दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, मासूम बेटी समेत तीन गंभीर रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र में भरतगंज कस्बे के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री सनोरंजन प्रजापति, उनकी मासूम बेटी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भरतगंज कस्बे के पास दोनों बाइकें तेज गति से आमने-सामने आ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं सनोरंजन प्रजापति, उनकी मासूम बेटी और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही डीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहनों की जानकारी जुटाते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, मासूम बेटी समेत तीन गंभीर रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र में भरतगंज कस्बे के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री सनोरंजन प्रजापति, उनकी मासूम बेटी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भरतगंज कस्बे के पास दोनों बाइकें तेज गति से आमने-सामने आ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं सनोरंजन प्रजापति, उनकी मासूम बेटी और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही डीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहनों की जानकारी जुटाते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है
- लकड़बग्घे से डरे बच्चे की ढाल बना जंगल का राजा शेर,वीडियो वायरल जांच पड़ताल में एआई एडड वीडियो निकली।1
- स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा बांटी राहत सामग्री स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा बांटी राहत सामग्री महराजगंज रायबरेली। तहसील क्षेत्र इस समय बाढ़ जैसी समस्याओं से ग्रसित चल रहा है जिसकी सुध लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया लोगों से संवाद किया तथा राहत सामग्री प्रदान की जनपद रायबरेली के तहसील महराजगंज ग्राम मोन के मंजरे लालगंज जियापुर ग्राम कोटवा मदानिया के बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के द्वारा राहत सामग्री वितरित की गई । मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतें प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक समयबद्ध रूप से राहत एवं सहायता पहुंचाने का दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर एसडीएम चंद्र प्रकाश गौतम तहसीलदार शालिनी तिवारी नायब तहसीलदार वंदना वर्मा क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- दो मंजिला मकान बारिश की चपेट में आने से गिरा लाखों का नुकसान रायबरेली भदोखर थाना अंतर्गत सराय दामों मे प्रेमचंद शुक्ला का दो मंजिला मकान बारिश की चपेट में आने से अचानक जमी दोज हो गया गनीमत रही कि उस समय मकान में कोई उपस्थित नहीं था नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन मकान के छतिग्रस्त होने से लाखों का नुकसान हुआ है मौके पर 100 नंबर पुलिस ने पहुंचकर मौका देखा है तथा एसडीएम सदर ने नुकसान की भरपाई के लिए मौका मुआईना करके मदद का पूरा आश्वासन दिया है बाईट प्रेमचंद शुक्ला बाईट ऋषि शुक्ला दो मंजिला मकान बारिश की चपेट में आने से गिरा लाखों का नुकसान रायबरेली भदोखर थाना अंतर्गत सराय दामों मे प्रेमचंद शुक्ला का दो मंजिला मकान बारिश की चपेट में आने से अचानक जमी दोज हो गया गनीमत रही कि उस समय मकान में कोई उपस्थित नहीं था नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन मकान के छतिग्रस्त होने से लाखों का नुकसान हुआ है मौके पर 100 नंबर पुलिस ने पहुंचकर मौका देखा है तथा एसडीएम सदर ने नुकसान की भरपाई के लिए मौका मुआईना करके मदद का पूरा आश्वासन दिया है बाईट प्रेमचंद शुक्ला बाईट ऋषि शुक्ला2
- Shailendra Gupta jansewak unchahar Jila Panchayat sadasya1
- रायबरेली:रायबरेली में बीच सड़क पर हुई सत्यनारायण की कथा रायबरेली:रायबरेली में बीच सड़क पर हुई सत्यनारायण की कथा सड़क मार्ग को जाम कर की गई सत्य नारायण की कथा सड़क की बदहाली को लेकर अनोखे अंदाज में किया गया प्रदर्शन आईटीआई, बालापुर से होते हुए अभयदाता मंदिर को जाने वाला मार्ग बदहाल शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान नाराज स्थानीय लोगो व राहगीरो ने किया जोरदार प्रदर्शन सड़क को गड्ढा मुक्त किये जाने की हुई मार्ग सड़क जाम होने से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात नगर पालिका क्षेत्र के आईटीआई से अभयदाता मंदिर मार्ग का मामला1
- मनोज पांडेय ने की कुंडा विधायक राजा भैया से शिष्टाचार भेंट ऊंचाहार में आयोजित शिव महापुराण कथा के लिए राजा भैया को दिया आमंत्रण, ऊंचाहार (रायबरेली):रायबरेली के ऊंचाहार में आयोजित होने जा रही सात दिवसीय भव्य श्री शिव महापुराण कथा को लेकर तैयारियां और आमंत्रण का दौर जारी है। इसी क्रम में वरिष्ठ नेता डॉ. मनोज पांडेय ने जनप्रिय नेता व कुंडा से विधायक श्री रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ से आत्मीय भेंट की। मनोज पांडेय ने राजा भैया को आगामी 11 से 17 सितंबर तक ऊंचाहार में परम पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से होने वाली सात दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। राजा भैया ने स्वीकार किया निमंत्रण भेंट के दौरान राजा भैया ने स्नेहपूर्वक आमंत्रण स्वीकार करते हुए कथा में शामिल होने की अपनी सहमति प्रदान की। मनोज पांडेय ने कहा कि महादेव की भक्ति और आस्था से परिपूर्ण इस पावन आयोजन में राजा भैया की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ेगी। खबर के प्रमुख बिंदु: कथा की तिथियां: 11 सितंबर से 17 सितंबर तक। कथा व्यास: प्रसिद्ध कथा वाचक परम पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी। आयोजन स्थल: ऊंचाहार, रायबरेली।1
