मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तीकरण को मिल रही नई गति : ए.के. शर्मा *प्रेस नोट* *मातृशक्ति के सम्मान और स्वाभिमान का ऐतिहासिक कदम है ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति यात्रा’ योजना : मंत्री श्री ए.के. शर्मा* *60 वर्ष से अधिक आयु की माताओं-बहनों को परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा* योजना से प्रदेश की लगभग 81 लाख वरिष्ठ माताओं-बहनों को मिलेगा लाभ, प्रतिदिन 88 हजार से अधिक महिलाओं को सीधा लाभ मिलने का अनुमान ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की वरिष्ठ महिलाओं के लिए वरदान साबित होगी योजना: ए के शर्मा मऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज टाउन हॉल, मऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति यात्रा’ योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने इस ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। ए.के. शर्मा ने कहा कि महान लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी ने नारी नेतृत्व, लोककल्याण और सुशासन का जो आदर्श प्रस्तुत किया, उसी प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए यह योजना शुरू की गई है। यह लोक कल्याण संकल्प पत्र-2022 के ‘सशक्त नारी’ संकल्प को पूरा करने की दिशा में डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।उन्होंने बताया कि योजना के तहत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की सभी पात्र माताओं-बहनों को परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। एक बार पात्रता निर्धारित होने के बाद जीवनभर इस सुविधा का लाभ लिया जा सकेगा। यह किसी विशेष पर्व या अवसर तक सीमित सुविधा नहीं, बल्कि वर्षभर और प्रतिदिन उपलब्ध रहने वाली स्थायी जनसुविधा है। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि पात्रता के लिए आधार कार्ड अथवा वोटर आईडी में दर्ज जन्मतिथि को आधार बनाया जाएगा। पात्र महिलाओं को परिवहन निगम की ओर से विशेष स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। बस में स्मार्ट कार्ड टैप करते ही शून्य मूल्य का टिकट जारी हो जाएगा। यह सुविधा पूरे उत्तर प्रदेश में किसी भी बस स्टेशन से किसी भी गंतव्य तक मान्य होगी।उन्होंने कहा कि डिजिटल स्मार्ट कार्ड व्यवस्था से प्रत्येक निःशुल्क यात्रा का रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा, जिससे व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और रिसाव रहित बनेगी। योजना का पूरा व्यय राज्य सरकार वहन करेगी और माताओं-बहनों से इसके लिए एक भी रुपया नहीं लिया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजना के लिए अनुपूरक बजट के माध्यम से 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। श्री शर्मा ने बताया कि जनगणना 2011 के अनुसार प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक आयु की लगभग 81 लाख माताएं बहने इस योजना की संभावित लाभार्थी है। प्रतिदिन लगभग 88000 से अधिक वरिष्ठ माता बहनों को इसका सीधा लाभ मिलने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि अब हमारी माताएं-बहनें बिना यात्रा खर्च की चिंता के तीर्थाटन, चिकित्सा, सामाजिक आयोजनों और परिजनों से मिलने के लिए स्वतंत्र रूप से यात्रा कर सकेंगी। इससे उनकी गतिशीलता बढ़ेगी, सामाजिक सहभागिता मजबूत होगी और आर्थिक रूप से उनका सशक्तीकरण होगा।लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति यात्रा’ योजना अन्त्योदय की भावना के अनुरूप समाज के अंतिम पायदान तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का सशक्त उदाहरण है।उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तीकरण की यह पहल विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी आनंद वर्धन, पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर,अन्य जिलास्तरीय अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में माताएं एवं बहने उपस्थित रहीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तीकरण को मिल रही नई गति : ए.के. शर्मा *प्रेस नोट* *मातृशक्ति के सम्मान और स्वाभिमान का ऐतिहासिक कदम है ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति यात्रा’ योजना : मंत्री श्री ए.के. शर्मा* *60 वर्ष से अधिक आयु की माताओं-बहनों को परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा* योजना से प्रदेश की लगभग 81 लाख वरिष्ठ माताओं-बहनों को मिलेगा लाभ, प्रतिदिन 88 हजार से अधिक महिलाओं को सीधा लाभ मिलने का अनुमान ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की वरिष्ठ महिलाओं के लिए वरदान साबित होगी योजना: ए के शर्मा मऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज टाउन हॉल, मऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति यात्रा’ योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने इस ऐतिहासिक
