logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*फार्मर आईडी बनवाने के लिए डिप्टी कलेक्टर बैधनाथ वासनिक ने की किसानों से अपील* *फार्मर आईडी बनवाने के लिए डिप्टी कलेक्टर बैधनाथ वासनिक ने की किसानों से अपील* *डिंडौरी01सितंबर2026* डिप्टी कलेक्टर श्री बैधनाथ वासनिक ने जिले के सभी किसान भाइयों से अपील की है कि जिन किसानों की फार्मर आईडी अभी तक नहीं बनी है, वे जल्द से जल्द अपनी फार्मर आईडी बनवा लें। जिले में कुल 4 लाख 1 हजार 321 किसानों में से 1 लाख 50 हजार 297 किसानों की फार्मर आईडी बन चुकी है, जबकि 2 लाख 51 हजार 24 किसानों की फार्मर आईडी बनना अभी शेष है। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए जिले में विभिन्न स्थानों पर फार्मर आईडी बनाने हेतु कैंप लगाए जा रहे हैं। साथ ही राजस्व अधिकारी एवं संबंधित अमला घर-घर पहुंचकर भी किसानों की फार्मर आईडी बनाने का कार्य कर रहा है, ताकि कोई भी पात्र किसान इस सुविधा से वंचित न रहे। डिप्टी कलेक्टर श्री वासनिक ने बताया कि फार्मर आईडी बनने से किसानों को शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, अनुदान एवं अन्य किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया अधिक सरल और सुगम होगी। उन्होंने सभी किसान भाइयों से आग्रह किया है कि वे अपने नजदीकी कैंप, निर्धारित केंद्र अथवा घर पहुंचने वाले राजस्व अमले के सहयोग से समय पर अपनी फार्मर आईडी अवश्य बनवाएं, ताकि भविष्य में शासन की किसान हितैषी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

4 hrs ago
user_लखन बर्मन
लखन बर्मन
पत्रकार Dindori, Madhya Pradesh•
4 hrs ago

*फार्मर आईडी बनवाने के लिए डिप्टी कलेक्टर बैधनाथ वासनिक ने की किसानों से अपील* *फार्मर आईडी बनवाने के लिए डिप्टी कलेक्टर बैधनाथ वासनिक ने की किसानों से अपील* *डिंडौरी01सितंबर2026* डिप्टी कलेक्टर श्री बैधनाथ वासनिक ने जिले के सभी किसान भाइयों से अपील की है कि जिन किसानों की फार्मर आईडी अभी तक नहीं बनी है, वे जल्द से जल्द अपनी फार्मर आईडी बनवा लें। जिले में कुल 4 लाख 1 हजार 321 किसानों में से 1 लाख 50 हजार 297 किसानों की फार्मर आईडी बन चुकी है, जबकि 2 लाख 51 हजार 24 किसानों की फार्मर आईडी बनना अभी शेष है। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए जिले में विभिन्न स्थानों पर फार्मर आईडी बनाने हेतु कैंप लगाए जा रहे हैं। साथ ही राजस्व अधिकारी एवं संबंधित अमला घर-घर पहुंचकर भी किसानों की फार्मर आईडी बनाने का कार्य कर रहा है, ताकि कोई भी पात्र किसान इस सुविधा से वंचित न रहे। डिप्टी कलेक्टर श्री वासनिक ने बताया कि फार्मर आईडी बनने से किसानों को शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, अनुदान एवं अन्य किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया अधिक सरल और सुगम होगी। उन्होंने सभी किसान भाइयों से आग्रह किया है कि वे अपने नजदीकी कैंप, निर्धारित केंद्र अथवा घर पहुंचने वाले राजस्व अमले के सहयोग से समय पर अपनी फार्मर आईडी अवश्य बनवाएं, ताकि भविष्य में शासन की किसान हितैषी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज में कांग्रेस जोरदार प्रदर्शन*
    1
    *राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज में कांग्रेस जोरदार  प्रदर्शन*
    user_Pankaj Jhariya
    Pankaj Jhariya
    News Anchor घुघरी, मंडला, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • ग्राम बटौंधा नायक मोहल्ला विजय किराना स्टोर 20 बोतल बियर 50 पाव देसी शराब भट्टी मां भगवती मानव कल्याण संगठन कार्यकर्ताओं ने शराब पकड़ कर 112 कॉल कर पुलिस को पकड़वाया बिरसिंहपुर नौरोजाबाद में आबकारी नियमों की खुलेआम अनदेखी, ठेकेदार के गुर्गे दोपहिया-चार पहिया वाहनों से कर रहे गांव-गांव शराब की पैकारी पुलिस और आबकारी विभाग की भूमिका पर सवाल, भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ी अवैध शराब, डायल 112 को दी सूचना बिरसिंहपुर (उमरिया शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि शराब की बिक्री केवल लाइसेंसी अहाते और निर्धारित दुकान से ही की जाए, लेकिन बिरसिंहपुर नौरोजाबाद क्षेत्र में इन नियमों को ठेके पर लेकर बैठे ठेकेदार द्वारा खुलेआम ताक पर रखा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नौरोजाबाद शराब भट्टी के ठेकेदार द्वारा अपने गुर्गों के माध्यम से मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों में शराब भरकर गांव-गांव, शहर के वार्डों, ढाबों, पान-गुमटियों और टपरों तक अवैध रूप से शराब पहुंचाई जा रही है। यह पैकारी सुबह से लेकर देर रात तक बेरोकटोक जारी है, जिससे क्षेत्र