logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार कब्जें से अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद शिकारपुर : सलैमपुर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, के निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सलैमपुर पुलिस द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर ग्राम सदरपुर रोड़ के पास से अभियुक्त सोनू को अवैध तमंचा मय कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सलैमपुर पर मुअसं-251/26 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता सोनू पुत्र सोमवीर निवासी ग्राम रंगपुर थाना सलैमपुर जनपद बुलन्दशहर, बरामदगी एक अवैध तमंचा मय एक जिंदा कारतूस, गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम नितिन जावला थाना प्रभारी सलैमपुर, एस आई महिपाल सिंह, एस आई सुशील कुमार, विनय यादव, ।

1 hr ago
user_रीशू कुमार
रीशू कुमार
Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
3228cd29-3f90-42a2-854f-22ff16683ff7

एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार कब्जें से अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद शिकारपुर : सलैमपुर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, के निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सलैमपुर पुलिस द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर ग्राम सदरपुर रोड़ के पास से अभियुक्त सोनू को अवैध तमंचा मय कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सलैमपुर पर मुअसं-251/26 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता सोनू पुत्र सोमवीर निवासी ग्राम रंगपुर थाना सलैमपुर जनपद बुलन्दशहर, बरामदगी एक अवैध तमंचा मय एक जिंदा कारतूस, गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम नितिन जावला थाना प्रभारी सलैमपुर, एस आई महिपाल सिंह, एस आई सुशील कुमार, विनय यादव, ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ग्राम प्रधान की मनमानी से नगला फतापुर के ग्रामीण परेशान जमकर किया विरोध शिकारपुर : तहसील क्षेत्र के गांव नगला फतापुर में ग्राम प्रधान सचिन कुमार, के कथित तानाशाही रवैये से ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है आरोप है कि ग्राम प्रधान ने गांव की एक गली में बनी पुलिया को अचानक हटवा दिया और नाली का बहाव दूसरी जगह कर दिया इस वजह से पूरी गली में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है और ग्रामीणों का रास्ता अवरुद्ध हो गया है ​ग्राम प्रधान सचिन कुमार, पर गम्भीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि प्रधान अपनी मनमानी पर उतारू है ग्रामीणों के अनुसार प्रधान खुलेआम धमकी देते हैं कि गांव में वही होगा जो मैं चाहूंगा मेरी मर्जी के बिना गांव में पंचायत सचिव भी कदम नहीं रख सकता ​प्रधान के इस रवैये से आक्रोशित तारा सिंह, वीर सिंह, पप्पू, सीताराम, विनोद, सुमित, शमि, अशूं, बबलू, सुमन, और रजनी सहित दर्जनों गांव वालों ने एकजुट होकर ग्राम प्रधान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन व विरोध दर्ज कराया ग्रामीणों की मांग है कि नाली के पुराने बहाव को दुरुस्त कर पुलिया को दोबारा बनवाया जाए ​जब इस पूरे मामले पर बीडीओ से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि यह प्रकरण अभी तक उनके संज्ञान में नहीं आया था उन्होंने मामले की गम्भीरता को देखते हुए नगला फतापुर के पंचायत सचिव को तुरन्त मौके पर जा कर निष्पक्ष जांच करने और रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए है ​ग्राम प्रधान सचिन कुमार ग्रामीणों के आरोपों पर उनका पक्ष जानने के लिए जब फोन के माध्यम से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा ।
    1
    ग्राम प्रधान की मनमानी से नगला फतापुर के ग्रामीण परेशान जमकर किया विरोध
शिकारपुर : तहसील क्षेत्र के गांव नगला फतापुर में ग्राम प्रधान सचिन कुमार, के कथित तानाशाही रवैये से ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है आरोप है कि ग्राम प्रधान ने गांव की एक गली में बनी पुलिया को अचानक हटवा दिया और नाली का बहाव दूसरी जगह कर दिया इस वजह से पूरी गली में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है और ग्रामीणों का रास्ता अवरुद्ध हो गया है ​ग्राम प्रधान सचिन कुमार, पर गम्भीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि प्रधान अपनी मनमानी पर उतारू है ग्रामीणों के अनुसार प्रधान खुलेआम धमकी देते हैं कि गांव में वही होगा जो मैं चाहूंगा मेरी मर्जी के बिना गांव में पंचायत सचिव भी कदम नहीं रख सकता ​प्रधान के इस रवैये से आक्रोशित तारा सिंह, वीर सिंह, पप्पू, सीताराम, विनोद, सुमित, शमि, अशूं, बबलू, सुमन, और रजनी सहित दर्जनों गांव वालों ने एकजुट होकर ग्राम प्रधान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन व विरोध दर्ज कराया ग्रामीणों की मांग है कि नाली के पुराने बहाव को दुरुस्त कर पुलिया को दोबारा बनवाया जाए ​जब इस पूरे मामले पर बीडीओ से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि यह प्रकरण अभी तक उनके संज्ञान में नहीं आया था उन्होंने मामले की गम्भीरता को देखते हुए नगला फतापुर के पंचायत सचिव को तुरन्त मौके पर जा कर निष्पक्ष जांच करने और रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए है ​ग्राम प्रधान सचिन कुमार ग्रामीणों के आरोपों पर उनका पक्ष जानने के लिए जब फोन के माध्यम से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा ।
    user_रीशू कुमार
    रीशू कुमार
    Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रक्षाबंधन को लेकर परवाना के बाजार में लौटी रौनक, राखियों से सजीं दुकानें रक्षाबंधन को लेकर परवाना के बाजार में लौटी रौनक, राखियों से सजीं दुकानें परवाना, बुलंदशहर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर गांव परवाना के बाजार में रौनक लौट आई है। त्योहार नजदीक आते ही बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी दुकानों को रंग-बिरंगी राखियों, आकर्षक सजावट और सुंदर डेकोरेशन से सजाया है। बाजार में विभिन्न डिजाइनों और रंगों की राखियां लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। खासकर बच्चों के लिए छोटा भीम सहित कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बच्चे इन राखियों को पसंद कर रहे हैं और अपने पसंदीदा डिजाइन की राखियां खरीदने में उत्साह दिखा रहे हैं। दुकानों पर पारंपरिक राखियों के साथ-साथ आधुनिक डिजाइन की राखियां भी उपलब्ध हैं। रक्षाबंधन को लेकर भाई-बहनों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। बहनें अपने भाइयों के लिए पसंदीदा राखियां खरीद रही हैं, वहीं बाजार में मिठाई और त्योहार से संबंधित अन्य सामान की खरीदारी भी बढ़ने लगी है। त्योहार को देखते हुए दुकानदारों को इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है। बाजार में सजी रंग-बिरंगी राखियां और दुकानों की आकर्षक सजावट रक्षाबंधन के उत्साह को और बढ़ा रही है। गांव के बाजार में त्योहार की रौनक साफ दिखाई दे रही है। पत्रकार — समीर चौधरी परवाना
    1
    रक्षाबंधन को लेकर परवाना के बाजार में लौटी रौनक, राखियों से सजीं दुकानें
रक्षाबंधन को लेकर परवाना के बाजार में लौटी रौनक, राखियों से सजीं दुकानें
परवाना, बुलंदशहर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर गांव परवाना के बाजार में रौनक लौट आई है। त्योहार नजदीक आते ही बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी दुकानों को रंग-बिरंगी राखियों, आकर्षक सजावट और सुंदर डेकोरेशन से सजाया है।
बाजार में विभिन्न डिजाइनों और रंगों की राखियां लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। खासकर बच्चों के लिए छोटा भीम सहित कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बच्चे इन राखियों को पसंद कर रहे हैं और अपने पसंदीदा डिजाइन की राखियां खरीदने में उत्साह दिखा रहे हैं।
दुकानों पर पारंपरिक राखियों के साथ-साथ आधुनिक डिजाइन की राखियां भी उपलब्ध हैं। रक्षाबंधन को लेकर भाई-बहनों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। बहनें अपने भाइयों के लिए पसंदीदा राखियां खरीद रही हैं, वहीं बाजार में मिठाई और त्योहार से संबंधित अन्य सामान की खरीदारी भी बढ़ने लगी है।
