5 दिवसीय बैंकिंग के लिए बैंककर्मियों का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन *यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस* *( लखनऊ जिला इकाई )* --------------------------------------------------------------- 5 दिवसीय बैंकिंग के लिए बैंककर्मियों का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन रिजर्व बैंक, एलआईसी, सेबी, नाबार्ड आदि अनेक विभागों में 5 कार्य दिवस लागू है, फिर हमारे साथ नाइंसाफी क्यों- डी.के. सिंह, महामंत्री, एनसीबीई *5 दिनी बैंकिंग होने पर हम प्रतिदिन 40 मिनट अतिरिक्त कार्य करने को भी तैयार हैं - वाई.के.अरोड़ा, राज्य संयोजक* लखनऊ। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले आज सायं लालबाग स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा के सामने फोरम से सम्बद्ध सभी घटकों के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने सैकड़ों की संख्या में जोरदार प्रदर्शन करते हुए *पांच दिवसीय बैंकिंग* की अपनी नितांत जायज़ मांग को तत्काल पूरा करने के लिए केंद्र सरकार और आईबीए को चेतावनी दी। फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व में बैंककर्मियों ने 5 दिवसीय बैंकिंग के लिए कई प्रदर्शन, धरना, रैली, एक्स पर अभियान और इसी वर्ष 27 जनवरी को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल भी की, लेकिन *केंद्र सरकार हमारी एकमात्र मांग मानने को तैयार नहीं है।* सभा में कॉम. डी.के. सिंह, महामंत्री, एनसीबीई ने बताया कि *रिजर्व बैंक, एलआईसी, सेबी, नाबार्ड आदि अनेक विभागो में जब 5 कार्य दिवस हो सकते हैं तो बैंकों में क्यों नहीं.* कॉम.वाई.के.अरोड़ा, राज्य संयोजक ने कहा कि- *5 दिनी बैंकिंग होने पर हम प्रतिदिन 40 मिनट अतिरिक्त कार्य करने को भी तैयार हैं।* कॉम. एस के संगतानी ने कहा कि- *आई.बी.ए. ने हमारी मांग को स्वीकार कर सरकार के पास अनुमोदन के लिए भेज रखा है, किंतु केंद्र सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है।* प्रदर्शन में कॉम. लक्ष्मण सिंह ने कहा कि- *5 दिवसीय बैंकिंग कोई भीख नहीं वरन हमारा अधिकार है* इनके अलावा विभिन्न संगठनों के बैंकनेताओं काम. वाई के अरोड़ा, डी के सिंह, एस के संगतानी, लक्ष्मण सिंह, संदीप सिंह, सचिन केसरवानी, वी के माथुर, अशोक अग्रवाल, अनिल श्रीवास्तव आदि ने कहा कि *बैंक कर्मियों पर तनाव व दबाव के चलते 5 दिवसीय बैंकिंग शीघ्र लागू होनी चाहिए* अनिल तिवारी, मीडिया प्रभारी ने बताया यदि हमारी यह मांग नहीं मानी गई तो अपने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हम लंबे संघर्ष के लिए तैयार है।

- लखनऊ- नगराम पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 78.330 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई गई। तस्करी में इस्तेमाल ईको स्पोर्ट कार भी पुलिस ने बरामद की। आरोपियों के पास से 12,500 रुपये और दो आईफोन भी मिले। गिरफ्तार आरोपी प्रिंस जायसवाल और अभिजीत पटेल उर्फ सेना नगराम के हैं निवासी। पूछताछ में बहराइच से गांजा लाकर कई जिलों में सप्लाई करने की बात सामने आई। नगराम थाने में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज, दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।।2
- नगराम पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। लखनऊ- नगराम पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 78.330 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई गई। तस्करी में इस्तेमाल ईको स्पोर्ट कार भी पुलिस ने बरामद की। आरोपियों के पास से 12,500 रुपये और दो आईफोन भी मिले। गिरफ्तार आरोपी प्रिंस जायसवाल और अभिजीत पटेल उर्फ सेना नगराम के हैं निवासी। पूछताछ में बहराइच से गांजा लाकर कई जिलों में सप्लाई करने की बात सामने आई। नगराम थाने में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज, दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।।2
- लखनऊ ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ में पकड़ी गई उज़्बेकिस्तानी की लोला कायूमोवा ने पुलिस से पूछताछ में कई खुलासे किये!1
- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से कर्मचारी की मौत, चालक हिरासत में" पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से कर्मचारी की मौत, चालक हिरासत में सुलतानपुर। अखंड नगर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। हादसा एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन नंबर 172 के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रामकिशोर मौर्य (36) निवासी सागर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। वह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार्यरत थे। बताया गया कि आजमगढ़ की ओर से लखनऊ जा रही एक इकोस्पोर्ट कार ने लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में रामकिशोर मौर्य की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई प्रचलित है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने पुलिस की कार्रवाई और घटना की जानकारी दी है।1
- लगभग एक मह का समय गुजारने के उपरांत भी नहीं संपन्न हुआ ट्रांसफार्मर के नीचे गुजरने वाली टूटी पाइपलाइन का कार्य* अपने ही विभाग के मंत्री के आदेशों को सुनने के तैयार नहीं विभागीय अधिकारी आम जनमानस की समस्याओं का क्या करेंगे निवारण लखनऊ *लगभग एक मह का समय गुजारने के उपरांत भी नहीं संपन्न हुआ ट्रांसफार्मर के नीचे गुजरने वाली टूटी पाइपलाइन का कार्य* अपने ही विभाग के मंत्री के आदेशों को सुनने के तैयार नहीं विभागीय अधिकारी आम जनमानस की समस्याओं का क्या करेंगे निवारण कैसरबाग चौराहा पेट्रोल पंप के सामने जलकल विभाग की पाइपलाइन लंबे समय से थी डैमेज जिसके कारण ट्रांसफार्मर में आता था करंट स्थानीय दुकानदारों में था डर का माहौल 1 वर्ष से अधिक समय से जलकल विभाग एवं बिजली विभाग को कर रहे थे स्थानीय दुकानदार सूचित नहीं लिया जा रहा था संज्ञान स्थानीय दुकानदारों ने ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा के कार्यालय पर की लिखित शिकायत इसके उपरांत लिया गया संज्ञान लगभग एक मह का समय होने के उपरांत भी नहीं संपन्न हुआ कार्य पहले से भी भयावह बना दी स्थिति गड्ढा करके दिया गया छोड़ ट्रांसफार्मर से होने वाली विद्युत सप्लाई के केवल गड्ढे में भरे पानी में तैरते आ रहे हैं नज़र जो एक बड़े खतरे का है संकेत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विभागीय लोग स्थानीय दुकानदारों से चाहते हैं चढ़ावा यही वजह है नहीं हो पा रहा है संपन्न कार्य जब मंत्री के कार्यालय से आदेशित हुए कार्य की यह है स्थिति आम जनमानस की शिकायत पर क्या करेंगे इन विभागों के अधिकारी कार्यवाही.. समीर नक़वी...1