हिमकोफेड निदेशक बनने पर आशीष ठाकुर का भव्य स्वागत, बिलासपुर में निकली आभार रैली जिला बिलासपुर से संबंध रखने वाले युवा कांग्रेस नेता आशीष ठाकुर को हिमकोफेड का निदेशक नियुक्त किए जाने पर शुक्रवार को शहर में भव्य आभार रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ गुरुद्वारा मार्केट से हुआ, जो श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर तक पहुंची। इस दौरान पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। रैली में बड़ी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से आशीष ठाकुर का स्वागत किया और उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच निकली इस रैली ने पूरे शहर का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर आशीष ठाकुर ने बिलासपुर की जनता और प्रदेश सरकार का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और सहकारी संस्थाओं को मजबूत करने के लिए वे निरंतर प्रयास करेंगे। आशीष ठाकुर ने कहा कि जिले में करीब 237 सहकारी सोसाइटी कार्य कर रही हैं। वे सभी सोसाइटी के पदाधिकारियों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास करेंगे। साथ ही जो भी समस्याएं सरकार स्तर पर होंगी, उन्हें मुख्यमंत्री के समक्ष उठाकर उनका समाधान करवाने की दिशा में काम किया जाएगा।
हिमकोफेड निदेशक बनने पर आशीष ठाकुर का भव्य स्वागत, बिलासपुर में निकली आभार रैली जिला बिलासपुर से संबंध रखने वाले युवा कांग्रेस नेता आशीष ठाकुर को हिमकोफेड का निदेशक नियुक्त किए जाने पर शुक्रवार को शहर में भव्य आभार रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ गुरुद्वारा मार्केट से हुआ, जो श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर तक पहुंची। इस दौरान पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। रैली में बड़ी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से आशीष ठाकुर का स्वागत किया और उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच निकली इस रैली ने पूरे शहर
का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर आशीष ठाकुर ने बिलासपुर की जनता और प्रदेश सरकार का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और सहकारी संस्थाओं को मजबूत करने के लिए वे निरंतर प्रयास करेंगे। आशीष ठाकुर ने कहा कि जिले में करीब 237 सहकारी सोसाइटी कार्य कर रही हैं। वे सभी सोसाइटी के पदाधिकारियों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास करेंगे। साथ ही जो भी समस्याएं सरकार स्तर पर होंगी, उन्हें मुख्यमंत्री के समक्ष उठाकर उनका समाधान करवाने की दिशा में काम किया जाएगा।
- बिलासपुर। नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज नागरिक चिकित्सालय घुमारवीं में आधुनिक चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न अत्याधुनिक मशीनरी एवं उपकरणों का लोकार्पण किया जिनमें एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन, अल्ट्रासाउंड (यूएसजी) मशीन, मल्टीपारा मॉनिटर तथा लेप्रोस्कोपिक उपकरण शामिल हैं। इन सभी आधुनिक मशीनों एवं उपकरणों तथा एंबुलेंस की अनुमानित लागत लगभग 2 करोड़ 15 लाख रुपये है। यह उपकरण एचडीएफसी बैंक के माध्यम से ‘सीएसआर फंड’ के अंतर्गत डॉक्टर फॉर यू एनजीओ के माध्यम से उपलब्ध कराए गए हैं। इस मौके पर उन्होंने एक नई वातानुकुलित एम्बुलेंस वाहन को भी हरी झंडी दिखाई। यह एम्बुलेंस वाहन कोटक महेंद्रा बैंक के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई है। इन नई सुविधाओं के जुड़ने से नागरिक चिकित्सालय घुमारवीं में उपचार की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार सुनिश्चित होगा। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि घुमारवीं सिविल अस्पताल में इन नवीन उपकरणों के स्थापित होने से अब मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही त्वरित एवं बेहतर स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पहले पुराने उपकरणों के माध्यम चिकित्सक ऑपरेशन कर रहे थे जिसमें कई तरह के जोखिम रहते थे। लेकिन अब अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध हो जाने से जहां चिकित्सक कम समय में अधिक ऑपरेशन कर पाएंगे तो वहीं मरीजों को भी बेहतर एवं तुरंत चिकित्सा उपचार की सुविधा सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि अब घुमारवीं सिविल अस्पताल में पथरी, हर्निया, अल्सर, स्त्री रोग से संबंधित ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होगी तथा चिकित्सक ज्यादा सुरक्षित तरीके से ऑपरेशन करने में सक्षम होंगे। उन्होंने ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि आधुनिक तकनीक से लैस उपकरणों और प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्थापित की गई सभी मशीनें अत्याधुनिक तकनीक से युक्त एवं पूर्णतः स्वचालित हैं, जिससे मरीजों को अब बड़े अस्पतालों की ओर जाने की आवश्यकता काफी हद तक कम होगी तथा लोगों को घर-द्वार ही बेहतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लाभ सुनिश्चित होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में इन सभी उपकरणों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सिविल अस्पताल घुमारवीं को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण तथा एंबुलेस वाहन उपलब्ध करवाने के लिए एचडीएफसी तथा कोटक महेंद्रा बैंक का आभार जताया। इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ. अनुपमा शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा आश्वासन दिया कि इन सभी सुविधाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम गौरव चैधरी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल, हिमुडा के अधिकारी, एचडीएफसी बैंक एवं कोटक महिंद्रा बैंक के प्रतिनिधि, अस्पताल के चिकित्सकों सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- घुमारवीं (बिलासपुर), मंत्री राजेश धर्माणी ने आज नागरिक चिकित्सालय घुमारवीं में आधुनिक चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न अत्याधुनिक मशीनरी एवं उपकरणों का लोकार्पण किया जिनमें एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन, अल्ट्रासाउंड (यूएसजी) मशीन, मल्टीपारा मॉनिटर तथा लेप्रोस्कोपिक उपकरण शामिल हैं। इन सभी आधुनिक मशीनों एवं उपकरणों तथा एंबुलेंस की अनुमानित लागत लगभग 2 करोड़ 15 लाख रुपये है। यह उपकरण एचडीएफसी बैंक के माध्यम से ‘सीएसआर फंड’ के अंतर्गत डॉक्टर फॉर यू एनजीओ के माध्यम से उपलब्ध कराए गए हैं। इस मौके पर उन्होंने एक नई वातानुकुलित एम्बुलेंस वाहन को भी हरी झंडी दिखाई। यह एम्बुलेंस वाहन कोटक महेंद्रा बैंक के माध्यम से अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि घुमारवीं सिविल अस्पताल में इन नवीन उपकरणों के स्थापित होने से अब मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही त्वरित एवं बेहतर स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पहले पुराने उपकरणों के माध्यम चिकित्सक ऑपरेशन कर रहे थे जिसमें कई तरह के जोखिम रहते थे। लेकिन अब अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध हो जाने से जहां चिकित्सक कम समय में अधिक ऑपरेशन कर पाएंगे तो वहीं मरीजों को भी बेहतर एवं तुरंत चिकित्सा उपचार की सुविधा सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि अब घुमारवीं सिविल अस्पताल में पथरी, हर्निया, अल्सर, स्त्री रोग से संबंधित ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होगी तथा चिकित्सक ज्यादा सुरक्षित तरीके से ऑपरेशन करने में सक्षम होंगे। उन्होंने ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि आधुनिक तकनीक से लैस