logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से अप्रैल महीने में बर्फबारी का दौरा हुआ शुरू #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu

8 hrs ago
user_Dev Raj  Thakur
Dev Raj Thakur
Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
8 hrs ago

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से अप्रैल महीने में बर्फबारी का दौरा हुआ शुरू #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • Post by Dev Raj Thakur
    1
    Post by Dev Raj  Thakur
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • आनी क्षेत्र के चपोहल गाँव में चल रही श्रीराम चरितमानस कथा के चौथे दिन भक्ति का माहौल देखने को मिला। व्यास आचार्य डॉ. दया नंद गौतम ने श्रीराम के नामकरण संस्कार और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रामकथा हमें उत्तम जीवन जीने की कला सिखाती है। इस दौरान भजन गायक लाल सिंह और राकेश शर्मा ने मधुर भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि डॉ. मुकेश शर्मा ने रामचरितमानस को जीवन में धैर्य और नैतिकता का मार्गदर्शक बताया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    1
    आनी क्षेत्र के चपोहल गाँव में चल रही श्रीराम चरितमानस कथा के चौथे दिन भक्ति का माहौल देखने को मिला। व्यास आचार्य डॉ. दया नंद गौतम ने श्रीराम के नामकरण संस्कार और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रामकथा हमें उत्तम जीवन जीने की कला सिखाती है।
इस दौरान भजन गायक लाल सिंह और राकेश शर्मा ने मधुर भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि डॉ. मुकेश शर्मा ने रामचरितमानस को जीवन में धैर्य और नैतिकता का मार्गदर्शक बताया।
आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_हिमाचल की आवाज़
    हिमाचल की आवाज़
    Media company रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रिपोर्ट 8 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। मुख्य बिंदु: ​भव्य आयोजन: हिमाचल के रैला में मनाया गया पारंपरिक 'मूल उत्सव'। ​अटूट परंपरा: ढोल-नगाड़ों और देवगीतों के साथ निकली भगवान लक्ष्मी नारायण की शोभायात्रा। ​अनोखी मान्यता: हजारों श्रद्धालुओं ने निराहार व्रत रखकर लिया सुख-समृद्धि का आशीर्वाद। ​इतिहास: आज ही के दिन राजा बहादुर सिंह के सामने आटे के बकरे ने जीवित होकर हरी घास चरी थी, जिसके बाद से यह उत्सव मनाया जाता है। ​निष्कर्ष: आधुनिकता के शोर में भी हिमाचल की देव-संस्कृति की चमक बरकरार! सैंज, कुल्लू (हिमाचल) क्या आपने सुना है कि कभी आटे के बकरे ने घास चरी हो? 🧐 आज सैंज घाटी के रैला में इसी ऐतिहासिक चमत्कार की याद में भगवान लक्ष्मी नारायण का 'मूल उत्सव' धूमधाम से मनाया गया। देव-संस्कृति, परंपरा और अटूट विश्वास का ऐसा संगम सिर्फ देवभूमि में ही संभव है! 🙏
    1
    रिपोर्ट 8 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
मुख्य बिंदु:
​भव्य आयोजन: हिमाचल के रैला में मनाया गया पारंपरिक 'मूल उत्सव'।
​अटूट परंपरा: ढोल-नगाड़ों और देवगीतों के साथ निकली भगवान लक्ष्मी नारायण की शोभायात्रा।
​अनोखी मान्यता: हजारों श्रद्धालुओं ने निराहार व्रत रखकर लिया सुख-समृद्धि का आशीर्वाद।
​इतिहास: आज ही के दिन राजा बहादुर सिंह के सामने आटे के बकरे ने जीवित होकर हरी घास चरी थी, जिसके बाद से यह उत्सव मनाया जाता है।
​निष्कर्ष: आधुनिकता के शोर में भी हिमाचल की देव-संस्कृति की चमक बरकरार!
