जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों की योजनाओं/परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित नवादा। प्रफुल्ल कुमार सुमन जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के क्रम में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, कार्य प्रमंडल नालंदा द्वारा एनएच-31 के 97वें किलोमीटर पर कादिरगंज एसएच-08 से सादीपुर रेलवे हॉल्ट के समीप रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि भू-अर्जन हेतु सेक्शन 11(1) निर्गत किए जाने के साथ संवेदक द्वारा साइट कैंप का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि नवादा जिलांतर्गत सकरी नदी पर गोविंदपुर-रोह रोड पर गोविंदपुर प्रखंड के पास 20G-27.80 मीटर आकार के उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। पथ निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान गोविंदपुर-दर्शन नाला पथ एवं एनएच-20 से गोपालपुर मोड़ होते हुए कुलना तक पथ निर्माण कार्य को प्रगति में बताया गया। साथ ही समीक्षा के क्रम में यह भी बताया गया कि लेघा-कझिया-नाद-कुलना पथ तथा नवादा स्टेशन रोड से गोसाईबीघा, जहाना, सुपौल पथ दोनों योजनाएँ निविदा उपरांत तकनीकी मूल्यांकन की प्रक्रिया में हैं। समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई विभाग द्वारा बताया गया कि लघु सिंचाई विभाग अंतर्गत कोशडीह पईन सिंचाई योजना का लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा अंतिम छोर पर अतिक्रमण की समस्या को दूर करते हुए कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त अन्य सिंचाई योजनाओं एवं चेक डैम निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) अंतर्गत विभिन्न पथ एवं पुल निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी दी गई। कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल रजौली द्वारा बताया गया कि गोविंदपुर प्रखंड में पीएमजीएसवाई योजनांतर्गत चोरडीहा से नावाडीह एवं खखंदुआ से अवनैया पथ निर्माण योजनाओं के लिए प्रतिपूरक वनीकरण (Compensatory Afforestation) हेतु आवश्यक भूमि अंचल कार्यालय द्वारा उपलब्ध करा दी गई है। जिला पदाधिकारी ने वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। सहायक अभियंता, पीएचईडी द्वारा बताया गया कि 14 प्रखंडों में सार्वजनिक चापाकलों की मरम्मत एवं तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए मरम्मत दल द्वारा कार्य किया जा रहा है, ताकि कहीं भी पेयजल की समस्या उत्पन्न न हो। जिला पदाधिकारी ने सहायक अभियंता, पीएचईडी को निर्देश दिया कि पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु नियंत्रण कक्ष में प्राप्त होने वाली शिकायतों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही जिला पदाधिकारी ने सहायक अभियंता, पीएचईडी, नवादा को निर्देश दिया कि मेसकौर प्रखंड क्षेत्र में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए आवश्यकतानुसार पानी के टैंकर की उपलब्धता कराई जाए। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कनीय अभियंता से रिपोर्ट प्राप्त करते हुए ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए जल समस्या के स्थायी समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त बैठक में विद्युत आपूर्ति सहित अन्य विभागों के कार्यों की भी समीक्षा की गई। बैठक में 20 सूत्री समिति की बैठक में उठाए गए मामलों की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आज की बैठक में कार्यपालक अभियंता विद्युत, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल नवादा, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग नवादा एवं रजौली, कार्यपालक अभियंता आरसीडी, सहायक अभियंता पीएचईडी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों की योजनाओं/परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित नवादा। प्रफुल्ल कुमार सुमन जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के क्रम में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, कार्य प्रमंडल नालंदा द्वारा एनएच-31 के 97वें किलोमीटर पर कादिरगंज एसएच-08 से सादीपुर रेलवे हॉल्ट के समीप रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि भू-अर्जन हेतु सेक्शन 11(1) निर्गत किए जाने के साथ संवेदक द्वारा साइट कैंप का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि नवादा जिलांतर्गत सकरी नदी पर गोविंदपुर-रोह रोड पर गोविंदपुर प्रखंड के पास 20G-27.80 मीटर आकार के उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। पथ निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान गोविंदपुर-दर्शन नाला पथ
एवं एनएच-20 से गोपालपुर मोड़ होते हुए कुलना तक पथ निर्माण कार्य को प्रगति में बताया गया। साथ ही समीक्षा के क्रम में यह भी बताया गया कि लेघा-कझिया-नाद-कुलना पथ तथा नवादा स्टेशन रोड से गोसाईबीघा, जहाना, सुपौल पथ दोनों योजनाएँ निविदा उपरांत तकनीकी मूल्यांकन की प्रक्रिया में हैं। समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई विभाग द्वारा बताया गया कि लघु सिंचाई विभाग अंतर्गत कोशडीह पईन सिंचाई योजना का लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा अंतिम छोर पर अतिक्रमण की समस्या को दूर करते हुए कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त अन्य सिंचाई योजनाओं एवं चेक डैम निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) अंतर्गत विभिन्न पथ एवं पुल निर्माण कार्यों की प्रगति की
