logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लकड़बग्घे से डरे बच्चे की ढाल बना जंगल का राजा शेर,वीडियो वायरल जांच पड़ताल में एआई एडड वीडियो निकली।

1 day ago
user_महुआ न्यूज़ लखनऊ
महुआ न्यूज़ लखनऊ
Media house सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

लकड़बग्घे से डरे बच्चे की ढाल बना जंगल का राजा शेर,वीडियो वायरल जांच पड़ताल में एआई एडड वीडियो निकली।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत की है। चिराग पासवान ने कहा कि स्वतंत्र भारद्वाज ने उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया है और इस मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत की है। चिराग पासवान ने कहा कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया गया है और वह पुलिस से कार्रवाई की सिफारिश करेंगे। दरअसल, स्वतंत्र भारद्वाज के पॉडकास्ट में चिराग पासवान को अपना “बड़ा भाई” बताते हुए कथित तौर पर अपनी राजनीतिक पहुंच का दावा किया गया था। अब चिराग पासवान की शिकायत के बाद मामला और गंभीर हो गया है।
    1
    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत की है। चिराग पासवान ने कहा कि स्वतंत्र भारद्वाज ने उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया है और इस मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत की है। चिराग पासवान ने कहा कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया गया है और वह पुलिस से कार्रवाई की सिफारिश करेंगे।
दरअसल, स्वतंत्र भारद्वाज के पॉडकास्ट में चिराग पासवान को अपना “बड़ा भाई” बताते हुए कथित तौर पर अपनी राजनीतिक पहुंच का दावा किया गया था। अब चिराग पासवान की शिकायत के बाद मामला और गंभीर हो गया है।
    user_Gaurav Srivastava
    Gaurav Srivastava
    News Anchor सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जन्माष्टमी पर मुस्लिम भक्त ने भगवान खाटू श्याम को दिया लाइट बोर्ड जन्माष्टमी पर मुस्लिम भक्त ने भगवान खाटू श्याम को दिया लाइट बोर्ड रायबरेली के अहियारायपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर में जन्माष्टमी पर एक अनोखा दृश्य देखने को मिला जिसमें एक मुस्लिम समुदाय का लड़का जिसका नाम इरशाद है जो डीजे ब्लॉगर है वह लाइट के नाम वाले बोर्ड भी बनाता है इरशाद ने कहा हम एक डीजे ब्लॉगर है तो हम सभी जगह जाते है क्योंकि ये मेरा काम है तो आज जन्माष्टमी थी तो मैने सोचा क्यों न हम भी भगवान को नाम वाला लाइट बोर्ड भेट करे तो इरशाद ने इस कामना के साथ भगवान खाटू श्याम जी को हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा का लाइट बोर्ड मंदिर प्रांगण में भेट किया और सभी से एक जुट होकर रहने के लिए बोला
    2
    जन्माष्टमी पर मुस्लिम भक्त ने भगवान खाटू श्याम को दिया लाइट बोर्ड 
जन्माष्टमी पर मुस्लिम भक्त ने भगवान खाटू श्याम को दिया लाइट बोर्ड 
रायबरेली के अहियारायपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर में जन्माष्टमी पर एक अनोखा दृश्य देखने को मिला जिसमें एक मुस्लिम समुदाय का लड़का जिसका नाम इरशाद है जो डीजे ब्लॉगर है  वह लाइट के नाम वाले बोर्ड भी बनाता है इरशाद ने कहा हम एक डीजे ब्लॉगर है तो हम सभी जगह जाते है क्योंकि ये मेरा काम है तो आज जन्माष्टमी थी तो मैने सोचा क्यों न हम भी भगवान को नाम वाला लाइट बोर्ड भेट करे तो इरशाद ने इस कामना के साथ भगवान खाटू श्याम जी को हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा का लाइट बोर्ड मंदिर प्रांगण में भेट  किया और सभी से एक जुट होकर  रहने के लिए बोला
    user_Yash kumar
    Yash kumar
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रायबरेली: करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत घर मे कार्य करने के दौरान राजेन्द्र करंट की चपेट में आया परिजनों द्वारा राजेन्द्र को पहुँचाया गया सीएचसी,डॉक्टर ने राजेन्द्र को किया मृत घोषित,सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को लिया कब्जे में,गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के मलिकमऊ चौबारा की घटना
    1
    रायबरेली: करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
घर मे कार्य करने के दौरान राजेन्द्र करंट की चपेट में आया

परिजनों द्वारा राजेन्द्र को पहुँचाया गया सीएचसी,डॉक्टर ने राजेन्द्र को किया मृत घोषित,सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को लिया कब्जे में,गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के मलिकमऊ चौबारा की घटना
    user_महुआ न्यूज़ लखनऊ
    महुआ न्यूज़ लखनऊ
    Media house सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, मासूम बेटी समेत तीन गंभीर रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र में भरतगंज कस्बे के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री सनोरंजन प्रजापति, उनकी मासूम बेटी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भरतगंज कस्बे के पास दोनों बाइकें तेज गति से आमने-सामने आ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं सनोरंजन प्रजापति, उनकी मासूम बेटी और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही डीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहनों की जानकारी जुटाते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है
    1
    दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, मासूम बेटी समेत तीन गंभीर
रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र में भरतगंज कस्बे के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री सनोरंजन प्रजापति, उनकी मासूम बेटी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भरतगंज कस्बे के पास दोनों बाइकें तेज गति से आमने-सामने आ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं सनोरंजन प्रजापति, उनकी मासूम बेटी और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
सूचना मिलते ही डीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहनों की जानकारी जुटाते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है
    user_Ajay Kumar
    Ajay Kumar
    Local News Reporter सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • 15 दिन से घरों के सामने भरा पानी, दूसरे के घर रहने को मजबूर परिवार पूरे गुमान सिंह में जलभराव से ग्रामीण बेहाल, भूसा समेत घरेलू सामान हुआ खराब 15 दिन से घरों के सामने भरा पानी, दूसरे के घर रहने को मजबूर परिवार पूरे गुमान सिंह में जलभराव से ग्रामीण बेहाल, भूसा समेत घरेलू सामान हुआ खराब महराजगंज तहसील क्षेत्र के बछरावां विधानसभा अंतर्गत अमावां विकासखंड के पूरे गुमान सिंह मजरे ओनई जंगल गांव में करीब 15 दिनों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों के घरों और दरवाजों के सामने पानी भरा होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित है। ग्रामीण विजय शंकर पुत्र स्वर्गीय राम चरन ने बताया कि उनके परिवार में सात सदस्य हैं। घर के आसपास लगातार पानी भरा होने के कारण परिवार को रहने में दिक्कत हो रही है। स्थिति इतनी खराब है कि उन्हें बच्चों समेत दूसरे के घर में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। घर में रखा जानवरों का भूसा भी पानी में भीगकर खराब हो गया है। इसके अलावा घर में रखा अन्य सामान भी जलभराव की वजह से बेकार हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आने-जाने वाले रास्ते की स्थिति भी ठीक नहीं है। रास्ते में पानी भरा होने के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के मुताबिक लंबे समय से पानी भरा होने के बावजूद निकासी के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। जल निकासी नहीं होने से बढ़ी परेशानी, तहसील प्रशासन से कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि करीब 15 दिन से जलभराव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन अब तक तहसील प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने नहीं आया। ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान कराने और पानी की निकासी की व्यवस्था किए जाने की मांग की है। मेवा लाल, शैलेन्द्र, देशराज, बिंधादीन, राम बहादुर, बृजेश, राम नरेश, देवता दीन सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि लगातार पानी भरा रहने से घरों के साथ ही पशुओं के लिए भी संकट खड़ा हो गया है। भूसा खराब होने से पशुपालकों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव का स्थलीय निरीक्षण कर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    4
    15 दिन से घरों के सामने भरा पानी, दूसरे के घर रहने को मजबूर परिवार
पूरे गुमान सिंह में जलभराव से ग्रामीण बेहाल, भूसा समेत घरेलू सामान हुआ खराब
15 दिन से घरों के सामने भरा पानी, दूसरे के घर रहने को मजबूर परिवार
पूरे गुमान सिंह में जलभराव से ग्रामीण बेहाल, भूसा समेत घरेलू सामान हुआ खराब
