*1.5 करोड़ की लागत से बन रहे आश्रम स्कूल के द्वितीय भवन में खुली लूट, मानकों की उड़ाई जा रही धज्जियां* महुआडांड़ प्रखंड के बोहटा में 1.5 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे आश्रम स्कूल के द्वितीय भवन निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और खुलेआम लापरवाही सामने आई है। भवन प्रमंडल के अधीन चल रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता और तकनीकी मानकों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। निर्माण स्थल पर न तो सही तरीके से पानी पटाया जा रहा है और न ही निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप किया जा रहा है, जिससे भवन की मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।मौके पर घटिया सामग्री के इस्तेमाल और जल्दबाजी में निर्माण कार्य किए जाने की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये की लागत वाले इस भवन में खुलेआम अनियमितता बरती जा रही है। निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही से भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य की न तो नियमित निगरानी हो रही है और न ही गुणवत्ता की जांच की जा रही है। करोड़ों की लागत से बन रहे इस भवन में इस तरह की लापरवाही से सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका गहरा गई है। जिम्मेदार अधिकारी पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी ठेकेदार, अभियंता और संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही घटिया निर्माण कार्य को तत्काल रोककर मानकों के अनुरूप दोबारा निर्माण कराने की भी मांग उठाई गई है।
*1.5 करोड़ की लागत से बन रहे आश्रम स्कूल के द्वितीय भवन में खुली लूट, मानकों की उड़ाई जा रही धज्जियां* महुआडांड़ प्रखंड के बोहटा में 1.5 करोड़
रुपये की लागत से बन रहे आश्रम स्कूल के द्वितीय भवन निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और खुलेआम लापरवाही सामने आई है। भवन प्रमंडल के अधीन चल रहे
निर्माण कार्य में गुणवत्ता और तकनीकी मानकों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। निर्माण स्थल पर न तो सही तरीके से पानी पटाया जा रहा है
और न ही निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप किया जा रहा है, जिससे भवन की मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।मौके पर घटिया सामग्री के इस्तेमाल
और जल्दबाजी में निर्माण कार्य किए जाने की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से
करोड़ों रुपये की लागत वाले इस भवन में खुलेआम अनियमितता बरती जा रही है। निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही से भविष्य में किसी बड़े हादसे की
आशंका जताई जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य की न तो नियमित निगरानी हो रही है और न ही गुणवत्ता की जांच की जा रही
है। करोड़ों की लागत से बन रहे इस भवन में इस तरह की लापरवाही से सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका गहरा गई है। जिम्मेदार अधिकारी पूरे मामले
में चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी ठेकेदार, अभियंता और संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई
की मांग की है। साथ ही घटिया निर्माण कार्य को तत्काल रोककर मानकों के अनुरूप दोबारा निर्माण कराने की भी मांग उठाई गई है।
- लातेहार : जिला परिषद कार्यालय लातेहार एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी की अनुपस्थिति में उनके चेंबर में कथित तौर पर टेंडर मैनेज करने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी अब चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में पूरी गतिविधि स्पष्ट रूप से देखी जा रही है, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। सूत्रों के अनुसार, उपाध्यक्ष के चेंबर में संवेदकों और कुछ लोगों के बीच बैठकों का दौर चल रहा था, जहां टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी। वायरल वीडियो में यह गतिविधि साफ तौर पर नजर आ रही है, जिससे कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यह सब तब हो रहा था जब जिला परिषद उपाध्यक्ष स्वयं कार्यालय में मौजूद नहीं थीं। ऐसे में उनके चेंबर का इस तरह उपयोग होना प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला कृत्य भी है। इधर, वीडियो सामने आने के बाद भी जिला प्रशासन की चुप्पी लोगों को खटक रही है। आम लोगों और जनप्रतिनिधियों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल, यह मामला जिले में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और सबकी नजरें प्रशासन पर टिकी हैं।1
