Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी अंतर्गत रामनगर में पांच साल का कार्यकाल होने के बावजूद हालात बेहद खराब बने हुए हैं। आक्रोशित लोगों का आरोप है कि पूरे पांच साल में आज तक इन्होंने पलटकर भी नहीं देखा और अब यहां आकर केवल आम जनता को परेशान किया जा रहा है। आरोप है कि इनके द्वारा क्षेत्र में कोई भी कार्य नहीं करवाया जा रहा है, जिससे लोगों में भारी रोष है।
जिला अध्यक्ष आदर्श शुक्ला
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी अंतर्गत रामनगर में पांच साल का कार्यकाल होने के बावजूद हालात बेहद खराब बने हुए हैं। आक्रोशित लोगों का आरोप है कि पूरे पांच साल में आज तक इन्होंने पलटकर भी नहीं देखा और अब यहां आकर केवल आम जनता को परेशान किया जा रहा है। आरोप है कि इनके द्वारा क्षेत्र में कोई भी कार्य नहीं करवाया जा रहा है, जिससे लोगों में भारी रोष है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी अंतर्गत रामनगर में पांच साल का कार्यकाल होने के बावजूद हालात बेहद खराब बने हुए हैं। आक्रोशित लोगों का आरोप है कि पूरे पांच साल में आज तक इन्होंने पलटकर भी नहीं देखा और अब यहां आकर केवल आम जनता को परेशान किया जा रहा है। आरोप है कि इनके द्वारा क्षेत्र में कोई भी कार्य नहीं करवाया जा रहा है, जिससे लोगों में भारी रोष है।1
- बाराबंकी के बदोसराय पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए जमीन का फर्जी बैनामा कर 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह मामला टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम डेराजा का है। जालसाजों ने पीड़िता कृष्णावती से 13 बीघा जमीन के नाम पर कुल 45 लाख रुपये हड़प लिए, जिसमें 15 लाख रुपये ऑनलाइन और 30 लाख रुपये नकद लिए गए। इस धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने जमीन के असली मालिक की जगह एक फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर बैनामा करा दिया था। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर पुलिस ने बाराबंकी, बहराइच और लखीमपुर के रहने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी बरामद की गई है। पुलिस ने BNS की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और गिरोह के अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता कर इस पूरे मामले की जानकारी दी है।1
- बाराबंकी जिले की सिरौली गौसपुर तहसील के अंतर्गत विकासखंड रामनगर की ग्राम पंचायत अनूपगंज के ग्राम डांडियामऊ में विकास कार्यों की पोल खुल गई है। यहाँ ग्राम प्रधान माहे दारक्सा द्वारा इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य कराया गया था, लेकिन पहली ही बारिश होते ही इस नवनिर्मित इंटरलॉकिंग पर पानी भर गया। नवनिर्मित मार्ग पर जलजमाव होने की इसी बात को लेकर गौ सेवक जिला अध्यक्ष श्री आदर्श शुक्ला जी और अन्य गौ सेवक कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद रहे।1
- बाराबंकी जिले के सिरौलीगौसपुर से एक ताजा वीडियो सामने आया है, जिसमें सीधे तौर पर दूध का पैकेट दिखाया जा रहा है।1
- लखनऊ के काकोरी विकासखंड के दसदोई गांव स्थित गौशाला में वृक्षारोपण कार्यक्रम के कुछ ही समय बाद बड़ी संख्या में हरे-भरे और स्वस्थ पौधों को कथित तौर पर फेंक दिए जाने का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह काकोरी ब्लॉक प्रमुख श्रीमती नीतू सिंह यादव द्वारा गौशाला परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान उन्होंने स्वयं पौधे लगाए और गौशाला संचालक दिनेश श्रीवास्तव एवं नीलम श्रीवास्तव को कथित तौर पर निर्देश दिया कि शेष बचे पौधों का रोपण शाम तक करा दिया जाए। आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख का काफिला गौशाला परिसर से निकलने के कुछ ही मिनट बाद गौशाला संचालक ने कर्मचारियों की मदद से बड़ी संख्या में बचे हुए हरे-भरे पौधों को गौशाला के बगल में स्थित हर घर जल योजना परिसर की बाउंड्री वॉल के पीछे फेंकवा दिया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोग बेहद नाराज हैं और सवाल उठा रहे हैं कि जब पौधों को लगाना ही नहीं था, तो इस वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य क्या था। सुबह वृक्षारोपण होने और दोपहर में ही पौधे फेंक दिए जाने के इस गंभीर मामले में अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी संज्ञान लेकर क्या कार्रवाई करते हैं।1
- बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र के जोगिन पुरवा सिंगाही गांव में एक जहरीले सांप के काटने से महिला की मौत हो गई है। इस दुखद घटना से मृतका के परिवार में शोक की लहर है। मृतका के बेटे फखरुद्दीन ने बताया कि उनकी माता सबरू निशा घर के अंदर सफाई कर रही थीं। झाड़ू लगाते समय अचानक एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। परिजन तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। बारिश और नमी के कारण आजकल घरों में सांपों के निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपने घरों के कोनों, गड्ढों और झाड़ियों को साफ-सुथरा रखने और रात के समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।1
- बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र के ग्राम ददिया मऊ में आज मौके पर जाकर पूरे मामले का संज्ञान लिया गया और इस संबंध में प्रधान जी से बातचीत की गई। बातचीत के दौरान प्रधान जी ने पूरे मामले को एक हफ्ते के भीतर सही करने का भरोसा दिया है। अब देखना यह होगा कि आगे इस मामले में क्या होता है।1
- बाराबंकी के फतेहपुर में पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृत किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है। कोतवाली प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि फतेहपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 5 एल/6 के तहत मुकदमा दर्ज था, जिसके बाद पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और साक्ष्यों के आधार पर इन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बेरिया निवासी मोहित कुमार (पुत्र देशराज) और फतेहपुर के ग्राम कदीराबाद निवासी विकास कुमार (पुत्र रामसिंह) के रूप में हुई है। पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद करने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया और न्यायालय के समक्ष आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की। दोनों आरोपियों को भी मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1