हमीरपुर :बीती रात ट्रक और ओमनी वैन की भिड़ंत, चार की मौत, तीन गंभीर मौदहा (हमीरपुर)। बीती रात नेशनल हाईवे-34 पर छिरका गांव के निकट एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक और ओमनी वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार कुरारा थाना क्षेत्र के ग्राम डामर से एक बारात कबरई थाना क्षेत्र के ग्राम खड़डी पहरा जा रही थी। बारात में शामिल कुछ लोग ओमनी वैन से जा रहे थे। जैसे ही वाहन छिरका के पास पहुंचा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उर्दना निवासी मोहन (20) पुत्र रामसेवक, तिंदुही निवासी आशीष (30) पुत्र करन सिंह, कमलेश निवासी डामर तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रोहित (19) पुत्र राधेश्याम निवासी तिंदुही, दिलीप (24) पुत्र गनेशा कुशवाहा निवासी उर्दना तथा बाबूजी निवासी डामर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घायलों को मौदहा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा भी अस्पताल पहुंचे और मृतकों के परिजनों को सांत्वना देते हुए घायलों के बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं तहसीलदार शिखर मिश्रा, कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह, नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता समेत पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी देर रात तक कार्रवाई में जुटे रहे।
हमीरपुर :बीती रात ट्रक और ओमनी वैन की भिड़ंत, चार की मौत, तीन गंभीर मौदहा (हमीरपुर)। बीती रात नेशनल हाईवे-34 पर छिरका गांव के निकट एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक और ओमनी वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार कुरारा थाना क्षेत्र के ग्राम डामर से एक बारात कबरई थाना क्षेत्र के ग्राम खड़डी पहरा जा रही थी। बारात में शामिल कुछ लोग ओमनी वैन से जा रहे थे। जैसे ही वाहन छिरका के पास पहुंचा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उर्दना निवासी मोहन (20) पुत्र रामसेवक, तिंदुही निवासी आशीष (30) पुत्र करन सिंह, कमलेश निवासी डामर तथा एक अन्य
अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रोहित (19) पुत्र राधेश्याम निवासी तिंदुही, दिलीप (24) पुत्र गनेशा कुशवाहा निवासी उर्दना तथा बाबूजी निवासी डामर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घायलों को मौदहा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा भी अस्पताल पहुंचे और मृतकों के परिजनों को सांत्वना देते हुए घायलों के बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं तहसीलदार शिखर मिश्रा, कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह, नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता समेत पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी देर रात तक कार्रवाई में जुटे रहे।
- *लाखो रु0 के चोरी के जेवरात के साथ अभियुक्त गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में रात्रि थाना मटौंध पुलिस द्वारा मकान का ताला तोड़कर आभूषण व नकद रुपए चोरी करने वाले गैंगस्टर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।थाना मटौंध क्षेत्र के दुरेडी के रहने वाले राजू पुत्र रामआसरे द्वारा 25अप्रैल 26 को थाना मटौंध पर सूचना दी गई कि रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके मकान का ताला तोड़कर उनके आभूषण व नकद रुपए चोरी कर लिये गए है। सूचना पर थाना मटौंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था। घटना के सफल अनावरण के क्रम में भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा अभियुक्त की पहचान करते हुए रात्रि को मुखबिर की सूचना पर गवाईन नाला के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किए गए अनुमानित कीमत के करीब 07 लाख रुपए के आभूषण व नकद रुपए के साथ अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए है।अभियुक्त थाना मटौंध क्षेत्र का एक शातिर गैंगस्टर एक्ट का अपराधी है जिस पर चोरी मारपीट आदि सहित पूर्व में कुल 08 मुकदमें दर्ज है।अभियुक्त जागेन्द्र उर्फ गजोधर पुत्र श्यामलाल निवासी मोहनपुरवा थाना मटौंध जनपद बांदा का निवासी हैं।1