महराजगंज तहसील क्षेत्र के बछरावां विधानसभा अंतर्गत अमावां विकासखंड के पूरे गुमान सिंह मजरे ओनई जंगल गांव में करीब 15 दिनों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों के घरों और दरवाजों के सामने पानी भरा होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित है। ग्रामीण विजय शंकर पुत्र स्वर्गीय राम चरन ने बताया कि उनके परिवार में सात सदस्य हैं। घर के आसपास लगातार पानी भरा होने के कारण परिवार को रहने में दिक्कत हो रही है। स्थिति इतनी खराब है कि उन्हें बच्चों समेत दूसरे के घर में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। घर में रखा जानवरों का भूसा भी पानी में भीगकर खराब हो गया है। इसके अलावा घर में रखा अन्य सामान भी जलभराव की वजह से बेकार हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आने-जाने वाले रास्ते की स्थिति भी ठीक नहीं है। रास्ते में पानी भरा होने के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के मुताबिक लंबे समय से पानी भरा होने के बावजूद निकासी के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। जल निकासी नहीं होने से बढ़ी परेशानी, तहसील प्रशासन से कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि करीब 15 दिन से जलभराव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन अब तक तहसील प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने नहीं आया। ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान कराने और पानी की निकासी की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
मेवा लाल, शैलेन्द्र, देशराज, बिंधादीन, राम बहादुर, बृजेश, राम नरेश, देवता दीन सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि लगातार पानी भरा रहने से घरों के साथ ही पशुओं के लिए भी संकट खड़ा हो गया है। भूसा खराब होने से पशुपालकों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव का स्थलीय निरीक्षण कर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    user_ऋषि कुमार मिश्रा
    ऋषि कुमार मिश्रा
    Teacher महाराजगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ब्रह्माकुमारीज भाग्य भवन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव रायबरेली। ब्रह्माकुमारीज भाग्य भवन, सुभाष नगर, रायबरेली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति के बीच श्री कृष्ण जन्म एवं कृष्ण रासलीला में मटकी फोड़ ,माखन चोरी आदि बच्चों की सुन्दर प्रस्तुति हुई जिसमें भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर जिला इंचार्ज ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी ने उपस्थित सभी भाई-बहनों को श्रीकृष्ण के दिव्य गुणों एवं उनके आदर्श जीवन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सभी को श्रीकृष्ण के समान प्रेम, पवित्रता, मधुरता, प्रसन्नता एवं श्रेष्ठ गुणों को अपने जीवन में आत्मसात करने का प्रेरणादायक संदेश दिया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आधारित सुंदर एवं मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्तिमय वातावरण में श्रीकृष्ण दरबार की भव्य एवं सुंदर आरती भी की गई। कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त मीरा जी के श्रीकृष्ण के प्रति अटूट प्रेम एवं भक्ति भाव का भावपूर्ण मंचन रहा, जिसे शगुन एवं परम द्वारा अत्यंत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर केक कटिंग भी की गई। सम्पूर्ण कार्यक्रम आध्यात्मिकता, श्रद्धा, भक्ति एवं उमंग से परिपूर्ण रहा। अंत में सभी ने श्रीकृष्ण के दिव्य गुणों को अपने जीवन में अपनाकर सुख, शांति एवं प्रेममय जीवन बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अथर्व ,अद्विका, सावि,परम ,वाणी,निहारिका आदि बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। ब्रह्माकुमारीज भाग्य भवन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव रायबरेली। ब्रह्माकुमारीज भाग्य भवन, सुभाष नगर, रायबरेली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति के बीच श्री कृष्ण जन्म एवं कृष्ण रासलीला में मटकी फोड़ ,माखन चोरी आदि बच्चों की सुन्दर प्रस्तुति हुई जिसमें भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर जिला इंचार्ज ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी ने उपस्थित सभी भाई-बहनों को श्रीकृष्ण के दिव्य गुणों एवं उनके आदर्श जीवन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सभी को श्रीकृष्ण के समान प्रेम, पवित्रता, मधुरता, प्रसन्नता एवं श्रेष्ठ गुणों को अपने जीवन में आत्मसात करने का प्रेरणादायक संदेश दिया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आधारित