छतरपुर जिले के मातगुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मामौन गांव में 24 जुलाई की दोपहर करीब 4 बजे स्कूल से घर लौट रहे 14 वर्षीय छात्र आकाश यादव पर दो भाइयों ने बेरहमी से हमला कर दिया। मालगुवा निवासी आकाश जब मामौन गांव स्थित सरकारी स्कूल से छुट्टी के बाद अपने घर लौट रहा था, तभी हर्ष राजपूत और उसके छोटे भाई अंकित राजपूत ने अपने घर के सामने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने ईंट और हाथ-पैरों से छात्र की बुरी तरह पिटाई की और उसका गला भी दबा दिया। छात्र के जमीन पर गिरते ही दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर परिजन घायल छात्र को थाने ले गए, जहां पुलिस की सलाह पर उसे पहले मातगुवा अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर रोशन द्विवेदी ने छात्र का प्राथमिक उपचार कर उसे ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। छात्र के बोलने की स्थिति में न होने के चलते मारपीट के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। वहीं, आरोपियों के पिता भी घायल छात्र के साथ अस्पताल पहुंचे और उन्होंने बताया कि घटना के समय वे खेत पर थे तथा उन्हें इसकी जानकारी बाद में मिली। फिलहाल पुलिस द्वारा इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

- 120 रुपये के एक मोबाइल कवर की डिलीवरी को लेकर उपजे विवाद के बाद डिलीवरी बॉय को उपजेल भेज दिया गया है। इस पूरे मामले में संबंधित SDM पर डिलीवरी बॉय के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है। घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- नौगांव नगर पालिका के सफाई मित्रों का आंदोलन लगातार जारी है। सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सफाई मित्रों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। अपनी इस मांग को बुलंद करते हुए सफाई मित्र नौगांव थाने पहुंचे हैं और सीएमओ के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।1
- छतरपुर जिले की खोप ग्राम पंचायत में सरकारी जमीनों और पहाड़ों से बड़े पैमाने पर खनिज संपदा के अवैध दोहन का मामला सामने आया है। सरपंच के एक कथित वायरल ऑडियो के बाद उठे इन आरोपों में स्थानीय लोगों का दावा है कि इस पूरे खेल में एक निजी कंपनी और कुछ स्थानीय लोगों की मिलीभगत है। सरकारी जमीन पर जेसीबी मशीनों के जरिए लगातार हो रहे उत्खनन की शिकायत के बाद मीडिया ने खनिज विभाग को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुँचे विभाग ने कार्रवाई के नाम पर महज एक डंपर जब्त किया, जबकि वहाँ मौजूद जेसीबी मशीन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अवैध उत्खनन स्थल से जेसीबी मशीन को छोड़ दिए जाने से खनिज विभाग की निष्पक्षता और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।1
- मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत छतरपुर पुलिस द्वारा नशामुक्ति के लिए निरंतर जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इस पहल के तहत नगर पालिका के सहयोग से शहर में चलने वाले कचरा संग्रहण और अन्य नगरपालिका वाहनों के माध्यम से नशामुक्ति संबंधी ऑडियो संदेशों का प्रसारण किया जा रहा है। ये वाहन प्रतिदिन विभिन्न वार्डों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों से होकर गुजरते हैं, जिससे बड़ी संख्या में नागरिकों तक नशे के दुष्प्रभावों और नशामुक्त समाज के महत्व का संदेश प्रभावी रूप से पहुंच रहा है। ऑडियो संदेशों के माध्यम से युवाओं सहित सभी नागरिकों से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपने परिवार तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की जा रही है। छतरपुर पुलिस ने आम जनता से नशे के खिलाफ इस जनआंदोलन में सहभागी बनने, स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का अनुरोध किया है। पुलिस का कहना है कि सामूहिक प्रयासों से ही एक स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है।3
- नई दिल्ली में सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। उन्होंने अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में जूस पीकर अपना अनशन तोड़ा। इस दौरान दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने उनसे मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना।1
- छतरपुर के ग्राम जमनापूर्वा (जामनन पुरवा) की गली काफी समय से खराब हालत में पड़ी हुई है। गली के जर्जर होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसको लेकर सरकार से इस समस्या का तुरंत समाधान करने और गली को सही करवाने की गुहार लगाई गई है।1
- छतरपुर जिले के मातगुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मामौन गांव में 24 जुलाई की दोपहर करीब 4 बजे स्कूल से घर लौट रहे 14 वर्षीय छात्र आकाश यादव पर दो भाइयों ने बेरहमी से हमला कर दिया। मालगुवा निवासी आकाश जब मामौन गांव स्थित सरकारी स्कूल से छुट्टी के बाद अपने घर लौट रहा था, तभी हर्ष राजपूत और उसके छोटे भाई अंकित राजपूत ने अपने घर के सामने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने ईंट और हाथ-पैरों से छात्र की बुरी तरह पिटाई की और उसका गला भी दबा दिया। छात्र के जमीन पर गिरते ही दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर परिजन घायल छात्र को थाने ले गए, जहां पुलिस की सलाह पर उसे पहले मातगुवा अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर रोशन द्विवेदी ने छात्र का प्राथमिक उपचार कर उसे ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। छात्र के बोलने की स्थिति में न होने के चलते मारपीट के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। वहीं, आरोपियों के पिता भी घायल छात्र के साथ अस्पताल पहुंचे और उन्होंने बताया कि घटना के समय वे खेत पर थे तथा उन्हें इसकी जानकारी बाद में मिली। फिलहाल पुलिस द्वारा इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।1