उत्तर प्रदेश एटा: CDO का घूस लेते वीडियो वायरल, निलंबन की कार्रवाई उत्तर प्रदेश के एटा जिले में भ्रष्टाचार का एक मामला सामने आया है। यहां के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) नगेंद्र नारायण मिश्रा का रिश्वत मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती के नाम पर ₹10 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पूरा घटनाक्रम अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया। आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में पैसे लेकर काम कराने की बात कही जा रही थी। मामला सार्वजनिक होने के बाद शासन ने संज्ञान लेते हुए CDO नगेंद्र नारायण मिश्रा को निलंबित कर दिया है। फिलहाल मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

- उत्तर प्रदेश के एटा जिले में भ्रष्टाचार का एक मामला सामने आया है। यहां के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) नगेंद्र नारायण मिश्रा का रिश्वत मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती के नाम पर ₹10 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पूरा घटनाक्रम अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया। आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में पैसे लेकर काम कराने की बात कही जा रही थी। मामला सार्वजनिक होने के बाद शासन ने संज्ञान लेते हुए CDO नगेंद्र नारायण मिश्रा को निलंबित कर दिया है। फिलहाल मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।1
- Post by पाठक जी लखनऊ1
- Post by Mahesh media Patrkaar1
- लखनऊ के ठाकुरगंज की बेबस बेसहारा महिला की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश 40 से 50 दबंगों ने घेरा लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाला बाग स्थित पेट्रोल पंप के पास दबंगई का मामला सामने आया है यहां एक महिला बेबस बेसहारा खाली प्लाट पर 40 से 50 अज्ञात दबंगों ने बोला धावा पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि भारी संख्या में आए इन लोगों ने बलपूर्वक जमीन को घेरने की कोशिश की जिसमें क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है पुलिस बल मौके पर पहुंचकर स्थिति की जाँच कर रहा हैं1
- Lko Big Breaking यूपी कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ऐसी पॉलिसी लेकर आई है!! जिसके तहत जिले के हर गांव तक जिला मुख्यालय से रोज एक बस भेजी जाएगी!! बस रात में गांव में ही खड़ी रहेगी और सुबह वहीं से लोगों को लेकर ब्लॉक और तहसील होते हुए फिर जिला मुख्यालय तक आएगी!!1
- Post by Dharmendra Kumar4
- लखनऊ । रमजान ड्यूटी पर लखनऊ के ऐशबाग मिलरोड के रैनबसेरा में कैंप कर रही पुलिस कंपनी का ये सिपाही करेहटा चौराहे पर चाट बताशे खाने के बाद पैसा देने के समय दुकानदार पर पुलिसिया रौब गांठने लगा और गाली गलौच करने लग गया । जब आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो सभी करेहटा सेल्टर होम पहुंचे जहाँ ये पुलिसकर्मी नशे में धुत मिला । ऐसे पुलिसकर्मी ही गरीबों को सता रहे हैं और योगी सरकार की फजीहत करा रहे हैं, ऐसे पुलिस वालों पर कार्यवाही जरूरी है।1
- राजधानी लखनऊ में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। गैस एजेंसी के बाहर सुबह से ही लोगों की लंबी कतार लग गई। घंटों इंतजार के बावजूद सिलेंडर नहीं मिलने पर लोगों ने नाराजगी जताई और एजेंसी के बाहर हंगामा शुरू हो गया। लाइन में खड़े उपभोक्ताओं का कहना है कि वे कई घंटों से गैस सिलेंडर लेने के लिए इंतजार कर रहे हैं, लेकिन एजेंसी की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। लोगों का आरोप है कि गैस की किल्लत के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एजेंसी के बाहर लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है, जिससे अव्यवस्था का माहौल बन गया। कई उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि गैस की सप्लाई को जल्द से जल्द सुचारू किया जाए ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन उपभोक्ताओं की नाराजगी लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है।1