सैंज, कुल्लू (हिमाचल)
क्या आपने सुना है कि कभी आटे के बकरे ने घास चरी हो? 🧐 आज सैंज घाटी के रैला में इसी ऐतिहासिक चमत्कार की याद में भगवान लक्ष्मी नारायण का 'मूल उत्सव' धूमधाम से मनाया गया। देव-संस्कृति, परंपरा और अटूट विश्वास का ऐसा संगम सिर्फ देवभूमि में ही संभव है! 🙏
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    2 hrs ago
  • “जनता पर टैक्स का बोझ, सरकार मौज में”—कांग्रेस राज में हिमाचल त्रस्त: डॉ. राजीव बिंदल “जनता के हर मुद्दे पर सड़कों से सदन तक संघर्ष”—भाजपा का संकल्प, कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे मंडी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता आज महंगाई, टैक्स और कुशासन से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार जनता की सेवा करने के बजाय “जनता पर बोझ डालने” की नीति पर काम कर रही है। डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश की जनता पर एक के बाद एक टैक्स लगाकर उनकी कमर तोड़ दी गई है। बिजली के बढ़े हुए बिल “करंट मारने” लगे हैं, पानी के दाम बढ़ा दिए गए हैं, एचआरटीसी के किराए में वृद्धि की गई है और कई रूट बंद कर दिए गए हैं, जिससे आम आदमी की परेशानी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि राशन डिपो में लोगों को पर्याप्त राशन नहीं मिल रहा और जो मिल रहा है वह महंगे दामों पर मिल रहा है। स्टांप ड्यूटी में बढ़ोतरी, सीमेंट के बढ़ते दाम और एंट्री टैक्स ने आम जनता, व्यापारी और परिवहन से जुड़े लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने डीजल पर पहले ही ₹10.40 का वैट लगाया और अब ₹5 प्रति लीटर सेस लगाकर महंगाई को और बढ़ा दिया है, जबकि केंद्र सरकार द्वारा राहत देने के प्रयास किए जा रहे हैं। “एक तरफ राहत, दूसरी तरफ लूट—यही कांग्रेस सरकार का असली चेहरा है,” उन्होंने कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में माफिया राज, भाई-भतीजावाद और मित्रवाद चरम पर है, जबकि बेरोजगार युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों, किसानों, बागवानों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है। “आज हर वर्ग परेशान है, हर घर में आक्रोश है,” उन्होंने कहा। डॉ. बिंदल ने स्पष्ट किया कि भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति में संकल्प लिया है कि जनता के हर मुद्दे को सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाया जाएगा और हर वर्ग की आवाज बनकर संघर्ष किया जाएगा। अंत में उन्होंने कहा, “यह लड़ाई भाजपा की नहीं, जनता की है—और हम जनता के साथ मिलकर इस जनविरोधी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।”
    1
    “जनता पर टैक्स का बोझ, सरकार मौज में”—कांग्रेस राज में हिमाचल त्रस्त: डॉ. राजीव बिंदल
“जनता के हर मुद्दे पर सड़कों से सदन तक संघर्ष”—भाजपा का संकल्प, कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे
मंडी:
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता आज महंगाई, टैक्स और कुशासन से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार जनता की सेवा करने के बजाय “जनता पर बोझ डालने” की नीति पर काम कर रही है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश की जनता पर एक के बाद एक टैक्स लगाकर उनकी कमर तोड़ दी गई है। बिजली के बढ़े हुए बिल “करंट मारने” लगे हैं, पानी के दाम बढ़ा दिए गए हैं, एचआरटीसी के किराए में वृद्धि की गई है और कई रूट बंद कर दिए गए हैं, जिससे आम आदमी की परेशानी बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि राशन डिपो में लोगों को पर्याप्त राशन नहीं मिल रहा और जो मिल रहा है वह महंगे दामों पर मिल रहा है। स्टांप ड्यूटी में बढ़ोतरी, सीमेंट के बढ़ते दाम और एंट्री टैक्स ने आम जनता, व्यापारी और परिवहन से जुड़े लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने डीजल पर पहले ही ₹10.40 का वैट लगाया और अब ₹5 प्रति लीटर सेस लगाकर महंगाई को और बढ़ा दिया है, जबकि केंद्र सरकार द्वारा राहत देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
“एक तरफ राहत, दूसरी तरफ लूट—यही कांग्रेस सरकार का असली चेहरा है,” उन्होंने कहा।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में माफिया राज, भाई-भतीजावाद और मित्रवाद चरम पर है, जबकि बेरोजगार युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों, किसानों, बागवानों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है।
