logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमे के खिलाफ जिला कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च अनूपपूर - कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद भाजपा एवं आरएसएस से जुड़े लोगों द्वारा मंच के कथित रूप से शुद्धिकरण किए जाने के मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर दलित विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस घटना के दोषियों पर कार्यवाही करने के बजाय उत्तराखंड पुलिस द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्रपूर्वक फर्जी एफआईआर दर्ज की गई, जो लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान का अपमान है। इसी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर अध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में जिला मुख्यालय अनूपपुर में कांग्रेस कार्यालय से सामतपुर चौक तक विरोध मार्च निकाला गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया और दमनात्मक कार्यवाही के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

38 min ago
user_Anupam Singh patrkar
Anupam Singh patrkar
अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
38 min ago

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमे के खिलाफ जिला कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च अनूपपूर - कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद भाजपा एवं आरएसएस से जुड़े लोगों द्वारा मंच के कथित रूप से शुद्धिकरण किए जाने के मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर दलित विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस घटना के दोषियों पर कार्यवाही करने के बजाय उत्तराखंड पुलिस द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्रपूर्वक फर्जी एफआईआर दर्ज की गई, जो लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान का अपमान है। इसी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर अध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में जिला मुख्यालय अनूपपुर में कांग्रेस कार्यालय से सामतपुर चौक तक विरोध मार्च निकाला गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया और दमनात्मक कार्यवाही के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • सावन के रंगों में सजी नारी शक्ति की अनोखी तस्वीर, नव सृजन सखी समूह ने रचा उत्साह, प्रतिभा और एकता का यादगार उत्सव मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। सावन केवल हरियाली, बारिश और प्रकृति के श्रृंगार का मौसम नहीं, बल्कि उमंग, उल्लास और नई ऊर्जा का भी प्रतीक है। इसी उमंग को अपने भीतर समेटे नई लेदरी की महिलाओं ने 31 अगस्त को संस्कृतिक भवन में ऐसा मनमोहक “सावन उत्सव” सजाया, जहां हर रंग में नारी शक्ति दिखाई दी, हर तालियों में उत्साह गूंजा और हर मुस्कान में आपसी प्रेम एवं सौहार्द की झलक नजर आई। नव सृजन सखी समूह द्वारा आयोजित यह भव्य कार्यक्रम महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और एकजुटता का शानदार मंच बनकर सामने आया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने पूरे उत्साह और आत्मीयता के साथ सहभागिता निभाई। संस्कृतिक भवन का वातावरण देर तक गीत-संगीत, नृत्य, हंसी-खुशी और तालियों की गूंज से जीवंत बना रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन अनामिका दीवान, पूनम दीवान एवं प्रतिमा श्रीवास्तव ने बेहद आकर्षक अंदाज में किया। आयोजन को सफल और यादगार बनाने में श्रीमती ममता परस्ते, श्रीमती रूपाली घोषाल, श्रीमती मीरा तिवारी, सुषमा कुशवाहा, जानूं पाण्डेय सहित अनेक महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। *सावन सुंदरी में दिखा आत्मविश्वास और सौंदर्य का संगम* उत्सव के दौरान आयोजित “सावन सुंदरी” प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रतिभागी महिलाओं ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और आकर्षक अंदाज से सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में श्रीमती पूनम पांडेय ने विजेता का खिताब अपने नाम कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। वहीं बहुमुखी प्रतिभा और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “श्रीमती ऑलराउंडर” का खिताब श्रीमती राखी नामदेव को प्रदान किया गया। उनके प्रदर्शन ने यह साबित किया कि नारी केवल एक भूमिका तक सीमित नहीं, बल्कि अपनी प्रतिभा के अनेक आयामों से समाज को प्रेरणा देने की क्षमता रखती है। *नृत्य और संगीत ने बांधा समां* कार्यक्रम में श्रीमती ममता राणा की विशेष प्रस्तुति ने उपस्थित महिलाओं और दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं सोलो डांस प्रतियोगिता में श्रीमती दीपाली, श्रीमती अंकिता जायसवाल एवं श्रीमती राजेश्वरी चंद्राकर ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं और विजेता का गौरव हासिल किया। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में शिवानी मौर्य एवं ग्रुप ने शानदार प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को उल्लास और ऊर्जा से भर दिया। गायन प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने अपनी सुरमयी प्रस्तुतियों से सावन की फुहारों जैसा मधुर वातावरण बना दिया। श्रीमती स्वाति मंडल, श्रीमती कृष्णा खरे एवं श्रीमती प्रियंका दास ने अपनी गायन प्रतिभा से सभी को मंत्रमुग्ध किया और खिताब अपने नाम किए। *खेलों में भी महिलाओं ने दिखाया जोश* सावन उत्सव का सबसे मनोरंजक और रोमांचक हिस्सा विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं रहीं। नई लेदरी की महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ खेलों में हिस्सा लिया। किसी के चेहरे पर जीत की खुशी थी तो किसी के चेहरे पर सहभागिता का आनंद, लेकिन हर महिला