उपकरणों और प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्थापित की गई सभी मशीनें अत्याधुनिक तकनीक से युक्त एवं पूर्णतः स्वचालित हैं, जिससे मरीजों को अब बड़े अस्पतालों की ओर जाने की आवश्यकता काफी हद तक कम होगी तथा लोगों को घर-द्वार ही बेहतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लाभ सुनिश्चित होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में इन सभी उपकरणों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सिविल अस्पताल घुमारवीं को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण तथा एंबुलेस वाहन उपलब्ध करवाने के लिए एचडीएफसी तथा कोटक महेंद्रा बैंक का आभार जताया। इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ. अनुपमा शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा आश्वासन दिया कि इन सभी सुविधाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाएगा4
- Post by Dinesh Kumar1
- हिमाचल एंट्री टैक्स मामले में नए अपडेट के बारे में नंगल में प्रेस कॉन्फ्रेंस |1
- महिला आरक्षण को लेकर सांसद कंगना रणौत का सांसद के अंदर अपने अभिभाषण में हिमाचल विधानसभा में एक महिला होने के बयान पर सोशल मीडिया पर जम कर ट्रोल हो रही है वही इसको लेकर लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने तंज कसा है और उनके इस बयान को हास्यास्पद करार दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की संसद को यह तक पता नहीं की हिमाचल विधानसभा में कितनी महिला विधायक हैं इस समय हिमाचल में तीन महिला विधायक है जिसमें एक भाजपा और दो कांग्रेस की विधायक हैं और जिस सांसद को यह नहीं पता कि विधानसभा में कितनी महिला विधायक है वह महिला सशक्तिकरण की बात कर रही है जो की हास्यप्रद है। उन्होंने कहा कि लोकसभा मैं केंद्र सरकार द्वारा तीन बिल ले गए थे जिसमें महिला आरक्षण का बिल भी शामिल था। महिला आरक्षण के पक्ष में और कांग्रेस है लेकिन जो भी 2023 में लाया गया है उसे बिल को ही पारित करने के पक्ष में कांग्रेस है और यदि उसे बिल को ही संसद में लाया जाता तो कांग्रेस इसका पूरा समर्थन करती लेकिन केंद्र सरकार राजनीतिक हित साधने के लिए उन्होंने अपने हिसाब से भी लाया और उसे पारित करने की कोशिश कर रही थी जिसे विपक्षी दलों ने खारिज किया और लोकसभा में यह बिल पारित नहीं हो पाया। केंद्र सरकार का इस बिल को ला कर डेमोग्राफी को बदलने की कोशिश की जा रही थी ओर राजनीतिक इच्छाओं को पूरा करना था लेकिन उनके मंसूबों पर पानी फेंक दिया गया। भाजपा महिलाओ के पीछे छिपे कर महिलाओ के हितैषी होने का ढोंग रच कर महिलाओ के बीच जाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यो में इस समय विधानसभा चुनाव हो रहे है और चुनावो के बीच लोकसभा का सत्र बुलाया गया और महिला आरक्षण का बिल पास करवाने का प्रयास किया गया ताकि विधानसभा चुनाव में इसका फायदा मिल सके। यदि भाजपा महिलाओं की इतनी हितेषी होती तो 2023 में जो महिला आरक्षण का बिल लाया था उसे क्यो नही पारित किया गया। भाजपा केवल राजनीतिक मकसद से इस बिल को लाया गया जोकि लोकसभा में पारित नही हो पाया है। बाईट। विक्रमादित्य सिंह लोकनिर्माण मंत्री2
- डायनामिक डांस एकेडमी में प्रतिभाओं को मिल रहा नया मंच, फ्री डेमो क्लास का सुनहरा अवसर बिलासपुर क्षेत्र में युवाओं और बच्चों के बीच नृत्य के बढ़ते क्रेज को देखते हुए डायनामिक डांस एकेडमी बिलासपुर उभरती प्रतिभाओं के लिए एक सशक्त मंच बनकर सामने आई है। यह एकेडमी न केवल डांस सिखाने तक सीमित है, बल्कि विद्यार्थियों के अंदर छिपी कला को पहचानकर उसे निखारने और उन्हें एक नई पहचान दिलाने का भी कार्य कर रही है। आज के दौर में जहां युवा अपनी प्रतिभा को एक सही दिशा देना चाहते हैं, वहीं डायनामिक डांस एकेडमी उन्हें एक सकारात्मक और प्रोफेशनल माहौल प्रदान कर रही है। यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ अनुशासित प्रशिक्षण व्यवस्था भी उपलब्ध है, जिससे विद्यार्थी अपने लक्ष्य की ओर मजबूती से आगे बढ़ सकें। एकेडमी की संचालिका सुनीता ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां डांस के साथ साथ मॉडलिंग भी सिखाई जाती है।