आर्म्स एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई , विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल तीन आरोपी गिरफ्तार खबर अंबिकापुर से है जहां आर्म्स एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि केनापारा बांध क्षेत्र में कुछ युवक अवैध देशी कट्टा व कारतूस बेचने की फिराक में हैं। घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक स्कूटी जप्त की गई। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर थाना कोतवाली में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बालिग आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। न्यूज द गुलेल ,सुनील गुप्ता की रिपोर्ट
आर्म्स एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई , विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल तीन आरोपी गिरफ्तार खबर अंबिकापुर से है जहां आर्म्स एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि केनापारा बांध क्षेत्र में कुछ युवक अवैध देशी कट्टा व कारतूस बेचने की फिराक में हैं। घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक स्कूटी जप्त की गई। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर थाना कोतवाली में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बालिग आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। न्यूज द गुलेल ,सुनील गुप्ता की रिपोर्ट
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- न्यूज़ स्क्रिप्ट — 🎤 ग्राउंड रिपोर्ट – नरबदापारा विकासखंड अंबिकापुर की समस्याएं Narbadapara ग्राम पंचायत में ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं। गांव के कई परिवारों ने रसोई चूल्हा, आवास और मोबाइल नेटवर्क जैसी समस्याओं को खुलकर सामने रखा है। ग्रामीणों का कहना है कि आज भी कई घरों में गैस या स्वीकृत रसोई चूल्हा उपलब्ध नहीं है। महिलाएं मजबूरी में लकड़ी के धुएं में खाना बना रही हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ रही हैं। वहीं केंद्र सरकार की योजना Pradhan Mantri Awas Yojana के तहत कुछ पात्र हितग्राहियों को अब तक पक्का मकान नहीं मिल पाया है। कई परिवार कच्चे या जर्जर मकानों में रह रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि पात्रता सूची की पारदर्शी जांच हो और वास्तविक जरूरतमंदों को प्राथमिकता दी जाए। इसके अलावा मोबाइल नेटवर्क की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। ऑनलाइन पढ़ाई, बैंकिंग और सरकारी कार्यों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इन समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए और जल्द समाधान निकाला जाए। ❓ अब सवाल यह है — क्या पात्र परिवारों का सर्वे दोबारा होगा? योजनाओं की सूची सार्वजनिक की जाएगी? नेटवर्क समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग क्या कदम उठाएगा? ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करेगा। एचडी न्यूज़ हिमांशु राज पत्रकार छत्तीसगढ़ वॉइस ब्यूरो चीफ अंबिकापुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़ 705838 076.2
- हमें जनसैलाब भरे होता है सब मां का असीम कृपा है1
- ये को समय अभी पहुंची है आदिवासियो का महुवा बिनने का समय है और जिससे की कई सारे लोग महुवा स्थल को साफ करने के लिए आग लगाया करते है जिससे की कई सारे पौधे मार जाते है या फिर बोल दे जल कर राख हो जाती है इस लिए कोई भी आग न लगाए और सभी जंगल को जलने से बचाए।।1
- झारखंड आवासीय विद्यालय कातिंग में शैक्षणिक सत्र दो हजार छब्बीस–सत्ताईस के लिए नामांकन प्रक्रिया को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जानकारी देते हुए सोमवार शाम पांच बजे बताया गया कि बैठक में विद्यालय की रिक्त सीटों, श्रेणीवार आरक्षण तथा नामांकन की पारदर्शिता पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि आगामी सत्र में कक्षा छह, सात और नौ में नामांकन लिया जाएगा। सामाजिक न्याय और समावेशी शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए सीटों का श्रेणीवार बंटवारा भी निर्धारित किया गया। कक्षा छह में कुल पचास सीटें निर्धारित हैं, जिनमें अनुसूचित जनजाति के लिए इकतीस सीटें, अनुसूचित जाति के लिए एक सीट, ओबीसी एवं सामान्य वर्ग के लिए पांच सीटें, अल्पसंख्यक वर्ग के लिए एक सीट तथा बीपीएल श्रेणी के लिए बारह सीटें आरक्षित की गई हैं। वहीं उच्च कक्षाओं में कक्षा सात के लिए दो सीटें और कक्षा नौ के लिए एक सीट