त्योहार को देखते हुए दुकानदारों को इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है। बाजार में सजी रंग-बिरंगी राखियां और दुकानों की आकर्षक सजावट रक्षाबंधन के उत्साह को और बढ़ा रही है। गांव के बाजार में त्योहार की रौनक साफ दिखाई दे रही है।
पत्रकार — समीर चौधरी परवाना
    user_Sameer Chaudhary parwana
    Sameer Chaudhary parwana
    बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बुलन्दशहर: हिन्दुओं के धार्मिक स्थल पूजनीय कुएं पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों में भारी रोष। ग्रामीणों का दावा- गैर समुदाय के दबंग कर रहे हैं सरकारी भूमि में बने धार्मिक स्थल पर कब्जे का प्रयास। दबंगों ने सरकारी भूमि पर की अपनी बाउंड्री, ग्रामीणों ने जताया कब्जे का विरोध, सीएम से की शिकायत। दबंगों पर शिकायतकर्ता को धमकी देने का भी आरोप, ग्रामीणों की सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त की मांग। क्षेत्रीय विधायक, डीएम, और एसडीएम से शिकायत कर चुके ग्रामीण, दबंग लगातार कर रहे हैं निर्माण कार्य। ग्रामीणों की मांग- प्रशासन अवैध कब्जा रोके, जाँच उपरांत खाली हो सरकारी भूमि, दबंगों पर हो कार्रवाई। बुलन्दशहर सदर तहसील क्षेत्र में गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महावतपुर गढ़ी का पूरा मामला। रिपोर्ट: मनोज गिरि, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)
    1
    बुलन्दशहर: हिन्दुओं के धार्मिक स्थल पूजनीय कुएं पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों में भारी रोष।
ग्रामीणों का दावा- गैर समुदाय के दबंग कर रहे हैं सरकारी भूमि में बने धार्मिक स्थल पर कब्जे का प्रयास।
दबंगों ने सरकारी भूमि पर की अपनी बाउंड्री, ग्रामीणों ने जताया कब्जे का विरोध, सीएम से की शिकायत।
दबंगों पर शिकायतकर्ता को धमकी देने का भी आरोप, ग्रामीणों की सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त की मांग।
क्षेत्रीय विधायक, डीएम, और एसडीएम से शिकायत कर चुके ग्रामीण, दबंग लगातार कर रहे हैं निर्माण कार्य।
ग्रामीणों की मांग- प्रशासन अवैध कब्जा रोके, जाँच उपरांत खाली हो सरकारी भूमि, दबंगों पर हो कार्रवाई।
बुलन्दशहर सदर तहसील क्षेत्र में गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महावतपुर गढ़ी का पूरा मामला।
रिपोर्ट: मनोज गिरि, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *बुलंदशहर* 🚨 *कचहरी परिसर में दो पक्षों में मारपीट* लड़की के भाई को लड़के पक्ष ने पीटा बीच-बचाव को आई पीड़िता, मां को पीटा सरेआम मारपीट करने का वीडियो वायरल
    2
    *बुलंदशहर* 🚨

*कचहरी परिसर में दो पक्षों में मारपीट*

लड़की के भाई को लड़के पक्ष ने पीटा

बीच-बचाव को आई पीड़िता, मां को पीटा

सरेआम मारपीट करने का वीडियो वायरल
    user_Virendra Kaushik
    Virendra Kaushik
    Kaushik24*7news Bulandshahr, Bulandshahr•
    7 hrs ago
  • बुलंदशहर जिला न्यायालय परिसर से विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। तारीख पर पहुंचे पक्षों और वकीलों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। ऐसी घटनाओं को लेकर न्यायालय परिसर की सुरक्षा और व्यवस्था पर भी सवाल उठते हैं। वीडियो को पूरा देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं। फ़िलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है हमारा चैनल इसकी कोई पुष्टि नहीं है
    1
    बुलंदशहर जिला न्यायालय परिसर से विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। तारीख पर पहुंचे पक्षों और वकीलों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। ऐसी घटनाओं को लेकर न्यायालय परिसर की सुरक्षा और व्यवस्था पर भी सवाल उठते हैं।
वीडियो को पूरा देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।
फ़िलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है हमारा चैनल इसकी कोई पुष्टि नहीं है
    user_Barahbastitv
    Barahbastitv
    Local News Reporter सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ मातृशक्ति के सम्मान की नई पहल, 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज की बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा की सुविधा रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को सरकार का उपहार, महिलाओं को 27 से 29 अगस्त तक निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा ग्रेटर नोएडा संवाददाता, प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा सुलभ कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ किया गया। योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का जनपद स्तर पर नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-96 नोएडा के ऑडिटोरियम में सजीव प्रसारण किया गया।लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के अंतर्गत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी। योजना से वरिष्ठ महिलाओं के लिए आवागमन अधिक सुगम होने के साथ उन्हें आर्थिक राहत भी मिलेगी। यह पहल महिलाओं के सम्मान, सुविधा एवं सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा माताओं, बहनों एवं बेटियों को भी निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है। यह सुविधा 27 अगस्त 2026 को प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इससे पर्व के दौरान महिलाएं अपने मायके एवं अन्य गंतव्यों तक बिना किसी अतिरिक्त यात्रा व्यय के सुविधापूर्वक आवागमन कर सकेंगी।सजीव प्रसारण के उपरांत मंत्री सुनील शर्मा ने उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुए निरंतर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना वरिष्ठ महिलाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी है क्योंकि इससे उन्हें अपने आवश्यक कार्यों एवं अन्य गंतव्यों तक आने-जाने में सुविधा के साथ आर्थिक सहयोग भी प्राप्त होगा। कार्यक्रम के अंत में मंत्री सुनील शर्मा एवं उपस्थित जनप्रतिनिधिगण द्वारा मातृशक्ति का सांकेतिक सम्मान करते हुए महिलाओं को साड़ी एवं मिठाई प्रदान की गई। सम्मान प्राप्त करने वाली महिलाओं ने प्रदेश सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे वरिष्ठ महिलाओं के लिए उपयोगी एवं सराहनीय कदम बताया। कार्यक्रम के माध्यम से मातृशक्ति के सम्मान, सुविधा एवं कल्याण के प्रति प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का संदेश जनपदवासियों तक पहुंचाया गया।इस अवसर पर मंत्री इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश सुनील शर्मा, जिला पंचायत प्रशासक अमित कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर अभिषेक शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नोएडा रोहिताश कुमार,सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ग्रेटर नोएडा समीना अंजुम, संबंधित अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं और लखनऊ से प्रसारित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को गया।
    4
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ
मातृशक्ति के सम्मान की नई पहल, 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज की बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा की सुविधा
रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को सरकार का उपहार, महिलाओं को 27 से 29 अगस्त तक निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा
ग्रेटर नोएडा संवाददाता, प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा सुलभ कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ किया गया। योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का जनपद स्तर पर नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-96 नोएडा के ऑडिटोरियम में सजीव प्रसारण किया गया।लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के अंतर्गत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी। योजना से वरिष्ठ महिलाओं के लिए आवागमन अधिक सुगम होने के साथ उन्हें आर्थिक राहत भी मिलेगी। यह पहल महिलाओं के सम्मान, सुविधा एवं सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा माताओं, बहनों एवं बेटियों को भी निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है। यह सुविधा 27 अगस्त 2026 को प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इससे पर्व के दौरान महिलाएं अपने मायके एवं अन्य गंतव्यों तक बिना किसी अतिरिक्त यात्रा व्यय के सुविधापूर्वक आवागमन कर सकेंगी।