शहर के मुकंदलाल नैशनल कॉलेज में हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हिंदी विभाग की ओर से भाषण व कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन रादौर, 14 सितंबर: शहर के मुकंदलाल नैशनल कॉलेज में सोमवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हिंदी विभाग की ओर से भाषण व कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी मुख्यतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. माला शर्मा रही। उन्होंने कहा कि हिन्दी दिवस का हम सभी के लिए विशेष महत्व है। उन्होंने एक बहुत सुंदर कविता के माध्यम से हिंदी के महान कवियों और उनकी रचनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें हिन्दी के महान कवियों को हमेशा याद रखना चाहिए। उनकी रचनाओं में स्थापित मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए। राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो.नवीन भारद्वाज ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम हिन्दी को आज भी पूर्ण रूप से अंगीकार नहीं कर पाए हैं जो कि चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान में हिंदी को राजभाषा के रूप में अनुच्छेद (343-351) तक सुरक्षित किया गया है। हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. बंटी कुमार ने हिंदी दिवस पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि हिन्दी भावनाओं को व्यक्त करने की सबसे आसान भाषा है। जो हमारे देश को एकता के सूत्र में बांध कर रखती है। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में प्रो. नवीन भारद्वाज व प्रो.जयचन्द रहे। भाषण में प्रथम तानिया, द्वितीय पायल, तृतीय लता रही। कविता में प्रथम स्थान तानिया, द्वितीय स्थान श्रेया व तृतीय स्थान सलोनी ने प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वंदना और तान्या ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए। इस अवसर पर डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. रिचा सिकरी, डॉ.रजनी, प्रो.चेतना सिंह, प्रो.शिवम सैनी आदि मौजूद रहे। रादौर - शहर के मुकंदलाल कॉलेज में विजेताओं को सम्मानित करते आयोजक।
शहर के मुकंदलाल नैशनल कॉलेज में हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हिंदी विभाग की ओर से भाषण व कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन रादौर, 14 सितंबर: शहर के मुकंदलाल नैशनल कॉलेज में सोमवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हिंदी विभाग की ओर से भाषण व कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी मुख्यतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. माला शर्मा रही। उन्होंने कहा कि हिन्दी दिवस का हम सभी के लिए विशेष महत्व है। उन्होंने एक बहुत सुंदर कविता के माध्यम से हिंदी के महान कवियों और उनकी रचनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें हिन्दी के महान कवियों को हमेशा याद रखना चाहिए। उनकी रचनाओं में स्थापित मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए। राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो.नवीन भारद्वाज ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम हिन्दी को आज भी पूर्ण रूप से अंगीकार नहीं कर पाए हैं जो कि चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान में हिंदी को राजभाषा के रूप में अनुच्छेद (343-351) तक सुरक्षित किया गया है। हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. बंटी कुमार ने हिंदी दिवस पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि हिन्दी भावनाओं को व्यक्त करने की सबसे आसान भाषा है। जो हमारे देश को एकता के सूत्र में बांध कर रखती है। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में प्रो. नवीन भारद्वाज व प्रो.जयचन्द रहे। भाषण में प्रथम तानिया, द्वितीय पायल, तृतीय लता रही। कविता में प्रथम स्थान तानिया, द्वितीय स्थान श्रेया व तृतीय स्थान सलोनी ने प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वंदना और तान्या ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए। इस अवसर पर डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. रिचा सिकरी, डॉ.रजनी, प्रो.चेतना सिंह, प्रो.शिवम सैनी आदि मौजूद रहे। रादौर - शहर के मुकंदलाल कॉलेज में विजेताओं को सम्मानित करते आयोजक।
