Shuru
Apke Nagar Ki App…
शाहजहांपुर विकास भवन सभागार में जनसुनवाई की राज्य महिला आयोग सदस्य सुजीता कुमारी ने। जनपद शाहजहांपुर विकास भवन सभागार में राज्य महिला आयोग सदस्य सुजीता कुमारी ने जनसुनवाई की।
User5028
शाहजहांपुर विकास भवन सभागार में जनसुनवाई की राज्य महिला आयोग सदस्य सुजीता कुमारी ने। जनपद शाहजहांपुर विकास भवन सभागार में राज्य महिला आयोग सदस्य सुजीता कुमारी ने जनसुनवाई की।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर संगठन ने सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में लखनऊ में सपा नेता कुंवर जयेश प्रसाद को चुनावी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। बताया गया कि पार्टी नेतृत्व द्वारा संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और आगामी चुनावों के लिए रणनीति बनाने पर जोर दिया गया है। इस संबंध में कुंवर जयेश प्रसाद को भी क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को तेज करने और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश मिले हैं। कुंवर जयेश प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेंगे और जनहित के मुद्दों को जनता के बीच पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए लगातार बैठकें और जनसंपर्क अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी का लक्ष्य जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाना और आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करना है। इसके लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटे हुए हैं।1
- जनपद शाहजहांपुर विकास भवन सभागार में राज्य महिला आयोग सदस्य सुजीता कुमारी ने जनसुनवाई की।2
- *थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वाँछित 01 अभियुक्त को मय 01 अदद नाजायज तमन्चा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित किया गिरफ्तार* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे अपराध रोकथाम व गिरफ्तारी वाँछित अभियुक्त के क्रम में थाना सदर बाजार पुलिस टीम को मिली बडी कामयाबी । *संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 07.03.2026 को वादी द्वारा थाना सदर बाजार पर दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 90/26 धारा 352/351(3) बीएनएस बावत अभियुक्तगण 1. आलोख सक्सेना पुत्र शिवराज 2. नवनीत सक्सेना 3. मनीष सक्सेना पुत्र आलोख सक्सेना नि0गण आवास विकास कॉलोनी थाना सदर बाजार जनपद शाहजहाँपुर द्वारा वादी के साथ गाली गलौज करना, जान से मारने की धमकी के सम्बन्ध में पंजीकृत कराया था । दिनांक 08.03.2026 को थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमे में वांछित अभियुक्त नवनीत सक्सेना पुत्र आलोक सक्सेना उर्फ महेश नि0मो0 आवास विकास कॉलोनी, थाना सदर बाजार, जनपद शाह0 को सुभाषनगर रेलवे फाटक के पास सड़क किनार से समय करीब 22.01 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गई तो उसने अपना नाम नवनीत सक्सेना पुत्र आलोक सक्सेना उर्फ महेश उम्र करीब 24 वर्ष, नि0 मो0 आवास विकास कालोनी, थाना सदर बाजार, जनपद – शाहजहाँपुर बताया जिसकी जामा तलाशी से पहनी पेन्ट की बाई तरफ घुसा हुआ 01 अदद तमन्चा 315 बोर तथा पहनी पेन्ट की दाहिनी जेब से 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।5
- Post by Asha Rani1
- शाहजहांपुर,10 मार्च। अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में करीब 16 यात्री घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि खीरी पलिया से एक बस मुंबई जा रही रही थी। इस दौरान चालक का बस से नियंत्रण खो गया और बस पलट गई।हादसे में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए है सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाल और उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।1
- बोलेरो से आए आरोपियों ने लाठी-डंडों से किया हमला, टीम का एक सदस्य घायल; पुलिस पर भी मदद न करने का आरोप शाहजहांपुर: जिले के जैतीपुर थाना क्षेत्र में कोटक महिंद्रा बैंक की रिकवरी टीम पर दबंगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ट्रैक्टर की बकाया किश्तों की रिकवरी करने पहुंची टीम पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और ट्रैक्टर छीनकर ले गए। हमले में टीम का एक सदस्य घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बंथरी गांव निवासी एक व्यक्ति ने करीब पांच साल पहले कोटक महिंद्रा बैंक से ट्रैक्टर फाइनेंस कराया था। उसने केवल एक किश्त जमा की थी, इसके बाद कोई भुगतान नहीं किया। बकाया राशि के चलते बैंक की रिकवरी टीम रविवार को ट्रैक्टर जब्त करने गांव पहुंची थी। चौक कोतवाली क्षेत्र के बरेली मोड़ निवासी कलेक्शन मैनेजर राजू सिंह अपनी टीम और जैतीपुर थाने के चार पुलिसकर्मियों के साथ गांव पहुंचे थे। ट्रैक्टर स्टार्ट नहीं होने पर टीम उसे खींचकर ले जा रही थी। इसी दौरान गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर पहुंचने पर पुलिसकर्मी जल्दी जाने की बात कहकर आगे निकल गए।1