सजीव प्रसारण के उपरांत मंत्री सुनील शर्मा ने उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुए निरंतर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना वरिष्ठ महिलाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी है क्योंकि इससे उन्हें अपने आवश्यक कार्यों एवं अन्य गंतव्यों तक आने-जाने में सुविधा के साथ आर्थिक सहयोग भी प्राप्त होगा। कार्यक्रम के अंत में मंत्री सुनील शर्मा एवं उपस्थित जनप्रतिनिधिगण द्वारा मातृशक्ति का सांकेतिक सम्मान करते हुए महिलाओं को साड़ी एवं मिठाई प्रदान की गई। सम्मान प्राप्त करने वाली महिलाओं ने प्रदेश सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे वरिष्ठ महिलाओं के लिए उपयोगी एवं सराहनीय कदम बताया। कार्यक्रम के माध्यम से मातृशक्ति के सम्मान, सुविधा एवं कल्याण के प्रति प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का संदेश जनपदवासियों तक पहुंचाया गया।इस अवसर पर मंत्री इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश सुनील शर्मा, जिला पंचायत प्रशासक अमित कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर अभिषेक शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नोएडा रोहिताश कुमार,सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ग्रेटर नोएडा समीना अंजुम, संबंधित अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं और लखनऊ से प्रसारित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को गया।
    user_S k sharma
    S k sharma
    Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • अलीगढ़ पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म मिला दो उन नबी के मौके पर विशाल रैली निकालकर दिया भाईचारे का संदेश
    1
    अलीगढ़ पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म मिला दो उन नबी के मौके पर विशाल रैली निकालकर दिया भाईचारे का संदेश
    user_KRANTKARI Khabar
    KRANTKARI Khabar
    Voice of people कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बारिश से प्रभावित पंडित संजय शर्मा जी की मदद के लिए लोग लगातार आगे आ रहे हैं। 🙏 🤝 इंसानियत की मिसाल—मुश्किल वक्त में मदद का हाथ बारिश से प्रभावित पंडित संजय शर्मा जी की मदद के लिए लोग लगातार आगे आ रहे हैं। 🙏 जिला पंचायत प्रत्याशी कैलाश कुमार उर्फ कलवा हलवाई, वार्ड नंबर 51 ने आर्थिक सहयोग देकर पंडित संजय शर्मा जी की मदद की। वहीं अभिषेक गौतम, जो पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हैं, उन्होंने भी अपनी मेहनत की कमाई में से सहयोग देकर दरियादिली और इंसानियत की मिसाल पेश की। ❤️ मुश्किल समय में किसी जरूरतमंद का साथ देना ही सच्ची इंसानियत है। आपका छोटा सा सहयोग किसी परिवार के लिए बड़ी उम्मीद बन सकता है। 🙏 ✍️ पत्रकार समीर चौधरी परवाना #पंडितसंजयशर्मा #मदद #इंसानियत #कैलाशकुमार #कलवाहलवाई #अभिषेकगौतम #जिलापंचायत #वार्ड51 #बुलंदशहर #उत्तरप्रदेश #मानवतासबसेपहले
    1
    बारिश से प्रभावित पंडित संजय शर्मा जी की मदद के लिए लोग लगातार आगे आ रहे हैं। 🙏
🤝 इंसानियत की मिसाल—मुश्किल वक्त में मदद का हाथ
बारिश से प्रभावित पंडित संजय शर्मा जी की मदद के लिए लोग लगातार आगे आ रहे हैं। 🙏
जिला पंचायत प्रत्याशी कैलाश कुमार उर्फ कलवा हलवाई, वार्ड नंबर 51 ने आर्थिक सहयोग देकर पंडित संजय शर्मा जी की मदद की।
वहीं अभिषेक गौतम, जो पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हैं, उन्होंने भी अपनी मेहनत की कमाई में से सहयोग देकर दरियादिली और इंसानियत की मिसाल पेश की। ❤️
मुश्किल समय में किसी जरूरतमंद का साथ देना ही सच्ची इंसानियत है।
आपका छोटा सा सहयोग किसी परिवार के लिए बड़ी उम्मीद बन सकता है। 🙏
✍️ पत्रकार समीर चौधरी परवाना
#पंडितसंजयशर्मा #मदद #इंसानियत #कैलाशकुमार #कलवाहलवाई #अभिषेकगौतम #जिलापंचायत #वार्ड51 #बुलंदशहर #उत्तरप्रदेश #मानवतासबसेपहले
    user_Sameer Chaudhary parwana
    Sameer Chaudhary parwana
    बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.