KOTA में नई शिक्षा नीति से बढ़ेगा स्किल और रोजगार का दायरा, टूरिज्म सेक्टर में भी नई संभावनाएं: कुलगुरु निमित चौधरी जेबा पटेल/कोटा। Rajasthan Technical University के कुलगुरु Nimit Chaudhary ने कहा कि National Education Policy 2020 के लागू होने से उच्च शिक्षा में गुणवत्ता, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को केवल डिग्री तक सीमित नहीं रखती, बल्कि उन्हें व्यावहारिक ज्ञान और उद्योगों से जोड़ने का भी अवसर देती है। दीक्षांत समारोह की तैयारियों के बीच दिए गए एक विशेष साक्षात्कार में कुलगुरु प्रोफेसर निमित चौधरी ने बताया कि तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ पर्यटन (टूरिज्म) क्षेत्र में भी व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान जैसे पर्यटन प्रधान राज्य में टूरिज्म से जुड़ी तकनीक, मैनेजमेंट और रिसर्च पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति के तहत बहु-विषयक शिक्षा, शोध और नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में अपनी रुचि के अनुसार पढ़ाई और करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। कुलगुरु ने यह भी कहा कि आने वाले समय में तकनीकी शिक्षा को उद्योगों और पर्यटन क्षेत्र से जोड़कर विद्यार्थियों को अधिक व्यावहारिक अनुभव देने की दिशा में काम किया जाएगा, जिससे प्रदेश और देश के विकास में युवा शक्ति की भागीदारी बढ़ेगी।

- भीलवाड़ा में कार-बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार गंभीर भीलवाड़ा में शीतला अष्टमी के दिन अजमेरा हॉस्पिटल के पास कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- Post by Sadbhavna sandesh news1
- ब्रेकिंग न्यूज़ चीन ने जॉर्डन और खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर हो रही घटनाओं का खुलासा किया है — यह वाकई खतरनाक और भयावह है.1
- जंग का आज 12 वां दिन: भारत की मीडिया लग चुकी है अपने काम पर: जब ग़ाज़ा में रिहायशी इलाकों पर बमबारी हो रही थी तब सब ख़ामोश थे: इजरायल में जो तबाही हुई है उसकी हक़ीक़त बाहर नहीं निकले इसके लिए मीडिया को बैन कर दिया गया है, अगर किसी ने वीडियो अपलोड किया तो 5 साल की सज़ा का प्रावधान किया गया है, लेकिन अगर आप प्रोपेगेंडा के तहत विरोधी को बदनाम करने वाली रिपोर्टिंग करते हैं तो आपको छूट है... लेकिन लोग अब इनकी फर्जी खबरों के झांसे में शायद ही आएं: हक़ीक़त सबको पता है...1
- कोटा राजस्थान आरटीयू का 15वां दीक्षांत समारोह आयोजित, 9237 विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां कोटा। राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय का 15वां दीक्षांत समारोह सियाम ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 9237 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। अपरिहार्य कारणों के चलते राज्यपाल हरीभाऊ बागड़े और उपमुख्यमंत्री प्रो. प्रेमचंद बैरवा समारोह में शामिल नहीं हो सके। ऐसे में समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. निमित रंजन चौधरी ने की। समारोह में दीक्षांत अतिथि के रूप में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान, पिलानी के निदेशक डॉ. पी.सी. पंचारिया मौजूद रहे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बी.पी. सारस्वत ने शिरकत की। इस दौरान कुलगुरु प्रो. निमित रंजन चौधरी ने विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और कुलाधिपति एवं राज्यपाल हरीभाऊ बागड़े का अध्यक्षीय संदेश पढ़कर सुनाया। समारोह में कुलाधिपति पदक एमबीए की छात्रा निकिता जैन को प्रदान किया गया, जबकि कुलपति स्वर्ण पदक बीटेक के छात्र विष्णु मीणा को दिया गया। इसके अलावा 29 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया और 34 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। दीक्षांत भाषण में डॉ. पी.सी. पंचारिया ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डिग्री प्राप्त करने के साथ ही उनके जीवन की नई शुरुआत होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी क्षमता को पहचानने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम को कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बी.पी. सारस्वत ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार भावना शर्मा, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बी.एल. शर्मा सहित विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, संकाय सदस्य और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। बाइट प्रो. निमित रंजन चौधरी / कुलगुरु, आरटीयू4
- Post by VKH NEWS1
- जेबा पटेल/कोटा। राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत के कोटा दौरे के दौरान सूचना इंडिया के लिए ब्यूरो जेबा पटेल ने उनका विशेष साक्षात्कार लिया। इस खास बातचीत में मंत्री रावत ने प्रदेश में जल प्रबंधन, सिंचाई परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तार से जानकारी साझा की। मंत्री सुरेश रावत ने कहा कि राजस्थान जैसे जल संकट वाले राज्य में जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश में जल संरक्षण, नहरों के आधुनिकीकरण और नई सिंचाई योजनाओं के माध्यम से किसानों को अधिक से अधिक पानी उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण और कृषि क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता बढ़े, ताकि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त संसाधन मिल सकें और उनकी खेती अधिक मजबूत बन सके।1
- चेचट में खदान ब्लास्टिंग से फैला धुएं का गुबार, कॉलोनीवासियों को सांस लेने में परेशानी चेचट कस्बे के पास मीना कॉलोनी में खदान में की गई ब्लास्टिंग के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। धुएं और तेज बदबू के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन की शिकायत हुई। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि ब्लास्टिंग के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जाता। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।1
- Post by VKH NEWS1