घरेलू एलपीजी गैस सिलेण्डर की नियमित आपूर्ति जारी रहेगीः जिला प्रशासन उपभोक्ता भ्रामक सूचनाओं से नहीं घबराए- जिला कलक्टर भीलवाड़ा = जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार जिला रसद विभाग, पुलिस विभाग, ऑयल कंपनी के अधिकारियों को जांच दल में शामिल करते हुए वर्तमान में जिला भीलवाड़ा में घरेलू एलपीजी गैस सिलेण्डर पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए हैं। वर्तमान में जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है। उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर से गैस सिलेण्डर की बुकिंग करवाकर सिलेण्डर प्राप्त कर सकते हैं। रसद विभाग के अनुसार गैस सिलेण्डर की आपूर्ति आधार आधारित ओटीपी के माध्यम से नियमानुसार निर्धारित उपभोक्ता को ही की जा रही है। गैस एजेंसियों के अनुसार 25 दिनों के अंतराल में पुनः सिलेण्डर बुकिंग की व्यवस्था की गई है। संबंधित उपभोक्ताओं को नियमानुसार निर्बाध रूप से गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति की जा रही है। तेल कम्पनियों से प्राप्त सूचनानुसार वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेण्डरों का स्टॉक उपलब्ध है तथा आवश्यकता अनुसार बॉटलिंग प्लांट से निरंतर स्टॉक प्राप्त किया जा रहा है और बुकिंग के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि गैस सिलेण्डर बुकिंग को लेकर अनावश्यक रूप से परेशान न हों, क्योंकि बुकिंग के लिए समयावधि निर्धारित की गई है। साथ ही घरेलू एलपीजी गैस सिलेण्डरों का अनावश्यक भण्डारण न करें तथा किसी भी प्रकार के भ्रामक संदेश या अफवाहों पर ध्यान न दें। घरेलू गैस सिलेण्डरों की नियमित आपूर्ति जारी है। वर्तमान में मध्य-पूर्व संकट के मद्देनज़र एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर विशेष सतर्कता एवं नियंत्रण बरतने की आवश्यकता है। जिले में 49 गैस एजेंसियों के माध्यम से करीब 8.5 लाख एलपीजी उपभोक्ताओं को प्रतिदिन लगभग 15,000 घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जाती है, जो पूर्व की भांति सुचारू रूप से जारी है। आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं होने से घरेलू गैस उपभोक्ताओं को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। वाणिज्यिक सिलेंडरों की आपूर्ति भी समुचित संख्या में स्कूलों, अस्पतालों, जेलों एवं अन्य आवश्यक प्रतिष्ठानों में की जा रही है। जिला कलेक्टर ने गैस एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि वे विशेष सतर्कता बरतते हुए केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ही गैस सिलेंडरों की आपूर्ति करें तथा ओटीपी के माध्यम से ही वास्तविक उपभोक्ताओं को सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित करें। किसी भी चौराहे या नुक्कड़ पर वाहन खड़ा कर सिलेंडर वितरण नहीं किया जाए। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए रसद विभाग, पुलिस विभाग एवं गैस कंपनियों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है तथा जांच दल द्वारा कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- भीलवाड़ा की अंबेडकर कॉलोनी हरिजन बस्ती में मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे खंभे पर लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि बिजली के तार पर कबूतर बैठने से स्पार्किंग हुई, जिससे ट्रांसफार्मर में आग भड़क गई। आग लगने के साथ ही इलाके में हाई वोल्टेज फैल गया, जिसके कारण करीब 20 से अधिक घरों में लगे पंखे, टीवी, कूलर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। जितेश खोखर के घर में पंखे में आग तक लग गई, जबकि कई घरों में वॉशिंग मशीन और सेटअप बॉक्स भी खराब हो गए। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कर बिजली सप्लाई फिर से शुरू करवाई। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में काफी नाराजगी भी देखने को मिली। 📍स्थान: अंबेडकर कॉलोनी, भीलवाड़ा1
- शाहपुरा -कस्बे सहित पूर्व जिला क्षेत्र में शीतलाष्टमी पर्व की धूमधाम से मनाया जा रहा है।शीतला माता को महिलाओ द्वारा पूजा-अर्चना करते हुए ठंडे पकवानों का भोग लगाया । मंगल गीत गाते हुए महिलाओं ने बच्चों के निरोग जीवन और लंबी आयु की मनोकामना मांगी, शीतला माता मंदिर सहित घर-घर स्तूति की गई,बच्चे बड़ों ने दिनभर जमकर रंग और गुलाल उड़ाए। यह उत्सव होली के 7 दिन बाद त्यौहार मनाया जाता है, जब लोग रंगों में डूबकर एक दूसरे के साथ खुशियां मनाते हैं। इस अवसर पर पापड़ और औलिया खिलाकर खुशियों में सराबोर कर लेते हैं।2
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.s.1
- Post by Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉस्पिटल1
- रामपुरा मोहल्ले के बड़े नाले से निकाला गया कचरा, पालिका ने चलाया सफाई अभियान रावतभाटा। नगर पालिका रावतभाटा की स्वास्थ्य शाखा को रामपुरा मोहल्ले में मस्जिद के पीछे बने बड़े नाले में कचरा जमा होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर पालिका टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर नाले का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नाले में बड़ी-बड़ी चट्टानें होने तथा कई स्थानों पर पानी खड़ा होने के कारण छोटी जेसीबी से सफाई कार्य कर पाना संभव नहीं था। स्थिति को देखते हुए नगर पालिका द्वारा बड़ी जेसीबी, दो ट्रैक्टर तथा स्वच्छता मित्रों की टीम को मौके पर भेजा गया। इसके बाद जेसीबी मशीन की सहायता से नाले में जमा कचरा, मलबा और पत्थरों को बाहर निकालकर नाले की सफाई करवाई गई। स्वच्छता निरीक्षक नरपत सिंह ने बताया कि नगर पालिका द्वारा शहर के छोटे-बड़े नालों की साफ-सफाई का कार्य समय-समय पर लगातार किया जाता है। मुख्य मार्गों की सफाई रोड स्वीपिंग मशीन के माध्यम से करवाई जा रही है, वहीं वार्डों में तैनात कर्मचारी छोटी नालियों और गलियों की नियमित सफाई कर रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि घरों का कचरा वार्डों में संचालित कचरा संग्रहण वाहनों में ही डालें और कचरे को इधर-उधर न फेंकें। साथ ही स्वच्छता कार्यों में सहयोग कर रावतभाटा को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।3
- Post by Lucky sukhwal1
- चित्तौड़गढ़: गंगरार उपखंड के जैन मोहल्ले में शीतला सप्तमी पर महिलाओं ने जमकर होली खेली एक दूसरे पर गुलाल व कलर लगाकर होली खेली गई।2
- Post by Dev karan Mali1