में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है और युवा वर्ग बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाइसेंसी दुकान पर तो शराब बिकती ही है, लेकिन असली खेल दुकान बंद होने के बाद शुरू होता है। ठेकेदार के लड़के कमीशन के लालच में 20 से 50 रुपये अधिक दाम लेकर हर जगह शराब की होम डिलीवरी जैसा काम कर रहे हैं। गांव के चौक-चौराहों और ढाबों पर खुलेआम शराब पिलाई जा रही है, जिससे आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत संबंधित थाने और आबकारी विभाग से की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ऐसी स्थिति में जो काम पुलिस और आबकारी विभाग को करना चाहिए था, वह काम आज भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने कर दिखाया। सोमवार को संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि दोपहिया वाहन पर बड़ी मात्रा में शराब लेकर कुछ लोग गांव की ओर जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं राजू सिंह, अमेले सिंह, आशु नायक, लखन नायक, उदय नायक, सुनील, गणेश परस्ते, मनोज मरावी, भुवनेश्वर सिंह,ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया नायक मोहल्ला में रूक कर विजय किराना स्टोर में शराब देखकर चले गए भगवती मानव कल्याण कार्यकर्ताओं ने मौके से देशी50 पाव और 24 बोतल बियर बरामद होने की बात कही जा रही है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने तत्काल डायल 112 पर फोन लगाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब्त शराब और बियर को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मांग की है कि केवल शराब पकड़ने वाले को ही नहीं, बल्कि इस पूरे अवैध कारोबार के पीछे खड़े शराब ठेकेदार के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। भगवती मानव कल्याण संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका संगठन लंबे समय से समाज में व्याप्त नशे के खिलाफ अभियान चला रहा है। उनका उद्देश्य लोगों को नशामुक्त बनाना है, जबकि शासन की दुकान का ठेका लेकर कुछ लोग अवैध पैकारी कर उनके प्रयासों को विफल कर रहे हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि इस अवैध पैकारी पर रोक नहीं लगी तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस पूरे मामले ने एक बार फिर आबकारी और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। आखिर क्यों विभागीय अधिकारी लाइसेंसी दुकानों की जांच नहीं करते? क्यों पैकारी करने वाले वाहनों की चेकिंग नहीं होती? क्या इस अवैध कमाई में कहीं न कहीं विभागीय मिलीभगत तो नहीं है? जनता इन सवालों का जवाब चाहती है। क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने जिला कलेक्टर और जिला आबकारी अधिकारी से मांग की है कि बिरसिंहपुर नौरोजाबाद भट्टी के स्टॉक और बिक्री रजिस्टर का मिलान किया जाए, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाए और पैकारी में लिप्त सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि अवैध शराब बिक्री पर पूरी तरह से रोक लग सके।
    3
    ग्राम बटौंधा नायक मोहल्ला विजय किराना स्टोर 20 बोतल बियर 50 पाव देसी शराब भट्टी मां भगवती मानव कल्याण संगठन कार्यकर्ताओं ने शराब पकड़ कर 112 कॉल कर पुलिस को पकड़वाया
बिरसिंहपुर नौरोजाबाद में आबकारी नियमों की खुलेआम अनदेखी, ठेकेदार के गुर्गे दोपहिया-चार पहिया वाहनों से कर रहे गांव-गांव शराब की पैकारी
पुलिस और आबकारी विभाग की भूमिका पर सवाल, भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ी अवैध शराब, डायल 112 को दी सूचना
बिरसिंहपुर (उमरिया शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि शराब की बिक्री केवल लाइसेंसी अहाते और निर्धारित दुकान से ही की जाए, लेकिन बिरसिंहपुर नौरोजाबाद क्षेत्र में इन नियमों को ठेके पर लेकर बैठे ठेकेदार द्वारा खुलेआम ताक पर रखा जा रहा है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार नौरोजाबाद शराब भट्टी के ठेकेदार द्वारा अपने गुर्गों के माध्यम से मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों में शराब भरकर गांव-गांव, शहर के वार्डों, ढाबों, पान-गुमटियों और टपरों तक अवैध रूप से शराब पहुंचाई जा रही है। यह पैकारी सुबह से लेकर देर रात तक बेरोकटोक जारी है, जिससे क्षेत्र में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है और युवा वर्ग बर्बाद हो रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लाइसेंसी दुकान पर तो शराब बिकती ही है, लेकिन असली खेल दुकान बंद होने के बाद शुरू होता है। ठेकेदार के लड़के कमीशन के लालच में 20 से 50 रुपये अधिक दाम लेकर हर जगह शराब की होम डिलीवरी जैसा काम कर रहे