logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *फतेहपुर में सरकारी भूमि से हटा अवैध कब्जा मल्लावा में 0.570 हेक्टेयर नवीन परती भूमि मुक्त सरकारी भूमि से हटा अवैध कब्जा* बाराबंकी के फतेहपुर तहसील क्षेत्र में प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व और पुलिस टीम ने ग्राम पंचायत मल्लावा के मजरा पकरियापुर स्थित नवीन परती की भूमि को संयुक्त अभियान चलाकर कब्जा मुक्त कराया। यह भूमि राजस्व अभिलेखों में नवीन परती के रूप में दर्ज थी। जानकारी के अनुसार, उमेश यादव पुत्र लाल बहादुर ने इस भूमि पर पिलर लगाकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई का निर्णय लिया

3 hrs ago
user_रवि रावत
रवि रावत
पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *फतेहपुर में सरकारी भूमि से हटा अवैध कब्जा मल्लावा में 0.570 हेक्टेयर नवीन परती भूमि मुक्त सरकारी भूमि से हटा अवैध कब्जा* बाराबंकी के फतेहपुर तहसील क्षेत्र में प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व और पुलिस टीम ने ग्राम पंचायत मल्लावा के मजरा पकरियापुर स्थित नवीन परती की भूमि को संयुक्त अभियान चलाकर कब्जा मुक्त कराया। यह भूमि राजस्व अभिलेखों में नवीन परती के रूप में दर्ज थी। जानकारी के अनुसार, उमेश यादव पुत्र लाल बहादुर ने इस भूमि पर पिलर लगाकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई का निर्णय लिया

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *बाराबंकी में कपड़ा व्यवसायी के बेटे की मौत मोटरसाइकिल लोहे के पोल से टकराई गहरी खाई में गिरने से गई जान* बाराबंकी के फतेहपुर में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे एक सड़क हादसे में कपड़ा व्यवसायी के 25 वर्षीय बेटे अक्षत जैन की मौत हो गई। यह दुर्घटना फतेहपुर-महमूदाबाद मार्ग पर सरैंया मातबननगर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। पुलिस के अनुसार, महमूदाबाद से लौट रहे अक्षत की मोटरसाइकिल बड्डुपुर थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग से कुछ पहले अज्ञात कारणों के चलते अनियंत्रित हो गई। उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे लोहे के पोल से टकराकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे अक्षत गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद रेलवे गेटमैन ने भगौली चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पाण्डेय को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अक्षत को एंबुलेंस से फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अक्षत जैन अविवाहित थे और अपने पिता आलोक जैन के साथ पारिवारिक व्यवसाय में सक्रिय भूमिका निभाते थे। सट्टी बाजार क्षेत्र में पानी टंकी के पास 'नरेन्द्र साड़ी' नाम से उनकी दुकान है, जिसे वह अपने पिता और बडे भाई अतिशय जैन के साथ मिलकर संभालते थे।
    1
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन फतेहपुर 
*बाराबंकी में कपड़ा व्यवसायी के बेटे की मौत मोटरसाइकिल लोहे के पोल से टकराई गहरी खाई में गिरने से गई जान*
बाराबंकी के फतेहपुर में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे एक सड़क हादसे में कपड़ा व्यवसायी के 25 वर्षीय बेटे अक्षत जैन की मौत हो गई। यह दुर्घटना फतेहपुर-महमूदाबाद मार्ग पर सरैंया मातबननगर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई।
पुलिस के अनुसार, महमूदाबाद से लौट रहे अक्षत की मोटरसाइकिल बड्डुपुर थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग से कुछ पहले अज्ञात कारणों के चलते अनियंत्रित हो गई। उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे लोहे के पोल से टकराकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे अक्षत गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद रेलवे गेटमैन ने भगौली चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पाण्डेय को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अक्षत को एंबुलेंस से फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक अक्षत जैन अविवाहित थे और अपने पिता आलोक जैन के साथ पारिवारिक व्यवसाय में सक्रिय भूमिका निभाते थे। सट्टी बाजार क्षेत्र में पानी टंकी के पास 'नरेन्द्र साड़ी' नाम से उनकी दुकान है, जिसे वह अपने पिता और बडे भाई अतिशय जैन के साथ मिलकर संभालते थे।
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Sandeep Kumar Patrakaar
    1
    Post by Sandeep Kumar Patrakaar
    user_Sandeep Kumar Patrakaar
    Sandeep Kumar Patrakaar
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by शहनवाज असलम
    1
    Post by शहनवाज असलम
    user_शहनवाज असलम
    शहनवाज असलम
    Fatehpur, Barabanki•
    8 hrs ago
  • *मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में दो शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस।* *सूरतगंज बाराबंकी।* मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खाली पड़े मकान के पास अमरूद के पेड़ से युवक-युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान दसवंतपुर गांव निवासी 22 वर्षीय हसनैन पुत्र उस्मान तथा लालपुर गांव निवासी 20 वर्षीय सीबा पुत्री पीर मोहम्मद के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक दोनों गुरुवार शाम करीब चार बजे से लापता थे। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिजन चिंतित थे। शुक्रवार सुबह हेतमापुर–सूरतगंज मार्ग के किनारे स्थित लालपुर करौता होंडा एजेंसी के सामने। एक बंद पड़े मकान के परिसर में दोनों के शव अमरूद के पेड़ से फंदे के सहारे लटके पाए गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    1
    *मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में दो शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस।*
*सूरतगंज बाराबंकी।* मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खाली पड़े मकान के पास अमरूद के पेड़ से युवक-युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान दसवंतपुर गांव निवासी 22 वर्षीय हसनैन पुत्र उस्मान तथा लालपुर गांव निवासी 20 वर्षीय सीबा पुत्री पीर मोहम्मद के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक दोनों गुरुवार शाम करीब चार बजे से लापता थे। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिजन चिंतित थे।
शुक्रवार सुबह हेतमापुर–सूरतगंज मार्ग के किनारे स्थित लालपुर करौता होंडा एजेंसी के सामने। एक बंद पड़े मकान के परिसर में दोनों के शव अमरूद के पेड़ से फंदे के सहारे लटके पाए गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    user_बालेंद्र सिंह रिपोर्टर
    बालेंद्र सिंह रिपोर्टर
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ये ‘डील’ वो ‘डाल’ है, जिसको उस पर बैठनेवाले ख़ुद ही काट रहे हैं । ये डील हमारे देश की सिर्फ़ ख़ेती-मज़दूरी ही नहीं बल्कि हर तरह से पैदावार-उत्पादन, काम-कारोबार और रोज़गार के ख़िलाफ़ है। ये वो अदृश्य ज़ंजीर है जो पैसे के लालच में डूबे, बिचौलियों की मानसिकतावाले, कमीशनजीवी भाजपाइयों को अपने स्वार्थवश दिख नहीं रही है। जिन्होंने पहले हमारे लोगों को साक्षात ज़ंजीर में बांधकर भेजा था, अब उन्होंने डील का जाल फेंककर भ्रष्ट भाजपा सरकार को मजबूर कर दिया है। अब भाजपा के वो संगी-साथी क्या भूमिगत हो गये हैं या परदेसी हो गये हैं, जो ‘स्वदेशी’ का नारा लगाते थे। आत्मनिर्भरता की जगह भाजपाइयों को ‘परनिर्भरता’ का नारा अपना लेना चाहिए।
    1
    ये ‘डील’ वो ‘डाल’ है, जिसको उस पर बैठनेवाले ख़ुद ही काट रहे हैं ।
ये डील हमारे देश की सिर्फ़ ख़ेती-मज़दूरी ही नहीं बल्कि हर तरह से पैदावार-उत्पादन, काम-कारोबार और रोज़गार के ख़िलाफ़ है। ये वो अदृश्य ज़ंजीर है जो पैसे के लालच में डूबे, बिचौलियों की मानसिकतावाले, कमीशनजीवी भाजपाइयों को अपने स्वार्थवश दिख नहीं रही है। जिन्होंने पहले हमारे लोगों को साक्षात ज़ंजीर में बांधकर भेजा था, अब उन्होंने डील का जाल फेंककर भ्रष्ट भाजपा सरकार को मजबूर कर दिया है। अब भाजपा के वो संगी-साथी क्या  भूमिगत हो गये हैं या परदेसी हो गये हैं, जो ‘स्वदेशी’ का नारा लगाते थे। आत्मनिर्भरता की जगह भाजपाइयों को ‘परनिर्भरता’ का नारा अपना लेना चाहिए।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा चौकी के पास चिनहट तिराहे पर अवैध रूप से डग्गामार बस स्टैंड संचालित किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। 🚧 यातायात व्यवस्था चरमराई तिराहे पर सड़क किनारे खड़ी डग्गामार बसों, सवारियों के चढ़ने-उतरने और मनमाने ढंग से वाहन रोकने के कारण पूरे इलाके की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सुबह-शाम के व्यस्त समय में लंबा जाम लग जाता है, जिससे एंबुलेंस और स्कूल बसें भी फंस जाती हैं। राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। 🚔 ट्रैफिक पुलिस पर भी उठे सवाल सूत्रों का दावा है कि अवैध डग्गामार स्टैंड कथित रूप से स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिस की मिलीभगत से चल रहा है। आरोप है कि मौके पर ट्रैफिक कर्मियों की मौजूदगी के बावजूद कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही, जिससे स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। ❓ जनता के सवाल व्यस्त तिराहे पर अवैध बसों का जमावड़ा क्यों? क्या यातायात विभाग को इस अव्यवस्था की जानकारी नहीं? जाम से कब मिलेगी राहत? स्थानीय नागरिकों ने लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से तत्काल कार्रवाई कर चिनहट तिराहे की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। 👉 अब देखना होगा कि प्रशासन इस अवैध डग्गामार स्टैंड पर कब तक शिकंजा कसता है।
    1
    राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा चौकी के पास चिनहट तिराहे पर अवैध रूप से डग्गामार बस स्टैंड संचालित किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
🚧 यातायात व्यवस्था चरमराई
तिराहे पर सड़क किनारे खड़ी डग्गामार बसों, सवारियों के चढ़ने-उतरने और मनमाने ढंग से वाहन रोकने के कारण पूरे इलाके की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सुबह-शाम के व्यस्त समय में लंबा जाम लग जाता है, जिससे एंबुलेंस और स्कूल बसें भी फंस जाती हैं। राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
🚔 ट्रैफिक पुलिस पर भी उठे सवाल
सूत्रों का दावा है कि अवैध डग्गामार स्टैंड कथित रूप से स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिस की मिलीभगत से चल रहा है। आरोप है कि मौके पर ट्रैफिक कर्मियों की मौजूदगी के बावजूद कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही, जिससे स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है।
❓ जनता के सवाल
व्यस्त तिराहे पर अवैध बसों का जमावड़ा क्यों?
क्या यातायात विभाग को इस अव्यवस्था की जानकारी नहीं?
जाम से कब मिलेगी राहत?
स्थानीय नागरिकों ने लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से तत्काल कार्रवाई कर चिनहट तिराहे की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
👉 अब देखना होगा कि प्रशासन इस अवैध डग्गामार स्टैंड पर कब तक शिकंजा कसता है।
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए।।, अपडेट्स लाइन मैन संविदा कर्मी परिजनों को ₹2 लाख कैश दिया गया 50 हजार और मिलेगा पत्नी को पेंशन ₹4000 बेटी को संविदा पर नौकरी दी जाएगी इसके बाद परिजन माने शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए।।
    1
    शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए।।,
अपडेट्स लाइन मैन संविदा कर्मी परिजनों को ₹2 लाख कैश दिया गया 50 हजार और मिलेगा पत्नी को पेंशन ₹4000 बेटी को संविदा पर नौकरी दी जाएगी इसके बाद परिजन माने शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए।।
    user_Shadab ansari
    Shadab ansari
    समाचारों और जानकारी को संवादित करना बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *फतेहपुर में सरकारी भूमि से हटा अवैध कब्जा मल्लावा में 0.570 हेक्टेयर नवीन परती भूमि मुक्त सरकारी भूमि से हटा अवैध कब्जा* बाराबंकी के फतेहपुर तहसील क्षेत्र में प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व और पुलिस टीम ने ग्राम पंचायत मल्लावा के मजरा पकरियापुर स्थित नवीन परती की भूमि को संयुक्त अभियान चलाकर कब्जा मुक्त कराया। यह भूमि राजस्व अभिलेखों में नवीन परती के रूप में दर्ज थी। जानकारी के अनुसार, उमेश यादव पुत्र लाल बहादुर ने इस भूमि पर पिलर लगाकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई का निर्णय लिया
    1
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन फतेहपुर 
*फतेहपुर में सरकारी भूमि से हटा अवैध कब्जा मल्लावा में 0.570 हेक्टेयर नवीन परती भूमि मुक्त सरकारी भूमि से हटा अवैध कब्जा*
बाराबंकी के फतेहपुर तहसील क्षेत्र में प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व और पुलिस टीम ने ग्राम पंचायत मल्लावा के मजरा पकरियापुर स्थित नवीन परती की भूमि को संयुक्त अभियान चलाकर कब्जा मुक्त कराया।
यह भूमि राजस्व अभिलेखों में नवीन परती के रूप में दर्ज थी। जानकारी के अनुसार, उमेश यादव पुत्र लाल बहादुर ने इस भूमि पर पिलर लगाकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई का निर्णय लिया
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.