- हमीरपुर जनपद के ग्राम बिल्हाडी गांव के प्रजापति समाज के लाल जैनेन्द्र प्रजापति जी ने पुलिस भर्ती होकर माता-पिता सहित पूरे प्रजापति समाज का नाम रोशन किया आपको बहुत-बहुत बधाई हो मुझे और भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं1
- बांदा के जिलाधिकारी अमित आसेरी ने बढ़ती गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जनपदवासियों से सावधानी बरतने की अपील की है। डीएम ने कहा कि तेज धूप और लू के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। विशेष रूप से दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बाहर जाने से परहेज करें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो सिर ढककर निकलें और पर्याप्त पानी साथ रखें। उन्होंने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। साथ ही लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक तरल पदार्थ जैसे पानी, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। डीएम ने यह भी कहा कि अगर किसी व्यक्ति में चक्कर आना, उल्टी, तेज बुखार या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराएं। प्रशासन ने सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि हीट वेव के दौरान किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।1
- हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के सुरौली बुजुर्ग गांव के शीबू खान को आखिरकार दो साल बाद न्याय मिल गया। मामले में लंबे समय से चार्जशीट दाखिल न होने से परेशान शीबू खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर अपनी पीड़ा जाहिर की थी। वीडियो में उसने ससुराल पक्ष और सीओ सदर पर गंभीर आरोप लगाए थे और न्याय न मिलने पर आत्महत्या करने तक की चेतावनी दी थी। इस मामले को मीडिया में प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया। सोमवार को स्थानीय थाने के पैरोकार द्वारा अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी गई, जिससे पीड़ित को राहत मिली। लंबे समय से न्याय की उम्मीद लगाए बैठे शीबू खान ने इस कार्रवाई के बाद संतोष जताया। पीड़ित ने कहा कि यदि उसकी आवाज मीडिया के माध्यम से सामने न आती, तो शायद उसे न्याय मिलने में और देरी होती। उसने मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खबर प्रकाशित होने के बाद ही संबंधित अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की। वायरल वीडियो को देखकर सोशल मीडिया में कमेंट्स करते हुए लोगों का भी कहना है कि इस तरह के मामलों में समय पर कार्रवाई होना बेहद जरूरी है, ताकि पीड़ितों का न्याय प्रणाली पर भरोसा बना रहे।1
- हमीरपुर, उत्तर प्रदेश ⏩ शराब में विषैला पदार्थ मिलाकर हत्या का सनसनीखेज आरोप ⏩ पीड़िता ने गांव के प्रधान और उनके पुत्र पर साजिश का लगाया आरोप ⏩ पति को जहर पिलाकर हत्या किए जाने का गंभीर दावा ⏩ आरोप— पहले से मुकदमे में समझौते का बनाया जा रहा था दबाव ⏩ समझौता न करने पर सुनियोजित तरीके से हत्या का आरोप ⏩ पुराने गंभीर विवादों से मामला और संवेदनशील बना ⏩ डर और दबाव के चलते पीड़िता ने घर छोड़कर अन्य स्थान पर ली शरण ⏩ पीड़िता ने एसपी से मिलकर न्याय और कार्रवाई की लगाई गुहार ⏩ मामला जलालपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है3
- *तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकप ने बिजली के खंभे में मारी टक्कर तीन लोग हुए घायल,,*1
