logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आंगनवाड़ी केंद्र द्रुबल में पोषण पखवाड़ा 2026 का सफल आयोजन जोगिंद्रनगर, 22 अप्रैल :- आंगनवाड़ी केंद्र द्रुबल में पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “जीवन के पहले छह वर्षों में बच्चों के मस्तिष्क विकास को अधिकतम करना” रही, जिसके तहत बच्चों के प्रारंभिक विकास एवं पोषण पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय राजकीय प्राथमिक पाठशाला द्रुबल के मुख्यध्यापक नित्यानंद ने की। इस अवसर पर महिला मंडल प्रधान अंजना, पर्यवेक्षिका जयवंती सहित अन्य ग्रामीण महिलाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं अभिभावकों को बच्चों के शुरुआती छह वर्षों में सही पोषण, उचित देखभाल तथा मानसिक विकास के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जागरूक किया गया। साथ ही संतुलित आहार, स्तनपान, पूरक आहार तथा बच्चों के समुचित विकास हेतु खेल आधारित गतिविधियों की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करने, आंगनवाड़ी केंद्रों की सफलता में समुदाय के सहयोग तथा जंक फूड के सेवन में कमी लाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई। मुख्यध्यापक नित्यानंद ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव है, इसलिए प्रत्येक परिवार को पोषण एवं देखभाल के प्रति जागरूक होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान पोषण स्टॉल में प्रदर्शित पौष्टिक खाद्य पदार्थों के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई तथा संतुलित आहार अपनाने का संदेश दिया गया। यह आयोजन समुदाय में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

16 hrs ago
user_Himachal Ab Tak
Himachal Ab Tak
Welder चाच्योट, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
16 hrs ago
fcc5dda4-6b9d-4dcc-b614-7db0644b9597

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • “भक्तों की आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम, हिमानी माता चामुंडा के दिव्य दर्शन। पहाड़ों की गोद में बसे इस पावन मंदिर में आपका स्वागत है। भक्तों ने मां के दर्शन किए, जयकारे लगाए, और मां की कृपा का अनुभव किया। आइए, आप भी इस दिव्य शक्ति का अनुभव करें।”
    1
    “भक्तों की आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम, हिमानी माता चामुंडा के दिव्य दर्शन। पहाड़ों की गोद में बसे इस पावन मंदिर में आपका स्वागत है। भक्तों ने मां के दर्शन किए, जयकारे लगाए, और मां की कृपा का अनुभव किया। आइए, आप भी इस दिव्य शक्ति का अनुभव करें।”
    user_JAI पंडित
    JAI पंडित
    Media Consultant मंडी, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सुंदरनगर में कबड्डी ट्रायल 26 अप्रैल | Mandi Kabaddi Trials 2025 | Adarsh Academy Selection
    1
    सुंदरनगर में कबड्डी ट्रायल 26 अप्रैल | Mandi Kabaddi Trials 2025 | Adarsh Academy Selection
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Mandi, Himachal Pradesh•
    15 hrs ago
  • बंजारा कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष मोहर सिंह ठाकुर का कार्तिक कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश द्वार लारजी पधारने पर खूब स्वागत किया गया
    1
    बंजारा कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष मोहर सिंह ठाकुर का कार्तिक कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश द्वार लारजी पधारने पर खूब स्वागत किया गया
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    18 hrs ago
  • जिला बिलासपुर में शहरी चुनाव के लिए 16 हजार 782 मतदाता मतदान करेंगे। शहरी निकाय चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो जाने के बाद अब प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। अधिकारियों, कर्मियों को प्रशासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं। ताकि किसी तरह की भी कोताही सामने न आए। शहरी निकाय चुनाव के लिए गत मंगलवार को आचार संहिता लगा दी गई है। इसके बाद स्थानीय चुनाव आयोग की ओर से चुनाव करवाने को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला बिलासपुर की तीन नगर परिषद और एक नगर पंचायत के लिए चुनाव प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसमें बिलासपुर, घुमारवीं, नयनादेवी, नगर पंचायत शाहतलाई शामिल हैं। संबधित एसडीएम को आरओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अन्य कमेटियों का भी गठन किया गया है। बताया जा रहा है कि जिला बिलासपुर में शहरी निकाय चुनाव के लिए कुल 16 हजार 782 मतदाता हैं और इसमें करीब 84 सौ मतदाता पुरूष और 8381 मतदाता महिलाएं हैं। इस दफा पुरूष मतदाताओं के हाथ में सत्ता दिलाने की चाबी रहेगी। इसके अलावा प्रशासन की ओर से इस चुनाव को करवाने को लेकर पोलिंग स्टेशन चिहिन्तं कर दिए गए हैं। कुल 34 पोलिंग स्टेशन अभी तक चिहिन्तं किए गए हैं। इन पोलिंग स्टेशनों पर संबधित कर्मियों की तैनाती की जाएगी। अब चुनाव आयोग की ओर से शेष तैयारियां की जा रही हैं।
    1
    जिला बिलासपुर में शहरी चुनाव के लिए 16 हजार 782 मतदाता मतदान करेंगे। शहरी निकाय चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो जाने के बाद अब प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। अधिकारियों, कर्मियों को प्रशासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं। ताकि किसी तरह की भी कोताही सामने न आए।
शहरी निकाय चुनाव के लिए गत मंगलवार को आचार संहिता लगा दी गई है। इसके बाद स्थानीय चुनाव आयोग की ओर से चुनाव करवाने को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला बिलासपुर की तीन नगर परिषद और एक नगर पंचायत के लिए चुनाव प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसमें बिलासपुर, घुमारवीं, नयनादेवी, नगर पंचायत शाहतलाई शामिल हैं। संबधित एसडीएम को आरओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अन्य कमेटियों का भी गठन किया गया है। बताया जा रहा है कि जिला बिलासपुर में शहरी निकाय चुनाव के लिए कुल 16 हजार 782 मतदाता हैं और इसमें करीब 84 सौ मतदाता पुरूष और 8381 मतदाता महिलाएं हैं। इस दफा पुरूष मतदाताओं के हाथ में सत्ता दिलाने की चाबी रहेगी। इसके अलावा प्रशासन की ओर से इस चुनाव को करवाने को लेकर पोलिंग स्टेशन चिहिन्तं कर दिए गए हैं। कुल 34 पोलिंग स्टेशन अभी तक चिहिन्तं किए गए हैं। इन पोलिंग स्टेशनों पर संबधित कर्मियों की तैनाती की जाएगी। अब चुनाव आयोग की ओर से शेष तैयारियां की जा रही हैं।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Munishkoundal
    1
    Post by Munishkoundal
    user_Munishkoundal
    Munishkoundal
    कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    12 min ago
  • Post by Himachal Update 24 News
    1
    Post by Himachal Update 24 News
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Step into everyday luxury. A walk-in closet that blends elegance, smart storage, and premium finishes—because your style deserves a space just as refined. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    1
    Step into everyday luxury.
A walk-in closet that blends elegance, smart storage, and premium finishes—because your style deserves a space just as refined.
For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors
📩 DM for inquiries
📞 Contact us: 9821545511
📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    user_Decoory Interiors
    Decoory Interiors
    Interior designer कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Earth Day 2026: पहचान स्पेशल स्कूल के बच्चों की जागरूकता रैली | Our Power Our Planet | Himachal News
    1
    Earth Day 2026: पहचान स्पेशल स्कूल के बच्चों की जागरूकता रैली | Our Power Our Planet | Himachal News
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Mandi, Himachal Pradesh•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.