खेजुरी पुलिस द्वारा गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम से संबंधित दो अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार तथा कब्जे से एक टाटा मैजिक में दो राशि गोवंशीय पशु (एक राशि गाय व एक राशि बछड़ा) को किया गया बरामद सिकंदरपुर (बलिया) पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा अपराध के समूल उन्मूलन एवं वाछिंत अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया दिनेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर राकेश कुमार सिंह व लालमनी सरोज थानाध्यक्ष खेजुरी बलिया के कुशल निर्देशन में थाना खेजुरी पुलिस को मिली सफलता । पुलिस के अनुसार शुक्रवार को उ0नि0 राहुल यादव मय हमराह का0 धीरज कुमार मौर्य, का0 प्रदीप कुमार मद्धेशिया, का0 लव कुमार, का0 अनुराग सिंह, का0 निखिल यादव ने मुखबिर की सूचना पर संजय पुत्र स्व0 बैजनाथ वर्मा निवासी ग्राम बालूपुर थाना खेजुरी, चनेसर पुत्र मँगरु निवासी ग्राम सोनपुरवाँ थाना खेजुरी को सकरपुरा पुलिया पर ग्राम सकरपुरा से पुलिस ने हिरासत में लिया। जिनके कब्जे से एक टाटा मैजिक में दो राशि गोवंशीय पशु (एक राशि गाय व एक राशि बछड़ा) की बरामदगी की गयी । अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 71/2026 धारा 3/5ए/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रुरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया जा रहा है ।

- मेस और हॉस्टल की अव्यवस्था पर सख्त हुईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रावासों और मेस का निरीक्षण किया, जहां उन्हें कई गंभीर अव्यवस्थाएं मिलीं। मेस में इस्तेमाल हो रहे तेल और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग से सैंपल भरवाए और एक नमूना स्वयं लखनऊ जांच के लिए साथ ले गईं। उन्होंने कहा कि जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बॉयज हॉस्टल में नियमित मेस न होने, गंदगी, पानी-बिजली, वाई-फाई जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी पर भी नाराजगी जताई। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय प्रशासन को तीन महीने के भीतर सभी कमियां दूर करने के निर्देश दिए और कहा कि छात्रों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिलनी चाहिए।1
- चार साल बेमिसाल, गांव-गांव तक फैला संपर्क मार्गों का जाल!1
- ईमानदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की पहचान हैं इमरान खान : अनिल कुमार चौबे बलिया। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लंबे समय से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार इमरान खान को शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अनिल कुमार चौबे ने उनके निष्पक्ष, ईमानदार और जनसरोकार से जुड़े पत्रकारिता कार्यों के लिए सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान अनिल कुमार चौबे ने कहा कि इमरान खान उन चुनिंदा पत्रकारों में से हैं जिनकी कलम में सच्चाई की स्पष्टता और रिपोर्टिंग में गहराई दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह देश में रवीश कुमार को उनकी निर्भीक और जनपक्षीय पत्रकारिता के लिए सराहा जाता है, उसी तरह इमरान खान भी अपने क्षेत्र में भरोसेमंद और ईमानदार पत्रकारिता की मजबूत पहचान बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि इमरान खान वर्षों से बिना किसी दबाव, पक्षपात या स्वार्थ के केवल तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करते आ रहे हैं। उनकी रिपोर्टिंग में न तो अतिशयोक्ति होती है और न ही किसी प्रकार का झुकाव, बल्कि वे हर मुद्दे को संतुलित और सटीक तरीके से जनता के सामने रखते हैं। अनिल कुमार चौबे ने आगे कहा कि इमरान खान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हैं और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज को भी प्रमुखता से उठाते हैं। यही कारण है कि उनकी विश्वसनीयता लगातार बढ़ती जा रही है और लोग उनके समाचारों पर भरोसा करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और इमरान खान जैसे पत्रकार इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने इमरान खान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी इसी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता के उच्च मानकों को स्थापित करते रहें।1
- "निष्ठा का सम्मान: बहन मायावती जी ने दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि" दिनांक 06 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीया बहन कु. मायावती जी दिवंगत बीएसपी विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी के लखनऊ स्थित आवास पहुँचीं और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत के दौरान बहन जी ने कहा— "राजनीति में उतार-चढ़ाव आने पर अनुसूचित जाति समाज को छोड़कर सभी ने बीएसपी को धोखा दिया, लेकिन बीएसपी विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी ने हमें कभी धोखा नहीं दिया।" यह वक्तव्य स्वर्गीय उमाशंकर सिंह जी की पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा, समर्पण और विश्वास का प्रमाण है। उनका योगदान बहुजन आंदोलन के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 💐 #BahujanSamajParty #Mayawati #UmaShankarSingh #BSP #RKsocialist1
- रसड़ा के लोकप्रिय विधायक उमाशंकर सिंह की अंतिम शव यात्रा पर सड़कों के किनारे खड़े लोग लगे रोने बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार को दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी का इलाज करा रहे थे। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से रसड़ा सहित पूरे बलिया जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। उमाशंकर सिंह अपने जमीनी जुड़ाव, जनसेवा और क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए जाने जाते थे। वे लगातार तीन बार रसड़ा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके थे और उत्तर प्रदेश विधानसभा में बसपा के इकलौते विधायक थे। उनकी अंतिम शव यात्रा पर सड़कों के किनारे खड़े लोग लगे रोने1
- छपरा पुलिस अधीक्षक द्वारा सस्तिका का किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस पदाधिकारी की सुनी गई समस्या छपरा पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस सस्ती का एक पुलिस से संबंधित समस्या सुनने के लिए कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पुलिस विभाग का समस्या सुनकर समस्या का निधन निकालने का और स्पष्ट निष्पक्ष प्रदर्शित के साथ अपील किया गया,1
- Gen- Z आंदोलन पर क्या बोले PK.............................1
- अंसाव के मानपुर पतेजी में घरेलू कलह से परेशान एक वृद्ध व्यक्ति ने गले में फंदा लगाकर किया आत्महत्या,पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी। अंसाव थाना क्षेत्र के मानपुर पतेजी गांव में गुरुवार को घरेलू कलह से परेशान होकर एक वृद्ध व्यक्ति ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक की पहचान स्व गिरधारी राम का 70 वर्षीय पुत्र हीरालाल राम के रूप में की गई है।मिली जानकारी के अनुसार,घर में पिछले कुछ समय से लगातार घरेलू विवाद चल रहा था और आए दिन पारिवारिक बातों को लेकर कहासुनी होती रहती थी।वही गुरुवार को भी घर में किसी बात को लेकर कहा सुनी हुआ था। इसके बाद मानसिक रूप से परेशान होकर हीरालाल राम ने अपने कमरे में पंखे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी।वही इस घटना की सुचना परिजनों ने पुलिस को दी सुचना मिलते ही अंसाव थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थानाध्यक्ष ने संतोष कुमार ने बताया की पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है।1