सुंदर एवं मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्तिमय वातावरण में श्रीकृष्ण दरबार की भव्य एवं सुंदर आरती भी की गई। कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त मीरा जी के श्रीकृष्ण के प्रति अटूट प्रेम एवं भक्ति भाव का भावपूर्ण मंचन रहा, जिसे शगुन एवं परम द्वारा अत्यंत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर केक कटिंग भी की गई। सम्पूर्ण कार्यक्रम आध्यात्मिकता, श्रद्धा, भक्ति एवं उमंग से परिपूर्ण रहा। अंत में सभी ने श्रीकृष्ण के दिव्य गुणों को अपने जीवन में अपनाकर सुख, शांति एवं प्रेममय जीवन बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अथर्व ,अद्विका, सावि,परम ,वाणी,निहारिका आदि बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी।
    4
    ब्रह्माकुमारीज भाग्य भवन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

रायबरेली। ब्रह्माकुमारीज भाग्य भवन, सुभाष नगर, रायबरेली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति के बीच श्री कृष्ण जन्म एवं कृष्ण रासलीला में मटकी फोड़  ,माखन चोरी आदि बच्चों की सुन्दर प्रस्तुति हुई जिसमें भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर जिला इंचार्ज ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी ने उपस्थित सभी भाई-बहनों को श्रीकृष्ण के दिव्य गुणों एवं उनके आदर्श जीवन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सभी को श्रीकृष्ण के समान प्रेम, पवित्रता, मधुरता, प्रसन्नता एवं श्रेष्ठ गुणों को अपने जीवन में आत्मसात करने का प्रेरणादायक संदेश दिया।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आधारित सुंदर एवं मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्तिमय वातावरण में श्रीकृष्ण दरबार की भव्य एवं सुंदर आरती भी की गई।
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त मीरा जी के श्रीकृष्ण के प्रति अटूट प्रेम एवं भक्ति भाव का भावपूर्ण मंचन रहा, जिसे शगुन एवं परम द्वारा अत्यंत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर केक कटिंग भी की गई।
सम्पूर्ण कार्यक्रम आध्यात्मिकता, श्रद्धा, भक्ति एवं उमंग से परिपूर्ण रहा। अंत में सभी ने श्रीकृष्ण के दिव्य गुणों को अपने जीवन में अपनाकर सुख, शांति एवं प्रेममय जीवन बनाने का संकल्प लिया। 
कार्यक्रम में अथर्व ,अद्विका, सावि,परम ,वाणी,निहारिका आदि बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी।
ब्रह्माकुमारीज भाग्य भवन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
रायबरेली। ब्रह्माकुमारीज भाग्य भवन, सुभाष नगर, रायबरेली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति के बीच श्री कृष्ण जन्म एवं कृष्ण रासलीला में मटकी फोड़  ,माखन चोरी आदि बच्चों की सुन्दर प्रस्तुति हुई जिसमें भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर जिला इंचार्ज ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी ने उपस्थित सभी भाई-बहनों को श्रीकृष्ण के दिव्य गुणों एवं उनके आदर्श जीवन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सभी को श्रीकृष्ण के समान प्रेम, पवित्रता, मधुरता, प्रसन्नता एवं श्रेष्ठ गुणों को अपने जीवन में आत्मसात करने का प्रेरणादायक संदेश दिया।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आधारित सुंदर एवं मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्तिमय वातावरण में श्रीकृष्ण दरबार की भव्य एवं सुंदर आरती भी की गई।
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त मीरा जी के श्रीकृष्ण के प्रति अटूट प्रेम एवं भक्ति भाव का भावपूर्ण मंचन रहा, जिसे शगुन एवं परम द्वारा अत्यंत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर केक कटिंग भी की गई।
सम्पूर्ण कार्यक्रम आध्यात्मिकता, श्रद्धा, भक्ति एवं उमंग से परिपूर्ण रहा। अंत में सभी ने श्रीकृष्ण के दिव्य गुणों को अपने जीवन में अपनाकर सुख, शांति एवं प्रेममय जीवन बनाने का संकल्प लिया। 
कार्यक्रम में अथर्व ,अद्विका, सावि,परम ,वाणी,निहारिका आदि बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी।
    user_Press Ashish Tripathi
    Press Ashish Tripathi
    Farmer डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रायबरेली: समाजवादी पार्टी नेता पूनम सिंह ने अमावां के बाढ़ प्रभावित गांवों में बांटी राहत सामग्री, प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप रायबरेली। समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता पूनम सिंह ने शुक्रवार को अमावां ब्लाक क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित लगभग आधा दर्जन गांवों का दौरा कर पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। पूनम सिंह कार्यकर्ताओं के साथ नाव में सवार होकर ओनाई जंगल (ग्राम सभा पूरे गुमान, पूरे गोपाली), पिंडारी कलां (ग्राम सभा लोदीपुर, पूरे दीवान) और ग्राम सभा बघई (पूरे महादेवन, अहलवार) पहुंचीं और लोगों का हाल जाना। ​बाढ़ के बिगड़े हालातों पर चिंता जताते हुए पूनम सिंह ने कहा कि क्षेत्र में स्थिति बेहद दयनीय है। हजारों बीघा फसल पूरी तरह तबाही के कगार पर है और घरों में पानी भरने से खाने-पीने का संकट गहरा गया है। उन्होंने कहा कि जलभराव के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो रहा है और बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित है। ​10 साल से नाले की सफाई न होने से बने बाढ़ के हालात ​पूनम सिंह ने इस स्थिति के लिए सीधे तौर पर शासन और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 सालों से स्थानीय नाले की सफाई नहीं कराई गई है। शिवगढ़ ड्रेन से आने वाले पानी की निकासी न होने के कारण जलभराव और कटान हुआ, जिससे पानी किसानों के खेतों और घरों में घुस गया। यदि समय रहते सफाई कराई गई होती, तो यह नौबत न आती। ​"पीड़ितों के साथ मेरा दिल का रिश्ता" पूर्व विधायक स्वर्गीय अखिलेश सिंह के योगदान को याद करते हुए पूनम सिंह ने कहा कि बछरावां विधानसभा क्षेत्र में आने वाले इन गांवों के लोग आज भी उनके परिवार को याद कर भावुक हो रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ितों के साथ उनका दिल का रिश्ता है और इस विपत्ति की घड़ी में वे आगे भी हर संभव मदद के लिए तत्पर रहेंगी। ​इस दौरान थुलवासा के वरिष्ठ सपा नेता अवधेश यादव, ओनई जंगल के ग्राम प्रधान परमेश्वर यादव, पूर्व प्रधान मंजू समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    रायबरेली: समाजवादी पार्टी नेता पूनम सिंह ने अमावां के बाढ़ प्रभावित गांवों में बांटी राहत सामग्री, प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप
रायबरेली। समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता पूनम सिंह ने शुक्रवार को अमावां ब्लाक क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित लगभग आधा दर्जन गांवों का दौरा कर पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। पूनम सिंह कार्यकर्ताओं के साथ नाव में सवार होकर ओनाई जंगल (ग्राम सभा पूरे गुमान, पूरे गोपाली), पिंडारी कलां (ग्राम सभा लोदीपुर, पूरे दीवान) और ग्राम सभा बघई (पूरे महादेवन, अहलवार) पहुंचीं और लोगों का हाल जाना।
​बाढ़ के बिगड़े हालातों पर चिंता जताते हुए पूनम सिंह ने कहा कि क्षेत्र में स्थिति बेहद दयनीय है। हजारों बीघा फसल पूरी तरह तबाही के कगार पर है और घरों में पानी भरने से खाने-पीने का संकट गहरा गया है। उन्होंने कहा कि जलभराव के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो रहा है और बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित है।
​10 साल से नाले की सफाई न होने से बने बाढ़ के हालात
​पूनम सिंह ने इस स्थिति के लिए सीधे तौर पर शासन और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 सालों से स्थानीय नाले की सफाई नहीं कराई गई है। शिवगढ़ ड्रेन से आने वाले पानी की निकासी न होने के कारण जलभराव और कटान हुआ, जिससे पानी किसानों के खेतों और घरों में घुस गया। यदि समय रहते सफाई कराई गई होती, तो यह नौबत न आती।
​"पीड़ितों के साथ मेरा दिल का रिश्ता"
पूर्व विधायक स्वर्गीय अखिलेश सिंह के योगदान को याद करते हुए पूनम सिंह ने कहा कि बछरावां विधानसभा क्षेत्र में आने वाले इन गांवों के लोग आज भी उनके परिवार को याद कर भावुक हो रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ितों के साथ उनका दिल का रिश्ता है और इस विपत्ति की घड़ी में वे आगे भी हर संभव मदद के लिए तत्पर रहेंगी।