में उत्साह और खेल भावना समान रूप से दिखाई दी। विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली श्रीमती रेखा बोरल, श्रीमती मीना श्रीवास्तव, श्रीमती गौरी परस्ते, श्रीमती शीला, श्रीमती सुनीता, श्रीमती गुड़िया भारती सहित अनेक महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। *सिर्फ उत्सव नहीं, नारी शक्ति का संदेश बना सावन समारोह* नव सृजन सखी समूह का यह आयोजन महज मनोरंजन और उत्सव तक सीमित नहीं रहा। इसने समाज के सामने नारी शक्ति की एक ऐसी खूबसूरत तस्वीर पेश की, जिसमें महिलाएं अपनी प्रतिभा के साथ-साथ एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाती, सम्मान करती और आगे बढ़ने की प्रेरणा देती नजर आईं। अलग-अलग उम्र और पृष्ठभूमि की महिलाओं का एक मंच पर आकर गीत, संगीत, नृत्य, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेना अपने आप में सामाजिक एकता और महिला सशक्तिकरण का प्रेरक उदाहरण रहा। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब महिलाएं एक-दूसरे का हाथ थामकर आगे बढ़ती हैं, तो उत्सव केवल एक दिन का नहीं रहता, बल्कि उसकी सकारात्मक ऊर्जा पूरे समाज में फैलती है। सावन की फुहारों के बीच नई लेदरी की महिलाओं ने जिस आत्मविश्वास और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वह निश्चित रूप से प्रशंसा के योग्य रहा। नव सृजन सखी समूह की यह पहल आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम बनकर सामने आई। सावन के रंगों में रंगी यह शाम अपने पीछे एक खूबसूरत संदेश छोड़ गई, नारी जब मुस्कुराती है तो परिवार खुशहाल होता है, नारी जब आगे बढ़ती है तो समाज मजबूत होता है और नारी जब एकजुट होती है तो बदलाव की नई कहानी लिखी जाती है। नई लेदरी की महिलाओं ने सचमुच सावन के रंगों में नारी शक्ति, एकता और उत्साह का ऐसा रंग भर दिया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
    4
    सावन के रंगों में सजी नारी शक्ति की अनोखी तस्वीर, नव सृजन सखी समूह ने रचा उत्साह, प्रतिभा और एकता का यादगार उत्सव

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी।
सावन केवल हरियाली, बारिश और प्रकृति के श्रृंगार का मौसम नहीं, बल्कि उमंग, उल्लास और नई ऊर्जा का भी प्रतीक है। इसी उमंग को अपने भीतर समेटे नई लेदरी की महिलाओं ने 31 अगस्त को संस्कृतिक भवन में ऐसा मनमोहक “सावन उत्सव” सजाया, जहां हर रंग में नारी शक्ति दिखाई दी, हर तालियों में उत्साह गूंजा और हर मुस्कान में आपसी प्रेम एवं सौहार्द की झलक नजर आई।
नव सृजन सखी समूह द्वारा आयोजित यह भव्य कार्यक्रम महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और एकजुटता का शानदार मंच बनकर सामने आया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने पूरे उत्साह और आत्मीयता के साथ सहभागिता निभाई। संस्कृतिक भवन का वातावरण देर तक गीत-संगीत, नृत्य, हंसी-खुशी और तालियों की गूंज से जीवंत बना रहा।
कार्यक्रम का मंच संचालन अनामिका दीवान, पूनम दीवान एवं प्रतिमा श्रीवास्तव ने बेहद आकर्षक अंदाज में किया। आयोजन को सफल और यादगार बनाने में श्रीमती ममता परस्ते, श्रीमती रूपाली घोषाल, श्रीमती मीरा तिवारी, सुषमा कुशवाहा, जानूं पाण्डेय सहित अनेक महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
*सावन सुंदरी में दिखा आत्मविश्वास और सौंदर्य का संगम*
उत्सव के दौरान आयोजित “सावन सुंदरी” प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रतिभागी महिलाओं ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और आकर्षक अंदाज से सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में श्रीमती पूनम पांडेय ने विजेता का खिताब अपने नाम कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।
वहीं बहुमुखी प्रतिभा और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “श्रीमती ऑलराउंडर” का खिताब श्रीमती राखी नामदेव को प्रदान किया गया। उनके प्रदर्शन ने यह साबित किया कि नारी केवल एक भूमिका तक सीमित नहीं, बल्कि अपनी प्रतिभा के अनेक आयामों से समाज को प्रेरणा देने की क्षमता रखती है।
*नृत्य और संगीत ने बांधा समां*
कार्यक्रम में श्रीमती ममता राणा की विशेष प्रस्तुति ने उपस्थित महिलाओं और दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं सोलो डांस प्रतियोगिता में श्रीमती दीपाली, श्रीमती अंकिता जायसवाल एवं श्रीमती राजेश्वरी चंद्राकर ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं और विजेता का गौरव हासिल किया।
ग्रुप डांस प्रतियोगिता में शिवानी मौर्य एवं ग्रुप ने शानदार प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को उल्लास और ऊर्जा से भर दिया।
गायन प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने अपनी सुरमयी प्रस्तुतियों से सावन की फुहारों जैसा मधुर वातावरण बना दिया। श्रीमती स्वाति मंडल, श्रीमती कृष्णा खरे एवं श्रीमती प्रियंका दास ने अपनी गायन प्रतिभा से सभी को मंत्रमुग्ध किया और खिताब अपने नाम किए।
*खेलों में भी महिलाओं ने दिखाया जोश*
सावन उत्सव का सबसे मनोरंजक और रोमांचक हिस्सा विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं रहीं। नई लेदरी की महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ खेलों में हिस्सा लिया। किसी के चेहरे पर जीत की खुशी थी तो किसी के चेहरे पर सहभागिता का आनंद, लेकिन हर महिला में उत्साह और खेल भावना समान रूप से दिखाई दी।
विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली श्रीमती रेखा बोरल, श्रीमती मीना श्रीवास्तव, श्रीमती गौरी परस्ते, श्रीमती शीला, श्रीमती सुनीता, श्रीमती गुड़िया भारती सहित अनेक महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
*सिर्फ उत्सव नहीं, नारी शक्ति का संदेश बना सावन समारोह*
