सादाबाद हाथरस में ‘चलो गांव की ओर’ अभियान का शुभारंभ, गांव-गांव पहुंचकर किसानों से किया सीधा संवाद सादाबाद हाथरस में ‘चलो गांव की ओर’ अभियान का शुभारंभ, गांव-गांव पहुंचकर किसानों से किया सीधा संवाद हाथरस सादाबाद। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह द्वारा चलाए जा रहे “चलो गांव की ओर” किसान संवाद अभियान का आज जनपद हाथरस में शुभारंभ किया गया। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र चौधरी जी के नेतृत्व में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर किसानों से सीधा संवाद किया। अभियान के तहत चिन्तागड़ी, अलैहपुर, बहरदोई, पूरा कला, सुजिया, तुसैन, नगला खुशहाली सहित कई गांवों में किसान चौपाल आयोजित कर किसानों की समस्याओं, सुझावों और स्थानीय मुद्दों को सुना गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र चौधरी जी ने कहा कि “चलो गांव की ओर” अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सीधे समझना और किसान हित के मुद्दों को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाना है। किसान चौपाल के माध्यम से गांव-गांव किसानों से संवाद का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र चौधरी जी एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। ग्रामीणों ने किसान हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर संगठन के पदाधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह ने कहा कि संगठन किसानों की समस्याओं को गांव से लेकर संबंधित अधिकारियों एवं सरकार तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। “चलो गांव की ओर” अभियान के माध्यम से किसानों और संगठन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का कार्य लगातार जारी रहेगा।

- अस्पताल परिसर में आग का अलर्ट! एंबुलेंस धू-धूकर जलने लगी, कर्मचारियों ने बाल्टियों से बुझाई आग सादाबाद। हाथरस रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यानी सीएचसी परिसर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परिसर में खड़ी एक एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें दिखाई देने लगीं। आग लगने की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में मौजूद कर्मचारियों और लोगों में हलचल मच गई। मौके पर मौजूद सरकारी अस्पताल के कर्मचारियों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। फायर ब्रिगेड को सूचना दिए जाने की बात सामने आई, लेकिन मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम नहीं पहुंची। इसके बाद कर्मचारियों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटना की सूचना पर पुलिस की 112 सेवा भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल एंबुलेंस में आग लगने के कारणों की जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। आग से एंबुलेंस को कितना नुकसान हुआ, इसका आकलन भी जांच के बाद ही सामने आएगा। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने की वजह और नुकसान को लेकर संबंधित अधिकारियों की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।3
- *राष्ट्रीय लोकदल द्वारा हाथरस में 'स्वाभिमान पदयात्रा' का आयोजन, 21 सितंबर से होगी शुरुआत* हाथरस: राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) जिला कार्यालय, ब्लॉक रोड मुरसान पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। पार्टी द्वारा जनपद हाथरस में 'स्वाभिमान पदयात्रा' का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य बिंदु: शुभारंभ व जनसभा: स्वाभिमान पदयात्रा का शुभारंभ 21 सितंबर को सुबह 11 बजे जीएसएएस इंटर कॉलेज मैदान, मुरसान में भव्य जनसभा के साथ होगा। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि: कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोकदल संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष के.सी. त्यागी और प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्यराज सिंह उपस्थित रहेंगे। साथ ही हाथरस सांसद अनूप प्रधान और विधायक प्रदीप चौधरी (गुड्डू भैया) विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पदयात्रा की समयावधि: 21 सितंबर से 27 सितंबर तक निकलने वाली इस पदयात्रा की अध्यक्षता और नेतृत्व जिलाध्यक्ष चौधरी श्यामसिंह करेंगे। प्रतिदिन का कार्यक्रम: प्रतिदिन लगभग 1,000 पदयात्री विभिन्न रूटों पर यात्रा करेंगे। रात्रि विश्राम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ 'जन चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। तैयारियाँ: 21 सितंबर की जनसभा के लिए जीएसएएस इंटर कॉलेज ग्राउंड में 8 हजार कुर्सियों के साथ विशाल टेंट लगाया गया है।4
- यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन आगरा ब्रेकिंग यूजीसी रोलबैक को लेकर आज सवर्णों का बड़ा आंदोलन जिला मुख्यालय को घेरने का ऐलान जिला मुख्यालय घेराव से पहले मुड़ी चौराहे पर बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे आंदोलनकारी अंतिम सांस तक तक चलेगी लड़ाई सरकार हिन्दुओं को बांटने का कर रही काम यूजीसी कानून में हुए बदलाव से सवर्णों को खत्म करने की साजिश सवर्ण समाज के बच्चों का सिर्फ शिकायत के बाद होगा उत्पीड़न नए कानून में सवर्णों के बच्चों की सुनवाई तक का नहीं प्रावधान आज अपनी मांगो को लेकर एक हजार ट्रैक्टर के साथ 10 हजार लोग जिला मुख्यालय घेराव के लिए करेंगे कुछ जिला मुख्यालय घेराव के ऐलान के बाद आगरा पुलिस और प्रशासन भी एलर्ट मोड़ पर जगह जगह लगाई गई बैरिकेटिंग डंपर,हाइड्रा मशीन और अन्य मशीनरी भी बैरिकेटिंग पर भारी पुलिस बल भी तैनात आंदोलन में शामिल 80 लोगों को पुलिस ने भेजा है नोटिस1
- 🚨🔥 आगरा के होटल हेवन एंड नाइट क्लब के किचन में लगी आग, पार्टी के बीच मची अफरा-तफरी ⚠️🚒 होटल की पहली मंजिल पर किचन में भड़की आग, सुरक्षा के चलते कराया गया पूरा होटल खाली 🔴🔥 पार्टी के दौरान होटल के किचन में लगी आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा 🚨⚡ होटल में आग लगते ही मची भगदड़, समय रहते खाली कराया गया परिसर 🔥🚒 पहली मंजिल के किचन से उठी आग की लपटें, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू ⚠️🔴 होटल में पार्टी के बीच आग का तांडव, पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से कराया खाली 🚨🔥 एकता थाना क्षेत्र के होटल में आग से हड़कंप, किचन बना आग का केंद्र 🔴🚒 होटल हेवन एंड नाइट क्लब में आग की सूचना से मचा हड़कंप, दमकल टीम ने बुझाई आग ⚡🔥 पार्टी चल रही थी, अचानक किचन में भड़की आग; होटल कराया गया खाली 🚨⚠️ होटल की पहली मंजिल पर आग से मचा हड़कंप, पुलिस और दमकल ने संभाला मोर्चा1
- बागवाला के गांव धुआई यादवों का गांव है। जिसमें एक ही परिवार ब्राह्मणों का जिसे गांव के यादवों ने एकत्रित होकर घर पर पथराव किया है आज सुबह, उसे घर से नहीं निकलने दे रहे । ग्राम सभा पर बने चकरोड पर यादव लोगों के कब्जा की शिकायत एस डीएम से की गई जिस पर कमेटी बनी है उसे लेकर यादव लोग ब्राह्मण परिवार से खिलाफ होकर जान माल का नुकसान कर रहे हैं । तत्काल कार्यवाही करें, ब्राह्मण घर पर पथराव किया है घर से नहीं निकलने दे रहे हैं। इस पथराव का नेतृत्व एक राय होकर विजय कुमार उर्फ बद्दन पुत्र पूरन सिंह,अवधेश कुमार पुत्र शंकर सिंह,कृष्णेश पुत्र हाकिम सिंह,सुधीर पुत्र शंकर सिंह आदि थे।1
- हाथरस में साहित्य और कविता का शानदार संगम | कवि सम्मेलन 📚🎤 हाथरस में साहित्य और कविता का शानदार संगम | कवि सम्मेलन हाथरस में आयोजित साहित्यिक कवि सम्मेलन में देश-प्रदेश के कवियों ने अपनी शानदार कविताओं और काव्य प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति, समाज और समसामयिक विषयों से जुड़ी रचनाओं ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। कवि सम्मेलन के दौरान कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से हास्य, व्यंग्य, वीर रस, सामाजिक सरोकार और मानवीय भावनाओं को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। उपस्थित साहित्यप्रेमियों ने कवियों की प्रस्तुतियों का जमकर आनंद लिया। 🎤 देखिए A MISSION TV की खास कवरेज — हाथरस साहित्य कवि सम्मेलन की शानदार झलकियां। 📺 A MISSION TV 📰 खबर से असर तक 🎙️ आजाद पत्रकार की रिपोर्ट वीडियो पसंद आए तो Like 👍 | Share 🔄 | Subscribe 🔔 जरूर करें। #Hathras #KaviSammelan #HathrasNews #Sahitya #HindiSahitya #Kavi #Poetry #KaviSammelan2026 #AmissionTV #LatestNews #HathrasNews1