- कबीर चौरा में नारी शक्ति बन्दन विधानसभा सम्मेलन हुआ संपन्न हमीरपुर विधानसभा राठ के कबीर चौरा में नारी शक्ति वंदन विधानसभा सम्मेलन जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद की अध्यक्षता में आयोजित हुआ इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मोनिका यादव (जिला पंचायत अध्यक्ष फर्रुखाबाद ) रही तथा विशिष्ट अतिथि राठ विधायक मनीषा अनुरागी जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत पूर्व विधायक अमरेश कुमारी के साथ सम्मिलित होकर मात्र शक्ति को संबोधित किया नारी शक्ति का सम्मान और उनकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए संकल्पित हैं जहाँ हर महिला सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर हो। इस सम्मेलन कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख दुलारी नीतू भटनागर ज्योति गुप्ता रेखा गुप्ता मधु गुरुदेव प्रीति द्विवेदी निशा भटनागर उपस्थिति रही1
- थाना मटौंध पुलिस द्वारा मकान का ताला तोड़कर रुपए व आभूषण चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए शातिर गैंगस्टर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से चोरी के करीब 07 लाख रुपए के आभूषण, नकद रुपए सहित अवैध तमंचा व कारतूस बरामद । पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में दिनांक 26/27.04.2026 की रात्रि थाना मटौंध पुलिस द्वारा मकान का ताला तोड़कर आभूषण व नकद रुपए चोरी करने वाले गैंगस्टर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब हो कि थाना मटौंध क्षेत्र के दुरेडी के रहने वाले राजू पुत्र रामआसरे द्वारा दिनांक 25.04.2026 को थाना मटौंध पर सूचना दी गई कि रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके मकान का ताला तोड़कर उनके आभूषण व नकद रुपए चोरी कर लिये गए है । सूचना पर थाना मटौंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया । घटना के सफल अनावरण के क्रम में भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा अभियुक्त की पहचान करते हुए दिनांक 26/27.04.2026 की रात्रि को मुखबिर की सूचना गवाईन नाला के पास से गिरफ्तार कर लिया गया । तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किए गए अनुमानित कीमत के करीब 07 लाख रुपए के आभूषण व नकद रुपए के साथ अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए है । बता दें कि अभियुक्त थाना मटौंध क्षेत्र का एक शातिर गैंगस्टर एक्ट का अपराधी है जिस पर चोरी मारपीट आदि सहित पूर्व में कुल 08 मुकदमें दर्ज है । *बरामदगी-* ▪️01 मंगलसूत्र पीली धातु वजन 16.5 ग्राम ▪️01 मंचली पीली धातु वजन 9.2 ग्राम ▪️01 जोड़ी झुमकी पीली धातु वजन 6.4 ग्राम ▪️01 कमरबंद सफेद धातु वजन 278 ग्राम ▪️01 हाफ पेटी सफेद धातु वजन 179 ग्राम ▪️02 जोड़ी बिछिया सफेद धातु वजन 11 ग्राम ▪️01 अंगूठी सफेद घातु वजन 1.5 ग्राम ▪️01 नाक का फूल पीली धातु वजन 0.6 ग्राम ▪️10 हजार रुपए नकद (चोरी के) ▪️01 तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. जागेन्द्र उर्फ गजोधर पुत्र श्यामलाल निवासी मोहनपुरवा थाना मटौंध जनपद बांदा । *पंजीकृत अभियोग-* ▪️मु0अ0सं0- 78/26 धारा 331(4)/305(a)/317(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मटौंध जनपद बांदा । *आपराधिक इतिहास गजोधर उपर्युक्त-* 1. मु0अ0सं0- 98/21 धारा 325/392/506/411 भा0द0वि0थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा । 2. मु0अ0सं0- 657/21 धारा 457/380/411 भा0द0वि0थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा । 3. मु0अ0सं0- 158/21 धारा 380/457/411/413 भा0द0वि थाना मटौंध जनपद बांदा । 4. मु0अ0सं0- 161/21 धारा 307 भा0द0वि थाना मटौंध जनपद बांदा । 5. मु0अ0सं0- 163/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मटौंध जनपद बांदा । 6. मु0अ0सं0- 74/20 धारा 60 आब0अधि0 थाना मटौंध जनपद बांदा । 7. मु0अ0सं0- 164/21 धारा 411/41 भा0द0वि थाना मटौंध जनपद बांदा । 8. मु0अ0सं0- 77/23 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना मटौंध जनपद बांदा ।3
- माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।1