नव सृजन सखी समूह का यह आयोजन महज मनोरंजन और उत्सव तक सीमित नहीं रहा। इसने समाज के सामने नारी शक्ति की एक ऐसी खूबसूरत तस्वीर पेश की, जिसमें महिलाएं अपनी प्रतिभा के साथ-साथ एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाती, सम्मान करती और आगे बढ़ने की प्रेरणा देती नजर आईं।
अलग-अलग उम्र और पृष्ठभूमि की महिलाओं का एक मंच पर आकर गीत, संगीत, नृत्य, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेना अपने आप में सामाजिक एकता और महिला सशक्तिकरण का प्रेरक उदाहरण रहा। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब महिलाएं एक-दूसरे का हाथ थामकर आगे बढ़ती हैं, तो उत्सव केवल एक दिन का नहीं रहता, बल्कि उसकी सकारात्मक ऊर्जा पूरे समाज में फैलती है।
सावन की फुहारों के बीच नई लेदरी की महिलाओं ने जिस आत्मविश्वास और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वह निश्चित रूप से प्रशंसा के योग्य रहा। नव सृजन सखी समूह की यह पहल आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम बनकर सामने आई।
सावन के रंगों में रंगी यह शाम अपने पीछे एक खूबसूरत संदेश छोड़ गई, नारी जब मुस्कुराती है तो परिवार खुशहाल होता है, नारी जब आगे बढ़ती है तो समाज मजबूत होता है और नारी जब एकजुट होती है तो बदलाव की नई कहानी लिखी जाती है।
नई लेदरी की महिलाओं ने सचमुच सावन के रंगों में नारी शक्ति, एकता और उत्साह का ऐसा रंग भर दिया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
    user_M.D. KASIM
    M.D. KASIM
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • ग्राम बटौंधा नायक मोहल्ला विजय किराना स्टोर 20 बोतल बियर 50 पाव देसी शराब भट्टी मां भगवती मानव कल्याण संगठन कार्यकर्ताओं ने शराब पकड़ कर 112 कॉल कर पुलिस को पकड़वाया बिरसिंहपुर नौरोजाबाद में आबकारी नियमों की खुलेआम अनदेखी, ठेकेदार के गुर्गे दोपहिया-चार पहिया वाहनों से कर रहे गांव-गांव शराब की पैकारी पुलिस और आबकारी विभाग की भूमिका पर सवाल, भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ी अवैध शराब, डायल 112 को दी सूचना बिरसिंहपुर (उमरिया शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि शराब की बिक्री केवल लाइसेंसी अहाते और निर्धारित दुकान से ही की जाए, लेकिन बिरसिंहपुर नौरोजाबाद क्षेत्र में इन नियमों को ठेके पर लेकर बैठे ठेकेदार द्वारा खुलेआम ताक पर रखा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नौरोजाबाद शराब भट्टी के ठेकेदार द्वारा अपने गुर्गों के माध्यम से मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों में शराब भरकर गांव-गांव, शहर के वार्डों, ढाबों, पान-गुमटियों और टपरों तक अवैध रूप से शराब पहुंचाई जा रही है। यह पैकारी सुबह से लेकर देर रात तक बेरोकटोक जारी है, जिससे क्षेत्र में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है और युवा वर्ग बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाइसेंसी दुकान पर तो शराब बिकती ही है, लेकिन असली खेल दुकान बंद होने के बाद शुरू होता है। ठेकेदार के लड़के कमीशन के लालच में 20 से 50 रुपये अधिक दाम लेकर हर जगह शराब की होम डिलीवरी जैसा काम कर रहे हैं। गांव के चौक-चौराहों और ढाबों पर खुलेआम शराब पिलाई जा रही है, जिससे आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत संबंधित थाने और आबकारी विभाग से की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ऐसी स्थिति में जो काम पुलिस और आबकारी विभाग को करना चाहिए था, वह काम आज भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने कर दिखाया। सोमवार को संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि दोपहिया वाहन पर बड़ी मात्रा में शराब लेकर कुछ लोग गांव की ओर जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं राजू सिंह, अमेले सिंह, आशु नायक, लखन नायक, उदय नायक, सुनील, गणेश परस्ते, मनोज मरावी, भुवनेश्वर सिंह,ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया नायक मोहल्ला में रूक कर विजय किराना स्टोर में शराब देखकर चले गए भगवती मानव कल्याण कार्यकर्ताओं ने मौके से देशी50 पाव और 24 बोतल बियर बरामद होने की बात कही जा रही है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने तत्काल डायल 112 पर फोन लगाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब्त शराब और बियर को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मांग की है कि केवल शराब पकड़ने वाले को ही नहीं, बल्कि इस पूरे अवैध कारोबार के पीछे खड़े शराब ठेकेदार के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। भगवती मानव कल्याण संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका संगठन लंबे समय से समाज में व्याप्त नशे के खिलाफ अभियान चला रहा है। उनका उद्देश्य लोगों को नशामुक्त बनाना है, जबकि शासन की दुकान का ठेका लेकर कुछ लोग अवैध पैकारी कर उनके प्रयासों को विफल कर रहे हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि इस अवैध पैकारी पर रोक नहीं लगी तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस पूरे मामले ने एक बार फिर आबकारी और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। आखिर क्यों विभागीय अधिकारी लाइसेंसी दुकानों की जांच नहीं करते? क्यों पैकारी करने वाले वाहनों की चेकिंग नहीं होती? क्या इस अवैध कमाई में कहीं न कहीं विभागीय मिलीभगत तो नहीं है? जनता इन सवालों का जवाब चाहती है। क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने जिला कलेक्टर और जिला आबकारी अधिकारी से मांग की है कि बिरसिंहपुर नौरोजाबाद भट्टी के स्टॉक और बिक्री रजिस्टर का मिलान किया जाए, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाए और पैकारी में लिप्त सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि अवैध शराब बिक्री पर पूरी तरह से रोक लग सके।
    3
    ग्राम बटौंधा नायक मोहल्ला विजय किराना स्टोर 20 बोतल बियर 50 पाव देसी शराब भट्टी मां भगवती मानव कल्याण संगठन कार्यकर्ताओं ने शराब पकड़ कर 112 कॉल कर पुलिस को पकड़वाया
बिरसिंहपुर नौरोजाबाद में आबकारी नियमों की खुलेआम अनदेखी, ठेकेदार के गुर्गे दोपहिया-चार पहिया वाहनों से कर रहे गांव-गांव शराब की पैकारी
पुलिस और आबकारी विभाग की भूमिका पर सवाल, भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ी अवैध शराब, डायल 112 को दी सूचना
बिरसिंहपुर (उमरिया शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि शराब की बिक्री केवल लाइसेंसी अहाते और निर्धारित दुकान से ही की जाए, लेकिन बिरसिंहपुर नौरोजाबाद क्षेत्र में इन नियमों को ठेके पर लेकर बैठे ठेकेदार द्वारा खुलेआम ताक पर रखा जा रहा है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार नौरोजाबाद शराब भट्टी के ठेकेदार द्वारा अपने गुर्गों के माध्यम से मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों में शराब भरकर गांव-गांव, शहर के वार्डों, ढाबों, पान-गुमटियों और टपरों तक अवैध रूप से शराब पहुंचाई जा रही है। यह पैकारी सुबह से लेकर देर रात तक बेरोकटोक जारी है, जिससे क्षेत्र में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है और युवा वर्ग बर्बाद हो रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लाइसेंसी दुकान पर तो शराब बिकती ही है, लेकिन असली खेल दुकान बंद होने के बाद शुरू होता है। ठेकेदार के लड़के कमीशन के लालच में 20 से 50 रुपये अधिक दाम लेकर हर जगह शराब की होम डिलीवरी जैसा काम कर रहे हैं। गांव के चौक-चौराहों और ढाबों पर खुलेआम शराब पिलाई जा रही है, जिससे आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत संबंधित थाने और आबकारी विभाग से की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ऐसी स्थिति में जो काम पुलिस और आबकारी विभाग को करना चाहिए था, वह काम आज भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने कर दिखाया। सोमवार को संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि दोपहिया वाहन पर बड़ी मात्रा में शराब लेकर कुछ लोग गांव की ओर जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं राजू सिंह, अमेले सिंह, आशु नायक, लखन नायक, उदय नायक, सुनील, गणेश परस्ते, मनोज मरावी, भुवनेश्वर सिंह,ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया नायक मोहल्ला में रूक कर विजय किराना स्टोर में शराब देखकर चले गए भगवती मानव कल्याण कार्यकर्ताओं ने मौके से देशी50 पाव और 24 बोतल बियर बरामद होने की बात कही जा रही है।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने तत्काल डायल 112 पर फोन लगाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब्त शराब और बियर को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मांग की है कि केवल शराब पकड़ने वाले को ही नहीं, बल्कि इस पूरे अवैध कारोबार के पीछे खड़े शराब ठेकेदार के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाए।
भगवती मानव कल्याण संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका संगठन लंबे समय से समाज में व्याप्त नशे के खिलाफ अभियान चला रहा है। उनका उद्देश्य लोगों को नशामुक्त बनाना है, जबकि शासन की दुकान का ठेका लेकर कुछ लोग अवैध पैकारी कर उनके प्रयासों को विफल कर रहे हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि इस अवैध पैकारी पर रोक नहीं लगी तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
इस पूरे मामले ने एक बार फिर आबकारी और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। आखिर क्यों विभागीय अधिकारी लाइसेंसी दुकानों की जांच नहीं करते? क्यों पैकारी करने वाले वाहनों की चेकिंग नहीं होती? क्या इस अवैध कमाई में कहीं न कहीं विभागीय मिलीभगत तो नहीं है? जनता इन सवालों का जवाब चाहती है।
क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने जिला कलेक्टर और जिला आबकारी अधिकारी से मांग की है कि बिरसिंहपुर नौरोजाबाद भट्टी के स्टॉक और बिक्री रजिस्टर का मिलान किया जाए, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाए और पैकारी में लिप्त सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि अवैध शराब बिक्री पर पूरी तरह से रोक लग सके।
    user_Shambhu nath Soni
    Shambhu nath Soni
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    40 min ago
  • *फार्मर आईडी बनवाने के लिए डिप्टी कलेक्टर बैधनाथ वासनिक ने की किसानों से अपील* *फार्मर आईडी बनवाने के लिए डिप्टी कलेक्टर बैधनाथ वासनिक ने की किसानों से अपील* *डिंडौरी01सितंबर2026* डिप्टी कलेक्टर श्री बैधनाथ वासनिक ने जिले के सभी किसान भाइयों से अपील की है कि जिन किसानों की फार्मर आईडी अभी तक नहीं बनी है, वे जल्द से जल्द अपनी फार्मर आईडी बनवा लें। जिले में कुल 4 लाख 1 हजार 321 किसानों में से 1 लाख 50 हजार 297 किसानों की फार्मर आईडी बन चुकी है, जबकि 2 लाख 51 हजार 24 किसानों की फार्मर आईडी बनना अभी शेष है। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए जिले में विभिन्न स्थानों पर फार्मर आईडी बनाने हेतु कैंप लगाए जा रहे हैं। साथ ही राजस्व अधिकारी एवं संबंधित अमला घर-घर पहुंचकर भी किसानों की फार्मर आईडी बनाने का कार्य कर रहा है, ताकि कोई भी पात्र किसान इस सुविधा से वंचित न रहे। डिप्टी कलेक्टर श्री वासनिक ने बताया कि फार्मर आईडी बनने से किसानों को शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, अनुदान एवं अन्य किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया अधिक सरल और सुगम होगी। उन्होंने सभी किसान भाइयों से आग्रह किया है कि वे अपने नजदीकी कैंप, निर्धारित केंद्र अथवा घर पहुंचने वाले राजस्व अमले के सहयोग से समय पर अपनी फार्मर आईडी अवश्य बनवाएं, ताकि भविष्य में शासन की किसान हितैषी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    1
