पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) करैरा ने शैक्षणिक गुणवत्ता, स्वच्छता और हरित परिसर के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस विद्यालय का चयन एसएचवीआर-2025 के अंतर्गत देशभर के चुनिंदा केंद्रीय विद्यालयों में किया गया है। यह विशेष बात है कि पूरे देश से केवल 10 केंद्रीय विद्यालयों को इस प्रतिष्ठित श्रेणी में स्थान मिला है, जिनमें करैरा स्थित यह पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भी शामिल है। विद्यालय की यह उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल परिसर का विकास करने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का सीधा परिणाम है। यह सम्मान न केवल करैरा क्षेत्र के लिए, बल्कि पूरे शिवपुरी जिले के लिए गौरव का विषय बन गया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक कुमार सारस्वत ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की और छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सम्मान विद्यालय परिवार की सामूहिक मेहनत, अनुशासन, नवाचार और समर्पण का प्रतिफल है। प्राचार्य ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी विद्यालय उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करता रहेगा।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) करैरा ने शैक्षणिक गुणवत्ता, स्वच्छता और हरित परिसर के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस विद्यालय का चयन एसएचवीआर-2025 के अंतर्गत देशभर के चुनिंदा केंद्रीय विद्यालयों में किया गया है। यह विशेष बात है कि पूरे देश से केवल 10 केंद्रीय विद्यालयों को इस प्रतिष्ठित श्रेणी में स्थान मिला है, जिनमें करैरा स्थित यह पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भी शामिल है। विद्यालय की यह उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल परिसर का विकास करने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का सीधा परिणाम है। यह सम्मान न केवल करैरा क्षेत्र के लिए, बल्कि पूरे शिवपुरी जिले के लिए गौरव का विषय बन गया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक कुमार सारस्वत ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की और छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सम्मान विद्यालय परिवार की सामूहिक मेहनत, अनुशासन, नवाचार और समर्पण का प्रतिफल है। प्राचार्य ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी विद्यालय उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करता रहेगा।
- शिवपुरी जिले के पोहरी जनपद की ग्राम पंचायत झलवासा में एक दलित परिवार पर हुए जानलेवा हमले का मामला अब गहराता जा रहा है। पीड़ित किलोई जाटव और उनके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि 24 जून को पंचायत के सरपंच हरिवल्लभ धाकड़ और उनके परिजनों ने लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी और तलवारों से लैस होकर उन पर बर्बर हमला किया था। इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने बैराड़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आज गुरुवार दोपहर 2 बजे, भीम आर्मी ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला संयोजक साजिद खान (चांद) ने पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि बैराड़ पुलिस ने जानबूझकर एफआईआर में घटना में शामिल मुख्य आरोपियों के नाम दर्ज नहीं किए हैं। खान ने बताया कि शिकायत में चार लोगों के नाम देने के बावजूद पुलिस ने उन्हें एफआईआर में शामिल नहीं किया। पीड़ित परिवार का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, जिससे पूरे परिवार में दहशत का माहौल है। भीम आर्मी ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और हमलावरों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया और मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। फिलहाल, इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर काफी तनाव की स्थिति बनी हुई है।1
- शिवपुरी जिले के बैराड तहसीलदार दृगपाल सिंह बैस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत, ग्राम रायपुर की नदी से अवैध रूप से रेत भरकर ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया है। जब्त की गई इस ट्रैक्टर-ट्रॉली पर 'MS यादव' लिखा हुआ था।1
- शिवपुरी जिले के पिछोर में आज फिर से अवंतीबाई बाचरौन चौराहे पर परिवारजनों ने एक महिला के शव को रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों ने मृतका के ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने महिला को जहर खिलाकर मार डाला है।1
- करैरा में किसानों से लूट की एक और वीडियो सोशल मीडिया पर #वायरल....... खाद दुकानदारों द्वारा लगातर किसानों को MRP से आठ-आठ सौ रुपये ज्यादा में खाद की बोरियां बेची जा रही हैं। किसान दुकानों और कृषि विभाग की ठोकर खाने को मजबूर हो रहा है। कृषि विभाग के द्वारा गलत करने वाले दुकानदारों पर कोई ठोस कार्यवाही देखने को नहीं मिली है। आपको बता दें लगातार 4 दिनों में ये तीसरा मामला सामने आया है। आखिर जिम्मेदार मुख्य कृर्षी विकाश अधिकारी इन भृष्ट दुकानदारों के उपर इतनी मेहरबान क्यों है,,,,✍️ #Department_of_Agriculture, #Madhya_Pradesh #Ministry_of_Agriculture #Farmers #Government_of_India #Shivpuri_Collector_Office #Gwalior_अनुविभागीय_अधिकारी #दंडाधिकारी_अनुभाग #करेरा_SDM #Karera #Arpit_Verma_IAS #Karera #FertilizerScam #MRPViolation #AgricultureDepartment #FarmerRights #KisanKiAwaaz #Corruption #SocialMediaViral1
- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) करैरा ने शैक्षणिक गुणवत्ता, स्वच्छता और हरित परिसर के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस विद्यालय का चयन एसएचवीआर-2025 के अंतर्गत देशभर के चुनिंदा केंद्रीय विद्यालयों में किया गया है। यह विशेष बात है कि पूरे देश से केवल 10 केंद्रीय विद्यालयों को इस प्रतिष्ठित श्रेणी में स्थान मिला है, जिनमें करैरा स्थित यह पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भी शामिल है। विद्यालय की यह उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल परिसर का विकास करने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का सीधा परिणाम है। यह सम्मान न केवल करैरा क्षेत्र के लिए, बल्कि पूरे शिवपुरी जिले के लिए गौरव का विषय बन गया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक कुमार सारस्वत ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की और छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सम्मान विद्यालय परिवार की सामूहिक मेहनत, अनुशासन, नवाचार और समर्पण का प्रतिफल है। प्राचार्य ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी विद्यालय उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करता रहेगा।1
- पिछोर स्थित अबंतीबाई बाचरौन चौराहे पर आज एक बार फिर चक्का जाम किया गया। यह विरोध प्रदर्शन मृतक महिला के परिवारजनों द्वारा किया गया, जिन्होंने महिला के शव को सड़क पर रखकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। परिवारजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने महिला को जहर देकर मार डाला है।1
- नरवर तहसील के सोनहर हल्का अंतर्गत ग्राम शाहपुरा में राजस्व प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गुर्जर परिवार को उसका हक दिलाया है। प्रशासन ने करीब 50 साल पुरानी कब्ज़े वाली भूमि को दबंगों के चंगुल से मुक्त कराया और पुनः परिवार को उसका कब्ज़ा सौंपा। इस सख्त कार्रवाई का नेतृत्व नरवर तहसीलदार विजय कुमार त्यागी ने किया। प्रशासन के इस कदम से अवैध कब्ज़ाधारियों में हड़कंप मच गया है।1
- शिवपुरी शहर के झांसी रोड स्थित रेंज ऑफिस के पास रहने वाले एक टैक्सी चालक अशोक रजक, पुत्र बनवारी रजक, बीते चार दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता हैं। उनकी पत्नी मोहनी रजक ने गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपने पति की तलाश करने और कुछ संदिग्धों से पूछताछ की मांग की है। अशोक रजक 21 जून की सुबह करीब 10 बजे अपनी टैक्सी लेकर घर से निकले थे, जिसके बाद से वे वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद अशोक की टैक्सी शहर के नीलगर चौराहे पर लावारिस हालत में खड़ी मिली, जिसके उपरांत परिजनों ने देहात थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। उनका वीवो कंपनी का मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। परेशान पत्नी मोहनी रजक ने सईसपुरा निवासी कल्लू खटीक और उसके भाई भैयालाल खटीक पर संदेह व्यक्त किया है, क्योंकि ये दोनों व्यक्ति आखिरी बार उनके पति के साथ देखे गए थे। मोहनी रजक ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि संदेह के घेरे में आए इन व्यक्तियों को थाने बुलाकर कड़ी पूछताछ की जाए ताकि उनके पति का पता चल सके। पीड़ित परिवार इस अनहोनी की आशंका से बेहद दहशत में है और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठा है।1