जानकारी दी गई। कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल रजौली द्वारा बताया गया कि गोविंदपुर प्रखंड में पीएमजीएसवाई योजनांतर्गत चोरडीहा से नावाडीह एवं खखंदुआ से अवनैया पथ निर्माण योजनाओं के लिए प्रतिपूरक वनीकरण (Compensatory Afforestation) हेतु आवश्यक भूमि अंचल कार्यालय द्वारा उपलब्ध करा दी गई है। जिला पदाधिकारी ने वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। सहायक अभियंता, पीएचईडी द्वारा बताया गया कि 14 प्रखंडों में सार्वजनिक चापाकलों की मरम्मत एवं तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए मरम्मत दल द्वारा कार्य किया जा रहा है, ताकि कहीं भी पेयजल की समस्या उत्पन्न न हो। जिला पदाधिकारी ने सहायक अभियंता, पीएचईडी को निर्देश दिया कि पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु नियंत्रण कक्ष में प्राप्त होने वाली शिकायतों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही जिला पदाधिकारी ने सहायक अभियंता,
पीएचईडी, नवादा को निर्देश दिया कि मेसकौर प्रखंड क्षेत्र में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए आवश्यकतानुसार पानी के टैंकर की उपलब्धता कराई जाए। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कनीय अभियंता से रिपोर्ट प्राप्त करते हुए ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए जल समस्या के स्थायी समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त बैठक में विद्युत आपूर्ति सहित अन्य विभागों के कार्यों की भी समीक्षा की गई। बैठक में 20 सूत्री समिति की बैठक में उठाए गए मामलों की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आज की बैठक में कार्यपालक अभियंता विद्युत, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल नवादा, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग नवादा एवं रजौली, कार्यपालक अभियंता आरसीडी, सहायक अभियंता पीएचईडी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
- रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन रजौली प्रखंड के अमावां में निशा भारत गैस एजेंसी के द्वारा एक सप्ताह से उपभोक्ताओं को रसोई गैस नहीं दिया जा रहा है। उपभोक्ता प्रतिदिन कड़ी धूप में गैस एजेंसी और गोदाम आकर गैस लेने के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। परंतु गैस नहीं मिलने पर लोग वापस लौट जा रहे हैं। जिससे कि अमावां के ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। अमावां गांव के गैस उपभोक्ताओं मो इब्राहिम, मो शाहिद परवेज, मो जैनुल, मो अली, रोहाना खातून, साहिन प्रवीण, कृष्णकांत पाण्डेय, गोरेलाल रजक समेत दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस एजेंसी निशा भारत ग्रामीण गैस वितरक के जो सप्लाई करने वाले (डिलीवरी मैन) व्यक्ति हैं। उनके द्वारा रास्ते में ही गैस को ज्यादा दाम पर बेच दिया जाता है और एजेंसी में आने पर गैस नहीं होने का बहाना लगा दिया जाता है। हम सभी उपभोक्ता एक सप्ताह से गैस के लिए गैस गोदाम व एजेंसी में चक्कर लगा रहे हैं लेकिन गैस नहीं मिल रहा है। इस कड़ी धूप में पुरुष के साथ-साथ महिला भी लंबी लाइन लगाकर घंटों खड़ी रहती है। लेकिन गैस की आपूर्ति नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निशा भारत गैस एजेंसी के संचालक निशा भारती से बात भी हुई तो उन्होंने कहा कि गैस मिल जाएगा। लेकिन अब वे मोबाइल उठाना भी मुनासिब नहीं समझ रही है। जिससे हम लोग गैस के लिए काफी इंतजार कर रहे हैं। बहुत ऐसे भी उपभोक्ता हैं जिनके घरों में गैस के बगैर खाना नहीं बन रहा है। लोग बाजारों से जैसे-तैसे लकड़ी व कोयला ले जाकर एक टाइम का खाना खाकर जीवित रह रहे हैं। इस संदर्भ में एमओ अजित कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं के द्वारा शिकायत मिलने पर वे स्वयं गैस एजेंसी पहुंचकर विधि व्यवस्था की जानकारी लेंगे। किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर गैस एजेंसीयों पर कार्रवाई की जाएगी।2
- Post by Bihar 24 Exclusive, News4
- Post by Sunil Kumar journalist1
- गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार गोविंदपुर मे माहुरी वैश्य समाज मंडल गोविंदपुर के बैनर तले मां मथुरासिनी महोत्सव को लेकर शोभायात्रा निकाली गई जिसमे सैकड़ों महिला पुरूष ने भाग लिया,1
- वज़ीरगंज में होगा शिक्षा महोत्सव गया जिले के वज़ीरगंज प्रखंड में जल्द ही शिक्षा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, बच्चों की प्रतिभा को मंच देना और समाज को शिक्षा के महत्व से जोड़ना है। इस प्रकार के शिक्षा महोत्सवों में आमतौर पर छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, निबंध, चित्रकला, क्विज और अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जिनसे बच्चों की प्रतिभा सामने आती है और शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ता है। � Pratinidhi Today वजीरगंज क्षेत्र में पहले भी शिक्षा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं, जिनमें शिक्षाविदों, कलाकारों और समाजसेवियों ने भाग लेकर लोगों को बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने का संदेश दिया है। � Bhaskar यदि आप चाहें तो मैं इसी विषय पर पूरी अख़बार शैली में विस्तृत खबर (हेडिंग, उपशीर्षक और बयान के साथ) भी लिखकर दे सकता हूँ, जैसे आप पहले खबर लिखवाते हैं।1
- नवादा मिर्ज़ापुर की घटना ने सबको किया हैरान | महिलाओं के साथ क्या हुआ?1
- Post by Md Javed Ansari1
- Post by Sunil Kumar journalist1