- प्रैस नोट - 1 दिनांक -15.09.2026 एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने एक युवक को 6 हजार अल्प्राजोलम गोलियां सहित किया गिरफ्तार। टीम ने मुख्य सप्लायर को भी किया गिरफ्तार। डीएसपी रजत गुलिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए जिला की एंटी नारकोटिक सेल की टीम लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में टीम ने चुना भट्टी जगाधरी के नजदीक से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध 6 हजार अल्प्राजोलम गोलियां बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया है। वही टीम ने इस मामले मुख्य सप्लायर को भी गिरफ्तार किया है। डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि एंटी नाकोटिक्स सेल की टीम के इंचार्ज अनिल कुमार की टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक में सवार होकर नशीले प्रतिबंधित कैप्सूल लेकर यमुनानगर आएगा। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक आशीष कुमार, एएसआई राजिंदर सिंह, मुख्य सिपाही पंकज, अमित, रवि, सोनू व मंजीत की टीम का गठन किया गया। टीम ने चुना भट्टी जगाधरी नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी कुछ देर बाद छछरौली की तरफ से एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया जो टीम को देख भागने लगा। लेकिन टीम ने उसे पीछा कर पकड़ लिया मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ वीरेंद्र कुमार को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से प्रतिबंधित दवाइयां मिली। मौके पर ड्रग कंट्रोलर डॉक्टर बिंदु शर्मा से पकड़ी के दवाइयां की रिपोर्ट मांगी गई तो जांच में सामने आया कि आरोपी से 6 हजार अल्प्राजोलम गोलियां मिली है जिसके बाद कोई कागजात नहीं दिखा सका जिनके लाने ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। आरोपी की पहचान आजाद नगर निवासी आशु गुप्ता पुत्र नीरज गुप्ता के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया और जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह प्रतिबंधित दवाइयां वह रामपुर खादर निवासी शैलेंद्र से लेकर आया था। इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि टीम ने सिलेंदर को भी तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आएगी। आरोपी सलिंद्र का गांव नत्थनपुर बस स्टैंड पर अस्पताल खोला हुआ है जब उसकी भी जांच के लिए सामने आएगी वह भी अवैध रूप से खोला गया था। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान खुलासा होगा कि है नशीले पदार्थ कहां से लेकर आए थे1
- किसानों से मिलने पहुंचे कुरुक्षेत्र उपयुक्त विश्राम कुमार मीणा धान की सरकारी खरीद को लेकर दिया 20 सितंबर तक का दिया आश्वासन किसानों से मिलने पहुंचे कुरुक्षेत्र उपयुक्त विश्राम कुमार मीणा धान की सरकारी खरीद को लेकर दिया 20 सितंबर तक का दिया आश्वासन1
- आजाद समाज पार्टी के लोगों ने मागो को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन सहारनपुर जोगेन्द्र कल्याण आजाद समाज पार्टी ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन मस्जिद मामला भी बना मुदा सहारनपुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चार सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गोंडा और अयोध्या में हुई हत्याओं, बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए कथित हमले, पंचायत सहायकों की मांगों, 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी प्रकरण और धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों को उठाया गया। ज्ञापन में कहा गया कि 13 सितंबर को बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के बुढ़वल में चंद्रशेखर आजाद के काफिले को रोके जाने के बाद पथराव और हिंसक हमले की शिकायत सामने आई थी। पार्टी ने मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच, सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने तथा पुलिस की भूमिका की जांच की मांग की। साथ ही चंद्रशेखर आजाद का तत्काल थ्रेट असेसमेंट कर आवश्यकता के अनुसार सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की गई। पार्टी ने लखनऊ के ईको गार्डन में धरना दे रहे पंचायत सहायकों की मांगों का समाधान करने और 68500 शिक्षक भर्ती के आरक्षण संबंधी प्रकरण में पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने की मांग रखी। वहीं, सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद और मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद सहित अन्य इस्लामिक धर्म स्थलों के संबंध में की जा रही कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि किसी भी कार्रवाई में कानून और निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित किया जाए तथा भेदभाव की संभावना को समाप्त किया जाए। बाइट। सचिन देव युवा जिला अध्यक्ष1