एवं जनकल्याणकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। ए.के. शर्मा ने कहा कि महान लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी ने नारी नेतृत्व, लोककल्याण और सुशासन का जो आदर्श प्रस्तुत किया, उसी प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए यह योजना शुरू की गई है। यह लोक कल्याण संकल्प पत्र-2022 के ‘सशक्त नारी’ संकल्प को पूरा करने की दिशा में डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।उन्होंने बताया कि योजना के तहत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की सभी पात्र माताओं-बहनों को परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। एक बार पात्रता निर्धारित होने के बाद जीवनभर इस सुविधा का लाभ लिया जा सकेगा। यह किसी विशेष पर्व या अवसर तक सीमित सुविधा नहीं, बल्कि वर्षभर
और प्रतिदिन उपलब्ध रहने वाली स्थायी जनसुविधा है। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि पात्रता के लिए आधार कार्ड अथवा वोटर आईडी में दर्ज जन्मतिथि को आधार बनाया जाएगा। पात्र महिलाओं को परिवहन निगम की ओर से विशेष स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। बस में स्मार्ट कार्ड टैप करते ही शून्य मूल्य का टिकट जारी हो जाएगा। यह सुविधा पूरे उत्तर प्रदेश में किसी भी बस स्टेशन से किसी भी गंतव्य तक मान्य होगी।उन्होंने कहा कि डिजिटल स्मार्ट कार्ड व्यवस्था से प्रत्येक निःशुल्क यात्रा का रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा, जिससे व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और रिसाव रहित बनेगी। योजना का पूरा व्यय राज्य सरकार वहन करेगी और माताओं-बहनों से इसके लिए एक भी रुपया नहीं लिया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजना के लिए अनुपूरक बजट के माध्यम से 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। श्री शर्मा ने बताया कि जनगणना 2011 के
अनुसार प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक आयु की लगभग 81 लाख माताएं बहने इस योजना की संभावित लाभार्थी है। प्रतिदिन लगभग 88000 से अधिक वरिष्ठ माता बहनों को इसका सीधा लाभ मिलने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि अब हमारी माताएं-बहनें बिना यात्रा खर्च की चिंता के तीर्थाटन, चिकित्सा, सामाजिक आयोजनों और परिजनों से मिलने के लिए स्वतंत्र रूप से यात्रा कर सकेंगी। इससे उनकी गतिशीलता बढ़ेगी, सामाजिक सहभागिता मजबूत होगी और आर्थिक रूप से उनका सशक्तीकरण होगा।लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति यात्रा’ योजना अन्त्योदय की भावना के अनुरूप समाज के अंतिम पायदान तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का सशक्त उदाहरण है।उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तीकरण की यह पहल विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी आनंद वर्धन, पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर,अन्य जिलास्तरीय अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में माताएं एवं बहने उपस्थित रहीं।
- ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन1
- भाजपा नेता अजय जायसवाल ने थामा बसपा का हाथ, घोसी से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भाजपा से जुड़े रहे नेता एवं समाजसेवी अजय जायसवाल ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का दामन थाम लिया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जायसवाल ने घोसी विधानसभा क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। अजय जायसवाल के बसपा में शामिल होने के बाद घोसी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की निगाहें बसपा की ओर से प्रत्याशी के नाम की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं। बताया जा रहा है कि 20 सितंबर को घोसी विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जाएगी। इसके बाद तस्वीर और साफ हो जाएगी कि अजय जायसवाल को पार्टी की ओर से चुनाव मैदान में उतारा जाता है या नहीं। घोसी विधानसभा क्षेत्र में इस राजनीतिक घटनाक्रम को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। आज बीएसपी की समीक्षा बैठक का आयोजन भीटी स्थित कार्यालय पर किया गया समीक्षा बैठक में अजय जायसवाल को सदस्यता दिलाई गई पदाधिकारी ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया1