इस अकादमी में हिप-हॉप, बॉलीवुड, कंटेम्परेरी, सेमी-क्लासिकल, लिरिकल और जुम्बा जैसे विभिन्न डांस स्टाइल्स की ओर मॉडलिंग की ट्रेनिंग दी जाती है। हर स्टाइल के लिए अलग-अलग तकनीक और अभ्यास कराया जाता है, जिससे विद्यार्थियों की पकड़ मजबूत हो और वे हर मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें। विशेष बात यह है कि एकेडमी में अनुभवी और प्रशिक्षित ट्रेनर्स द्वारा बच्चों और युवाओं को प्रोफेशनल स्तर की ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनर्स न केवल डांस स्टेप्स सिखाते हैं, बल्कि स्टेज प्रेजेंस, एक्सप्रेशन, बॉडी लैंग्वेज और आत्मविश्वास पर भी विशेष ध्यान देते हैं। यही कारण है कि यहां प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थी विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। डायनामिक डांस एकेडमी द्वारा प्रतियोगिताओं की तैयारी (Competition Preparation), वेडिंग कोरियोग्राफी, स्कूल/कॉलेज के वार्षिक समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्टेज शो की विशेष तैयारी भी करवाई जाती है। इससे विद्यार्थियों को वास्तविक मंच का अनुभव मिलता है और वे बड़े स्तर पर प्रदर्शन के लिए तैयार होते हैं। एकेडमी में सभी आयु वर्ग के लिए कक्षाएं उपलब्ध हैं—चाहे छोटे बच्चे हों, युवा हों या फिटनेस के लिए डांस सीखना चाहने वाले लोग। खासतौर पर जुम्बा क्लासेज के माध्यम से लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे वे स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें। नए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए सुनीता ने बताया कि एकेडमी द्वारा फ्री डेमो क्लास की सुविधा भी शुरू की गई है। इस पहल का उद्देश्य यह है कि इच्छुक विद्यार्थी पहले प्रशिक्षण की गुणवत्ता को समझ सकें और फिर नियमित कक्षाओं में जुड़ सकें। हालांकि, डेमो क्लास के लिए सीटें सीमित रखी गई हैं, इसलिए इच्छुक अभिभावकों और विद्यार्थियों को जल्द पंजीकरण करवाने की सलाह दी गई है।सुनीता ने बताया कि एकेडमी का उद्देश्य केवल डांस सिखाना नहीं, बल्कि युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करना भी है। यहां का वातावरण ऐसा बनाया गया है, जहां विद्यार्थी न केवल सीखते हैं, बल्कि खुद को व्यक्त करना भी सीखते हैं। डायनामिक डांस एकेडमी का पता बिल्डिंग नंबर 11B, बॉय स्कूल रौड़ा के पास, सेक्टर-2, बिलासपुर बताया गया है। अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए इच्छुक व्यक्ति 9805953905 और 9015212929 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। “डांस, ग्रो और शाइन” के प्रेरणादायक संदेश के साथ यह एकेडमी क्षेत्र में नई ऊर्जा, उत्साह और रचनात्मकता का संचार कर रही है तथा आने वाले समय में और भी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की दिशा में निरंतर कार्यरत है।1
- हमीरपुर देश में जिस ढंग से लव जिहाद और धर्मांतरण की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं वह बहुत ही चिंता का विषय है और अगर जल्द इन पर कोई कड़ी कार्यवाही और सख्त कानून नहीं बनाएंगे तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे शनिवार को हमीरपुर में लव जिहाद और धर्मांतरण की बढ़नी घटनाओं को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर देश में इसके ऊपर कड़े कानून बनाने की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश सह मंत्री पंकज भारतीय ने इस मौके पर कहा कि आज कॉरपोरेट सेक्टर में भी हिंदू लड़कियों