- गारू : लातेहार पुलिस के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत +2 हाई स्कूल मैदान गारू में आयोजित फुटबॉल मैच उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना रहा, जिसमें पुलिस को भरपूर जनसमर्थन मिला।रोमांचक मुकाबले में धानगरटोला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि रुद टीम उपविजेता रही। करवाई और कोटाम टीमों ने भी बेहतर खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों की सराहना हासिल की।मैच के समापन पर खिलाड़ियों को कप, मेडल, जर्सी एवं खेल सामग्री किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, पु.अ.नि. राजू रंजन, बारेसाढ़ प्रभारी वनपाल परमजीत तिवारी, पिकेट प्रभारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही प्रमुख सीता देवी, सांसद प्रतिनिधि मंगल उरांव, करवाई मुखिया सुनेसर सिंह, धानगरटोला के पूर्व मुखिया शिवशंकर सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमामय बना दिया।पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिससे क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना और मजबूत हुई।2
- मनिका लातेहार:-आज दिनांक 29 मार्च को कांग्रेस सेवादल का एक अहम बैठक का आयोजन हुआ | जिसमे प्रखण्ड सेवादल का विस्तार हेतु जिला सेवादल के अध्यक्ष श्री बृंदबिहारी यादव के अध्यक्षता में उपस्थित सेवादल के सदस्यों से विचार विमर्श किया गया और अंतोगत्वा सर्वसम्मति से एक निर्णय लिया जिसमें श्री कृष्णा यादव को प्रखंड सेवादल का अध्यक्ष, श्री गिरिजा यादव को प्रखंड सेवादल का संयोजक, श्री वीरेंद्र यादव को प्रखंड सेवादल का उपाध्यक्ष और उमेश राम,सुरेन्द्र यादव,कमल यादव,मिश्रा यादव, श्यामबिहारी यादव,मानोगे यादव को जिला सेवादल का सदस्य चुना गया है|2
- कुरु: अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, 'रागिब मोबाइल' को भारी नुकसान कुरु (लोहरदगा): कुरु मुख्य बाजार के इंदिरा गांधी चौक पर शनिवार (28 मार्च) की रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित 'रागिब मोबाइल' दुकान को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त करते हुए अंदर जा घुसा। हादसे का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। इंदिरा गांधी चौक के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रक सीधे मोबाइल दुकान का शटर तोड़ते हुए दीवार से जा टकराया। रात का समय होने के कारण दुकान बंद थी और अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान टल गया। हालांकि, दुकान में रखे कीमती मोबाइल फोन, एसेसरीज और फर्नीचर को भारी क्षति पहुंची है। मौके पर अफरा-तफरी टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तस्वीर में देखा जा सकता है कि ट्रक का अगला हिस्सा दुकान के अंदर फंसा हुआ है और दुकान का ढांचा बुरी तरह ढह गया है।1
- स्व. बिदेश सिंह की पुण्यतिथि पर मनातू के पदमा में उमड़ा जनसैलाब…1
- Post by AAM JANATA1
- Post by Jharkhand local news1
- महुआडांड़ प्रखंड के बोहटा में 1.5 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे आश्रम स्कूल के द्वितीय भवन निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और खुलेआम लापरवाही सामने आई है। भवन प्रमंडल के अधीन चल रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता और तकनीकी मानकों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। निर्माण स्थल पर न तो सही तरीके से पानी पटाया जा रहा है और न ही निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप किया जा रहा है, जिससे भवन की मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।मौके पर घटिया सामग्री के इस्तेमाल और जल्दबाजी में निर्माण कार्य किए जाने की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये की लागत वाले इस भवन में खुलेआम अनियमितता बरती जा रही है। निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही से भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य की न तो नियमित निगरानी हो रही है और न ही गुणवत्ता की जांच की जा रही है। करोड़ों की लागत से बन रहे इस भवन में इस तरह की लापरवाही से सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका गहरा गई है। जिम्मेदार अधिकारी पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी ठेकेदार, अभियंता और संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही घटिया निर्माण कार्य को तत्काल रोककर मानकों के अनुरूप दोबारा निर्माण कराने की भी मांग उठाई गई है।10