कटाई के बीच बदला मौसम, बादल-ठंडी हवा से बढ़ी किसानों की चिंता पादुकलां(नागौर)पादूकलां क्षेत्र में रबी की फसल इस समय कटाई के अंतिम दौर में है, लेकिन अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आसमान में दिनभर बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से खेतों में पड़ी कटी फसल पर खतरा मंडराने लगा है।कई किसानों ने अपनी फसल काटकर खेतों में ही डाल रखी है और उसे समेटने में जुटे हुए हैं, ताकि किसी भी संभावित बारिश से नुकसान से बचा जा सके। वहीं दूसरी ओर, कई खेतों में अभी भी फसल खड़ी है,जिसे लेकर किसान असमंजस में हैं कि कटाई करें या मौसम साफ होने का इंतजार किसानों ने बताया कि कई जगहों पर हल्की बारिश की छींटें भी गिरी हैं, जिससे मौसम और ठंडा हो गया है। आसमान में बादल लगातार इधर-उधर घूम रहे हैं और सूर्य देव के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं।ऐसे हालात में खेतों में पड़ी फसल के खराब होने का खतरा और बढ़ गया है।किसानों का कहना है कि यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो कटी हुई फसल भीगने से भारी नुकसान हो सकता है, वहीं खड़ी फसल के गिरने की आशंका भी बनी हुई है। ऐसे में किसान दिन-रात मेहनत कर फसल को सुरक्षित करने में जुटे हैं।मौसम के इस बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है और सभी की नजरें अब आसमान पर टिकी हुई हैं।

- नागौर,,राजस्थान दिवस के अवसर पर जिले में 14 मार्च से 19 मार्च तक आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार शाम को टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजमेर संभागीय आयुक्त व जिला प्रभारी सचिव शक्तिसिंह राठौड़ ने की। कार्यक्रम की शुरुआत संखवास निवासी श्रवण कुमार द्वारा मशक वादन से की गई। इस दौरान जैसलमेर से आए जस्सू खान ने राजस्थानी लोक नृत्य की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में उनके केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देश लोकगीत ने सबका मन मोह लिया। वहीं किशनगढ़ से आई पूजा नरूका एंड पार्टी ने चरी नृत्य कर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। इस दौरान मेड़ता रोड़ के कैलाश नीमावत ने राजस्थानी लोक गायन की प्रस्तुति दी। वहीं जोधपुर से आई लीला देवी एंड पार्टी ने कालबेलिया नृत्य करते हुए विभिन्न प्रकार के हैरतअंगेज प्रदर्शन करते हुए सबको अचंभित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामधन पोटलिया, जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी गोविंद सिंह भींचर, तहसीलदार नरसिंह राम सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेज के विद्यार्थी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।4
- श्रीबालाजी कस्बे के माजीसा में जसोल दरबार में आज नवरात्रि के प्रथम दिनपूजा आरती करके गुरुवार को मां के दरबार में राती जोगा का प्रोग्राम रखा गया इस दरबार में कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं जाता यहां पर सभी प्रकार की मनोकामना पूर्ण होती सभी प्रकार की निशुल्क सुविधा है जो भी भक्त खाली हाथ आता है झोली भरकर ले जाता हैं1
- जयपुर जिले के शाहपुरा में गुरुवार को हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हिन्दू नव वर्ष स्वागत समिति द्वारा आयोजित यह यात्रा कस्बे के मंडी से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरी और पीपली तिराया पर धर्म सभा के साथ संपन्न हुई। शोभायात्रा में भारत माता की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इसके पीछे सैकड़ों युवा केसरिया ध्वज लिए चल रहे थे, जिससे पूरा कस्बा केसरिया रंग में रंगा नजर आया। बैंड बाजों के साथ चल रहे इन युवाओं ने भारत माता की जय,वंदे मातरम् और हिंदू नव संवत्सर मंगलमय हो' जैसे उद्घोष किए। रैली में डीजे और पारंपरिक वेशभूषा में महिला-पुरुष भी नृत्य करते हुए शामिल हुए। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। कस्बे के लोगों ने शोभायात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान अखाड़ेबाजों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए, वहीं विभिन्न प्रकार की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा का समापन पीपली चौराहे पर एक विशाल धर्म सभा के साथ हुआ। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई थी।1
- मौसम विभाग नया अलर्ट जारी किया गया अगले 24 घंटे में फुल बारिश होगी1
- जोधपुर के बनाड़ क्षेत्र की हनुमान वाटिका में आगामी 21 से 27 मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन गुरुवार को संत चैन दास महाराज, संत हीरा दास महाराज और बालाजी के पुजारी राजूराम महाराज के नेतृत्व में पब्लिक स्कूल में किया गया । कथा में संत रामनिवास महाराज शास्त्री (मेड़ता धाम ) भागवत कथा का वाचन करेंगे। वहीं शाम के सत्र में भक्तमाल कथा वाचक संत श्रवण राम महाराज द्वारा भक्तों को कथा का रसपान कराया जाएगा । पोस्टर विमोचन के दौरान सरपंच प्रतिनिधि चौथाराम तांडी, चौथाराम धुधावाल, धर्माराम थाकण, पन्नालाल छबरवाल, श्याम दास, राजेन्द्र छबरवाल, बनाड़ रामसा, राकेश, दिनेश, प्रकाश शर्मा, लक्ष्मण गुर्जर, भूराराम गुर्जर, श्रवण देदड़, भागीरथ सांगवा, जीतू मेघवाल, राजू प्रजापत सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।2
- comedy 😂😂😂😂1
- Post by Bhomaram Kadela1
- मेड़ता सिटी (नागौर)ग्राम जाखेड़ा में शिव मठ के सामने चल रही श्रीमद्भागवत कथा व नानी बाई के मायरे में मेड़ता सिटी से गोस्वामी समाज के अनेक नागरिकों ने भाग लिया। यह कथा समस्त ग्रामवासियों की ओर से ग्राम जाखेड़ा में 16 मार्च से शुरू हुई जो 22 मार्च तक चलेगी। कथा वाचिका भाग्यश्री गौस्वामी व भगवती गोस्वामी के श्री मुख से संगीतमय कथा आयोजन किया जा रहा जिसमें मधुर कथा का श्रवण करने वाले भक्त श्रोतालू नाचते को मजबूर हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि श्री ठाकुर जी महाराज की कृपा से ओजस्वी, रसमयी,संगीतमय,मधुरवाणी से भक्त प्रेमियों को इस देव दुर्लभ दिव्य कथामृत का पान करने का सौभाग्य मिला।कथा श्रवण करने से असीम आनंद की प्राप्ति हो रही है। इस दौरान मेड़ता से गोस्वामी समाज मेड़ता के नवयुवक मंडल अध्यक्ष सुनील पुरी, दत्तात्रेय सेवा संस्थान मेड़ता अध्यक्ष मदन पुरी,प्रभु पुरी,श्रवण पुरी लीलिया,विनोद पुरी आदि पहुंचे।4