- *तेज रफ्तार डम्पर ने बाइक सवार युवक को कुचला, हालत गंभीर* तेज रफ्तार डम्पर ने बाइक सवार युवक को कुचला, हालत गंभीर*1
- 🇮🇳 वंदे मातरम्, साथियों! 🪔 कल, 17 सितंबर को हम सभी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाएंगे। 25 वर्षों की जनसेवा में मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानसेवक तक, राष्ट्र के नवनिर्माण को समर्पित मोदी जी ने देश को नई दिशा दी है। 🤝 गरीबी रेखा से 25 करोड़ लोगों को बाहर निकालने, जनधन, आवास एवं जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं से करोड़ों जीवन संवारने, कोविड के समय देशवासियों की रक्षा करने और दुनिया तक वैक्सीन पहुंचाने का कार्य हुआ। ✨आज मजबूत अर्थव्यवस्था, वैश्विक सम्मान और विश्वगुरु की ओर बढ़ता भारत, मोदी जी के नेतृत्व की पहचान है। 36 देशों का सर्वोच्च सम्मान देश का सम्मान है। जिसने हमारा जीवन संवारा, उसे हमारा आशीर्वाद और अभिनंदन! 🪔 आइए, कल शाम 6 से 7 बजे तक अंबाला रेलवे स्टेशन पर एकत्र होकर आशीर्वाद का दीया जलाएं। अपने घरों में भी दीया जलाकर प्रधानमंत्री जी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प में साथ खड़े हों। 👏 सभी अंबालावासियों का हार्दिक स्वागत है। 🇮🇳 जय हिंद, वंदे मातरम्1
- स्कूल माली पढ़ रहे हैं 11वीं और 12वीं कक्षा की क्लास को केमिस्ट्री बिल्कुल। दोनों खबरों को मिलाकर अखबार के लिए एक प्रवाहपूर्ण फीचर स्टोरी तैयार की है, जिसमें आकर्षक हेडिंग, सबहेडिंग और मानवीय पहलू को प्रमुखता दी गई है। माली की नौकरी, शिक्षक बनने का जुनून; तरुण ने संभाली केमिस्ट्री की कक्षा माली की नौकरी, शिक्षक बनने का जुनून, बच्चों के भविष्य के लिए थामी केमिस्ट्री की चॉक स्कूल में शिक्षक की कमी हुई तो माली के पद पर तैनात तरुण इंदौरा बने विद्यार्थियों के सहारा, एमए-बीएड, CTET-HTET और दो बार UGC-NET पास करने वाले तरुण पढ़ा रहे 11वीं-12वीं की केमिस्ट्री संवाद सहयोगी, जागरण, व्यासपुर। सुबह स्कूल पहुंचते ही पौधों की देखभाल और स्कूल परिसर को संवारना उनकी जिम्मेदारी है। लेकिन जैसे ही कक्षा का समय होता है, हाथ में चॉक और सामने ब्लैकबोर्ड नजर आता है। पद भले ही माली का है, लेकिन बच्चों के भविष्य की चिंता ने उन्हें शिक्षक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया है। यह कहानी है राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल व्यासपुर में माली के पद पर कार्यरत तरुण इंदौरा की, जो अपने नियमित दायित्वों के साथ इन दिनों 11वीं और 12वीं कक्षा के करीब तीन दर्जन विद्यार्थियों को केमिस्ट्री पढ़ा रहे हैं। तरुण के लिए पढ़ाना कोई नया काम नहीं है। उन्हें बचपन से ही शिक्षण में रुचि रही है। 12वीं कक्षा के बाद से ही उन्होंने आसपास के बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के साथ शिक्षण क्षेत्र से जुड़ी कई पात्रता परीक्षाएं भी उत्तीर्ण कीं। उनके पास एमए, बीएड, सीटीईटी और एचटीईटी टीजीटी जैसी शैक्षणिक योग्यताएं हैं। इसके अलावा वह दो बार यूजीसी नेट परीक्षा भी पास कर चुके हैं। शिक्षक के डेपुटेशन पर जाने से खड़ी हुई समस्या स्कूल में साइंस स्ट्रीम शुरू होने के बाद केमिस्ट्री लेक्चरर की नियुक्ति की गई थी। बाद में संबंधित शिक्षक को पंचकूला के एक स्कूल में डेपुटेशन पर भेज दिया गया। इससे 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के सामने केमिस्ट्री की पढ़ाई को लेकर परेशानी खड़ी हो गई। 