logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुशासन तिहार सिर्फ दिखावे का आम जनता को इससे खास लाभ नहीं है भाजपा सरकार कुशासन के नाम से जानी जा रही

1 hr ago
user_गोविंद राम 9294731537
गोविंद राम 9294731537
Palari, Baloda Bazar•
1 hr ago

सुशासन तिहार सिर्फ दिखावे का आम जनता को इससे खास लाभ नहीं है भाजपा सरकार कुशासन के नाम से जानी जा रही

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • युवा भाजपा नेता एवं पार्षद प्रतिनिधि भोला वर्मा ने अज्ञात कारणों से किया आत्महत् आज नगर के युवा भाजपा नेता एवं पार्षद प्रतिनिधि भोला वर्मा द्वारा अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवारजनों सहित नगरवासियों में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि भोला वर्मा अपने मिलनसार स्वभाव, सामाजिक सक्रियता एवं युवाओं के बीच अच्छी पहचान के लिए जाने जाते थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद PM के लिए भेज दिया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। भोला वर्मा भाजपा संगठन एवं सामाजिक कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय रहते थे। नगर में उनकी पहचान एक सहज, सरल और लोगों की मदद करने वाले युवा नेता के रूप में थी। उनके अचानक निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं, मित्रों एवं नगरवासियों में भारी ही गहरा दुख व्याप्त है।
    1
    युवा भाजपा नेता एवं पार्षद प्रतिनिधि भोला वर्मा ने अज्ञात कारणों से किया आत्महत्
आज नगर के युवा भाजपा नेता एवं पार्षद प्रतिनिधि भोला वर्मा द्वारा अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवारजनों सहित नगरवासियों में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि भोला वर्मा अपने मिलनसार स्वभाव, सामाजिक सक्रियता एवं युवाओं के बीच अच्छी पहचान के लिए जाने जाते थे।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद PM के लिए भेज दिया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
भोला वर्मा भाजपा संगठन एवं सामाजिक कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय रहते थे। नगर में उनकी पहचान एक सहज, सरल और लोगों की मदद करने वाले युवा नेता के रूप में थी। उनके अचानक निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं, मित्रों एवं नगरवासियों में भारी ही गहरा दुख व्याप्त है।
    user_Chetan Purena
    Chetan Purena
    पलारी, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • सुशासन तिहार सिर्फ दिखावे का आम जनता को इससे खास लाभ नहीं है भाजपा सरकार कुशासन के नाम से जानी जा रही
    1
    सुशासन तिहार सिर्फ दिखावे का आम जनता को इससे खास लाभ नहीं है भाजपा सरकार कुशासन के नाम से जानी जा रही
    user_गोविंद राम 9294731537
    गोविंद राम 9294731537
    Palari, Baloda Bazar•
    1 hr ago
  • बलौदाबाजार में जिला किसान कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सरजूप्रसाद घृतलहरे सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली। इस समारोह में उन्होंने किसानों के हित में काम करने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम जिले के किसानों के लिए एक नई ऊर्जा और उम्मीद का प्रतीक बना।
    4
    बलौदाबाजार में जिला किसान कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सरजूप्रसाद घृतलहरे सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली। इस समारोह में उन्होंने किसानों के हित में काम करने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम जिले के किसानों के लिए एक नई ऊर्जा और उम्मीद का प्रतीक बना।
    user_Hariom .Vishwakarma . रीपोर्ट
    Hariom .Vishwakarma . रीपोर्ट
    बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • हिरमी अल्ट्राटेक कम्पनी की मनमानी से जनप्रतिनिधि नाराज, 11 मई को उग्र धरना प्रदर्शन की चेतावनी हिरमी अल्ट्राटेक कम्पनी की मनमानी से जनप्रतिनिधि नाराज, 11 मई को उग्र धरना प्रदर्शन की चेतावनी संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735 हिरमी अल्ट्राटेक कम्पनी की मनमानी से जनप्रतिनिधि नाराज, 11 मई को उग्र धरना प्रदर्शन की चेतावनी सिमगा। बलौदाबाजार जिले के सिमगा तहसील से बड़ी खबर सामने आई है, जहां हिरमी अल्ट्राटेक कम्पनी की कार्यप्रणाली को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। आम नागरिकों की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधि एकजुट होकर सिमगा तहसील पहुंचे और अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) से मुलाकात कर क्षेत्र में बिजली, पानी, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सीएसआर मद से उपलब्ध कराने की मांग रखी। जानकारी के अनुसार 07 मई को एसडीएम कार्यालय में कम्पनी प्रबंधन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन जब सभी जनप्रतिनिधि अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचे तो एसडीएम कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। विभागीय कर्मचारियों द्वारा हाईकोर्ट के जरूरी कार्य से बाहर जाने की जानकारी दी गई। वहीं अल्ट्राटेक हिरमी कम्पनी के प्रबंधक एवं कर्मचारी भी बैठक में नहीं पहुंचे। जिसके बाद जनप्रतिनिधियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कम्पनी प्रबंधन पर मिलीभगत और लेन-देन का आरोप लगाया। जनप्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपते हुए क्षेत्रीय जनता को मिलने वाली सुविधाओं, अधिवासी गरीब किसानों के जमीन मुआवजे तथा गोदग्राम से किए गए वादों को पूरा करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 11 मई को उग्र धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी एवं कम्पनी प्रबंधन क्षेत्रीय जनता की मांगों पर क्या कदम उठाते हैं या फिर कम्पनी की मनमानी इसी तरह जारी रहेगी।
    2
    हिरमी अल्ट्राटेक कम्पनी की मनमानी से जनप्रतिनिधि नाराज, 11 मई को उग्र धरना प्रदर्शन की चेतावनी
हिरमी अल्ट्राटेक कम्पनी की मनमानी से जनप्रतिनिधि नाराज, 11 मई को उग्र धरना प्रदर्शन की चेतावनी
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735
हिरमी अल्ट्राटेक कम्पनी की मनमानी से जनप्रतिनिधि नाराज, 11 मई को उग्र धरना प्रदर्शन की चेतावनी
सिमगा। बलौदाबाजार जिले के सिमगा तहसील से बड़ी खबर सामने आई है, जहां हिरमी अल्ट्राटेक कम्पनी की कार्यप्रणाली को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। आम नागरिकों की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधि एकजुट होकर सिमगा तहसील पहुंचे और अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) से मुलाकात कर क्षेत्र में बिजली, पानी, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सीएसआर मद से उपलब्ध कराने की मांग रखी।
जानकारी के अनुसार 07 मई को एसडीएम कार्यालय में कम्पनी प्रबंधन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन जब सभी जनप्रतिनिधि अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचे तो एसडीएम कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। विभागीय कर्मचारियों द्वारा हाईकोर्ट के जरूरी कार्य से बाहर जाने की जानकारी दी गई। वहीं अल्ट्राटेक हिरमी कम्पनी के प्रबंधक एवं कर्मचारी भी बैठक में नहीं पहुंचे।
जिसके बाद जनप्रतिनिधियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कम्पनी प्रबंधन पर मिलीभगत और लेन-देन का आरोप लगाया। जनप्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपते हुए क्षेत्रीय जनता को मिलने वाली सुविधाओं, अधिवासी गरीब किसानों के जमीन मुआवजे तथा गोदग्राम से किए गए वादों को पूरा करने की मांग की।
साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 11 मई को उग्र धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी एवं कम्पनी प्रबंधन क्षेत्रीय जनता की मांगों पर क्या कदम उठाते हैं या फिर कम्पनी की मनमानी इसी तरह जारी रहेगी।