- होली मिलने जा रहे वैक्ति को गांव के ही दबंगो ने पीटा बकी जातिसूचक गालियां क्षेत्रीय थाने मे नहीं हुई कार्यवाही तो पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार शाहजहाँपुर के थाना सिंधौली क्षेत्र के ग्राम भंडेरी से एक मामला सामने आया है जहाँ पर होली मिलने जा रहे एक वैक्ति को गांव के ही कुछ लोगों पर पीटने का आरोप लगा है पीड़ित का कथित तौर पर कहेना है की वो दिनांक 5/3/2026 को गांव मे होली मिलने जा रहा था तभी रास्ते मे उसका सामना गांव के ही बबलू उमर आदी से हुआ तो उपरोक्त लोग पीड़ित को जातिसूचक गालियां देने लगे जब पीड़ित ने विरोध किया तो उसको बुरी तरह से पीटा जब पीड़ित के पिता बीच बचाव कराने आए तो दबंगो ने उनको भी बुरी तरह पीटा पीड़ित का कहेना है की उसने थाने पर सुचना दी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई इसलिए न्याय की उम्मीद लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है अब देखना यह है क्या पुलिस अधीक्षक से लगाई गई न्याय की गुहार से पीड़ित परिवार को इंसाफ मिलेगा या फिर पीड़ित परिवार को आश्वासन से ही काम चलाना पड़ेगा1
- शाहजहांपुर। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सुजीता कुमारी ने सोमवार को जनपद का दौरा कर महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई की और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना आयोग की प्राथमिकता है। विकास भवन सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी जीत सिंह राय ने सदस्य सुजीता कुमारी का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा की अनुमति से जनसुनवाई शुरू हुई। इस दौरान महिलाओं की कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें घरेलू हिंसा के 7, जमीन विवाद के 3, छेड़छाड़ का 1, अपहरण के 2, सामूहिक विवाह से संबंधित 1, यौन शोषण का 1 तथा अभद्र व्यवहार सहित अन्य मामले शामिल रहे। सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को इन मामलों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के बाद सदस्य ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में जनपद को चौथी रैंक दिलाने में योगदान देने पर संरक्षण अधिकारी निकेत कुमार सिंह और प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विनय शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने महिला सुरक्षा, सम्मान और सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी ऋषि पाल सिंह, पुलिस विभाग से सीओ इशिका सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रस्तोगी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद आसिफ, महिला थाना प्रभारी रश्मि, जिला सूचना अधिकारी बाबूराम सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद सदस्य ने सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर पीड़ित महिलाओं को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जरूरतमंद महिलाओं को संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, केंद्र प्रबंधक नमिता यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। अपराह्न में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विकास खंड निगोही में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहुओं और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में नवजात बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए श्रीजी, ज्योति, रोशनी, नाभिया, जेहरा फातिमा, आव्यारूही, आर्या, प्रिया और किंजल को बेबी किट भेंट की गई। इस अवसर पर आईसीडीएस विभाग की ओर से चंदा और सुनीता की गोद भराई तथा श्रेया और शिवानी का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में सदस्य सुजीता कुमारी ने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने भी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई देते हुए उन्हें जागरूक और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख भानु प्रताप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रस्तोगी, खंड विकास अधिकारी पुनीत पाठक समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।1