) को किया गया बरामद सिकंदरपुर (बलिया) पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा अपराध के समूल उन्मूलन एवं वाछिंत अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया दिनेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर राकेश कुमार सिंह व लालमनी सरोज थानाध्यक्ष खेजुरी बलिया के कुशल निर्देशन में थाना खेजुरी पुलिस को मिली सफलता । पुलिस के अनुसार शुक्रवार को उ0नि0 राहुल यादव मय हमराह का0 धीरज कुमार मौर्य, का0 प्रदीप कुमार मद्धेशिया, का0 लव कुमार, का0 अनुराग सिंह, का0 निखिल यादव ने मुखबिर की सूचना पर संजय पुत्र स्व0 बैजनाथ वर्मा निवासी ग्राम बालूपुर थाना खेजुरी, चनेसर पुत्र मँगरु निवासी ग्राम सोनपुरवाँ थाना खेजुरी को सकरपुरा पुलिया पर ग्राम सकरपुरा से पुलिस ने हिरासत में लिया। जिनके कब्जे से एक टाटा मैजिक में दो राशि गोवंशीय पशु (एक राशि गाय व एक राशि बछड़ा) की बरामदगी की गयी । अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 71/2026 धारा 3/5ए/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रुरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया जा रहा है ।
    1
    खेजुरी पुलिस द्वारा गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम से संबंधित दो अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार तथा कब्जे से एक टाटा मैजिक में दो राशि गोवंशीय पशु (एक राशि गाय व एक राशि बछड़ा) को किया गया बरामद

सिकंदरपुर (बलिया) पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा अपराध के समूल उन्मूलन एवं वाछिंत अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया दिनेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर राकेश कुमार सिंह व लालमनी सरोज थानाध्यक्ष खेजुरी बलिया के कुशल निर्देशन में थाना खेजुरी पुलिस को मिली सफलता ।     
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को उ0नि0 राहुल यादव मय हमराह का0 धीरज कुमार मौर्य,	का0 प्रदीप कुमार मद्धेशिया, का0 लव कुमार, का0 अनुराग सिंह,	का0 निखिल यादव ने मुखबिर की सूचना पर संजय पुत्र स्व0 बैजनाथ वर्मा निवासी ग्राम बालूपुर थाना खेजुरी, चनेसर पुत्र मँगरु निवासी ग्राम सोनपुरवाँ थाना खेजुरी को सकरपुरा पुलिया पर ग्राम सकरपुरा से पुलिस ने हिरासत में लिया। जिनके कब्जे से एक टाटा मैजिक में दो राशि गोवंशीय पशु (एक राशि गाय व एक राशि बछड़ा) की बरामदगी की गयी । अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 71/2026 धारा 3/5ए/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रुरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया जा रहा है ।
    user_गंगा24ख़बर
    गंगा24ख़बर
    Local News Reporter सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.