11वीं की परीक्षा तो विद्यार्थियों ने किसी तरह पूरी कर ली, लेकिन 12वीं की बोर्ड परीक्षा नजदीक होने के कारण चिंता बढ़ने लगी। जुलाई 2026 में स्कूल की प्रिंसिपल मीना कुमारी ने उपलब्ध स्टाफ की शैक्षणिक योग्यता और विषय संबंधी क्षमता का आकलन किया। इसी दौरान तरुण इंदौरा की केमिस्ट्री विषय में योग्यता और शिक्षण अनुभव सामने आया। प्रिंसिपल ने उन्हें विद्यार्थियों की मदद के लिए कक्षा में पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद तरुण ने अपने मूल पद की जिम्मेदारियों के साथ विद्यार्थियों को केमिस्ट्री पढ़ाने की जिम्मेदारी भी संभाल ली। सुबह वह माली के रूप में स्कूल परिसर की देखभाल करते हैं और कक्षा के समय विद्यार्थियों के बीच शिक्षक की भूमिका निभाते हैं। ट्रायल में दिखी पढ़ाने की पकड़ प्रिंसिपल मीना कुमारी के अनुसार, शिक्षक के डेपुटेशन पर जाने के बाद तरुण को ट्रायल के तौर पर कक्षा में पढ़ाने का मौका दिया गया। उन्होंने केमिस्ट्री के विभिन्न विषयों को विद्यार्थियों को सरल तरीके से समझाया। ट्रायल के दौरान उनके पढ़ाने के तरीके से विद्यार्थी भी संतुष्ट नजर आए। बच्चों से मिले सकारात्मक फीडबैक के बाद उन्हें लगातार कक्षा लेने की जिम्मेदारी दी गई। तरुण अब तक करीब 20 प्रतिशत केमिस्ट्री का पाठ्यक्रम पूरा करा चुके हैं। उनका प्रयास है कि परीक्षा से पहले पूरा पाठ्यक्रम पूरा कराने के साथ विद्यार्थियों का रिवीजन भी कराया जाए, ताकि शिक्षक की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। कठिन टॉपिक भी आसान लगने लगे कक्षा 12 की छात्रा काजल बताती हैं कि तरुण सर केमिस्ट्री के कठिन टॉपिक को भी आसान तरीके से समझाते हैं। उनकी कक्षा में विषय समझने के साथ सवाल पूछने में भी विद्यार्थियों को झिझक महसूस नहीं होती। वहीं छात्रा सोनिया का कहना है कि सर हर टॉपिक को उदाहरण के साथ समझाते हैं और तब तक समझाने का प्रयास करते हैं, जब तक विद्यार्थियों को विषय पूरी तरह स्पष्ट न हो जाए। शिक्षक की कमी के बीच उनका पढ़ाना विद्यार्थियों के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है। पढ़ाना शौक, बच्चों का भविष्य लक्ष्य तरुण इंदौरा कहते हैं कि उन्हें बचपन से ही पढ़ाने का शौक रहा है। 12वीं के बाद उन्होंने आसपास के बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया था। इसके अलावा आरएस बाल मंदिर, इसराना में भी वह कई वर्षों तक शिक्षण कार्य कर चुके हैं। अब अपने ही स्कूल के विद्यार्थियों को पढ़ाने का अवसर मिलना उनके लिए संतोष की बात है। उनका कहना है कि पद कोई भी हो, अगर किसी के ज्ञान से बच्चों का भविष्य संवर सकता है तो इससे बड़ी संतुष्टि और क्या हो सकती है। उनका प्रयास है कि किसी शिक्षक की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। वह चाहते हैं कि स्कूल के विद्यार्थी पूरी मेहनत से पढ़ाई कर अपने सपनों को पूरा करें और भविष्य में इंजीनियर, डॉक्टर, आईएएस, आईपीएस और प्राध्यापक बनकर देश और समाज की सेवा करें। हेडिंग और सबहेडिंग को कसें दोहराव हटाकर खबर संक्षिप्त करें तरुण का मानवीय पक्ष और उभारें4
- सहारनपुर में 24 किलो डोडा पोस्त के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार सहारनपुर। ऑपरेशन सवेरा के तहत गागलहेड़ी पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों के कब्जे से कुल 24 किलो 70 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि 16 सितंबर को गश्त और चेकिंग के दौरान बलियाखेड़ी की ओर जाने वाले रास्ते से नदीम उर्फ घोल्ला निवासी कोलकी कला और नीशू निवासी कोलकी कला को पकड़ा गया। नदीम के कब्जे से 12.534 किलो और नीशू के कब्जे से 11.536 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। मामले में थाना गागलहेड़ी पर मु0अ0सं0 260/26, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों के मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है। दोनों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार नीशू के खिलाफ पहले से चोरी, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि नदीम का भी पूर्व आपराधिक इतिहास बताया गया है।1
- शाहाबाद में धान की सरकारी खरीद पर किसानों का रोष प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने दी जीटी रोड जाम करने की चेतावनी शाहाबाद में धान की सरकारी खरीद पर किसानों का रोष प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने दी जीटी रोड जाम करने की चेतावनी1
- शामली: कैराना के बसेडा गांव में महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, गेट लगाने को लेकर हुआ विवाद।1