- चिरैयाकोट में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर फहरा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी चिरैयाकोट: कस्बे एवं आसपास के क्षेत्रों में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (पैगंबर साहब का यौम-ए-पैदाइश) का पर्व बड़े ही धूमधाम, अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया। सजावट और तिरंगे ने जीता दिल जुलूस के दौरान पूरा मार्ग हरे झंडों और सजावटी झालरों से पटा नजर आया। खास बात यह रही कि जुलूस में धार्मिक झंडों के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी पूरी शान के साथ फहराया गया, जो कौमी एकता और देशभक्ति की एक मिसाल बना। बच्चों व युवाओं में दिखा खासा उत्साह पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने नात-ए-पाक गुनगुनाते हुए जुलूस में शिरकत की। जुलूस में लाउडस्पीकर लगे वाहनों और सजाए गए ई-रिक्शों के जरिए पैगंबर साहब के शांति और भाईचारे के संदेश का प्रचार किया गया। पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जुलूस के रूट पर पुलिस बल की तैनाती रही, जिससे आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रही। जुलूस के समापन पर देश व इलाके में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी सौहार्द के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।4
- DEVLA Ka Video hai. DEVLAS hai. Etna bhid ki kya hi bataye Etna log aap log kab DEVLAS hai. Etna bhid ki kya hi bataye Etna log aap log kab dekhe the comment me jarur bataye video.1
- इंस्टाग्राम पर ढाई महीने की दोस्ती पहुंची थाने, पंचायत के बाद मंदिर में शादी थाने में समझौते के तहत तीन वर्ष के भीतर बारात ले जाकर सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह करने का वादा अहरौला। सोशल मीडिया( इंस्टाग्राम) के माध्यम से हुई दोस्ती फिर मुलाकात का मामला थाने तक पहुंच गया, लड़की इंस्टाग्राम प्रेमी से शादी करना चाहती थी लेकिन लड़का शादी से मना कर दिया जिस पर मामला थाने तक पहुंच गया मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच घंटों चली पंचायत के बाद समझौता हुआ। दोनों प्रेमी प्रेमिका की शादी अहरौला ब्लॉक के बगल स्थित बाबा पालदास मंदिर में करा दी गई। जानकारी के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के कोठवा जलालपुर गांव निवासी गरिमा(23) पुत्री हरिकेश की करीब ढाई महीने पहले थाना क्षेत्र के अरूषा गांव निवासी सूरज(25) पुत्र त्रिवेणी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम हो गया। इसकी जानकारी जब युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने अहरौला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी होने पर थाने पर दोनों पक्षों को बुलाकर पंचायत कराई। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों शादी को राजी हुए बाबा पालदास मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।युवती गरिमा और उसके पिता ने बताया कि थाने में हुए समझौते के अनुसार शादी के बाद युवती तब तक अपने पति के घर पर रहेगी, जब तक दोनों की कोर्ट मैरिज नहीं हो जाती। कोर्ट मैरिज के बाद वह अपने मायके आ जाएगी। साथ ही लड़का पक्ष द्वारा तीन वर्ष के भीतर बारात लेकर समाज के सामने विधिवत शादी करने का वादा किया गया है।वहीं लड़के के पिता त्रिवेणी ने भी बताया कि कोर्ट मैरिज के बाद तीन वर्ष के भीतर सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह कराने पर सहमति बनी है। फिलहाल मंदिर में शादी के बाद युवती अपने पति के साथ अरूषा स्थित ससुराल चली गई है। थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने बताया मामले में लड़की पक्ष की शिकायत मिली थी जिस पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया और दोनों पक्षों के काउंसलिंग कराई गई फिर दोनों पक्ष आपस में शादी के लिए राजी हो गए और शादी एक मंदिर पर संपन्न हो गई है।1
- कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार उनके पास से कुछ रुपए और सामान किया बरामद, 13.8.2026 की रात्रि को चोरों ने किया था चोरी1
- जिलाधिकारी ने त्यौहार को देखते हुए अधिकारियों दिया निर्देश देवरिया में त्यौहार को देखते हुए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।1
- महिला जिलाअस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से गर्भवती महिला और पेट मे पल रहे बच्चे की मौत महिला जिलाअस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से गर्भवती महिला और पेट मे पल रहे बच्चे की मौत महिला की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम पीआरडी जवान प्रमोद कुमार के छोटे भाई की पत्नी की हुई है मौत अस्पताल परिसर से CMS, डॉक्टर व कर्मचारि अस्पताल छोड हुए फरार डॉक्टर का भागने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल घटना के बाद मृतक महिला निशा 36 वर्षिय के पति मंजीत गौतम की हालत बिगड़ी परिजन ले गए दूसरे अस्पताल परिजनों ने डॉक्टर व स्टाफ पर लगाये गंभीर आरोप पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला जिला अस्पताल का1