    user_जय जोहार छत्तीसगढ़'केसरिया हिंदुस्तान' press
    जय जोहार छत्तीसगढ़'केसरिया हिंदुस्तान' press
    Journalist टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • बलौदा बाजार के सिमगा ब्लॉक के नवागांव में 'सुशासन तिहार' के तहत जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया, जहाँ 17 ग्राम पंचायतों से 795 आवेदन प्राप्त हुए। राशन कार्ड, उज्ज्वला और स्वास्थ्य जैसी प्रमुख समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। इसके अतिरिक्त, नवागांव उप स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाओं में सुधार का भी आश्वासन दिया गया और पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला।
    3
    बलौदा बाजार के सिमगा ब्लॉक के नवागांव में 'सुशासन तिहार' के तहत जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया, जहाँ 17 ग्राम पंचायतों से 795 आवेदन प्राप्त हुए। राशन कार्ड, उज्ज्वला और स्वास्थ्य जैसी प्रमुख समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। इसके अतिरिक्त, नवागांव उप स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाओं में सुधार का भी आश्वासन दिया गया और पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला।
    user_Thaneswar Simga Cg News
    Thaneswar Simga Cg News
    Reporter Bhatapara, Baloda Bazar•
    20 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के देवरी घुलघुल में प्रस्तावित एक स्टील और पावर कंपनी के विरोध में लोक जनसुनवाई में ग्रामीणों का भारी जनआक्रोश देखा गया। हजारों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने जल, जंगल और जमीन पर किसी भी समझौते से इनकार करते हुए प्रदूषण और कृषि पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस परियोजना को तत्काल रद्द करने की मांग की है।
    4
    छत्तीसगढ़ के देवरी घुलघुल में प्रस्तावित एक स्टील और पावर कंपनी के विरोध में लोक जनसुनवाई में ग्रामीणों का भारी जनआक्रोश देखा गया। हजारों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने जल, जंगल और जमीन पर किसी भी समझौते से इनकार करते हुए प्रदूषण और कृषि पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस परियोजना को तत्काल रद्द करने की मांग की है।
    user_Bhupendra Thakur CKS
    Bhupendra Thakur CKS
    Occupational safety and health टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • ग्राम गुमा मोड के पास अनियंत्रित बईक से गिर कर एक कालेज इस्टूडेंट की हुई थी बिल् ग्राम गुमा मोड के पास अनियंत्रित बईक से गिर कर एक कालेज इस्टूडेंट की हुई थी बिल्हा पुलिस ने मर्ग जांच पर से अपराध किया कायम आज गुरुवार की रात 10 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी - मृतक प्रणव बंजारे पिता सुखसागर बंजारे उम्र 19 साल साकिन कोहरौदा की ओर से प्र.आर.786 अनिल बंजारे थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ0ग की ओर से गुरुवार को बिल्हा थाना मे मर्ग जांच पर से अपराध दर्ज किया गया की विवरण - मै थाना बिल्हा में प्र.आर.गस्ती के पद पर पदस्थ हूं थाना बिल्हा के मर्ग क्रमांक 18/2026 धारा 194 बीएनएसएस मृतक प्रणव बंजारे पिता सुखसागर बंजारे उम्र 19 वर्ष साकिन कोहरौदा थाना बिल्हा का जांच किया जांच के दौरान गवाह मृतक के पिता सुखसागर बंजारे एवं अन्य गवाह व मर्ग जांच पर पाया कि मृतक घटना दिनांक को अपना फुफेरा भाई दिपेन्द्र खाण्डे को अपने मोटर सायकल एच एफ डिलक्स क्रमांक सीजी 22 टी 0459 मे पिछे बैठाकर बिल्हा कालेज से परीक्षा दिलाकर दोनो वापस अपने घर ग्राम कोहरौदा जा रहे थे जैसे ही ग्राम गुमा मोड़ के पास पहुंचे थे कि मोटर सायकल अनियंत्रित होकर गिर गया गिरने से दोना को चोट लगा प्रणव