नेशनल लोक अदालत में 1624 प्रकरणों का हुआ निराकरण शहडोल। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल काशीनाथ सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं विशेष न्यायाधीश दिपाली शर्मा की अध्यक्षता में वर्ष की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय शहडोल एवं सिविल न्यायालय ब्यौहारी, बुढ़ार तथा जयसिंहनगर में किया गया। जिला शहडोल में नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला न्यायालय शहडोल एवं सिविल न्यायालय ब्योहारी बुढ़ार तथा जयसिंहनगर में कुल 22 न्यायिक खण्डपीठों का गठन किया गया जिसमें, जिला न्यायालय शहडोल में 12 खंडपीठ, तहसील न्यायालय ब्यौहारी में 4 खंडपीठ, तहसील न्यायालय बुढ़ार में 4 खंडपीठ एवं तहसील न्यायालय जयसिंहनगर में 2 खंडपीठ गठित किए गए है। नेशनल लोक अदालत का माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा वर्चुअल माध्यम से माननीय चीफ जस्टिस महोदय एवं भौतिक माध्यम से शुभारंभ विशेष न्यायाधीश दिपाली शर्मा द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। नेशनल लोक अदालत से होने वाले लाभ के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए व्यक्त किया गया कि लोक अदालत में राजीनामा के माध्यम से प्रकरण समाप्त कराये जाने पर दोनों पक्षों की जीत होती है एवं उनका मुकदमा पूर्ण रूप से समाप्त हो जाता है जिसकी अपील भी नहीं होती। इसके अलावा पक्षकारों द्वारा वाद शुल्क की वापसी हो जाती है। पारिवारिक मामलों में सुलह होने से कई परिवार टूटने से बच जाते हैं साथ ही उन्हांेने समस्त अधिवक्ता एवं उपस्थित जनों से आव्हान किया। इस लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का राजीनामा के माध्यम से निराकरण कराए । इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय शशिभूषण शर्मा, जिला न्यायाधीश कमलेश कुमार कोल, कृष्णपाल सिंह, विवेक शर्मा , मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट राजेन्द्र सिंह सिंगार, न्यायिक मजिस्ट्रेट रूपेन्द्र सिंह मडावी, सीता शरण यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव स्वेता परते तिवारी, प्रीति सिंह बघेल, अदिति कुमार शर्मा, नूतन रावते, अरविन्द मीणा, अभिसारिका महूने, मीमांशा दुबे , जिला विधिक सहायता अधिकारी देवेन्द्र सिंह परस्ते, अभियोजन अधिकारी कविता कैथवास, पप्पू चैधरी, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल कुंजबिहारी द्विवेदी, समस्त लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स, पैरालीगल वालेंटियर, न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। नेशनल लोक अदालत में जिला न्यायालय परिसर में विद्युत विभाग, नगरपालिका, राष्ट्रीयकृत बैंक, बी.एस.एन.एल आदि विभागों के स्टॉल लगाये गये। इस नेशनल लोक अदालत में कुल 269 लंबित प्रकरण एवं 1355 प्री-लिटिगेशन प्रकरण इस प्रकार कुल 1624 प्रकरणों का निराकरण हुआ जिसमें कुल 29535044/- राशि का अवार्ड पारित हुआ जिसमें से मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों के कुल 22 प्रकरण चेक अनादरण के 24 आपराधिक राजीनामा योग्य 97 वैवाहिक विवाद के 13 विद्युत विभाग के 41 लंबित एवं अन्य 1355 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया गया।

- Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार1
- शहडोल-बुढार मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। इस घटना ने एक बार फिर इलाके में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।1
- मध्य प्रदेश के गोहपारू में बकाया बिजली बिल वसूलने गई टीम पर उपभोक्ताओं ने हमला कर दिया। मलमाथर गांव में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विभागीय कर्मचारी अब आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।2
- शाहडोल के धनपुरी नगरपालिका के वार्ड 3, साइडिंग रोड पर पिछले 6-7 महीनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है। इसके चलते पूरे इलाके में मच्छरों और बदबू की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। स्थानीय निवासी इस स्थिति से बेहद परेशान हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।2
- मध्य प्रदेश के बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर कोयले से लदी एक चलती मालगाड़ी के तीन डिब्बों में अचानक आग लग गई। लोको पायलट और गार्ड की सतर्कता से ट्रेन को समय पर रोका गया, जिससे एक भीषण रेल हादसा टल गया। दमकल टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसकी जांच रेलवे विभाग कर रहा है।4
- Post by Manoj Gupta Driver4
- मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तेंदूपत्ता इकट्ठा कर रही एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए महिला की जान बचाई, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग ने घटना के बाद गश्त बढ़ा दी है और लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।1
- Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार1