लालापुर क्षेत्र में अवैध बालू खनन का खेल बेखौफ जारी, किसानों की जमीन निगल रही खनन माफियाओं की मशीनें..! लालापुर क्षेत्र में अवैध बालू खनन का खेल बेखौफ जारी, किसानों की जमीन निगल रही खनन माफियाओं की मशीनें प्रयागराज के थाना लालापुर क्षेत्र की पंचायत नौडिया तरहार में अवैध बालू खनन का बड़ा खेल खुलेआम जारी है। किसानों का आरोप है कि खनन माफिया खेतों के बिल्कुल किनारे से जेसीबी और नावों के जरिए लगातार बालू निकाल रहे हैं, जिससे खेतों की कटान तेजी से बढ़ती जा रही है और किसानों की उपजाऊ जमीन नदी में समाने लगी है। ग्रामीणों के मुताबिक इस पार से अवैध तरीके से बालू खोदकर नदी के उस पार पहुंचाया जाता है, जहां कौशांबी की तरफ से बनाए गए रास्तों के जरिए ट्रैक्टर और डंपरों में भरकर बालू की सप्लाई की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन और खनन विभाग अब तक इस अवैध कारोबार पर रोक नहीं लगा सका है। किसानों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर खनन माफिया गाली-गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के रोकने के बावजूद खनन बंद नहीं हो रहा, जिससे साफ है कि अवैध कारोबार करने वालों में कानून का कोई डर नहीं बचा है। गांव के लोगों में भारी आक्रोश है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द अवैध बालू खनन पर रोक नहीं लगी तो क्षेत्र में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। “खेती बचाओ, अवैध खनन बंद करो” की मांग तेज किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल कार्रवाई कर अवैध बालू खनन बंद कराया जाए और किसानों की जमीन बचाई जाए, वरना हालात कभी भी विस्फोटक हो सकते हैं।
लालापुर क्षेत्र में अवैध बालू खनन का खेल बेखौफ जारी, किसानों की जमीन निगल रही खनन माफियाओं की मशीनें..! लालापुर क्षेत्र में अवैध बालू खनन का खेल बेखौफ जारी, किसानों की जमीन निगल रही खनन माफियाओं की मशीनें प्रयागराज के थाना लालापुर क्षेत्र की पंचायत नौडिया तरहार में अवैध बालू खनन का बड़ा खेल खुलेआम जारी है। किसानों का आरोप है कि खनन माफिया खेतों के बिल्कुल किनारे से जेसीबी और नावों के जरिए लगातार बालू निकाल रहे हैं, जिससे खेतों की कटान तेजी से बढ़ती जा रही है और किसानों की उपजाऊ जमीन नदी में समाने लगी है। ग्रामीणों के मुताबिक इस पार से अवैध तरीके से बालू खोदकर नदी के उस पार पहुंचाया जाता है, जहां कौशांबी की तरफ से बनाए गए रास्तों के जरिए ट्रैक्टर और डंपरों में भरकर बालू की सप्लाई की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन और खनन विभाग अब तक इस अवैध कारोबार पर रोक नहीं लगा सका है। किसानों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर खनन माफिया गाली-गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के रोकने के बावजूद खनन बंद नहीं हो रहा, जिससे साफ है कि अवैध कारोबार करने वालों में कानून का कोई डर नहीं बचा है। गांव के लोगों में भारी आक्रोश है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द अवैध बालू खनन पर रोक नहीं लगी तो क्षेत्र में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। “खेती बचाओ, अवैध खनन बंद करो” की मांग तेज किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल कार्रवाई कर अवैध बालू खनन बंद कराया जाए और किसानों की जमीन बचाई जाए, वरना हालात कभी भी विस्फोटक हो सकते हैं।
- राष्ट्रीय जनगणना का पहला चरण शुरू हो गया है, जिसे दो मुख्य भागों में बांटा गया है। 7 से 21 मई तक नागरिक खुद पोर्टल पर जानकारी भरेंगे, फिर 22 मई से 20 जून तक गणनाकर्मी घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे।1
- उत्तर प्रदेश के महोबा में डिजिटल हाजिरी में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने का आदेश दिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि डिजिटल हाजिरी के अभाव में वेतन जारी नहीं किया जाएगा।1
- सुनीये मां की चीख कैसे रो रो कर गुहार लगा रही है 10 लाख के गहने लेकर प्रेमी संग भागी थी 16 दिन बाद झाड़ी में मिली लाश1
- उत्तर प्रदेश में एक पुलिसकर्मी ने राज्य में फैले भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। उन्होंने बताया है कि किस तरह यह सिस्टम में गहरे तक घुस चुका है और कैसे काम करता है। इस खुलासे से प्रदेश में हड़कंप मच गया है और प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।1
- सीएम डॉ. मोहन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की अहम चर्चा, कहा- शुभेंदु के नेतृत्व में खिलेगा विकास का नया सूरज - *मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया एमपी आने का निमंत्रण* - *शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की शिक्षा नीति पर चर्चा* - *प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल बढ़ेगा आगे* भोपाल/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 8 मई को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नई दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से संगठन और सरकार को लेकर लंबी चर्चा की। सीएम डॉ. यादव ने उन्हें मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण भी दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन ने भी मध्यप्रदेश सरकार के काम पर प्रसन्नता जाहिर की। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भी प्रदेश का दौरा करने के लिए कहा। शिक्षा मंत्री प्रधान जून के पहले या दूसरे हफ्ते में भोपाल आ सकते हैं। इस बीच सीएम डॉ. यादव ने शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल के नेता चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि शुभेंदु के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में विकास का नया सूरज उगेगा। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडीया से कहा कि मुझे इस बात का संतोष और आनंद है कि मध्यप्रदेश में सरकार बनने के बाद हमने कई जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ कई राष्ट्रीय मुद्दों पर बात की। हमारा राज्य बेहतर संगठन वाला प्रदेश है। हमने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ संगठन-सरकार की चर्चा की। उन्होंने हमारे कामकाज पर प्रसन्नता जाहिर की। हमने उन्हें प्रदेश आने का निमंत्रण भी दिया है। भविष्य में हमारे प्रदेश में सिंहस्थ सहित कई बड़े आयोजन होने वाले हैं। इन आयोजनों में सरकार और संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। *पूरे देश के लिए मॉडल बनेंगे हमारे सांदीपनि विद्यालय* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम अगर शिक्षा नीति-2020 की बात करें, तो यह सबसे पहले मध्यप्रदेश में लागू हुई। हमारे सांदीपनि विद्यालय पूरे देश के लिए मॉडल बनेंगे। हमने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को निमंत्रण दिया है कि वे दो दिन यहां दौरा करें। हमारे सांदीपनि विद्यालय देखें। हम चाहते हैं कि उच्च शिक्षा-तकनीकी शिक्षा सहित कई प्रकार के विषयों को लेकर मध्यप्रदेश सरकार भारत सरकार के साथ मिलकर काम करे। सीएम डॉ. यादव ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने उन्होंने आश्वस्त किया कि जून के फर्स्ट या सेकंड वीक में वे आएंगे। हम भारत सरकार के साथ उस दिशा में काम करना चाह रहे हैं, जिसमें शिक्षा को लेकर नए प्रयोग हों, युवाओं को गुणवत्ता और रोजगारपरक शिक्षा मिले, युवाओं को आज के समसामयिक विषयों में दक्ष करें। *कदम से कदम मिलाकर चलेगा बंगाल* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज ही बंगाल में विधायक दल ने नए नेता का चयन किया है। हमारा सौभाग्य है कि आजादी के 75 वर्ष में पश्चिम बंगाल में कमल खिला है और बंगाल में शुभेंदु अधिकारी विधायक दल के नेता चुन लिए गए हैं। शुभेंदु कल शपथ ग्रहण करेंगे। विधायक दल के पर्यवेक्षक के नाते गृह मंत्री अमित शाह स्वयं वहां उपस्थित हैं। बंगाल की जीत के बाद देशभर में प्रसन्नता का माहौल है। अब बंगाल में विकास का सूरज निकलेगा। उन्होंने कहा कि शुभेंदु के नेतृत्व में देश के बाकी राज्यों के साथ-साथ बंगाल भी कदम से कदम मिलाकर विकास करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा। बंगाल देश के साथ विकास करने के लिए सदैव तत्पर रहा है, कांग्रेस-कम्युनिस्ट और टीएमसी ने बंगाल को बहुत पीछे धकेला है। लेकिन, अब इतिहास को पीछे छोड़ बंगाल आगे बढ़ेगा। मैं शुभेंदु अधिकारी और सारे मित्रों को बधाई देता हूं।1
- राजगढ़ ब्लॉक के निरीक्षण पर निकले डीएम, मुख्यमंत्री आवास, स्वास्थ्य केंद्र और गेहूं क्रय केंद्र का लिया जायजा मिर्जापुर, 08 मई 2026। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार के साथ विकास खंड राजगढ़ का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना, विकास खंड कार्यालय, गेहूं क्रय केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालयों तथा निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय के कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ग्राम पहाड़ी में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री आवासों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि धरिकार बिरादरी के 14 गरीब परिवारों के लिए मुख्यमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 13 आवासों का निर्माण तेजी से चल रहा है। यहां कॉलोनी मॉडल विकसित किया जा रहा है, जिसमें बाउंड्रीवाल, मुख्य गेट, पेयजल सुविधा और टोकरी बुनाई के लिए वर्किंग शेड बनाया जाएगा। जिलाधिकारी ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर स्वरोजगार उपलब्ध कराने तथा सभी आवासों में शौचालय स्वीकृत करने के निर्देश दिए। बच्चों के लिए पार्क विकसित करने की बात भी कही गई। विकास खंड कार्यालय राजगढ़ के निरीक्षण के दौरान डीएम ने अभिलेखों और रजिस्टरों की जांच की। कई रजिस्टरों में पेज संख्या और प्रमाणित हस्ताक्षर न मिलने पर नाराजगी जताई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने तथा एक सप्ताह के भीतर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। राजकीय बीज भंडार केंद्र के निरीक्षण में स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध न होने और कक्ष बंद मिलने पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। पीसीएफ द्वारा संचालित गेहूं क्रय केंद्र ददरा हिनौता के निरीक्षण में किसानों ने खरीद व्यवस्था को संतोषजनक बताया। केंद्र प्रभारी ने जानकारी दी कि अब तक 22 किसानों से 959 कुंतल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में निरीक्षण के दौरान ओपीडी में संचारी रोग रजिस्टर न मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक ओपीडी में संचारी रोग रजिस्टर अनिवार्य रूप से रखा जाए। साथ ही अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बेहतर बनाए रखने, अलमारियों के ऊपर और पीछे जमी धूल हटाने तथा वार्डों की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। ग्राम सभा गढ़वा में निर्माणाधीन मुक्ति धाम (शवदाह गृह) का निरीक्षण करते हुए डीएम ने व्यवस्थाओं की सराहना की। यहां कार्यालय, मृत्यु प्रमाण पत्र सुविधा, बैठने की व्यवस्था, पूजा स्थल, शौचालय और प्रसाद वितरण स्थल विकसित किए गए हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय और पंचायत भवन के बेहतर निर्माण एवं सौंदर्यीकरण की भी प्रशंसा की गई। देर शाम जिलाधिकारी ने मड़िहान क्षेत्र के देवरी गांव में निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। कार्य की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता से फोन पर वार्ता कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अपेक्षित प्रगति न होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।4
- कौंधियारा में नाली निर्माण पर उठे सवाल: घटिया सामग्री और अनियमितता का आरोप। कौंधियारा में नाली निर्माण पर उठे सवाल: घटिया सामग्री और अनियमितता का आरोप प्रयागराज के कौंधियारा थाना परिसर के सामने सड़क किनारे जिला पंचायत विभाग द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। करीब 170 मीटर लंबी बन रही नाली में शुरुआत से ही कई खामियां दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद संबंधित विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।1
- उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हनुमान जी से तुलना की है। उन्होंने योगी को दुष्टों के लिए कालनेमी और राष्ट्रभक्तों व समाजसेवियों के लिए संकटमोचक बताया।1
- उत्तर प्रदेश के महोबा में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चौराहों और बॉर्डर पर हाईटेक ANPR कैमरे लगाए गए हैं। ये 'तीसरी आंख' वाहनों की रफ्तार और आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगी, जिसकी सीधी निगरानी कमांड सेंटर से होगी। इस पहल से जिले में अपराध नियंत्रण में बड़ी मदद मिलेगी।1