निर्धारित की गई है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने कहा कि आवासीय विद्यालयों का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने नामांकन प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी एवं नियमसम्मत रखने का निर्देश दिया। कातिंग पंचायत की मुखिया मधुरा मिंज तथा चैनपुर की मुखिया शोभा देवी ने भी शिक्षा के अधिकार पर बल देते हुए कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों को इन सीटों का लाभ मिलना चाहिए। विद्यालय की वार्डन सिलवाती देवी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आगामी सत्र की तैयारियों की जानकारी साझा की। बैठक में विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। उन्होंने नामांकन प्रक्रिया के साथ-साथ आगामी सत्र में शैक्षणिक गुणवत्ता को और सुदृढ़ बनाने के सुझाव भी दिए। अंत में अतिथियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि चयन प्रक्रिया में नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि योग्य और जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्राथमिकता मिल सके।1
- चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मालम नावाटोली गांव में सोमवार की शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई। प्रेमिका से कथित कहासुनी के बाद 30 वर्षीय युवक ने गुस्से में आकर पुल से नदी में छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।1
- न्यूज़/वीडियो स्क्रिप्ट – हेडलाइन: Lakhanpur नगर पंचायत की बदहाल तस्वीर – टूटी सड़कें, बजबजाती नालियां, जनता बेहाल! इंट्रो: छत्तीसगढ़ के Lakhanpur नगर पंचायत क्षेत्र में विकास के दावे पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं। सड़कों की हालत ऐसी है कि चलना मुश्किल, नालियों से उठती बदबू ने जीना दुश्वार कर दिया है… और हैरानी की बात ये है कि नगर पंचायत अमला गहरी नींद में सोया हुआ है! 🎥 ग्राउंड रिपोर्ट (आक्रामक अंदाज़ में): यह तस्वीरें किसी पिछड़े गांव की नहीं, बल्कि नगर पंचायत Lakhanpur की हैं। जहां सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। हर गली में कीचड़, हर मोड़ पर पानी भरा हुआ… नालियां महीनों से साफ नहीं हुईं। बजबजाती गंदगी, मच्छरों का आतंक, बीमारी फैलने का खतरा — लेकिन जिम्मेदार अधिकारी चुप हैं! क्या नगर पंचायत सिर्फ कागजों में सफाई कर रही है? क्या विकास का पैसा सिर्फ फाइलों में ही खर्च हो रहा है? जनता पूछ रही है — 👉 टैक्स हम दें, और बदबू भी हम ही झेलें? 👉 चुनाव के समय किए गए वादे कहां गए? जनता की आवाज: स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। बरसात में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। बच्चे स्कूल जाने में परेशान, बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। 🔥 तेज सवाल (): • क्या नगर पंचायत के अधिकारियों को ये बदहाल सड़कें दिखाई नहीं देतीं? • क्या सफाई कर्मचारियों की हाजिरी सिर्फ कागजों तक सीमित है? • क्या बजट का सही उपयोग हो रहा है या कहीं और खेल चल रहा है? अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जनता आंदोलन के मूड में है। 📢 समापन: अब सवाल सीधा है — Lakhanpur की जनता कब तक बदहाली झेलेगी? क्या नगर पंचायत अमला अपनी जिम्मेदारी निभाएगा या फिर यूं ही आंख मूंदे बैठे रहेगा? कैमरे के साथ ___ रिपोर्ट _Himanshu raj_md news patrkar ambikapur.7805838076.3
- Post by SAMBHU RAVI1
- आकांक्षी प्रखंड डुमरी के औरापाठ क्षेत्र में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन में नीति आयोग पोषित “पाथ टू एडवांसमेंट एंड होलिस्टिक एक्शन फॉर लाइवलीहुड इन औरापाठ (पहल)” परियोजना के तहत पीवीटीजी परिवारों के समग्र विकास का कार्य जारी है। जानकारी देते हुए सोमवार की शाम छह बजे बताया गया कि पहले चरण में लघु सिंचाई विभाग द्वारा पाइपलाइन बिछाने, लिफ्ट सिंचाई, तालाब निर्माण एवं पंपसेट उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है, ताकि कृषि को मजबूती मिल सके। इसके बाद आजीविका बढ़ाने के लिए बकरी पालन, मुर्गी पालन, एजोला घास की खेती, मचान विधि से सब्जी उत्पादन तथा मोरिंगा पौध वितरण किया जा रहा है। कुल तैंतालीस पीवीटीजी परिवारों को एक वर्ष के भीतर स्थायी रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। जिला योजना पदाधिकारी रमण कुमार ने कहा कि यह पहल औरापाठ क्षेत्र के दीर्घकालिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।1