अन्नपूर्णा मंदिर के प्रवेश मार्ग से हटाए गए 8 मकान, प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई इंदौर के अन्नपूर्णा मंदिर के पास स्थित पुरानी बस्ती में नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आठ मकानों को हटा दिया। अधिकारियों के मुताबिक ये मकान मंदिर के प्रवेश मार्ग में बाधा बन रहे थे और इन्हें हटाने के संबंध में न्यायालय एवं एसडीएम कोर्ट के आदेश प्राप्त हुए थे। वहीं, कार्रवाई का प्रभावित परिवारों और उनके वकीलों ने विरोध करते हुए पर्याप्त समय नहीं दिए जाने का आरोप लगाया है। वीओ — इंदौर के अन्नपूर्णा मंदिर के प्रवेश मार्ग के पास गुरुवार सुबह नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। तीन थानों के पुलिस बल की मौजूदगी में आठ मकानों को हटाया गया। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित मकानों को हटाने के लिए पूर्व में न्यायालय और एसडीएम कोर्ट से आदेश जारी हुए थे। ये मकान मंदिर के प्रवेश मार्ग में बाधा बन रहे थे। प्रशासन के अनुसार यहां रहने वाले आठ परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था करते हुए उन्हें उचित स्थान पर आवास उपलब्ध कराया जाएगा। कार्रवाई के दौरान प्रभावित परिवारों और उनके वकीलों ने जमकर विरोध किया। वकीलों का आरोप है कि मकान हटाने से पहले परिवारों को पर्याप्त समय और सूचना नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि एसडीएम कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन सुनवाई से पहले ही कार्रवाई कर दी गई। वहीं, प्रभावित परिवारों ने दावा किया कि वे वर्ष 1945 से यहां रह रहे थे। मकान टूटने के बाद परिवारों ने प्रशासन से तत्काल पुनर्वास और रहने की व्यवस्था करने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई पूरी हो चुकी है और क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है। बाइट — विभागीय अधिकारी बाइट — प्रभावित पक्ष के वकील बाइट — प्रभावित परिवार

- इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में क्रेटा कार से चोरी हुए 27 लाख रुपये की सनसनीखेज वारदात इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में क्रेटा कार से चोरी हुए 27 लाख रुपये की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के मामले में कार मालिक के निजी ड्राइवर रोहित को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 24 लाख 50 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची। दरअसल, 24 अगस्त को फरियादी गौरव मित्तल ने राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि विकास स्वीट्स के सामने खड़ी उनकी क्रेटा कार में रखे 27 लाख रुपये चोरी हो गए हैं। फरियादी ने अपने निजी ड्राइवर रोहित पर चोरी की आशंका जताई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने 15 सितंबर को आरोपी रोहित को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की रकम में से 24 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए गए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी रोहित के खिलाफ पूर्व में थाना तुकोगंज में चोरी के दो मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है और बाकी रकम सहित मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।3
- इंदौर। सांवेर में हुआ हादसा दिवाल गिरने के कारण कुछ लोग घायल हुए एम्बुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया इंदौर। सांवेर में हुआ हादसा दिवाल गिरने के कारण कुछ लोग घायल हुए एम्बुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया1
- मोदी सरकार जनता की जेब काटने का नया तरीका लेकर आई नया प्लान गरीबों पर गिरेगी यह बिजली जेब काटने वाली1
- जनसुनवाई कलेक्टर कार्यालय कल अपनी समस्या लेकर पटवारी कलेक्टर साहब से मिले1
- इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में क्रेटा कार से चोरी हुए 27 लाख रुपये की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के मामले में कार मालिक के निजी ड्राइवर रोहित को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 24 लाख 50 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची। दरअसल, 24 अगस्त को फरियादी गौरव मित्तल ने राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि विकास स्वीट्स के सामने खड़ी उनकी क्रेटा कार में रखे 27 लाख रुपये चोरी हो गए हैं। फरियादी ने अपने निजी ड्राइवर रोहित पर चोरी की आशंका जताई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने 15 सितंबर को आरोपी रोहित को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की रकम में से 24 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए गए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी रोहित के खिलाफ पूर्व में थाना तुकोगंज में चोरी के दो मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है और बाकी रकम सहित मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।1
- इंदौर में अवैध शराब पर आबकरी का शिकंजा 6 वाहन समेत 15 पेटी जप्त *इंदौर में अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा, 6 वाहन समेत 15 पेटी जप्त* *इंदौर।* आबकारी आयुक्त के निर्देश और कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश पर सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में आबकारी विभाग ने पिछले 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी कंट्रोलर कमलेश सोलंकी और डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने मालवा मिल चौराहा, स्कीम नंबर 78, मारीमाता चौराहा, निपानिया, जूनी इंदौर और हाथीपाला क्षेत्र में घेराबंदी कर 6 वाहन और 15 पेटी से अधिक देशी-विदेशी शराब जप्त की। जप्त माल की कीमत करीब 8 लाख रुपये है। कंट्रोलर कमलेश सोलंकी ने बताया कि मालवा मिल से आरोपी महेंद्र पिता सनमान सिंह यादव से 75 पाव शराब और बाइक MP09 BS 8529, स्कीम 78 से महेंद्र पिता धीरज परमार के ई-रिक्शा MP09 AQ 6178 से 5 पेटी शराब जप्त की गई। डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल ने बताया कि मारीमाता से आरोपी उमेश पिता महेश भार्गव से 100 पाव और बाइक MP09 VQ 2801, निपानिया से शिवम सिंह से 2 पेटी विदेशी शराब बरामद हुई है। इसके अलावा जूनी इंदौर में प्रातःकालीन टीम द्वारा 2 अन्य वाहन भी पकड़े गए हैं। दोनों अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अलग-अलग दुकानों से 4-6 बोतल शराब खरीदकर इकट्ठा कर ब्लैक में सप्लाई करते हैं। सभी आरोपियों पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) में प्रकरण दर्ज कर बैच नंबर और नेटवर्क की जांच की जा रही है।4
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सांवेर में बड़ा हादसा टेंशन चौराहा पर जर्जर इमारत की दीवार गिरी 🔴 8 महिला श्रमिक मलबे के नीचे दबीं 🔴 3 महिलाओं की मौके पर मौत 🔴 4 महिला श्रमिक गंभीर घायल 🔴 घायलों को अरबिंदो अस्पताल रेफर किया गया 🔴 हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, नगर परिषद और प्रशासनिक अमला मौके पर 🔴 मलबा हटाकर राहत-बचाव कार्य जारी 🔴 नगर के बीच हादसा होने से मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा1