logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भमोरा में रंजिश की आग : खेत पर गए ग्रामीण को गोलियों से भुना, जवाबी फायर में एक और घायल "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" बरेली। जनपद के भमोरा थाना क्षेत्र के भीकमपुर गांव में शनिवार सुबह पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। गांव निवासी कल्लू उर्फ कल्याण की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह सुबह खेत की ओर गया था। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान आरोपी पक्ष का एक व्यक्ति जुगेंद्र भी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वारदात की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर सीओ नितिन कुमार और प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों का कहना है कि गांव के कुछ लोगों से उनकी लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी थी, जो समय-समय पर विवाद का कारण बनती रही। हाल ही में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट भी हुई थी, जिसके चलते मामला थाने तक पहुंचा था और समझौते की प्रक्रिया भी चल रही थी। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते योजनाबद्ध तरीके से हत्या को अंजाम दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि पहले ही सख्त कार्रवाई की जाती तो इस वारदात को रोका जा सकता था। वहीं, एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने मौके का निरीक्षण करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में जमीन विवाद और पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

4 hrs ago
user_Journalist Aditya Bhardwaj
Journalist Aditya Bhardwaj
पत्रकार आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

भमोरा में रंजिश की आग : खेत पर गए ग्रामीण को गोलियों से भुना, जवाबी फायर में एक और घायल "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" बरेली। जनपद के भमोरा थाना क्षेत्र के भीकमपुर गांव में शनिवार सुबह पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। गांव निवासी कल्लू उर्फ कल्याण की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह सुबह खेत की ओर गया था। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान आरोपी पक्ष का एक व्यक्ति जुगेंद्र भी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वारदात की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर सीओ नितिन कुमार और प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के

12e634e8-8544-45ef-babe-5015195e69b1

लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों का कहना है कि गांव के कुछ लोगों से उनकी लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी थी, जो समय-समय पर विवाद का कारण बनती रही। हाल ही में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट भी हुई थी, जिसके चलते मामला थाने तक पहुंचा था और समझौते की प्रक्रिया भी चल रही थी। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते योजनाबद्ध तरीके से हत्या को अंजाम दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि पहले ही सख्त कार्रवाई की जाती तो इस वारदात को रोका जा सकता था। वहीं, एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने मौके का निरीक्षण करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में जमीन विवाद और पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Abdul Jabbar
    1
    Post by Abdul Jabbar
    user_Abdul Jabbar
    Abdul Jabbar
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by रवि मौर्या राज वंश
    1
    Post by रवि मौर्या राज वंश
    user_रवि मौर्या राज वंश
    रवि मौर्या राज वंश
    बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुबह-सुबह पुलिस और गौकशी गैंग के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनका तीसरा साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना 18 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे की है, जब पुलिस टीम गश्त के दौरान पनवड़िया पुल के पास पहुंची। तभी किच्छा नदी किनारे छिपे बदमाशों ने पुलिस पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें अब्दुल रहमान और दानिश कुरेशी के पैर में गोली लगी और दोनों को मौके से दबोच लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस, 2810 रुपये नकद और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वे कई बार नदी किनारे गौवध की वारदात को अंजाम दे चुके हैं और सबूत मिटाने के लिए अवशेष नदी में बहा देते थे। फिलहाल घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फरार आरोपी आरिफ की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई तेज कर दी है। पूरे मामले में एसपी नॉर्थ मुकेश चंद मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया
    1
    बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुबह-सुबह पुलिस और गौकशी गैंग के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनका तीसरा साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।
घटना 18 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे की है, जब पुलिस टीम गश्त के दौरान पनवड़िया पुल के पास पहुंची। तभी किच्छा नदी किनारे छिपे बदमाशों ने पुलिस पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें अब्दुल रहमान और दानिश कुरेशी के पैर में गोली लगी और दोनों को मौके से दबोच लिया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस, 2810 रुपये नकद और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वे कई बार नदी किनारे गौवध की वारदात को अंजाम दे चुके हैं और सबूत मिटाने के लिए अवशेष नदी में बहा देते थे।
फिलहाल घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फरार आरोपी आरिफ की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई तेज कर दी है। पूरे मामले में एसपी नॉर्थ मुकेश चंद मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बरेली। समाजवादी पार्टी नेत्री समयुन ख़ान ने कहा कि हम सब महिलाएं आपको धन्यवाद ज्ञापित करते हैं कि विपक्ष के रुप में आपकी सतर्कता और सक्रियता के कारण भाजपा का षडयंत्र असफल हो सका, हम महिलाएं भीख नहीं मांग रहे हमें हमारा हक चाहिए उन्हीं सीटों में जो मौजूद हैं, हमें हमारा हिस्सा देने के लिए सीट को क्यों बढ़ानी पड़ रही हैं आपको। 2023 में जब विपक्ष ने सत्ता पक्ष के साथ खड़े होकर इस बिल को पास करवाया था तो 2024 में इसे लागू क्यों नहीं किया? महिलाओं के आड़ में अपनी राजनीतिक स्थिती को पक्का करने की ये चाल नहीं चलेगी, हम सब महिलाएं समझदार हैं हम जानते हैं क्या हमारे पक्ष में है।
    1
    बरेली। समाजवादी पार्टी नेत्री समयुन ख़ान ने कहा कि हम सब महिलाएं आपको धन्यवाद ज्ञापित करते हैं कि विपक्ष के रुप में आपकी सतर्कता और सक्रियता के कारण भाजपा का षडयंत्र असफल हो सका,
हम महिलाएं भीख नहीं मांग रहे हमें हमारा हक चाहिए उन्हीं सीटों में जो मौजूद हैं, हमें हमारा हिस्सा देने के लिए सीट को क्यों बढ़ानी पड़ रही हैं आपको।
2023 में जब विपक्ष ने सत्ता पक्ष के साथ खड़े होकर इस बिल को पास करवाया था तो 2024 में इसे लागू क्यों नहीं किया?
महिलाओं के आड़ में अपनी राजनीतिक स्थिती को पक्का करने की ये चाल नहीं चलेगी, हम सब महिलाएं समझदार हैं हम जानते हैं क्या हमारे पक्ष में है।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बदायूं :- जिले के उसहैत थाना पुलिस द्वारा शांन्ति व्यवस्था भंग करने पर 09 नफर अभियुक्तगण वीरपाल पुत्र रामलाल उम्र 58 वर्ष नि0 ग्राम डभौरा थाना उसहैत बदायूँ, संजीव पुत्र वीरपाल उम्र 25 वर्ष नि0 ग्राम डभौरा थाना उसहैत बदायूँ, नानुक पुत्र राजबहादुर उम्र 25 वर्ष नि0 ग्राम डभौरा थाना उसहैत बदायूँ, शिवम पुत्र राजबहादुर उम्र 20 वर्ष नि0 ग्राम डभौरा थाना उसहैत बदायूँ, अनूप पुत्र घनेन्द्र उम्र 25 वर्ष नि0 ग्राम दलेलनगर थाना उसहैत बदायूँ, जगवीर पुत्र लंकुश उम्र 24 वर्ष नि0 ग्राम पदमपुर थाना उसहैत बदायूँ, देवेन्द्र पुत्र फौजदार उम्र 28 वर्ष नि0 ग्राम खजूरा पुख्ता थाना उसहैत जनपद बदायूँ, फौजदार पुत्र फूल सिंह उम्र 58 वर्ष नि0 ग्राम खजूरा पुख्ता थाना उसहैत जनपद बदायूँ, रामसिंह पुत्र फूल सिंह उम्र 57 वर्ष नि0 ग्राम खजूरा पुख्ता थाना उसहैत जनपद बदायूँ को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।
    1