हैं। गांव के चौक-चौराहों और ढाबों पर खुलेआम शराब पिलाई जा रही है, जिससे आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत संबंधित थाने और आबकारी विभाग से की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ऐसी स्थिति में जो काम पुलिस और आबकारी विभाग को करना चाहिए था, वह काम आज भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने कर दिखाया। सोमवार को संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि दोपहिया वाहन पर बड़ी मात्रा में शराब लेकर कुछ लोग गांव की ओर जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं राजू सिंह, अमेले सिंह, आशु नायक, लखन नायक, उदय नायक, सुनील, गणेश परस्ते, मनोज मरावी, भुवनेश्वर सिंह,ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया नायक मोहल्ला में रूक कर विजय किराना स्टोर में शराब देखकर चले गए भगवती मानव कल्याण कार्यकर्ताओं ने मौके से देशी50 पाव और 24 बोतल बियर बरामद होने की बात कही जा रही है।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने तत्काल डायल 112 पर फोन लगाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब्त शराब और बियर को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मांग की है कि केवल शराब पकड़ने वाले को ही नहीं, बल्कि इस पूरे अवैध कारोबार के पीछे खड़े शराब ठेकेदार के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाए।
भगवती मानव कल्याण संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका संगठन लंबे समय से समाज में व्याप्त नशे के खिलाफ अभियान चला रहा है। उनका उद्देश्य लोगों को नशामुक्त बनाना है, जबकि शासन की दुकान का ठेका लेकर कुछ लोग अवैध पैकारी कर उनके प्रयासों को विफल कर रहे हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि इस अवैध पैकारी पर रोक नहीं लगी तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
इस पूरे मामले ने एक बार फिर आबकारी और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। आखिर क्यों विभागीय अधिकारी लाइसेंसी दुकानों की जांच नहीं करते? क्यों पैकारी करने वाले वाहनों की चेकिंग नहीं होती? क्या इस अवैध कमाई में कहीं न कहीं विभागीय मिलीभगत तो नहीं है? जनता इन सवालों का जवाब चाहती है।
क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने जिला कलेक्टर और जिला आबकारी अधिकारी से मांग की है कि बिरसिंहपुर नौरोजाबाद भट्टी के स्टॉक और बिक्री रजिस्टर का मिलान किया जाए, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाए और पैकारी में लिप्त सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि अवैध शराब बिक्री पर पूरी तरह से रोक लग सके।
    user_Shambhu nath Soni
    Shambhu nath Soni
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    48 min ago
  • जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू एवं प्रकाश झारिया ने रासायनिक, जैविक, प्राकृतिक पर प्रकाश डाला *शासकीय आदर्श महाविद्यालय शहपुरा,जिला डिण्डौरी में जैविक कृषि : इसकी आवश्यकता एवं वैश्विक संभावनाएं” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम रहा* *जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू एवं प्रकाश झारिया ने रासायनिक, जैविक, प्राकृतिक पर प्रकाश डाला* शहपुरा। आज 1 सितम्बर 2026 को स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना, उच्च शिक्षा विभाग, म.प्र. शासन के आदेशों के परिप्रेक्ष्य में शासकीय आदर्श महाविद्यालय, शहपुरा, डिण्डौरी में “जैविक कृषि : इसकी आवश्यकता एवं वैश्विक संभावनाएं” विषय पर‌ एक माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य पी.एस. वरकड़े के संरक्षण में हुआ। *जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू ने कहा : जैविक खेती से सुरक्षित स्वास्थ्य और उपजाऊ भूमि* जंगल के पेड़ को यूरिया कौन देता है कीटनाशक का छिड़काव कौन करता है उन्हें पानी कौन देता है लेकिन जब समय आता है तब पेड़ फल से लद जाते है जंगल के पेड़ के किसी भी पत्ते को तोड़ लीजिए और लैव में टेस्ट करा लीजिए एक भी तत्व की कमी नहीं मिलती जंगल में जो नियम काम करता है, वही हमारे खेत में करना चाहिए और यही है प्राकृतिक कृषि और प्राकृतिक कृषि का सिध्दांत। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य प्राचार्य श्री‌ पी.