    *फार्मर आईडी बनवाने के लिए डिप्टी कलेक्टर बैधनाथ वासनिक ने की किसानों से अपील* 
*फार्मर आईडी बनवाने के लिए डिप्टी कलेक्टर बैधनाथ वासनिक ने की किसानों से अपील* 
*डिंडौरी01सितंबर2026* 
डिप्टी कलेक्टर श्री बैधनाथ वासनिक ने जिले के सभी किसान भाइयों से अपील की है कि जिन किसानों की फार्मर आईडी अभी तक नहीं बनी है, वे जल्द से जल्द अपनी फार्मर आईडी बनवा लें। जिले में कुल 4 लाख 1 हजार 321 किसानों में से 1 लाख 50 हजार 297 किसानों की फार्मर आईडी बन चुकी है, जबकि 2 लाख 51 हजार 24 किसानों की फार्मर आईडी बनना अभी शेष है।
उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए जिले में विभिन्न स्थानों पर फार्मर आईडी बनाने हेतु कैंप लगाए जा रहे हैं। साथ ही राजस्व अधिकारी एवं संबंधित अमला घर-घर पहुंचकर भी किसानों की फार्मर आईडी बनाने का कार्य कर रहा है, ताकि कोई भी पात्र किसान इस सुविधा से वंचित न रहे।
डिप्टी कलेक्टर श्री वासनिक ने बताया कि फार्मर आईडी बनने से किसानों को शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, अनुदान एवं अन्य किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया अधिक सरल और सुगम होगी।
उन्होंने सभी किसान भाइयों से आग्रह किया है कि वे अपने नजदीकी कैंप, निर्धारित केंद्र अथवा घर पहुंचने वाले राजस्व अमले के सहयोग से समय पर अपनी फार्मर आईडी अवश्य बनवाएं, ताकि भविष्य में शासन की किसान हितैषी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    user_लखन बर्मन
    लखन बर्मन
    पत्रकार Dindori, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • 🚜 फार्मर आईडी नहीं बनी तो योजनाओं का लाभ लेने में हो सकती है परेशानी, जल्द बनवाएं किसान आईडी : डिप्टी कलेक्टर डिंडौरी में 4.01 लाख किसानों में से 1.50 लाख की बनी फार्मर आईडी, 2.51 लाख किसानों की आईडी बनना बाकी डिंडौरी, 01 सितंबर 2026। डिप्टी कलेक्टर श्री बैधनाथ वासनिक ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि जिन किसानों की फार्मर आईडी अभी तक नहीं बनी है, वे जल्द से जल्द अपनी आईडी बनवा लें। जिले में कुल 4 लाख 1 हजार 321 किसानों में से अब तक 1 लाख 50 हजार 297 किसानों की फार्मर आईडी बन चुकी है, जबकि 2 लाख 51 हजार 24 किसानों की आईडी बनना अभी शेष है। गांव-गांव लगाए जा रहे कैंप किसानों की सुविधा के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर फार्मर आईडी बनाने के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही राजस्व अधिकारी एवं संबंधित अमला घर-घर पहुंचकर भी किसानों की फार्मर आईडी बनाने का कार्य कर रहा है। प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र किसान इस सुविधा से वंचित न रहे। योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा डिप्टी कलेक्टर श्री वासनिक ने बताया कि फार्मर आईडी बनने से किसानों को शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, कृषि विभाग की योजनाओं, अनुदान एवं अन्य किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया अधिक सरल और सुगम होगी। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे अपने नजदीकी कैंप, निर्धारित केंद्र अथवा घर पहुंचने वाले राजस्व अमले के सहयोग से समय पर फार्मर आईडी अवश्य बनवाएं, ताकि भविष्य में शासन की किसान हितैषी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। 📊 डिंडौरी में फार्मर आईडी की स्थिति कुल किसान: 4,01,321 फार्मर आईडी बन चुकी: 1,50,297 फार्मर आईडी बनना शेष: 2,51,024 पूर्णता: लगभग 37.45% समय चक्र | डिंडौरी
    1
    🚜 फार्मर आईडी नहीं बनी तो योजनाओं का लाभ लेने में हो सकती है परेशानी, जल्द बनवाएं किसान आईडी : डिप्टी कलेक्टर
डिंडौरी में 4.01 लाख किसानों में से 1.50 लाख की बनी फार्मर आईडी, 2.51 लाख किसानों की आईडी बनना बाकी
डिंडौरी, 01 सितंबर 2026।
डिप्टी कलेक्टर श्री बैधनाथ वासनिक ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि जिन किसानों की फार्मर आईडी अभी तक नहीं बनी है, वे जल्द से जल्द अपनी आईडी बनवा लें। जिले में कुल 4 लाख 1 हजार 321 किसानों में से अब तक 1 लाख 50 हजार 297 किसानों की फार्मर आईडी बन चुकी है, जबकि 2 लाख 51 हजार 24 किसानों की आईडी बनना अभी शेष है।
गांव-गांव लगाए जा रहे कैंप
किसानों की सुविधा के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर फार्मर आईडी बनाने के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही राजस्व अधिकारी एवं संबंधित अमला घर-घर पहुंचकर भी किसानों की फार्मर आईडी बनाने का कार्य कर रहा है। प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र किसान इस सुविधा से वंचित न रहे।
योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा
डिप्टी कलेक्टर श्री वासनिक ने बताया कि फार्मर आईडी बनने से किसानों को शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, कृषि विभाग की योजनाओं, अनुदान एवं अन्य किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया अधिक सरल और सुगम होगी।
उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे अपने नजदीकी कैंप, निर्धारित केंद्र अथवा घर पहुंचने वाले राजस्व अमले के सहयोग से समय पर फार्मर आईडी अवश्य बनवाएं, ताकि भविष्य में शासन की किसान हितैषी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
📊 डिंडौरी में फार्मर आईडी की स्थिति
कुल किसान: 4,01,321
फार्मर आईडी बन चुकी: 1,50,297
फार्मर आईडी बनना शेष: 2,51,024
पूर्णता: लगभग 37.45%
समय चक्र | डिंडौरी