    बदायूं :- जिले के उसहैत थाना पुलिस द्वारा शांन्ति व्यवस्था भंग करने पर 09 नफर अभियुक्तगण वीरपाल पुत्र रामलाल उम्र 58 वर्ष नि0 ग्राम डभौरा थाना उसहैत बदायूँ,  संजीव पुत्र वीरपाल उम्र 25 वर्ष नि0 ग्राम डभौरा थाना उसहैत बदायूँ, नानुक पुत्र राजबहादुर उम्र 25 वर्ष नि0 ग्राम डभौरा थाना उसहैत बदायूँ, शिवम पुत्र राजबहादुर उम्र 20 वर्ष नि0 ग्राम डभौरा थाना उसहैत बदायूँ, अनूप पुत्र घनेन्द्र उम्र 25 वर्ष नि0 ग्राम दलेलनगर थाना उसहैत बदायूँ, जगवीर पुत्र लंकुश उम्र 24 वर्ष नि0 ग्राम पदमपुर थाना उसहैत बदायूँ, देवेन्द्र पुत्र फौजदार उम्र 28 वर्ष नि0 ग्राम खजूरा पुख्ता थाना उसहैत जनपद बदायूँ, फौजदार पुत्र फूल सिंह उम्र 58 वर्ष नि0 ग्राम खजूरा पुख्ता थाना उसहैत जनपद बदायूँ, रामसिंह पुत्र फूल सिंह उम्र 57 वर्ष नि0 ग्राम खजूरा पुख्ता थाना उसहैत जनपद बदायूँ को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।
    user_Journalist
    Journalist
    Journalist बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में अलापुर के एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाईयों समेत पांच के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव आसपुर निवासी आतिफ पुत्र विदरीश अपने पिता के साथ शुक्रवार की शाम बदायूं में कचहरी का काम निपटा कर बाइक से अपने पिता के साथ वापस अपने घर जा रहा था इसी दौरान सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव पड़ौआ के समीप कुछ युवकों ने उसकी बाइक रूकवा कर उसे गोली मार दी। पिता ने जब शोर मचाया तब हमलावर मौके से भाग निकले। घायल युवक को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया जहां से उसे हायर सेंटर रैफर किया गया और जब परिजन उसे इलाज को बरेली ले जा रहे थे कि रास्ते में आतिफ ने दम तोड़ दिया। आतिफ की मौत से परिजनों में चीत्कार मच गई। परिजन आतिफ के शव को बदायूं वापस ले आए और पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस शनिवार को शव अपने कब्जें मंे लेकर पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाईयों समेत पांच पर हत्या का अभियोग पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। हत्या पुरानी रंजिश के तहत होनी बताई जा रही है।
    1
    बदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में अलापुर के एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाईयों समेत पांच के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। 
अलापुर थाना क्षेत्र के गांव आसपुर निवासी आतिफ पुत्र विदरीश अपने पिता के साथ शुक्रवार की शाम बदायूं में कचहरी का काम निपटा कर बाइक से अपने पिता के साथ वापस अपने घर जा रहा था इसी दौरान सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव पड़ौआ के समीप कुछ युवकों ने उसकी बाइक रूकवा कर उसे गोली मार दी। पिता ने जब शोर मचाया तब हमलावर मौके से भाग निकले। घायल युवक को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया जहां से उसे हायर सेंटर रैफर किया गया और जब परिजन उसे इलाज को बरेली ले जा रहे थे कि रास्ते में आतिफ ने दम तोड़ दिया। आतिफ की मौत से परिजनों में चीत्कार मच गई। 
परिजन आतिफ के शव को बदायूं वापस ले आए और पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस शनिवार को शव अपने कब्जें मंे लेकर पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाईयों समेत पांच पर हत्या का अभियोग पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। हत्या पुरानी रंजिश के तहत होनी बताई जा रही है।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • थाना भमोरा, बरेली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भीकमपुर में एक व्यक्ति को गोली लगने से मृत्यु होने की सूचना पर की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में श्रीमती अंशिका वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, बरेली की बाइट।
    1
    थाना भमोरा, बरेली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भीकमपुर में एक व्यक्ति को गोली लगने से मृत्यु होने की सूचना पर की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में श्रीमती अंशिका वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, बरेली की बाइट।
    user_Thakur Sobran singh Journalist
    Thakur Sobran singh Journalist
    Media house बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक संगठित अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी ट्रस्ट और बैंक खातों के जरिए देशभर के लोगों को ठग रहे थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गैंग APK फाइल (SMS Listener) के जरिए लोगों के बैंकिंग SMS और खातों पर कंट्रोल हासिल कर लेता था और फिर ठगी की रकम को सैकड़ों खातों में ट्रांसफर कर देता था। हैरान करने वाली बात यह है कि गैंग के 22 बैंक खातों पर NCRP पोर्टल में 524 से ज्यादा शिकायतें दर्ज मिली हैं और लेन-देन का जाल केरल तक फैला हुआ है। गैंग का कनेक्शन दिल्ली, मध्यप्रदेश और नेपाल के रास्ते विदेशी ऑपरेटर्स तक भी जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, गैंग में पैनल, एजेंट और मीडिएटर की पूरी चेन काम करती थी, जहां हर सदस्य की भूमिका तय होती थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटॉप, 7 मोबाइल, कई बैंक दस्तावेज, चेकबुक, स्कार्पियो कार और अवैध असलहे बरामद किए हैं। मोबाइल में 1.55 करोड़ रुपये तक के ट्रांजेक्शन का डेटा भी मिला है। फिलहाल पुलिस सभी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज रही है और गैंग के अन्य सदस्यों व विदेशी कनेक्शन की गहराई से जांच जारी है। कुल मिलाकर, बरेली पुलिस की इस कार्रवाई ने साइबर अपराध की बड़ी साजिश का पर्दाफाश कर दिया है। पूरे मामले में ASP शिवम आशुतोष ने जानकारी देते हुए बताया
    1
    बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक संगठित अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी ट्रस्ट और बैंक खातों के जरिए देशभर के लोगों को ठग रहे थे।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गैंग APK फाइल (SMS Listener) के जरिए लोगों के बैंकिंग SMS और खातों पर कंट्रोल हासिल कर लेता था और फिर ठगी की रकम को सैकड़ों खातों में ट्रांसफर कर देता था। हैरान करने वाली बात यह है कि गैंग के 22 बैंक खातों पर NCRP पोर्टल में 524 से ज्यादा शिकायतें दर्ज मिली हैं और लेन-देन का जाल केरल तक फैला हुआ है।
गैंग का कनेक्शन दिल्ली, मध्यप्रदेश और नेपाल के रास्ते विदेशी ऑपरेटर्स तक भी जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, गैंग में पैनल, एजेंट और मीडिएटर की पूरी चेन काम करती थी, जहां हर सदस्य की भूमिका तय होती थी।
पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटॉप, 7 मोबाइल, कई बैंक दस्तावेज, चेकबुक, स्कार्पियो कार और अवैध असलहे बरामद किए हैं। मोबाइल में 1.55 करोड़ रुपये तक के ट्रांजेक्शन का डेटा भी मिला है।
फिलहाल पुलिस सभी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज रही है और गैंग के अन्य सदस्यों व विदेशी कनेक्शन की गहराई से जांच जारी है।
कुल मिलाकर, बरेली पुलिस की इस कार्रवाई ने साइबर अपराध की बड़ी साजिश का पर्दाफाश कर दिया है। पूरे मामले में ASP शिवम आशुतोष ने जानकारी देते हुए बताया
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बदायूं। जिले के उपगनर सहसवान में एक अधेड़ का शव खजूर के पेड़ से लटकता देख नागरिकों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हत्या या आत्महत्या जैसे पहलूओं पर जांच पड़ताल कर रही है। सहसवान के मौहल्ला सैफुल्लागंज निवासी 55 वर्षीय गंगासहाय पुत्र होती का शव शनिवार को घर से कुछ ही दूरी पर संदिग्धावस्था में खजूर के पेड़ से लटकता देख नागरिकों में हड़कम्प मच गया। नागरिकों ने इसकी सूचना पलिस को दी जिस पर पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। गंगा सहाय की मौत पर पुलिस ने जानकारी की लेकिन ठोस परिणाम पुलिस को न मिला जिस पर पुलिस ने विभिन्न पहलूओं पर जांच शुरू कर दी है।
    1
    बदायूं। जिले के उपगनर सहसवान में एक अधेड़ का शव खजूर के पेड़ से लटकता देख नागरिकों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हत्या या आत्महत्या जैसे पहलूओं पर जांच पड़ताल कर रही है। 
सहसवान के मौहल्ला सैफुल्लागंज निवासी 55 वर्षीय गंगासहाय पुत्र होती का शव शनिवार को घर से कुछ ही दूरी पर संदिग्धावस्था में खजूर के पेड़ से लटकता देख नागरिकों में हड़कम्प मच गया। नागरिकों ने इसकी सूचना पलिस को दी जिस पर पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। गंगा सहाय की मौत पर पुलिस ने जानकारी की लेकिन ठोस परिणाम पुलिस को न मिला जिस पर पुलिस ने विभिन्न पहलूओं पर जांच शुरू कर दी है।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.