Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायबरेली - फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए तीन दर्जन से अधिक लोग तिलक समारोह में दूषित भोजन करने से बीमार हुए लोग बीमार लोगों को सीएचसी शिवगढ़ में कराया गया भर्ती गंभीर रूप से बीमार दो लोग जिला अस्पताल रेफर तिलेंडा जिलेदार ग्रीन में राजन गुप्ता द्वारा आयोजित किया गया था कार्यक्रम
Journalist Anurag Srivastava
रायबरेली - फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए तीन दर्जन से अधिक लोग तिलक समारोह में दूषित भोजन करने से बीमार हुए लोग बीमार लोगों को सीएचसी शिवगढ़ में कराया गया भर्ती गंभीर रूप से बीमार दो लोग जिला अस्पताल रेफर तिलेंडा जिलेदार ग्रीन में राजन गुप्ता द्वारा आयोजित किया गया था कार्यक्रम
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- लखनऊ के विकास नगर सेक्टर-11 में बुधवार शाम भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया, जिसने गरीब बस्तियों को पूरी तरह तबाह कर दिया।1
- Post by Roshan1
- jila Panchayat sadasya Shailendra Gupta jansewak unchahar1
- रायबरेली में 'अपना दल (कमेरावादी)' की फायरब्रांड विधायक पल्लवी पटेल और एसपी रवि कुमार के बीच फोन पर हुई गरमा-गरम बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक पटेल, एसपी द्वारा बात सुने बिना फोन काटने पर नाराजगी जता रही हैं। बहस के दौरान एसपी ने उनके चिल्लाने पर आपत्ति जताई, जिस पर विधायक ने कड़े तेवर दिखाते हुए पूछा कि कार्रवाई कब तक होगी। शुरुआती टालमटोल के बाद, पुलिस ने 15 दिनों के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पल्लवी पटेल ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय में समाधान नहीं हुआ, तो वह सीधे एसपी कार्यालय पहुंचेंगी। इसके बाद एसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को फटकार भी लगाई।1
- रायबरेली। जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र के छिछौरा गांव में फर्जी लोन और बैंक मैनेजर की कथित प्रताड़ना से एक युवक की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि 5 लाख रुपये के फर्जी लोन के दबाव में आकर युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मामले ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है। पल्लवी पटेल पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचीं। उन्होंने मृतक की पत्नी और बेटी को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। विधायक ने मौके से ही पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर पूरे प्रकरण की जानकारी दी। एसपी ने 15 दिनों के भीतर निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना के बाद गांव में गम और गुस्से का माहौल बना हुआ है। परिजन और ग्रामीण दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहे हैं। फिलहाल सभी की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।1
- Post by Rakesh Rawat1
- रायबरेली मे फायर ब्रांड नेता अपना दल कमेरावादी की विधायक और एसपी के बीच फ़ोन पर गरमा गर्म बहस का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मे जहाँ विधायक पल्लवी पटेल बिना उनकी बात सुने फ़ोन काट देने का कारण पूछ रही हैं वहीं दूसरी तरफ से आ रही आवाज़ जिसे एसपी रवि कुमार की बताई जा रही है, ने कहा कि आप इस तरह चिल्लायेंगी और गुस्सा करेंगी। इस बीच पल्लवी पटेल बात को काटते हुए कहती हैं कि आप बताइये कितने दिनों में कार्रवाई कर देंगे। इस पर पहले तो पुलिस टाल मटोल करते रहे बाद मे 15 दिन के भीतर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इधर से पल्लवी पटेल ने फिर कहा कि अगर 15 दिन मे कार्रवाई न हुई तो वह उनके ऑफिस पहुँच जाएंगी। सूत्रों की मानें तो इसके बाद ही एसपी रवि कुमार ने जगतपुर एसओ को डाटते हुए पूछा है कि अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। दरअसल यह मामला जुड़ा है जगतपुर के छिछोरा गांव से। एक महीने पहले यहाँ के रहने वाले किसान सुरेश कुमार की हार्ट अटैक से मौत हुई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि उनके डाक्यूमेंट्स पर बैंक से पांच लाख लोन लिया गया और पैसे गांव के ही एक व्यक्ति ने ले लिए। परिजनों का कहना है कि इन्ही पैसों की रिकवरी के लिए बैंक से बार बार नोटिस आ रही थी जिससे परेशान होकर सुरेश की मौत हो गई। इस मामले मे नामज़द तहरीर के बावजूद पुलिस ने एक महीने से ज़्यादा पुराने मामले मे अब तक कार्रवाई नहीं की जिसकी वजह से पल्लवी पटेल को यहाँ आना पड़ा।1
- रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली ऊंचाहार के प्रभारी निरीक्षक अजय राय ने अपने हमराहियों के साथ जमुनापुर चौराहे पर भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और आपसी सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक ने लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। पुलिस की इस पहल से स्थानीय लोगों में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई।1
- स्क्रिप्ट बबलू सिंह फतेहपुर उत्तर प्रदेश निष्ठा 98.6, दिव्या ने 98.2, प्राची और आनंद ने 97, नव्या ने 96.4 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का नाम किया रोशन फतेहपुर जिले में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली ने आज 10 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। महर्षि विद्या मन्दिर सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल की छात्रा निष्ठा दीक्षित ने 98.6 प्रतिशत अंक पाकर फतेहपुर एवं विद्यालय का नाम रोशन किया। इसी विद्यालय की छात्रा आकांक्षा सिंह 97 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय स्थान पर रहीं। विद्यालय की छात्रा नितिका बाजपेयी 96.6 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। नव्या शुक्ला ने 96.4 प्रतिशत अंक के साथ पांचवें स्थान पर रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस परीक्षा में कुल 285 छात्र उपस्थित हुए थे। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत्-प्रतिशत् रहा। अभिभावकों व प्रधानाचार्य ने बच्चों को मिष्ठान वितरण कर खुशी व्यक्त किया। वहीं चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में एक बार फिर मेधावियों ने बाजी मारी लडकिया रही अव्वल। हर बार की तरह इस बार भी सी०पी०एस० के मेधावियों ने सफलता का परचम लहराया। विद्यालय का परीक्षा परीणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा 10 की प्राची और आनंद शुक्ला 97% अंको के साथ प्रथम स्थान पर रहे। 95 के साथ श्रेजल अग्रहरी, अशवी सिंह, कार्तिक चौरसिंया दूसरे स्थान पर रहे। आर्यन राज वर्मा 94.6 के साथ तीसरे, सृष्टि श्रीवास्तव 94.4 के साथ चौथे, मनु 93.2 के साथ पांचवे, नैन्सी वर्मा 93 के साथ छठे, अर्नव सिंह 90.6 के साथ सांतवे, अभिजीत सिंह 89.4 के साथ आठवें और आरोही पटेल 88.2 के साथ नवें स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार श्रीवास्ताव, संजय कुमार श्रीवास्तव तथा निदेशक इंजी० मिसेज प्राची श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम श्रीवास्तव व हैड मिस्ट्रेस श्रीमती रीना शुक्ला ने आये हुए बच्चों का मुँह मीठा करा कर उन्हे उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ दी। इसी तरह शहर स्थित आर. एस. एक्सेल इंग्लिश अकादमी के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय की छात्रा दिव्या यादव ने 98.2% अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त आयती मिश्रा ने 96.6%, श्रेय़ा ने 96%, आरुषि पटेल ने 96% तथा स्वतंत्र त्रिवेदी ने 95% अंक प्राप्त किए। एकुल 89 नामांकित छात्रों में से 88 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 41 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक मयूर गुप्ता ने सभी छात्रों, अभिभावकों एवं समस्त स्टाफ को उत्कृष्ट परिणाम के लिए हार्दिक बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं सिविल लाइन परिसर की प्रधानाचार्या श्रीमती वीना श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को सही विषयों के चयन के महत्व पर बल देते हुए सभी का अभिनंदन किया।2