एस. वरकड़े, जैविक कृषि विशेषज्ञ प्रशिक्षक श्री बिहारी लाल साहू, श्री प्रकाश झारिया, श्री भगवत सिंह धुर्वे, डॉ नरेन्द्र सिंह ठाकुर, डॉ वीणा शिवहरे, डॉ सुषमा मिश्रा, डॉ ज्योति त्रिपाठी आदि ने भारत माता को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर, सरस्वती वंदना से किया गया। कु. निहालिका के नेतृत्व में उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना की। कु. भूमिका ने स्वागत गीत का गायन करके‌ उपस्थित सभी जनों का मन मोह लिया। शुभारंभ कार्यक्रम में श्री अभिषेक पटेल, डॉ. रश्मि चक्रवर्ती, डॉ निहारिका सेंगर, डॉ दीपक अग्रवाल, डॉ परमेश कुमार साकेत, सुश्री कृति जैन, सुश्री आकांक्षा, डॉ. ए.के. झारिया, आदि महाविद्यालय के सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के संयोजक डॉ नरेन्द्र सिंह ठाकुर, सहायक प्राध्यापक (सांख्यिकी) ने बताया कि कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बहुत ही उत्साह के साथ पंजीयन करायें है। गूगल फार्म के माध्यम से हुए पंजीकरण में कुल निर्धारित पंजीयनों से दोगुने पंजीयन फार्म प्राप्त हुए हैं, जो कि छात्र-छात्राओं के जैविक कृषि में अत्यधिक उत्साह होने का प्रमाण है। प्रशिक्षण कार्यक्रम दो बैचों में संचालित होगा और शहर‌ के‌ विख्यात प्रशिक्षकों श्री बिहारी लाल साहू, श्री प्रकाश झारिया के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। महाविद्यालय परिवार के डॉ. अजय कुमार राय, डॉ. बसंती चौहान, डॉ कल्पना सागर, डॉ खेमराज कनौजिया, डॉ. प्रीत नेगी, डॉ. प्रतिभा उरमलिया, डॉ. अंचल वर्मा, डॉ.राजू रैदास, डॉ.सी एल आदि भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में जैविक कृषि की उपयोगिता एवं महत्व पर‌ व्याख्यान देंगे।
    4
    जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू एवं प्रकाश झारिया ने रासायनिक, जैविक, प्राकृतिक पर प्रकाश डाला
*शासकीय आदर्श महाविद्यालय शहपुरा,जिला डिण्डौरी में जैविक कृषि : इसकी आवश्यकता एवं वैश्विक संभावनाएं” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम रहा*
*जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू एवं प्रकाश झारिया ने रासायनिक, जैविक, प्राकृतिक पर प्रकाश डाला*
शहपुरा। आज 1 सितम्बर 2026 को स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना, उच्च शिक्षा विभाग, म.प्र. शासन के आदेशों के परिप्रेक्ष्य में शासकीय आदर्श महाविद्यालय, शहपुरा, डिण्डौरी में “जैविक कृषि : इसकी आवश्यकता एवं वैश्विक संभावनाएं” विषय पर‌ एक माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य पी.एस. वरकड़े के संरक्षण में हुआ। 
*जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू ने कहा : जैविक खेती से सुरक्षित स्वास्थ्य और उपजाऊ भूमि*
जंगल के पेड़ को यूरिया कौन देता है कीटनाशक का छिड़काव कौन करता है उन्हें पानी कौन देता है लेकिन जब समय आता है तब पेड़ फल से लद जाते है जंगल के पेड़ के किसी भी पत्ते को तोड़ लीजिए और लैव में टेस्ट करा लीजिए एक भी तत्व की कमी नहीं मिलती जंगल में जो नियम काम करता है, वही हमारे खेत में करना चाहिए और यही है प्राकृतिक कृषि और प्राकृतिक कृषि का सिध्दांत।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य प्राचार्य श्री‌ पी.एस. वरकड़े, जैविक कृषि विशेषज्ञ प्रशिक्षक श्री बिहारी लाल साहू, श्री प्रकाश झारिया, श्री भगवत सिंह धुर्वे, डॉ नरेन्द्र सिंह ठाकुर, डॉ वीणा शिवहरे, डॉ सुषमा मिश्रा, डॉ ज्योति त्रिपाठी आदि ने भारत माता को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर, सरस्वती वंदना से किया गया। कु. निहालिका के नेतृत्व में उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना की। कु. भूमिका ने स्वागत गीत का गायन करके‌ उपस्थित सभी जनों का मन मोह लिया। शुभारंभ कार्यक्रम में श्री अभिषेक पटेल, डॉ. रश्मि चक्रवर्ती, डॉ निहारिका सेंगर, डॉ दीपक अग्रवाल, डॉ परमेश कुमार साकेत, सुश्री कृति जैन, सुश्री आकांक्षा, डॉ. ए.के. झारिया, आदि महाविद्यालय के सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के संयोजक डॉ नरेन्द्र सिंह ठाकुर, सहायक प्राध्यापक (सांख्यिकी) ने बताया कि कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बहुत ही उत्साह के साथ पंजीयन करायें है। गूगल फार्म के माध्यम से हुए पंजीकरण में कुल निर्धारित पंजीयनों से दोगुने पंजीयन फार्म प्राप्त हुए हैं, जो कि छात्र-छात्राओं के जैविक कृषि में अत्यधिक उत्साह होने का प्रमाण है। प्रशिक्षण कार्यक्रम दो बैचों में संचालित होगा और शहर‌ के‌ विख्यात प्रशिक्षकों श्री बिहारी लाल साहू, श्री प्रकाश झारिया के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। महाविद्यालय परिवार के डॉ. अजय कुमार राय, डॉ. बसंती चौहान, डॉ कल्पना सागर, डॉ खेमराज कनौजिया, डॉ. प्रीत नेगी, डॉ. प्रतिभा उरमलिया, डॉ. अंचल वर्मा, डॉ.राजू रैदास, डॉ.सी एल आदि भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में जैविक कृषि की उपयोगिता एवं महत्व पर‌ व्याख्यान देंगे।