    user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उमरिया जिले के जनपद पंचायत पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत घुनघुटी वन परिक्षेत्र जंगल में बाग का मूवमेंट लगातार *घुनघुटी वन परिक्षेत्र जंगल में बाघ का मूवमेंट लगातार अपडेट* दूसरी वीडियो नई सोशल मीडिया में वायरस 28/7/26 शाम को सड़क पर दिखा था जो कर चालक को बाघ हमला करने की कोशिश कर रहा था उसी की जमकर सोशल मीडिया में वायरल हुआ,, अब31/7/26शाम 5:00 घुनघुटी शहडोल बीच अचानक उसी जगह सड़क के बगल में बैठा था बाघ बच्चों के साथ वहीं राहगीरों ने देखा तो कार से वीडियो बनाने लगे तभी बाघ मुख को खोलकर गाड़ी की ओर दौड़ने का प्रयास करने लगा बाघिन सोचती है कि मेरे बच्चे के ऊपर कोई हमला न करें, जबकि वन विभाग के टीम लगातार चारों ओर जंगल की निगरानी में लगी हुई है।
    1
    उमरिया जिले के जनपद पंचायत पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत घुनघुटी वन परिक्षेत्र जंगल में बाग का मूवमेंट लगातार
*घुनघुटी वन परिक्षेत्र जंगल में बाघ का मूवमेंट लगातार अपडेट* दूसरी वीडियो नई सोशल मीडिया में वायरस
28/7/26 शाम को सड़क पर दिखा था जो कर चालक को बाघ हमला करने की कोशिश कर रहा था उसी की जमकर सोशल मीडिया में वायरल हुआ,,
अब31/7/26शाम 5:00 घुनघुटी शहडोल बीच अचानक उसी जगह सड़क के बगल में बैठा था बाघ
बच्चों के साथ वहीं राहगीरों ने देखा तो कार से वीडियो बनाने लगे तभी बाघ मुख को खोलकर गाड़ी की ओर दौड़ने का प्रयास करने लगा
बाघिन सोचती है कि मेरे बच्चे के ऊपर कोई हमला न करें,
जबकि वन विभाग के टीम लगातार चारों ओर जंगल की निगरानी में लगी हुई है।
    user_Om Agrawal
    Om Agrawal
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 🚨 महा-ब्रेकिंग: ग्राम पंचायत तगावर में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा गरीब का आशियाना, जनता कब तक रहेगी गुलाम? 💥 #BREAKING_NEWS 📍 स्थान: ग्राम पंचायत तगावर (शहडोल) 🤬 'नाली गायब, सड़क बनी मुसीबत'... पंचायत के भ्रष्टाचार से ढह गई रोहिणी यादव के पक्के मकान की दीवार, अब पूरे घर पर मंडराया खतरा! ग्राम पंचायत तगावर से विकास के दावों की पोल खोलने वाली एक बेहद दर्दनाक और आक्रोशित करने वाली खबर सामने आ रही है। पंचायत की तानाशाही और घटिया निर्माण कार्य के कारण आज एक गरीब परिवार बेघर होने की कगार पर पहुंच गया है। 🔍 क्या है पूरा मामला? जानिए भ्रष्टाचार की क्रोनोलॉजी: 3 साल पहले की लापरवाही: पंचायत द्वारा 3 साल पहले यहाँ PCC रोड का निर्माण कराया गया था। इंजीनियरिंग का खेल: जहाँ पानी की निकासी के लिए पुलिया/पोल डालना बेहद जरूरी था, वहाँ भ्रष्टाचार के चलते पोल नहीं डाला गया। मकान पर आफत: पोल न होने के कारण जलभराव इस कदर बढ़ा कि रोहिणी यादव के पक्के मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। अब स्थिति इतनी बदतर है कि पूरा मकान कभी भी जमींदोज हो सकता है। 📢 निजी खर्च पर बनाई नाली, फिर भी पंचायत की कुंभकर्णी नींद नहीं खुली! हैरानी की बात यह है कि पीड़ित परिवार ने अपनी सुरक्षा के लिए व्यक्तिगत खर्च पर नाली का निर्माण भी कराया, लेकिन पंचायत प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। पंचायत में बार-बार गुहार लगाने के बाद भी सुनवाई के नाम पर सिर्फ 'शून्य' मिला है। 🔥 जनता का तीखा सवाल: क्या पंचायत ने लोगों को गुलाम बना दिया है? आज तगावर की जनता पूछ रही है कि क्या ग्राम पंचायत ने ग्रामीणों को इतना गुलाम बना दिया है कि लोग अपने हक, अधिकार और विकास पर आवाज भी नहीं उठा सकते? चंद रुपयों के भ्रष्टाचार के लिए किसी के आशियाने को उजाड़ देना कहाँ का न्याय है? ⚠️ उच्च अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग: इस गंभीर लापरवाही के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व जिला पंचायत सीईओ से मांग की है कि: भ्रष्ट ग्राम पंचायत तगावर के खिलाफ तत्काल जांच बैठाई जाए। रोहिणी यादव के मकान को बचाने के लिए तुरंत पानी निकासी का पुख्ता इंतजाम (पोल/पुलिया) किया जाए। पीड़ित परिवार को हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए। #TagavarPanchayat #CorruptionMPExtreme #ShahdolNews #RationingCorruption #Jaisinghnagar #CMHelpline181 #GramPanchayatGhotala
    1
    🚨 महा-ब्रेकिंग: ग्राम पंचायत तगावर में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा गरीब का आशियाना, जनता कब तक रहेगी गुलाम?
💥 #BREAKING_NEWS
📍 स्थान: ग्राम पंचायत तगावर (शहडोल)
🤬 'नाली गायब, सड़क बनी मुसीबत'... पंचायत के भ्रष्टाचार से ढह गई रोहिणी यादव के पक्के मकान की दीवार, अब पूरे घर पर मंडराया खतरा!
ग्राम पंचायत तगावर से विकास के दावों की पोल खोलने वाली एक बेहद दर्दनाक और आक्रोशित करने वाली खबर सामने आ रही है। पंचायत की तानाशाही और घटिया निर्माण कार्य के कारण आज एक गरीब परिवार बेघर होने की कगार पर पहुंच गया है।
🔍 क्या है पूरा मामला? जानिए भ्रष्टाचार की क्रोनोलॉजी:
3 साल पहले की लापरवाही: पंचायत द्वारा 3 साल पहले यहाँ PCC रोड का निर्माण कराया गया था।
इंजीनियरिंग का खेल: जहाँ पानी की निकासी के लिए पुलिया/पोल डालना बेहद जरूरी था, वहाँ भ्रष्टाचार के चलते पोल नहीं डाला गया।
मकान पर आफत: पोल न होने के कारण जलभराव इस कदर बढ़ा कि रोहिणी यादव के पक्के मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। अब स्थिति इतनी बदतर है कि पूरा मकान कभी भी जमींदोज हो सकता है।
📢 निजी खर्च पर बनाई नाली, फिर भी पंचायत की कुंभकर्णी नींद नहीं खुली!
हैरानी की बात यह है कि पीड़ित परिवार ने अपनी सुरक्षा के लिए व्यक्तिगत खर्च पर नाली का निर्माण भी कराया, लेकिन पंचायत प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। पंचायत में बार-बार गुहार लगाने के बाद भी सुनवाई के नाम पर सिर्फ 'शून्य' मिला है।
🔥 जनता का तीखा सवाल: क्या पंचायत ने लोगों को गुलाम बना दिया है?
आज तगावर की जनता पूछ रही है कि क्या ग्राम पंचायत ने ग्रामीणों को इतना गुलाम बना दिया है कि लोग अपने हक, अधिकार और विकास पर आवाज भी नहीं उठा सकते? चंद रुपयों के भ्रष्टाचार के लिए किसी के आशियाने को उजाड़ देना कहाँ का न्याय है?