बंजारे को अंधरूनी चोट लगने से घटना स्थल पर ही फौत हो गया और उसका फुफेरा भाई दिपेन्द्र खाण्डे को घायल अवस्था मे सीएचसी बिल्हा मे भर्ती किये जहां से प्राथमिक ईलाज बाद सिम्स अस्पताल बिलासपुर रिफर कर दिया गया है प्रकरण मे आरोपी मोटर सायकल चालक प्रणव बंजारे पिता सुखसागर बंजारे उम्र 19 साल साकिन कोहरौदा के विरूद्ध अपराध धारा 106(1) बी एन एस कायम कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया नकल मर्ग इंटीमेशन विवरण जैल है- सूचक हमराह चंद्र कुमार बंजारे के साथ थाना उपस्थित आकर जबानी मर्ग इंटीमेंशन चाक कराया कि दिनांक 5/05/2026 को अपने बुआ के लडका दिपेन्द्र खाण्डे के साथ प्रणव बंजारे बिल्हा अग्रसेन कालेज से परीक्षा दिलाकर अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी 22 टी 0459 को स्वयं चलाते हुए अपने घर ग्राम कोहरौदा जाते समय शाम 04/15 बजे ग्राम गुमा मोड के पास पहुचे थे कि मोटर सायकल अचानक से अनियत्रित होकर गिर जाने से मृतक के चेहरा एवं शरीर मे अंदरूनी चोट लगने के कारण मृत्यु होना कहता है सूचक के सूचना पर मर्ग इंटीमेशन चक कर शव पंचनामा कार्यवाही मे लिया गया है और मामले की विवेचना जारी है
    1
    ग्राम गुमा मोड के पास अनियंत्रित बईक से गिर कर एक कालेज इस्टूडेंट की हुई थी बिल्
ग्राम गुमा मोड के पास अनियंत्रित बईक से गिर कर एक कालेज इस्टूडेंट की हुई थी बिल्हा पुलिस ने मर्ग जांच पर से अपराध किया कायम 
आज गुरुवार की रात 10 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 
प्रार्थी   -  मृतक प्रणव बंजारे पिता सुखसागर बंजारे उम्र 19 साल साकिन कोहरौदा की ओर से प्र.आर.786 अनिल बंजारे थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ0ग की ओर से गुरुवार को बिल्हा थाना मे मर्ग जांच पर से अपराध दर्ज किया गया की 
विवरण  - मै थाना बिल्हा में प्र.आर.गस्ती के पद पर पदस्थ हूं थाना बिल्हा के मर्ग क्रमांक 18/2026 धारा 194 बीएनएसएस मृतक प्रणव बंजारे पिता सुखसागर बंजारे उम्र 19 वर्ष साकिन कोहरौदा थाना बिल्हा का जांच किया जांच के दौरान गवाह मृतक के पिता सुखसागर बंजारे एवं अन्य गवाह व मर्ग जांच पर पाया कि मृतक घटना दिनांक को अपना फुफेरा भाई दिपेन्द्र खाण्डे को अपने मोटर सायकल एच एफ डिलक्स क्रमांक सीजी 22 टी 0459 मे पिछे बैठाकर बिल्हा कालेज से परीक्षा दिलाकर दोनो वापस अपने घर ग्राम कोहरौदा जा रहे थे जैसे ही ग्राम गुमा मोड़ के पास पहुंचे थे कि  मोटर सायकल अनियंत्रित होकर गिर गया गिरने से दोना को चोट लगा प्रणव बंजारे को अंधरूनी चोट लगने से घटना स्थल पर ही फौत हो गया और उसका फुफेरा भाई दिपेन्द्र खाण्डे को घायल अवस्था मे सीएचसी बिल्हा मे भर्ती किये जहां से प्राथमिक ईलाज बाद सिम्स अस्पताल बिलासपुर रिफर कर दिया गया है प्रकरण मे आरोपी मोटर सायकल चालक प्रणव बंजारे पिता सुखसागर बंजारे उम्र 19 साल साकिन कोहरौदा के विरूद्ध अपराध धारा 106(1) बी एन एस कायम कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया नकल मर्ग इंटीमेशन विवरण जैल है- सूचक हमराह चंद्र कुमार बंजारे के साथ थाना उपस्थित आकर जबानी मर्ग इंटीमेंशन चाक कराया कि दिनांक 5/05/2026 को अपने बुआ के लडका दिपेन्द्र खाण्डे के साथ प्रणव बंजारे बिल्हा अग्रसेन कालेज से परीक्षा दिलाकर अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी 22 टी 0459 को स्वयं चलाते हुए अपने घर ग्राम कोहरौदा जाते समय शाम 04/15 बजे ग्राम गुमा मोड के पास पहुचे थे कि मोटर सायकल अचानक से अनियत्रित होकर गिर जाने से मृतक के चेहरा एवं शरीर मे अंदरूनी चोट लगने के कारण मृत्यु होना कहता है सूचक के सूचना पर मर्ग इंटीमेशन चक कर शव पंचनामा कार्यवाही मे लिया गया है और मामले की विवेचना जारी है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    1 hr ago