​इस दौरान थुलवासा के वरिष्ठ सपा नेता अवधेश यादव, ओनई जंगल के ग्राम प्रधान परमेश्वर यादव, पूर्व प्रधान मंजू समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • घर में घुसकर युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस, परिजनों से नोकझोंक का वीडियो वायरल घर में घुसकर युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस, परिजनों से नोकझोंक का वीडियो वायरल रास्ते के विवाद में कार्रवाई का आरोप, युवक बोला- बिना सूचना घर में घुसी पुलिस; वर्दी पर नंबर प्लेट न होने का भी दावा रायबरेली। मुंशीगंज के कोड़रा गांव में पुलिस की कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी एक युवक को उसके घर से पकड़कर ले जाने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान युवक के परिजनों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक होती नजर आ रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक, मामला भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज स्थित कोड़रा गांव का बताया जा रहा है। आरोप है कि महाराजगंज थाना क्षेत्र की थुलवासा चौकी की पुलिस एक रास्ते के विवाद को लेकर युवक के घर पहुंची थी। युवक के घर में प्रवेश कर उसे पकड़ने के प्रयास के दौरान मामला बिगड़ गया और परिजनों तथा पुलिस के बीच बहस होने लगी। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवक जितेंद्र कुमार यादव का आरोप है कि उसकी तबीयत खराब थी और वह घर में लेटा हुआ था। इसी दौरान पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे और बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के उसे जबरन पकड़कर ले जाने का प्रयास करने लगे। परिजनों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। जितेंद्र का कहना है कि उसका अपने चाचा से इंटरलॉकिंग को लेकर विवाद चल रहा है और इसी मामले को लेकर पुलिस उस पर दबाव बना रही है। उसके मुताबिक, मामले में वह न्यायालय से संबंधित आवश्यक कार्रवाई पूरी कर चुका है। इसके बावजूद पुलिस द्वारा उसे पकड़ने का प्रयास किए जाने का आरोप है। युवक ने एक पुलिसकर्मी की वर्दी पर नेम प्लेट या पहचान संबंधी नंबर न होने का भी दावा किया है। वायरल वीडियो में पुलिस और युवक के परिजनों के बीच तीखी बहस दिखाई दे रही है। अब सवाल यह है कि आखिर पुलिस किस आधार पर युवक को पकड़ने पहुंची थी और क्या कार्रवाई से पहले नियमानुसार प्रक्रिया का पालन किया गया था? मामले में पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यशैली और कार्रवाई के तरीके को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    घर में घुसकर युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस, परिजनों से नोकझोंक का वीडियो वायरल
घर में घुसकर युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस, परिजनों से नोकझोंक का वीडियो वायरल
रास्ते के विवाद में कार्रवाई का आरोप, युवक बोला- बिना सूचना घर में घुसी पुलिस; वर्दी पर नंबर प्लेट न होने का भी दावा
रायबरेली। मुंशीगंज के कोड़रा गांव में पुलिस की कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी एक युवक को उसके घर से पकड़कर ले जाने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान युवक के परिजनों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक होती नजर आ रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
जानकारी के मुताबिक, मामला भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज स्थित कोड़रा गांव का बताया जा रहा है। आरोप है कि महाराजगंज थाना क्षेत्र की थुलवासा चौकी की पुलिस एक रास्ते के विवाद को लेकर युवक के घर पहुंची थी। युवक के घर में प्रवेश कर उसे पकड़ने के प्रयास के दौरान मामला बिगड़ गया और परिजनों तथा पुलिस के बीच बहस होने लगी। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
युवक जितेंद्र कुमार यादव का आरोप है कि उसकी तबीयत खराब थी और वह घर में लेटा हुआ था। इसी दौरान पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे और बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के उसे जबरन पकड़कर ले जाने का प्रयास करने लगे। परिजनों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
जितेंद्र का कहना है कि उसका अपने चाचा से इंटरलॉकिंग को लेकर विवाद चल रहा है और इसी मामले को लेकर पुलिस उस पर दबाव बना रही है। उसके मुताबिक, मामले में वह न्यायालय से संबंधित आवश्यक कार्रवाई पूरी कर चुका है। इसके बावजूद पुलिस द्वारा उसे पकड़ने का प्रयास किए जाने का आरोप है।
युवक ने एक पुलिसकर्मी की वर्दी पर नेम प्लेट या पहचान संबंधी नंबर न होने का भी दावा किया है। वायरल वीडियो में पुलिस और युवक के परिजनों के बीच तीखी बहस दिखाई दे रही है। अब सवाल यह है कि आखिर पुलिस किस आधार पर युवक को पकड़ने पहुंची थी और क्या कार्रवाई से पहले नियमानुसार प्रक्रिया का पालन किया गया था?
मामले में पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यशैली और कार्रवाई के तरीके को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Ajay Kumar
    Ajay Kumar
    Local News Reporter सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.