⚠️ उच्च अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग:
इस गंभीर लापरवाही के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व जिला पंचायत सीईओ से मांग की है कि:
भ्रष्ट ग्राम पंचायत तगावर के खिलाफ तत्काल जांच बैठाई जाए।
रोहिणी यादव के मकान को बचाने के लिए तुरंत पानी निकासी का पुख्ता इंतजाम (पोल/पुलिया) किया जाए।
पीड़ित परिवार को हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए।
#TagavarPanchayat #CorruptionMPExtreme #ShahdolNews #RationingCorruption #Jaisinghnagar #CMHelpline181 #GramPanchayatGhotala
    user_Angad Tiwari
    Angad Tiwari
    पत्रकार जयसिंहनगर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कलेक्टर ने जिला स्तरीय जनसुनवाई में 49 आवेदनों पर की सुनवाई अनूपपुर - कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित नर्मदा सभागार में आज जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर रत्नाकर झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में प्राप्त 49 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही की। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। तहसील अनूपपुर के ग्राम परसवार के मन्नू लाल कोल ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन पुनः प्रारंभ कराने, तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम बिलासपुर की श्रीमती रजनी मरावी ने अंकसूची में नाम संशोधन कराने, तहसील अनूपपुर के ग्राम पायरी नंबर-1 निवासी श्रीमती अमृतिया ने मोहल्ले में विद्युत ट्रांसफार्मर बदलवाने तथा तहसील अनूपपुर के ग्राम कोड़ाकांसा निवासी श्रीमती कुंती बाई ने विच्छेदित घरेलू विद्युत कनेक्शन पुनः जोड़ने के संबंध में आवेदन सौंपा। इसी क्रम में तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम बम्हनी की श्रीमती टेकवती सिंह ने भूमि का सीमांकन कराने तथा तहसील जैतहरी के गुलमोहर सिंह कुशवाहा ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जनसुनवाई में अन्य आवेदकों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर बलबीर रमन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    कलेक्टर ने जिला स्तरीय जनसुनवाई में 49 आवेदनों पर की सुनवाई
अनूपपुर -  
कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित नर्मदा सभागार में आज जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर रत्नाकर झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में प्राप्त 49 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही की।
जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। तहसील अनूपपुर के ग्राम परसवार के मन्नू लाल कोल ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन पुनः प्रारंभ कराने, तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम बिलासपुर की श्रीमती रजनी मरावी ने अंकसूची में नाम संशोधन कराने, तहसील अनूपपुर के ग्राम पायरी नंबर-1 निवासी श्रीमती अमृतिया ने मोहल्ले में विद्युत ट्रांसफार्मर बदलवाने तथा तहसील अनूपपुर के ग्राम कोड़ाकांसा निवासी श्रीमती कुंती बाई ने विच्छेदित घरेलू विद्युत कनेक्शन पुनः जोड़ने के संबंध में आवेदन सौंपा।
इसी क्रम में तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम बम्हनी की श्रीमती टेकवती सिंह ने भूमि का सीमांकन कराने तथा तहसील जैतहरी के गुलमोहर सिंह कुशवाहा ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जनसुनवाई में अन्य आवेदकों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर बलबीर रमन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    41 min ago
  • 📰 बड़ी सोच और निरंतर मेहनत से हासिल करें जीवन की हर मंजिल : कलेक्टर 📰 बड़ी सोच और निरंतर मेहनत से हासिल करें जीवन की हर मंजिल : कलेक्टर मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से विद्यार्थियों के खातों में अंतरित की राशि, डिंडौरी के 962 विद्यार्थियों को मिला ₹2.40 करोड़ से अधिक का लाभ डिंडौरी, 01 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री द्वारा मंगलवार को सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेशभर के विद्यार्थियों के खातों में विभिन्न विद्यार्थी हितैषी योजनाओं के अंतर्गत राशि का अंतरण किया गया। प्रदेश में लगभग 121 लाख विद्यार्थियों को ₹304 करोड़ से अधिक की राशि का लाभ प्रदान किया गया। डिंडौरी जिले में उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। जिले के 84 विद्यालयों के 962 विद्यार्थियों को कुल ₹2 करोड़ 40 लाख 50 हजार की राशि का लाभ प्राप्त हुआ। विद्यार्थियों को कलेक्टर ने दिया सफलता का मंत्र कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे स्वयं भी शासकीय विद्यालय की छात्रा रही हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने कठिन परिस्थितियों के बीच मेहनत करते हुए अच्छे प्रतिशत हासिल किए हैं। शासन द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता उनके लिए एक छोटा-सा उपहार है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि निरंतर मेहनत, सकारात्मक सोच और बड़े लक्ष्य ही सफलता की कुंजी हैं। यदि विद्यार्थी इसी तरह निरंतर परिश्रम करते रहेंगे तो वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। शासन की ओर से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सुविधाएं और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। शिक्षा सबसे अनमोल संपत्ति : ओमकार मरकाम डिंडौरी विधायक श्री ओमकार मरकाम ने कहा कि जिले के 962 विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिलना खुशी की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह सफलता का पहला पड़ाव है, जीवन में अभी कई मंजिलें हासिल करनी हैं। उन्होंने कहा कि अच्छी सोच और अच्छा ज्ञान ही व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ाता है। शिक्षा ऐसी अमूल्य संपत्ति है, जिसे न कोई चुरा सकता है, न बांट सकता है और न ही कोई छीन सकता है। विधायक ने विद्यार्थियों से कहा कि वे छोटी नहीं, बल्कि बड़ी सोच रखें और जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करें। शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, जिसमें लैपटॉप जैसी सहायता भी शामिल है, का उपयोग शिक्षा एवं ज्ञानवर्धन के लिए करें। विद्यार्थियों को वितरित किए प्रमाण-पत्र कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों को विद्यार्थी प्रोत्साहन प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। विद्यार्थियों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा प्राप्त आर्थिक सहायता एवं सुविधाओं का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रुद्रेश परस्ते सहित जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    4