“आज हर वर्ग परेशान है, हर घर में आक्रोश है,” उन्होंने कहा।
डॉ. बिंदल ने स्पष्ट किया कि भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति में संकल्प लिया है कि जनता के हर मुद्दे को सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाया जाएगा और हर वर्ग की आवाज बनकर संघर्ष किया जाएगा।
अंत में उन्होंने कहा,
“यह लड़ाई भाजपा की नहीं, जनता की है—और हम जनता के साथ मिलकर इस जनविरोधी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।”
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    12 hrs ago
  • किन्नौर के एक प्रतिनिधि मंडल ने चंद्र भगत नेगी की अध्यक्षता मे डीसी किन्नौर व प्रदेश सरकार से इस पंचायती राज चुनावों मे SC कोटा को हटाने की मांग की है क्योंकि किन्नौर मे सभी वर्ग एसटी की बात चंद्र भगत नेगी ने कही है।
    1
    किन्नौर के एक प्रतिनिधि मंडल ने चंद्र भगत नेगी की अध्यक्षता मे डीसी किन्नौर व प्रदेश सरकार से इस पंचायती राज चुनावों मे SC कोटा को हटाने की मांग की है क्योंकि किन्नौर मे सभी वर्ग एसटी की बात चंद्र भगत नेगी ने कही है।
    user_ANIL KUMAR NEGI
    ANIL KUMAR NEGI
    कल्पा, किन्नौर, हिमाचल प्रदेश•
    25 min ago
  • Transform your space into a statement. Where comfort meets style — this living room design blends modern elegance with functional beauty. From textures to lighting, every detail is crafted to elevate everyday living. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    1
    Transform your space into a statement.
Where comfort meets style — this living room design blends modern elegance with functional beauty. From textures to lighting, every detail is crafted to elevate everyday living.
For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors
📩 DM for inquiries
📞 Contact us: 9821545511
📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    user_Decoory Interiors
    Decoory Interiors
    Interior designer कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • बिलासपुर के घुमारवीं में आयोजित राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव में बुधवार को दंगल यानी कुश्ती प्रतियोगिता शुरू हो गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि डीएसपी मदन धीमान विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। नगर परिषद घुमारवीं से मेला ग्राउंड तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पहलवानों, स्थानीय नागरिकों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने कहा कि मेले हमारी प्राचीन संस्कृति और परंपराओं से जुड़े हुए हैं और इन्हें संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य है। कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल वर्षों से हमारी संस्कृति का हिस्सा रहे हैं और आज भी लोगों में इनके प्रति उत्साह और उमंग देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से हमारी संस्कृति, परंपराएं और रीति-रिवाजों को संजोए रखने में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।
    2
    बिलासपुर के घुमारवीं में आयोजित राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव में बुधवार को दंगल यानी कुश्ती प्रतियोगिता शुरू हो गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि डीएसपी मदन धीमान विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। नगर परिषद घुमारवीं से मेला ग्राउंड तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पहलवानों, स्थानीय नागरिकों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने कहा कि मेले हमारी प्राचीन संस्कृति और परंपराओं से जुड़े हुए हैं और इन्हें संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य है। कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल वर्षों से हमारी संस्कृति का हिस्सा रहे हैं और आज भी लोगों में इनके प्रति उत्साह और उमंग देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से हमारी संस्कृति, परंपराएं और रीति-रिवाजों को संजोए रखने में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Dev Raj Thakur
    1
    Post by Dev Raj  Thakur
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.