  • चकरभाठा पुलिस द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर के पास बिना नंबर के बुलेट वाहन मे ट्रक ड्रा चकरभाठा पुलिस द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर के पास बिना नंबर के बुलेट वाहन मे ट्रक ड्राइवर से लूट के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे गुरुवार की रात 11:14 पर बिलासपुर पुलिस प्रेस ग्रुप में जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम - 01. राहुल साहू पिता रामाश्रय साहू उम्र 25 वर्ष निवासी नयापारा वार्ड नंबर 11 सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर। 02. विधि से संघर्षरत बालक। *घटना का विवरण* - थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 29.04.2026 को साहू ढाबा ट्रांसपोर्ट नगर से कुछ दूरी पर प्रार्थी सोनू बाजरा ट्रक ड्राइवर के द्वारा रात्रि में अपनी ट्रक ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ी कर साहू ढाबा से खाना खा कर वापस आते समय बिना नंबर बुलेट वाहन में सवार 03 लोगों द्वारा प्रार्थी से एक मोबाइल एवं नगदी 5000 रुपए लूट कर भाग जाने तथा कुछ दिन बाद दिनांक 04.05.2026 को उसी बुलेट वाहन में सवार उन्हीं तीनों अज्ञात आरोपियों द्वारा प्रार्थी गुलशन साहू को उसी घटना स्थल के आसपास एक लोहे के रॉड एवं बुलेट की चाबी से मारपीट कर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट पर थाना चकरभाठा में 02 अलग एफआईआर दर्ज कर बुलेट सवार आरोपियों की पतासाजी किया गया। पतासाजी के दौरान घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को बारीकी से चेक कर हुलिए से आरोपियों की पहचान कर उनको संभावित स्थान पर दबिश देकर 02 आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जिनके द्वारा दोनो घटना को अपने 01 अन्य साथी के साथ मिलकर अंजाम देना बताए। प्रकरण में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। 01 अन्य फरार आरोपी की पता साजी की जा रही है।
    1
    चकरभाठा पुलिस द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर के पास बिना नंबर के बुलेट वाहन मे ट्रक ड्रा
चकरभाठा पुलिस द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर के पास बिना नंबर के बुलेट वाहन मे ट्रक ड्राइवर से लूट के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे 
गुरुवार की रात 11:14 पर बिलासपुर पुलिस प्रेस ग्रुप में जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार 
गिरफ्तार आरोपी का नाम -
01. राहुल साहू पिता रामाश्रय साहू उम्र 25 वर्ष निवासी नयापारा वार्ड नंबर 11 सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर।
02. विधि से संघर्षरत बालक।
*घटना का विवरण* - थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 29.04.2026 को साहू ढाबा ट्रांसपोर्ट नगर से कुछ दूरी पर प्रार्थी सोनू बाजरा ट्रक ड्राइवर के द्वारा रात्रि में अपनी ट्रक ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ी कर साहू ढाबा से खाना खा कर वापस आते समय बिना नंबर बुलेट वाहन में सवार 03 लोगों द्वारा प्रार्थी से एक मोबाइल एवं नगदी 5000 रुपए लूट कर भाग जाने तथा कुछ दिन बाद दिनांक 04.05.2026 को उसी बुलेट वाहन में सवार उन्हीं तीनों अज्ञात आरोपियों द्वारा प्रार्थी गुलशन साहू को उसी घटना स्थल के आसपास एक लोहे के रॉड एवं बुलेट की चाबी से मारपीट कर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट पर थाना चकरभाठा में 02 अलग एफआईआर दर्ज कर बुलेट सवार आरोपियों की पतासाजी किया गया। पतासाजी के दौरान घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को बारीकी से चेक कर हुलिए से आरोपियों की पहचान कर उनको संभावित स्थान पर दबिश देकर 02 आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जिनके द्वारा दोनो घटना को अपने 01 अन्य साथी के साथ मिलकर अंजाम देना बताए। प्रकरण में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। 01 अन्य फरार आरोपी की पता साजी की जा रही है।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.