    user_Ishwar prasad Sahu
    Ishwar prasad Sahu
    शाहपुरा, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उमरिया जिले के नगर पालिका परिषद बिरसिंहपुर पाली में हाईवे के किनारे खुली नालियों में एक गाय के गिर के मर जाने और नाली में पड़े पड़े सड़ने के कारण वार्ड वासियों को हो रही दिक्कत चारों तरफ बदबू फैली है सड़ने के कारण बीमारियों का खतरा वार्ड 6 में मरी गाय से फैली दुर्गंध, रहवासी परेशान बिरसिंहपुर-- पाली नगर पालिका परिषद बिरसिंहपुर पाली के वार्ड नंबर 6 में सेंट्रल बैंक के पास पिछले कई दिनों से मरी हुई गाय कीड़े पड़ गए हैं पड़े होने से पूरे क्षेत्र में भारी दुर्गंध फैल गई है। दुर्गंध के कारण वार्डवासियों का जीना दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गाय की मौत के बाद से उसका शव वहीं पड़ा है। नगर पालिका को सूचना देने पर अभी शव को हटाने की व्यवस्था की गई है। भीषण गर्मी में शव सड़ने से बदबू और तेज हो गई है, जिससे मक्खियां और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। वार्डवासी ने बताया कि दुर्गंध से बच्चों और बुजुर्गों में उल्टी, सिरदर्द की शिकायत हो रही है। लोगों ने जल्द से जल्द शव को हटाकर क्षेत्र में चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने की मांग की है। एवं खुली नालियों के ऊपर स्लैप लगाकर नालियों को ढकने की भी मांग की गई है क्योंकि अभी कुछ ही दिनों पहले वार्ड नंबर 10 निवासी एक बुजुर्ग वार्ड नंबर 5 की खुली नाली में गिरने से दर्दनाक मौत हुई थी और आज फिर यह खुली नाली में एक गाय के गिरने से भी मौत हो गई है ऐसी दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं इसलिए वार्ड वासियों का कहना है कि जल्द से जल्द खुली नालियों के ऊपर ढक्कन स्लैप लगाकर उसे बंद किया जाए ताकि आगे चलकर कोई दुर्घटना ना हो सके इस संबंध में नगर पालिका अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास का भी प्रयास किया गया।
    3
    उमरिया जिले के नगर पालिका परिषद बिरसिंहपुर पाली में हाईवे के किनारे खुली नालियों में एक गाय के गिर के मर जाने और नाली में पड़े पड़े सड़ने के कारण वार्ड वासियों को हो रही दिक्कत चारों तरफ बदबू फैली है सड़ने के कारण बीमारियों का खतरा
वार्ड 6 में मरी गाय से फैली दुर्गंध, रहवासी परेशान
बिरसिंहपुर-- पाली नगर पालिका परिषद बिरसिंहपुर पाली के वार्ड नंबर 6 में सेंट्रल बैंक के पास पिछले कई दिनों से मरी हुई गाय कीड़े पड़ गए हैं पड़े होने से पूरे क्षेत्र में भारी दुर्गंध फैल गई है। दुर्गंध के कारण वार्डवासियों का जीना दूभर हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गाय की मौत के बाद से उसका शव वहीं पड़ा है। नगर पालिका को सूचना देने पर अभी शव को हटाने की व्यवस्था  की गई है। भीषण गर्मी में शव सड़ने से बदबू और तेज हो गई है, जिससे मक्खियां और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
वार्डवासी ने बताया कि दुर्गंध से बच्चों और बुजुर्गों में उल्टी, सिरदर्द की शिकायत हो रही है। लोगों ने जल्द से जल्द शव को हटाकर क्षेत्र में चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने की मांग की है। एवं खुली नालियों के ऊपर स्लैप लगाकर नालियों को ढकने की भी मांग की गई है क्योंकि अभी कुछ ही दिनों पहले वार्ड नंबर 10 निवासी एक बुजुर्ग वार्ड नंबर 5 की खुली नाली में गिरने से दर्दनाक मौत हुई थी और आज फिर यह खुली नाली में एक गाय के गिरने से भी मौत हो गई है ऐसी दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं इसलिए वार्ड वासियों का कहना है कि जल्द से जल्द खुली नालियों के ऊपर ढक्कन स्लैप लगाकर उसे बंद किया जाए ताकि आगे चलकर कोई दुर्घटना ना हो सके
इस संबंध में नगर पालिका अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास का भी प्रयास किया गया।
    user_Om Agrawal
    Om Agrawal
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • चीफ रिपोर्टर योगेश कुमार वर्मन संभाग शहडोल जिला शहडोल मप्र *जैतपुर में बारिश बनी आफत: उफनी कुंनुक नदी, पुल के ऊपर पानी; छत्तीसगढ़ का रास्ता बंद* चीफ रिपोर्टर योगेश कुमार वर्मन संभाग शहडोल जिला शहडोल मप्र *जैतपुर में बारिश बनी आफत: उफनी कुंनुक नदी, पुल के ऊपर पानी; छत्तीसगढ़ का रास्ता बंद*
    1
    चीफ रिपोर्टर योगेश कुमार वर्मन 
संभाग शहडोल जिला शहडोल मप्र 
*जैतपुर में बारिश बनी आफत: उफनी कुंनुक नदी, पुल के ऊपर पानी; छत्तीसगढ़ का रास्ता बंद*
चीफ रिपोर्टर योगेश कुमार वर्मन 
संभाग शहडोल जिला शहडोल मप्र 
*जैतपुर में बारिश बनी आफत: उफनी कुंनुक नदी, पुल के ऊपर पानी; छत्तीसगढ़ का रास्ता बंद*