के साथ लव जिहाद और धर्मांतरण जैसी घटनाएं देखने को मिल रही है जो बहुत ही चिंता का विषय है। हिंदू बेटियों की सुरक्षा और उनके भविष्य को देखते हुए जल्द ही ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसी राष्ट्र विरोधी और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध त्वरित एवं कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर हुए सभी अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसे कृत्यों को रोकने हेतु कठोर केंद्रीय कानून लागू किया जाए और जनजातीय क्षेत्रों में हो रहे शोषण को रोकने हेतु विशेष सुरक्षा तंत्र विकसित किया जाए। पंकज भारतीय ने नशे की बढ़ती घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमें अपने युवाओं को इससे बचाना होगा। उन्हें खेलों के साथ जोड़कर नशे से दूर रखना होगा। हिमाचल जैसे प्रदेश में भी आज सरकारी कर्मचारी नशा बेचते हुए पकड़े गए हैं जिन्हें सरकार ने सस्पेंड किया है ऐसे लोगों पर और सख्त कार्यवाही करने की जरूरत है। आज के प्रभावशाली और बड़े लोग भी नशे के कारोबार में लगे हुए हैं। ऐसे लोगों का पर्दाफाश करने की जरूरत है। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी जिला मंत्री अश्विनी शर्मा जिला सह मंत्री संदीप अग्निहोत्री बजरंग दल के जिला सहसंयोजक विपिन शर्मा जीवन ढड़वाल, प्रखंड मंत्री अश्विनी शर्मा दुर्गा वाहिनी पल्लवी, रीता पठानिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।2
- हिमकोफैड के नवनियुक्त निदेशक मंडल सदस्य एवं पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने बिलासपुर के दुकानदारों का व्यापार बचाने को लेकर आवाज बुलंद की है। आशीष ठाकुर का कहना है कि फोरलेन बन जाने के बाद बिलासपुर शहर का व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। जिसके चलते यहां पर कोई बड़ा संस्थान खुलना चाहिए, ताकि बिलासपुर में कारोबार बढ़ सके और व्यापारी वर्ग को राहत मिल सके। शनिवार को सर्किट हाऊस बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में आशीष ठाकुर ने कहा कि कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन बन जाने के बाद अब यहां पर दुकानदारों का व्यापार कम हुआ है। जल्द ही यहां से बस अड्डा भी मंडी भराड़ी में फोरलेन पर शिफ्ट हो जाएगा। मंडी भराड़ी में बस अड्डा बनाने की प्रक्रिया जारी है। जिसके चलते बिलासपुर शहर का कारोबार और अधिक प्रभावित होगा और दुकानदारों को इसका खामियाजा भुगतना होगा। जिसके चलते बिलासपुर शहर में एक बड़ा संस्थान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिलासपुर का नाम खेलों में जाना जाता है। जिसका श्रेय पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर को जाता है। राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय स्तर पर बिलासपुर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। बिलासपुर जिला मुख्यालय पर स्थित खेल मैदान भी हैं। सिंथेटिक ट्रैक होने के साथ ही यहां पर कबड्डी, वॉलीबाल, क्रिकेट सहित अन्य खेलों का आयोजन किया जाता है। वहीं, यदि लुहणू मेला मैदान को अन्य खेल मैदानों की तरह कर दिया जाए, ताकि एक साथ ही इस तरह के बड़े आयोजन हो सकें। इसके लिए यहां पर स्पोर्ट्स युनिवर्सिटी खोली जानी चाहिए। यहां खेल मैदान हैं और खिलाड़ी अभ्यास करते हुए दिखाई देते हैं। इसका लाभ युवा वर्ग को भी मिलेगा। आशीष ठाकुर ने कहा कि जल्द ही इस मसले को लेकर मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू के साथ बिलासपुर का एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा और बिलासपुर शहर के दुकानदारों की समस्याएं रखी जाएंगी। ताकि इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान हो सके। उन्होंने बिलासपुर शहर के लोगों से भी आह्वान किया है कि बिलासपुर शहर के कारोबार को बचाने के लिए आगे आएं।1