- *राष्ट्रीय लोकदल द्वारा हाथरस में 'स्वाभिमान पदयात्रा' का आयोजन, 21 सितंबर से होगी शुरुआत* हाथरस: राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) जिला कार्यालय, ब्लॉक रोड मुरसान पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। पार्टी द्वारा जनपद हाथरस में 'स्वाभिमान पदयात्रा' का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य बिंदु: शुभारंभ व जनसभा: स्वाभिमान पदयात्रा का शुभारंभ 21 सितंबर को सुबह 11 बजे जीएसएएस इंटर कॉलेज मैदान, मुरसान में भव्य जनसभा के साथ होगा। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि: कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोकदल संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष के.सी. त्यागी और प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्यराज सिंह उपस्थित रहेंगे। साथ ही हाथरस सांसद अनूप प्रधान और विधायक प्रदीप चौधरी (गुड्डू भैया) विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पदयात्रा की समयावधि: 21 सितंबर से 27 सितंबर तक निकलने वाली इस पदयात्रा की अध्यक्षता और नेतृत्व जिलाध्यक्ष चौधरी श्यामसिंह करेंगे। प्रतिदिन का कार्यक्रम: प्रतिदिन लगभग 1,000 पदयात्री विभिन्न रूटों पर यात्रा करेंगे। रात्रि विश्राम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ 'जन चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। तैयारियाँ: 21 सितंबर की जनसभा के लिए जीएसएएस इंटर कॉलेज ग्राउंड में 8 हजार कुर्सियों के साथ विशाल टेंट लगाया गया है।4
- *सादाबाद तहसील समाधान दिवस: उमड़ी फरियादियों की भीड़, पानी की किल्लत पर महिलाओं ने खोला मोर्चा; दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण*. रिपोर्टर विजय देव सादाबाद (हाथरस)। तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी समस्याओं को लेकर फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान जनसमस्याओं की त्वरित सुनवाई करते हुए अधिकारियों ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं, क्षेत्र में गहराए पेयजल संकट से परेशान महिलाओं ने अधिकारियों के सामने मोर्चा खोलते हुए अपनी समस्या प्रमुखता से रखी। संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहीं एसडीएम ऋतु सिरोही ने राजस्व, पुलिस, विकास और अन्य संबंधित विभागों से जुड़ी दर्जनों जनसमस्याओं को सुना। सुनवाई के दौरान एसडीएम ने तत्परता दिखाते हुए दो मामलों का मौके पर ही तत्काल समाधान कराया, जिससे पीड़ित पक्षों को तुरंत राहत मिली। पानी की किल्लत से आक्रोशित महिलाओं ने रखी बात समाधान दिवस के दौरान पेयजल की किल्लत से जूझ रही महिलाओं का गुस्सा भी देखने को मिला। महिलाओं ने एकजुट होकर अधिकारियों के सामने पानी की गंभीर समस्या को उठाया और जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने तथा स्थाई समाधान की मांग की। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी शेष बची शिकायतों को सूचीबद्ध करते हुए एसडीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को हस्तांतरित कर दिया। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करें और निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या हीला-हवाली बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।1
- सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खड़ी एंबुलेंस में लगी आग आग से मची अफरा तफरी। सादाबाद। हाथरस रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में खड़ी एक एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते एंबुलेंस से धुआं उठने लगा और आग की लपटें दिखाई देने लगीं। घटना की जानकारी होते ही अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। एंबुलेंस में आग लगी देख मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लोगों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग लगातार बढ़ती रही और प्रयास सफल नहीं हो सके। इसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस में लगी आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। फायरकर्मियों ने आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया और आग पर काबू पाने में जुट गए। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना के दौरान सीएचसी परिसर में मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। राहत की बात यह रही कि एंबुलेंस में आग लगने की घटना के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से एंबुलेंस को कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। आग लगने के कारणों की जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।1