    user_India news Reporter
    India news Reporter
    Voice of people सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमे के खिलाफ जिला कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च अनूपपूर - कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद भाजपा एवं आरएसएस से जुड़े लोगों द्वारा मंच के कथित रूप से शुद्धिकरण किए जाने के मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर दलित विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस घटना के दोषियों पर कार्यवाही करने के बजाय उत्तराखंड पुलिस द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्रपूर्वक फर्जी एफआईआर दर्ज की गई, जो लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान का अपमान है। इसी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर अध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में जिला मुख्यालय अनूपपुर में कांग्रेस कार्यालय से सामतपुर चौक तक विरोध मार्च निकाला गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया और दमनात्मक कार्यवाही के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
    1
    राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमे के खिलाफ जिला कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च
अनूपपूर - 
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  की सभा के बाद भाजपा एवं आरएसएस से जुड़े लोगों द्वारा मंच के कथित रूप से शुद्धिकरण किए जाने के मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर दलित विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस घटना के दोषियों पर कार्यवाही करने के बजाय उत्तराखंड पुलिस द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्रपूर्वक फर्जी एफआईआर दर्ज की गई, जो लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान का अपमान है।
इसी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर अध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में जिला मुख्यालय अनूपपुर में कांग्रेस कार्यालय से सामतपुर चौक तक विरोध मार्च निकाला गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया और दमनात्मक कार्यवाही के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    46 min ago
  • 📰 बड़ी सोच और निरंतर मेहनत से हासिल करें जीवन की हर मंजिल : कलेक्टर 📰 बड़ी सोच और निरंतर मेहनत से हासिल करें जीवन की हर मंजिल : कलेक्टर मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से विद्यार्थियों के खातों में अंतरित की राशि, डिंडौरी के 962 विद्यार्थियों को मिला ₹2.40 करोड़ से अधिक का लाभ डिंडौरी, 01 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री द्वारा मंगलवार को सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेशभर के विद्यार्थियों के खातों में विभिन्न विद्यार्थी हितैषी योजनाओं के अंतर्गत राशि का अंतरण किया गया। प्रदेश में लगभग 121 लाख विद्यार्थियों को ₹304 करोड़ से अधिक की राशि का लाभ प्रदान किया गया। डिंडौरी जिले में उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। जिले के 84 विद्यालयों के 962 विद्यार्थियों को कुल ₹2 करोड़ 40 लाख 50 हजार की राशि का लाभ प्राप्त हुआ। विद्यार्थियों को कलेक्टर ने दिया सफलता का मंत्र कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे स्वयं भी शासकीय विद्यालय की छात्रा रही हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने कठिन परिस्थितियों के बीच मेहनत करते हुए अच्छे प्रतिशत हासिल किए हैं। शासन द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता उनके लिए एक छोटा-सा उपहार है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि निरंतर मेहनत, सकारात्मक सोच और बड़े लक्ष्य ही सफलता की कुंजी हैं। यदि विद्यार्थी इसी तरह निरंतर परिश्रम करते रहेंगे तो वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। शासन की ओर से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सुविधाएं और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। शिक्षा सबसे अनमोल संपत्ति : ओमकार मरकाम डिंडौरी विधायक श्री ओमकार मरकाम ने कहा कि जिले के 962 विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिलना खुशी की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह सफलता का पहला पड़ाव है, जीवन में अभी कई मंजिलें हासिल करनी हैं। उन्होंने कहा कि अच्छी सोच और अच्छा ज्ञान ही व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ाता है। शिक्षा ऐसी अमूल्य संपत्ति है, जिसे न कोई चुरा सकता है, न बांट सकता