    📰 बड़ी सोच और निरंतर मेहनत से हासिल करें जीवन की हर मंजिल : कलेक्टर

📰 बड़ी सोच और निरंतर मेहनत से हासिल करें जीवन की हर मंजिल : कलेक्टर
मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से विद्यार्थियों के खातों में अंतरित की राशि, डिंडौरी के 962 विद्यार्थियों को मिला ₹2.40 करोड़ से अधिक का लाभ
डिंडौरी, 01 सितंबर 2026।
मुख्यमंत्री द्वारा मंगलवार को सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेशभर के विद्यार्थियों के खातों में विभिन्न विद्यार्थी हितैषी योजनाओं के अंतर्गत राशि का अंतरण किया गया। प्रदेश में लगभग 121 लाख विद्यार्थियों को ₹304 करोड़ से अधिक की राशि का लाभ प्रदान किया गया।
डिंडौरी जिले में उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। जिले के 84 विद्यालयों के 962 विद्यार्थियों को कुल ₹2 करोड़ 40 लाख 50 हजार की राशि का लाभ प्राप्त हुआ।
विद्यार्थियों को कलेक्टर ने दिया सफलता का मंत्र
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे स्वयं भी शासकीय विद्यालय की छात्रा रही हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने कठिन परिस्थितियों के बीच मेहनत करते हुए अच्छे प्रतिशत हासिल किए हैं। शासन द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता उनके लिए एक छोटा-सा उपहार है।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि निरंतर मेहनत, सकारात्मक सोच और बड़े लक्ष्य ही सफलता की कुंजी हैं। यदि विद्यार्थी इसी तरह निरंतर परिश्रम करते रहेंगे तो वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। शासन की ओर से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सुविधाएं और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
शिक्षा सबसे अनमोल संपत्ति : ओमकार मरकाम
डिंडौरी विधायक श्री ओमकार मरकाम ने कहा कि जिले के 962 विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिलना खुशी की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह सफलता का पहला पड़ाव है, जीवन में अभी कई मंजिलें हासिल करनी हैं।
उन्होंने कहा कि अच्छी सोच और अच्छा ज्ञान ही व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ाता है। शिक्षा ऐसी अमूल्य संपत्ति है, जिसे न कोई चुरा सकता है, न बांट सकता है और न ही कोई छीन सकता है।
विधायक ने विद्यार्थियों से कहा कि वे छोटी नहीं, बल्कि बड़ी सोच रखें और जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करें। शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, जिसमें लैपटॉप जैसी सहायता भी शामिल है, का उपयोग शिक्षा एवं ज्ञानवर्धन के लिए करें।
विद्यार्थियों को वितरित किए प्रमाण-पत्र
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों को विद्यार्थी प्रोत्साहन प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। विद्यार्थियों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा प्राप्त आर्थिक सहायता एवं सुविधाओं का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रुद्रेश परस्ते सहित जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उमरिया जिले के नगर पालिका परिषद बिरसिंहपुर पाली में हाईवे के किनारे खुली नालियों में एक गाय के गिर के मर जाने और नाली में पड़े पड़े सड़ने के कारण वार्ड वासियों को हो रही दिक्कत चारों तरफ बदबू फैली है सड़ने के कारण बीमारियों का खतरा वार्ड 6 में मरी गाय से फैली दुर्गंध, रहवासी परेशान बिरसिंहपुर-- पाली नगर पालिका परिषद बिरसिंहपुर पाली के वार्ड नंबर 6 में सेंट्रल बैंक के पास पिछले कई दिनों से मरी हुई गाय कीड़े पड़ गए हैं पड़े होने से पूरे क्षेत्र में भारी दुर्गंध फैल गई है। दुर्गंध के कारण वार्डवासियों का जीना दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गाय की मौत के बाद से उसका शव वहीं पड़ा है। नगर पालिका को सूचना देने पर अभी शव को हटाने की व्यवस्था की गई है। भीषण गर्मी में शव सड़ने से बदबू और तेज हो गई है, जिससे मक्खियां और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। वार्डवासी ने बताया कि दुर्गंध से बच्चों और बुजुर्गों में उल्टी, सिरदर्द की शिकायत हो रही है। लोगों ने जल्द से जल्द शव को हटाकर क्षेत्र में चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने की मांग की है। एवं खुली नालियों के ऊपर स्लैप लगाकर नालियों को ढकने की भी मांग की गई है क्योंकि अभी कुछ ही दिनों पहले वार्ड नंबर 10 निवासी एक बुजुर्ग वार्ड नंबर 5 की खुली नाली में गिरने से दर्दनाक मौत हुई थी और आज फिर यह खुली नाली में एक गाय के गिरने से भी मौत हो गई है ऐसी दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं इसलिए वार्ड वासियों का कहना है कि जल्द से जल्द खुली नालियों के ऊपर ढक्कन स्लैप लगाकर उसे बंद किया जाए ताकि आगे चलकर कोई दुर्घटना ना हो सके इस संबंध में नगर पालिका अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास का भी प्रयास किया गया।
    3
    उमरिया जिले के नगर पालिका परिषद बिरसिंहपुर पाली में हाईवे के किनारे खुली नालियों में एक गाय के गिर के मर जाने और नाली में पड़े पड़े सड़ने के कारण वार्ड वासियों को हो रही दिक्कत चारों तरफ बदबू फैली है सड़ने के कारण बीमारियों का खतरा
वार्ड 6 में मरी गाय से फैली दुर्गंध, रहवासी परेशान
बिरसिंहपुर-- पाली नगर पालिका परिषद बिरसिंहपुर पाली के वार्ड नंबर 6 में सेंट्रल बैंक के पास पिछले कई दिनों से मरी हुई गाय कीड़े पड़ गए हैं पड़े होने से पूरे क्षेत्र में भारी दुर्गंध फैल गई है। दुर्गंध के कारण वार्डवासियों का जीना दूभर हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गाय की मौत के बाद से उसका शव वहीं पड़ा है। नगर पालिका को सूचना देने पर अभी शव को हटाने की व्यवस्था  की गई है। भीषण गर्मी में शव सड़ने से बदबू और तेज हो गई है, जिससे मक्खियां और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
वार्डवासी ने बताया कि दुर्गंध से बच्चों और बुजुर्गों में उल्टी, सिरदर्द की शिकायत हो रही है। लोगों ने जल्द से जल्द शव को हटाकर क्षेत्र में चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने की मांग की है। एवं खुली नालियों के ऊपर स्लैप लगाकर नालियों को ढकने की भी मांग की गई है क्योंकि अभी कुछ ही दिनों पहले वार्ड नंबर 10 निवासी एक बुजुर्ग वार्ड नंबर 5 की खुली नाली में गिरने से दर्दनाक मौत हुई थी और आज फिर यह खुली नाली में एक गाय के गिरने से भी मौत हो गई है ऐसी दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं इसलिए वार्ड वासियों का कहना है कि जल्द से जल्द खुली नालियों के ऊपर ढक्कन स्लैप लगाकर उसे बंद किया जाए ताकि आगे चलकर कोई दुर्घटना ना हो सके
इस संबंध में नगर पालिका अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास का भी प्रयास किया गया।
    user_Om Agrawal
    Om Agrawal
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.