- बाढ़ ग्रसित गांव में लगा स्वास्थ्य कैंप, जांच कर आवश्यक दवाएं की गई वितरित बाढ़ ग्रसित गांव में लगा स्वास्थ्य कैंप, जांच कर आवश्यक दवाएं की गई वितरित बछरावां रायबरेली। विकास क्षेत्र के अंतर्गत बाढ़ ग्रसित पहनासा गांव में शुक्रवार को जिलाधिकारी रायबरेली सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशन एवं प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व एवं ब्लॉक प्रमुख बछरावां अमन सिंह दउवा की अगुवाई में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में बीते 15 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से पीड़ित उक्त गांव एवं उसके आसपास के गांव के लोगों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गई। विदित हो कि वर्तमान समय में हो रही भारी बारिश से पहनासा व उसके आसपास के गांव बाढ़ से ग्रसित हो गए हैं। जिसके कारण वहां के लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। इसी समस्या के दृष्टिगत जिम्मेदारों ने उक्त गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों की जांच कर उन्हें दवाये वितरित की गई। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा से डॉक्टर प्रभात मिश्रा, आलोक अवस्थी सहित सीएचसी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।2
- जनपद रायबरेली के परेड़ा गाँव में बनेगा प्रदेश का प्रथम उद्यान महाविद्यालय लगभग 88 बीघा भूमि पर प्रस्तावित संस्थान को लेकर अधिकारियों से ली विस्तृत जानकारी रायबरेली : मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात उ०प्र० दिनेश प्रताप सिंह ने आज हरचंदपुर विकासखंड के ग्राम परेड़ा में लगभग 88 बीघा भूमि पर प्रस्तावित प्रदेश के प्रथम उद्यान महाविद्यालय के निर्माण स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कृषि, कृषि शिक्षा, राजस्व एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित संस्थान की प्रगति, निर्माण कार्यों तथा परिसर में विकसित की जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान मा० मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से भूमि, निर्माण कार्य, संस्थान में प्रस्तावित शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि परियोजना से संबंधित सभी कार्यों को आपसी समन्वय के साथ आगे बढ़ाया जाए तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। मा० उद्यान मंत्री ने कहा कि परेड़ा में प्रदेश के प्रथम उद्यान महाविद्यालय की स्थापना रायबरेली ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। उद्यान एवं कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक ज्ञान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में यह संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे विद्यार्थियों एवं युवाओं को उद्यान विज्ञान के क्षेत्र में उच्च शिक्षा एवं बेहतर अवसर प्राप्त होंगे तथा कृषि एवं उद्यान क्षेत्र में नवाचार एवं अनुसंधान को भी नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ग्राम परेड़ा उत्तर प्रदेश के प्रथम उद्यान विश्वविद्यालय के रूप में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा। यह संस्थान आने वाली पीढ़ियों के सपनों को पंख देने के साथ-साथ रायबरेली की शैक्षणिक एवं विकास यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ने का कार्य करेगा। मा० मंत्री ने कहा कि जनपद में इस प्रकार की महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं कृषि आधारित संस्थाओं की स्थापना से स्थानीय स्तर पर रोजगार, कौशल विकास तथा कृषि एवं उद्यान क्षेत्र में नई संभावनाओं का सृजन होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो और सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं। मा० उद्यान मंत्री ने अधिकारियों को परियोजना की प्रगति पर निरंतर निगरानी रखने तथा शासन की मंशा के अनुरूप संस्थान को उत्कृष्ट स्वरूप प्रदान करने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक उद्यान वीरेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गौतम सिंह, जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पाण्डेय, कृषि वैज्ञानिक के के सिंह सहित शिक्षा, राजस्व एवं उद्यान विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, महिला पत्रकार शाहीन के साथ कथित मारपीट का वीडियो वायरल दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, महिला पत्रकार शाहीन के साथ कथित मारपीट का वीडियो वायरल नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ '4pm' चैनल की महिला पत्रकार शाहीन के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा कथित तौर पर दुर्व्यवहार और मारपीट किए जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में पत्रकार के शरीर पर कथित रूप से चोट के गंभीर निशान और घाव दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद से मीडिया जगत और आम नागरिकों में भारी आक्रोश है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना तब घटी जब महिला पत्रकार मुख्यमंत्री से एक तीखा और प्रासंगिक सवाल पूछने का प्रयास कर रही थीं। सवाल पूछने की इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जवाब में पुलिसकर्मियों द्वारा की गई कथित कार्रवाई को अत्यंत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया जा रहा है। प्रमुख बिंदु: घटना का केंद्र: दिल्ली में एक आधिकारिक कवरेज के दौरान मुख्यमंत्री से सवाल पूछने की कोशिश। पीड़ित पक्ष: '4pm' डिजिटल न्यूज़ चैनल की महिला पत्रकार शाहीन। गंभीर आरोप: कवरेज के दौरान दिल्ली पुलिस के जवानों द्वारा बल प्रयोग और अभद्रता, जिसके चलते शरीर पर गंभीर घाव और चोटें आने का दावा किया गया है। सोशल मीडिया प्रतिक्रिया: घटना का वीडियो और पीड़ित पत्रकार की तस्वीरें इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं, जहाँ लोग प्रेस की स्वतंत्रता पर हमले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस पूरी घटना ने एक बार फिर से सुरक्षा बलों द्वारा मीडिया कर्मियों, विशेषकर महिला पत्रकारों के साथ किए जाने वाले बर्ताव और उनके पेशेवर अधिकारों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पत्रकार संगठनों और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस या संबंधित प्रशासन की तरफ से अभी तक क्या आधिकारिक बयान सामने आया है?1