है और न ही कोई छीन सकता है। विधायक ने विद्यार्थियों से कहा कि वे छोटी नहीं, बल्कि बड़ी सोच रखें और जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करें। शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, जिसमें लैपटॉप जैसी सहायता भी शामिल है, का उपयोग शिक्षा एवं ज्ञानवर्धन के लिए करें। विद्यार्थियों को वितरित किए प्रमाण-पत्र कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों को विद्यार्थी प्रोत्साहन प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। विद्यार्थियों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा प्राप्त आर्थिक सहायता एवं सुविधाओं का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रुद्रेश परस्ते सहित जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    4
    📰 बड़ी सोच और निरंतर मेहनत से हासिल करें जीवन की हर मंजिल : कलेक्टर

📰 बड़ी सोच और निरंतर मेहनत से हासिल करें जीवन की हर मंजिल : कलेक्टर
मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से विद्यार्थियों के खातों में अंतरित की राशि, डिंडौरी के 962 विद्यार्थियों को मिला ₹2.40 करोड़ से अधिक का लाभ
डिंडौरी, 01 सितंबर 2026।
मुख्यमंत्री द्वारा मंगलवार को सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेशभर के विद्यार्थियों के खातों में विभिन्न विद्यार्थी हितैषी योजनाओं के अंतर्गत राशि का अंतरण किया गया। प्रदेश में लगभग 121 लाख विद्यार्थियों को ₹304 करोड़ से अधिक की राशि का लाभ प्रदान किया गया।
डिंडौरी जिले में उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। जिले के 84 विद्यालयों के 962 विद्यार्थियों को कुल ₹2 करोड़ 40 लाख 50 हजार की राशि का लाभ प्राप्त हुआ।
विद्यार्थियों को कलेक्टर ने दिया सफलता का मंत्र
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे स्वयं भी शासकीय विद्यालय की छात्रा रही हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने कठिन परिस्थितियों के बीच मेहनत करते हुए अच्छे प्रतिशत हासिल किए हैं। शासन द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता उनके लिए एक छोटा-सा उपहार है।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि निरंतर मेहनत, सकारात्मक सोच और बड़े लक्ष्य ही सफलता की कुंजी हैं। यदि विद्यार्थी इसी तरह निरंतर परिश्रम करते रहेंगे तो वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। शासन की ओर से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सुविधाएं और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
शिक्षा सबसे अनमोल संपत्ति : ओमकार मरकाम
डिंडौरी विधायक श्री ओमकार मरकाम ने कहा कि जिले के 962 विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिलना खुशी की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह सफलता का पहला पड़ाव है, जीवन में अभी कई मंजिलें हासिल करनी हैं।
उन्होंने कहा कि अच्छी सोच और अच्छा ज्ञान ही व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ाता है। शिक्षा ऐसी अमूल्य संपत्ति है, जिसे न कोई चुरा सकता है, न बांट सकता है और न ही कोई छीन सकता है।
विधायक ने विद्यार्थियों से कहा कि वे छोटी नहीं, बल्कि बड़ी सोच रखें और जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करें। शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, जिसमें लैपटॉप जैसी सहायता भी शामिल है, का उपयोग शिक्षा एवं ज्ञानवर्धन के लिए करें।
विद्यार्थियों को वितरित किए प्रमाण-पत्र
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों को विद्यार्थी प्रोत्साहन प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। विद्यार्थियों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा प्राप्त आर्थिक सहायता एवं सुविधाओं का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रुद्रेश परस्ते सहित जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • फिर खुली नाली में एक हादसा वार्ड नंबर 5 मैं खुली नाली में गिरकर एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत फिर वही वार्ड नंबर 6 में खुली नाली में गिरने से एक पशु की मौत वार्ड 6 में मरी गाय से फैली दुर्गंध, रहवासी परेशान बिरसिंहपुर-- पाली नगर पालिका परिषद बिरसिंहपुर पाली के वार्ड नंबर 6 में सेंट्रल बैंक के पास पिछले कई दिनों से मरी हुई गाय कीड़े पड़ गए हैं पड़े होने से पूरे क्षेत्र में भारी दुर्गंध फैल गई है। दुर्गंध के कारण वार्डवासियों का जीना दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गाय की मौत के बाद से उसका शव वहीं पड़ा था। नगर पालिका को सूचना देने के बाद अभी शव को हटाने की व्यवस्था की गई है। भीषण गर्मी में शव सड़ने से बदबू और तेज हो गई है, जिससे मक्खियां और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। वार्डवासी ने बताया कि दुर्गंध से बच्चों और बुजुर्गों में उल्टी, सिरदर्द की शिकायत हो रही है। लोगों ने जल्द से जल्द शव को हटाकर क्षेत्र में चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने की मांग की है। इस संबंध में नगर पालिका अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया। और जल्द से जल्द खुली नालियों को ढकने के लिए उनके ऊपर स्लैप रखने की भी मांग की गई है ताकि आगे चलकर ऐसी कोई भी दुर्घटना से बचा जा सके।
    4
    फिर खुली नाली में एक हादसा वार्ड  नंबर 5 मैं खुली नाली में गिरकर एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत फिर वही वार्ड नंबर 6 में खुली नाली में गिरने से एक पशु की मौत
वार्ड 6 में मरी गाय से फैली दुर्गंध, रहवासी परेशान
बिरसिंहपुर-- पाली नगर पालिका परिषद बिरसिंहपुर पाली के वार्ड नंबर 6 में सेंट्रल बैंक के पास पिछले कई दिनों से मरी हुई गाय कीड़े पड़ गए हैं पड़े होने से पूरे क्षेत्र में भारी दुर्गंध फैल गई है। दुर्गंध के कारण वार्डवासियों का जीना दूभर हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गाय की मौत के बाद से उसका शव वहीं पड़ा था। नगर पालिका को सूचना देने के बाद अभी शव को हटाने की  व्यवस्था  की गई है। भीषण गर्मी में शव सड़ने से बदबू और तेज हो गई है, जिससे मक्खियां और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
वार्डवासी ने बताया कि दुर्गंध से बच्चों और बुजुर्गों में उल्टी, सिरदर्द की शिकायत हो रही है। लोगों ने जल्द से जल्द शव को हटाकर क्षेत्र में चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने की मांग की है।
इस संबंध में नगर पालिका अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया। और जल्द से जल्द खुली नालियों को ढकने के लिए उनके ऊपर स्लैप रखने की भी मांग की गई है ताकि आगे चलकर ऐसी कोई भी दुर्घटना से बचा जा सके।
    user_Om Agrawal
    Om Agrawal
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पाली वार्ड नंबर 6 कई दिनों से मरी हुई गाय में कीड़े एवं दुर्गंध से बड़वासीयो में आक्रोश वार्ड 6 में मरी गाय से फैली दुर्गंध, रहवासी परेशान बिरसिंहपुर-- पाली नगर पालिका परिषद बिरसिंहपुर पाली के वार्ड नंबर 6 में सेंट्रल बैंक के पास पिछले कई दिनों से मरी हुई गाय कीड़े पड़ गए हैं पड़े होने से पूरे क्षेत्र में भारी दुर्गंध फैल गई है। दुर्गंध के कारण वार्डवासियों का जीना दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गाय की मौत के बाद से उसका शव वहीं पड़ा है। नगर पालिका को सूचना देने के बावजूद अभी तक शव को हटाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। भीषण गर्मी में शव सड़ने से बदबू और तेज हो गई है, जिससे मक्खियां और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। वार्डवासी ने बताया कि दुर्गंध से बच्चों और बुजुर्गों में उल्टी, सिरदर्द की शिकायत हो रही है। लोगों ने जल्द से जल्द शव को हटाकर क्षेत्र में चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने की मांग की है। इस संबंध में नगर पालिका अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन जवाब नहीं मिल सका।
    1
    पाली वार्ड नंबर 6 कई दिनों से मरी हुई गाय में कीड़े एवं दुर्गंध से बड़वासीयो में आक्रोश
वार्ड 6 में मरी गाय से फैली दुर्गंध, रहवासी परेशान
बिरसिंहपुर-- पाली नगर पालिका परिषद बिरसिंहपुर पाली के वार्ड नंबर 6 में सेंट्रल बैंक के पास पिछले कई दिनों से मरी हुई गाय कीड़े पड़ गए हैं पड़े होने से पूरे क्षेत्र में भारी दुर्गंध फैल गई है। दुर्गंध के कारण वार्डवासियों का जीना दूभर हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गाय की मौत के बाद से उसका शव वहीं पड़ा है। नगर पालिका को सूचना देने के बावजूद अभी तक शव को हटाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। भीषण गर्मी में शव सड़ने से बदबू और तेज हो गई है, जिससे मक्खियां और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
वार्डवासी ने बताया कि दुर्गंध से बच्चों और बुजुर्गों में उल्टी, सिरदर्द की शिकायत हो रही है। लोगों ने जल्द से जल्द शव को हटाकर क्षेत्र में चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने की मांग की है।
इस संबंध में नगर पालिका अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन जवाब नहीं मिल सका।
    user_Shambhu nath Soni
    Shambhu nath Soni
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.